Popular:
यजुर्वेद

Adhyaya 22

Yajurveda (यजुर्वेद)

यजुर्वेद • अध्याय 22

Adhyaya 22

30 Mantras Loaded
Mantra 22.1

तेजो॑ऽसि शु॒क्रम॒मृत॑मायु॒ष्पाऽआयु॑र्मे पाहि । दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्या॒माद॑दे ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देव! आप तेजोमय, चमकीले, अमर व आयु की रक्षा करने वाले हैं. आप हमारी आयु की रक्षा कीजिए. सविता देव और अश्विनीकुमार की बाहु तथा पूषा देव के हाथों आप हम पर कृपा दान कीजिए. (१)

EN English Translation

O God! You are bright, bright, immortal and protecting the age. You protect our age. You give us grace at the hands of Savita Dev and Ashwinikumar's bahu and Pusha Dev. (1)

Mantra 22.2

इ॒माम॑गृभ्णन् रश॒नामृ॒तस्य॒ पूर्व॒ऽआयु॑षि वि॒दथे॑षु क॒व्या । सा नो॑ऽअ॒स्मिन्त्सु॒तऽआब॑भूवऽऋ॒तस्य॒ साम॑न्त्स॒रमा॒रप॑न्ती ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

कवियों ने यज्ञ से ज्ञान पाया. ज्ञान से सृष्टि व आयु को जाना. वे हमारे पुत्रों के लिए ऋत को जानें. प्रकृति के रहस्यों को जान जाएं. (२)

EN English Translation

Poets got knowledge from yajna. Knowing creation and age through knowledge. They know Rita for our sons. Know the secrets of nature. (2)

Mantra 22.3

अ॒भि॒धाऽअ॑सि॒ भुव॑नमसि य॒न्तासि॑ ध॒र्त्ता । स त्वम॒ग्निं वै॑श्वान॒रꣳ सप्र॑थसं गच्छ॒ स्वाहा॑कृतः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्व! आप दोनों लोकों के धारक, भुवन, नियंत्रक व धारक हैं. आप वैश्वानर अग्नि में आहुति दीजिए. आप आहुतिपूर्वक अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O horse! You are the holder, bhuvan, controller and holder of both the worlds. You sacrifice in the vaishvanar agni. Please reach your designated place with respect. (3)

Mantra 22.4

स्व॒गा त्वा॑ दे॒वेभ्यः॑ प्र॒जाप॑तये॒ ब्रह्म॒न्नश्वं॑ भ॒न्त्स्यामि॑ दे॒वेभ्यः॑ प्र॒जाप॑तये॒ तेन॑ राध्यासम् । तं ब॑धान दे॒वेभ्यः॑ प्र॒जाप॑तये॒ तेन॑ राध्नुहि ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

आप सर्वत्र गमन करने वाले हैं. आप देवों तक स्वयं जाने वाले हैं. आप प्रजापति तक पहुंचने बाले हैं. अग्नि ब्रहाज्ञानी हैं. हम आप से देवताओं तक पहुंचने की प्रार्थना करते हैं. देवता और प्रजापति हमें सब प्रकार के धन प्रदान करने की कृपा करों. (४)

EN English Translation

You are going to go everywhere. You are going to go to the gods yourself. You are going to reach Prajapati. Agni is a brahmagyan. We pray to you to reach out to the gods. May the gods and prajapatis please provide us with all kinds of wealth. (4)

Mantra 22.5

प्र॒जाप॑तये त्वा॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑मीन्द्रा॒ग्निभ्यां॑ त्वा॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑मि वा॒यवे॑ त्वा॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑मि॒ विश्वे॑भ्यस्त्वा दे॒वेभ्यो॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑मि॒ सर्वे॑भ्यस्त्वा दे॒वेभ्यो॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑मि । योऽअर्व॑न्तं॒ जिघा॑सति॒ तम॒भ्यमीति॒ वरु॑णः । प॒रो मर्त्तः॑ प॒रः श्वा ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रजापति सब के प्रिय हैं. हम प्रजापति की संतुष्टि हेतु आप का अभिषेक करते हैं. इंद्र और अग्नि की संतुष्टि हेतु आप का अभिषेक करते हैं. हम वायु की संतुष्टि हेतु आप का अभिषेक करते हैं. हम विशवे देव की संतुष्टि हेतु आप का अभिषेक करते हैं. हम सभी देवों की संतुष्टि हेतु आप का अभिषेक करते हैं. यज्ञ की जो चंचल ऊंची उठती हुई लपटें हैं उन्‍हें जो भी हानि पहुंचाने वाले हों, उन्हें बरुण देव नष्ट करने की कृपा करें. यज्ञ को नुकसान पहुंचाने वाले कुत्तों और ऐसे व्यक्तियों को दूर पहुंचाने की कृपा करें. (५)

EN English Translation

Prajapati is loved by all. We consecrate you for Prajapati's satisfaction. For the satisfaction of Indra and Agni, they anoint you. We consecrate you for the satisfaction of the air. We consecrate you for the satisfaction of Vishve Dev. We consecrate you for the satisfaction of all gods. Please destroy the fickle high flames of yajna who are going to cause harm to them. Please take away dogs and such persons who harm the yajna. (5)

Mantra 22.6

अ॒ग्नये॒ स्वाहा॒ सोमा॑य॒ स्वाहा॒पां मोदा॑य॒ स्वाहा॑ सवि॒त्रे स्वाहा॑ वा॒यवे॒ स्वाहा॒ विष्ण॑वे॒ स्वाहेन्द्रा॑य॒ स्वाहा॒ बृह॒स्पत॑ये॒ स्वाहा॑ मि॒त्राय॒ स्वाहा॒ वरु॑णाय॒ स्वाहा॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि के लिए स्वाहा. सोम के लिए स्वाहा. प्रसन्नता के लिए स्वाहा. सविता के लिए स्वाहा. वायु के लिए स्वाहा. विष्णु के लिए स्वाहा. इंद्र के लिए स्वाहा. बृहस्पति के लिए स्वाहा. मित्र के लिए स्वाहा. बरुण के लिए स्वाहा. (६)

EN English Translation

Swaha for agni. Swaha for Mon. Swaha for pleasure. Swaha for Savita. Swaha for air. Swaha for Vishnu. Swaha for Indra. Swaha for Jupiter. Swaha for a friend. Swaha for Barun. (6)

Mantra 22.7

हि॒ङ्का॒राय॒ स्वाहा॒ हिङ्कृ॑ताय॒ स्वाहा॒ क्रन्द॑ते॒ स्वाहा॑ऽवक्र॒न्दाय॒ स्वाहा॒ प्रोथ॑ते॒ स्वाहा॑ प्रप्रो॒थाय॒ स्वाहा॑ ग॒न्धाय॒ स्वाहा॑ घ्रा॒ताय॒ स्वाहा॒ निवि॑ष्टाय॒ स्वाहोप॑विष्टाय॒ स्वाहा॒ सन्दि॑ताय॒ स्वाहा॒ वल्ग॑ते॒ स्वाहासी॑नाय॒ स्वाहा॒ शया॑नाय॒ स्वाहा॒ स्वप॑ते॒ स्वाहा॒ जाग्र॑ते॒ स्वाहा॒ कूज॑ते॒ स्वाहा॒ प्रबु॑द्धाय॒ स्वाहा॑ वि॒जृम्भ॑माणाय॒ स्वाहा॒ विचृ॑ताय॒ स्वाहा॒ सꣳहा॑नाय॒ स्वाहोप॑स्थिताय॒ स्वाहाऽय॑नाय॒ स्वाहा॒ प्राय॑णाय॒ स्वाहा॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हिंकार के लिए स्वाहा. हिंकृत के लिए स्वाहा. क्रंदन के लिए स्वाहा. अवक्रंदन के लिए स्वाहा. कार्य शुरू करने के लिए स्वाहा. कार्य समाप्त करने के लिए स्वाहा. गंध के लिए स्वाहा. सूंघने के लिए स्वाहा. स्थित के लिए स्वाहा. बैठने के लिए स्वाहा. स्थिर के लिए स्वाहा. गतिमान के लिए स्वाहा. आसन ग्रहण करने के लिए स्वाहा. सोने के लिए स्वाहा. जाग्रत के लिए स्वाहा. कूजने के लिए स्वाहा. प्रबुद्ध के लिए स्वाहा. जम्हा के लिए स्वाहा. चैतन्य होने के लिए स्वाहा. उपस्थित के लिए स्वाहा. आगमन के लिए स्वाहा. गमन के लिए स्वाहा. (७)

EN English Translation

Swaha for hinkar. Swaha for Hinkrit. Swaha for crying. Swaha for degradation. Swaha to start the work. Swaha to finish the task. Swaha for smell. Swaha to smell. Swaha for located. Swaha to sit. Swaha for the stable. Swaha for moving. Swaha to take the asana. Swaha to sleep. Swaha for awakening. Swaha to kuj. Swaha for the enlightened. Swaha for yawn. Swaha to be conscious. Swaha for present. Swaha for arrival. Swaha for the journey. (7)

Mantra 22.8

य॒ते स्वाहा॒ धाव॑ते॒ स्वाहो॑द्द्रा॒वाय॒ स्वाहोद्द्रु॑ताय॒ स्वाहा॑ शूका॒राय॒ स्वाहा॒ शूकृ॑ताय॒ स्वाहा॒ निष॑ण्णाय॒ स्वाहोत्थि॑ताय॒ स्वाहा॑ ज॒वाय॒ स्वाहा॒ बला॑य॒ स्वाहा॑ वि॒वर्त्त॑मानाय॒ स्वाहा॒ विवृ॑त्ताय॒ स्वाहा॑ विधून्वा॒नाय॒ स्वाहा॒ विधू॑ताय॒ स्वाहा॒ शुश्रू॑षमाणाय॒ स्वाहा॑ शृण्व॒ते स्वाहेक्ष॑माणाय॒ स्वाहे॑क्षि॒ताय॒ स्वाहा॒ वीक्षिताय॒ स्वाहा॑ निमे॒षाय॒ स्वाहा॒ यदत्ति॒ तस्मै॒ स्वाहा॒ यत् पिब॑ति॒ तस्मै॒ स्वाहा॒ यन्मूत्रं॑ क॒रोति॒ तस्मै॒ स्वाहा॑ कुर्व॒ते स्वाहा॑ कृ॒ताय॒ स्वाहा॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

जाते हुए के लिए स्वाहा. दौड़ते हुए के लिए स्वाहा. उत्कर्षशील के लिए स्वाहा. उत्कर्ष हेतु गतिमान के लिए स्वाहा. बैठे हुए के लिए स्वाहा. उठे हुए के लिए स्वाहा. वेगवान के लिए स्वाहा. बल के लिए स्वाहा. बारबार किए जाने के लिए स्वाहा. बारबार किए गए के लिए स्वाहा. कांपने वाले के लिए स्वाहा. कांपने के लिए स्वाहा. सुनने की इच्छा वाले के लिए स्वाहा. सुनने के लिए स्वाहा. देखने के लिए स्वाहा. देख चुके के लिए स्वाहा. देखनेपरखने के लिए स्वाहा. पलक झपकाने के लिए स्वाहा. जो खाता है, उस के लिए स्वाहा. जो पीता है, उस के लिए स्वाहा. जो मूत्र विसर्जित करता है, उस के लिए स्वाहा. करने बाले के लिए स्वाहा. कर चुके के लिए स्वाहा. (८)

EN English Translation

Swaha for the sake of leaving. Swaha for running. Swaha for the uplifting. Swaha for the speed of excellence. Swaha for sitting. Swaha for the rise. Swaha for the fast. For the sake of force. To be repeated. For repeated references. For those who tremble. Swaha for trembling. For those who want to listen. Listen to it. Swaha to see. For those who have seen it. Look at it. Swaha for blinking the eyelids. For those who eat, love it. For the one who drinks, for him. For the one who dissolves urine, swaha. For the sake of doing it. For the one who has done it. (8)

Mantra 22.9

तत्स॑वि॒तुर्वरे॑ण्यं॒ भर्गो॑ दे॒वस्य॑ धीमहि । धियो॒ यो नः॑ प्रचो॒दया॑त् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता देव को नमस्कार है. सविता देव वरेण्य, सौभाग्यदायी व देवों को धारण करते हैं. वे बुद्धि को श्रेष्ठ मार्ग पर उन्मुख करते हैं. वे हमारी बुद्धि को प्रेरित करने की कृपा करें. (९)

EN English Translation

Hello savita dev. Savita Dev is varenya, fortunate and wears gods. They orient the intellect on the best path. May they please inspire our intellect. (9)

Mantra 22.10

हिर॑ण्यपाणिमू॒तये॑ सवि॒तार॒मुप॑ह्वये । स चेत्ता॑ दे॒वता॑ प॒दम् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता देव! आप सोने के हाथों वाले व आप सर्वज्ञ व चित्त में धारण करने योग्य हैं. हम अपनी रक्षा के लिए आप का आह्वान करते हैं. (१०)

EN English Translation

Savita Dev! You have gold hands and you are omniscient and worthy of wearing in the mind. We call on you to protect us. (10)

Mantra 22.11

दे॒वस्य॒ चेत॑तो म॒हीं प्र स॑वि॒तुर्ह॑वामहे । सु॒म॒तिꣳ स॒त्यरा॑धसम् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सविता देव! आप चैतन्य करते हैं. आप सत्य रूपी धन वाले हैं. हम सुमति (अच्छी बुद्धि) हेतु आप का आह्वान करते हैं. (११)

EN English Translation

O Savita Dev! You do consciousness. You are the wealth of truth. We call upon you for sumati (good intelligence). (11)

Mantra 22.12

सु॒ष्टु॒तिꣳ सु॑मती॒वृधो॑ रा॒तिꣳ स॑वि॒तुरी॑महे । प्र दे॒वाय॑ मती॒विदे॑ ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सविता देव! आप सुमति की बढ़ोतरी करते हैं. आप हम को सुष्ठु (श्रेष्ठ) गति प्रदान करने की कृपा कीजिए. हम बुद्धिपूर्वक सविता देव की उपासना करते हैं. (१२)

EN English Translation

O Savita Dev! You increase the sumathi. Please give us a good momentum. We worship Savita Dev wisely. (12)

Mantra 22.13

रा॒तिꣳ सत्प॑तिं म॒हे स॑वि॒तार॒मुप॑ ह्वये । आ॒स॒वं दे॒ववी॑तये ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हम सत्पति, धनशील, वैभववान सव्रिता देव की उपासना करते हैं. हम देवताओं को तृप्त करने के लिए सविता देव की उपासना करते हैं. (१३)

EN English Translation

We worship Satpati, dhansheel, vaibhavvan Savrita Dev. We worship Savita Dev to satisfy the gods. (13)

Mantra 22.14

दे॒वस्य॑ सवि॒तुर्म॒तिमा॑स॒वं वि॒श्वदे॑व्यम् । धि॒या भगं॑ मनामहे ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता देव वैभववान हैं. सभी देवताओं के हितैषी हैं. सौभाग्य बढ़ाने वाली बुद्धि को पाने के लिए हम उन की उपासना करते हैं. (१४)

EN English Translation

Savita Dev is brilliant. They are well-wishers of all gods. We worship them to get good luck-enhancing intelligence. (14)

Mantra 22.15

अ॒ग्निꣳ स्तोमे॑न बोधय समिधा॒नोऽअम॑र्त्यम् । ह॒व्या दे॒वेषु॑ नो दधत् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पुरोहित! आप अग्नि को स्तोत्रों से जाग्रत कीजिए. समिधाओं से प्रज्वलित कीजिए. अग्नि अमर हैं. देवताओं के लिए हमारी हवि को धारण करते हैं. (१५)

EN English Translation

O priest! You awaken the agni with hymns. Ignite with samidhas. Fire is immortal. They wear our havi for the gods. (15)

Mantra 22.16

स ह॑व्य॒वाडम॑र्त्यऽउ॒शिग्दू॒तश्चनो॑हितः । अ॒ग्निर्धि॒या समृ॑ण्वति ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप हवि वहन करते हैं. आप अमर हैं. आप स्वयं प्रज्चलित होते हैं. आप देवताओं के दूत हैं. आप हितैषी हैं. आप हवि धारण कर के उसे पहुंचाने की कृपा करें. (१६)

EN English Translation

O agni! You carry the will. You are immortal. You ignite yourself. You are messengers of the gods. You are friendly. Please wear a havan and deliver it. (16)

Mantra 22.17

अ॒ग्निं दू॒तं पु॒रो द॑धे हव्य॒वाह॒मुप॑ब्रुवे । दे॒वाँ२ऽआ सा॑दयादि॒ह ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि दूत व हव्य वाहक हैं. हम सम्मुख ही उन की स्थापना करते हैं. हम उन से अनुरोध करते हैं कि वह यहां पधारें व विराजें और हवि को देवताओं तक पहुचाएं. (१७)

EN English Translation

Fire messengers and vehicles are carriers. We establish them in front of us. We request them to come here and sit and take Havi to the gods. (17)

Mantra 22.18

अजी॑जनो॒ हि प॑वमान॒ सूर्य्यं॑ वि॒धारे॒ शक्म॑ना॒ पयः॑ । गोजी॑रया॒ रꣳह॑माणः॒ पुर॑न्ध्या ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप पवित्र करने बाले हैं. आप ने सूर्य को प्रकटाया. आप जल धारण करने की सामर्थ्य रखते हैं. आप गो आदि के लिए जीवन धारण करते हैं. गौ आदि आप की कृपा से जल (दूध) धारती हैं. (१८)

EN English Translation

O agni! You are the one to sanctify. You revealed the sun. You have the ability to hold water. You hold life for go etc. Cows etc. hold water (milk) by your grace. (18)

Mantra 22.19

वि॒भूर्मा॒त्रा प्र॒भूः पि॒त्राश्वो॑ऽसि॒ हयो॒ऽस्यत्यो॑ऽसि॒ मयो॒ऽस्यर्वा॑सि॒ सप्ति॑रसि वा॒ज्यसि॒ वृषा॑सि नृ॒मणा॑ऽअसि । ययु॒र्नामा॑ऽसि॒ शिशु॒र्नामा॑स्यादि॒त्यानां॒ पत्वान्वि॑हि॒ देवा॑ऽआशापालाऽए॒तं दे॒वेभ्योऽश्वं॒ मेधा॑य॒ प्रोक्षि॑तꣳ रक्षते॒ह रन्ति॑रि॒ह र॑मतामि॒ह धृति॑रि॒ह स्वधृ॑तिः॒ स्वाहा॑ ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप वैभव संपन्न हैं. आप माता हैं. आप पिता हैं. आप अश्‍व हैं. आप हम हैं. आप गतिशील हैं. आप मय हैं. आप पराक्रमी हैं. आप सुखदायी हैं. आप नम्र हैं. आप शिशु हैं. आप रक्षक हैं. आप आदित्यों की तरह अपनी राह पर चलते हैं. आप दिशापति हैं. आप देवताओं के लिए इस संस्कार संपन्न घोड़े की रक्षा की कृपा कीजिए. यह यहां प्रसन्नता से रमण करें, रमें. यह यज्ञ को धारें. यह स्वयं धारण करने की शक्ति बाले हैं. इन के लिए स्वाहा. (१९)

EN English Translation

O agni! You are endowed with splendour. You are the mother. You are the father. You are horse. You are us. You are dynamic. You are Maya. You are mighty. You are happy. You are humble. You are an infant. You are the protector. You follow your path like Adityas. You are dishapati. Please protect this cultured horse for the gods. Delight here, in the meantime. Hold this yajna. It is the power to hold itself. Swaha for these. (19)

Mantra 22.20

काय॒ स्वाहा॒ कस्मै॒ स्वाहा॑ कत॒मस्मै॒ स्वाहा॒ स्वाहा॒धिमाधी॑ताय॒ स्वाहा॒ मनः॑ प्र॒जाप॑तये॒ स्वाहा॑ चि॒त्तं विज्ञा॑ता॒यादि॑त्यै॒ स्वाहादि॑त्यै म॒ह्यै स्वाहादि॑त्यै सुमृडी॒कायै॒ स्वाहा॒ सर॑स्वत्यै॒ स्वाहा॒ सर॑स्वत्यै पाव॒कायै॒ स्वाहा॒ सर॑स्वत्यै बृह॒त्यै स्वाहा॑ पू॒ष्णे स्वाहा॑ पू॒ष्णे प्र॑प॒थ्याय॒ स्वाहा॑ पू॒ष्णे न॒रन्धि॑षाय॒ स्वाहा॒ त्वष्ट्रे॒ स्वाहा॒ त्वष्ट्रे॑ तु॒रीपा॑य॒ स्वाहा॒ त्वष्ट्रे॑ पुरु॒रूपा॑य॒ स्वाहा॒ विष्ण॑वे॒ स्वाहा॒ विष्ण॑वे निभूय॒पाय॒ स्वाहा॒ विष्ण॑वे शिपिवि॒ष्टाय॒ स्वाहा॑ ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रजापति के लिए स्वाहा. सुख हेतु स्वाहा. सर्वश्रेष्ठ के लिए स्वाहा. विद्या धारण करने हेतु स्वाहा. मन स्वरूप प्रजापति के लिए स्वाहा. चित्त स्वरूप प्रजापति के लिए स्वाहा. विशिष्ट ज्ञात आदित्य के लिए स्वाहा. मध्यादित्य के लिए स्वाहा. सुखदायी के लिए स्वाहा. पवित्र सरस्वती देवी के लिए स्वाहा. विशालवती देवी के लिए स्वाहा. पूषा देव के लिए स्वाहा. श्रेष्ठ पथवाले पूषा देव के लिए स्वाहा. मानवधारी पूजा देव के लिए स्वाहा. त्वष्टा पूजा देव के लिए स्वाहा. तीब्र पूषा देव के लिए स्वाहा. विविध रूप पूषा देव के लिए स्वाहा. विष्णु हेतु स्वाहा. भूपति देव हेतु स्वाहा. सब के चित्त में स्थित विष्णु देव हेतु स्वाहा. (२०)

EN English Translation

Swaha for Prajapati. For happiness. Swaha for the best. To acquire knowledge. Swaha for Man Swaroop Prajapati. Swaha for The Mind Form Prajapati. Swaha for the uniquely known Aditya. Swaha for the middle. Love for happiness. Swaha for the holy Saraswati Goddess. Swaha for Vishalvati Devi. Swaha for Pusha Dev. Swaha for pusha dev with the best path. Swaha for manavdhari puja dev. Swaha for The Lord of The Goddess. Swaha for Tibra Pusha Dev. Swaha for pusha dev in various forms. Swaha for Vishnu. Swaha for Bhupati Dev. For Lord Vishnu in everyone's mind. (20)

Mantra 22.21

विश्वो॑ दे॒वस्य॑ ने॒तुर्मर्त्तो॑ वुरीत स॒ख्यम् । विश्वो॑ रा॒यऽइ॑षुध्यति द्यु॒म्नं वृ॑णीत पु॒ष्यसे॒ स्वाहा॑ ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता देव संसार के नायक हैं. हम उन की मित्रता व संसार के सारे वैभव पाना चाहते हैं. हम पुष्टता चाहते हैं. हम स्वर्गलोक चाहते हैं. सविता देव हेतु स्वाहा. (२१)

EN English Translation

Savita Dev is the hero of the world. We want to get their friendship and all the glory of the world. We want confirmation. We want heaven. Swaha for Savita Dev. (21)

Mantra 22.22

आ ब्रह्म॑न् ब्राह्म॒णो ब्र॑ह्मवर्च॒सी जा॑यता॒मा रा॒ष्ट्रे रा॑ज॒न्यः] शूर॑ऽइष॒व्योऽतिव्या॒धी म॑हार॒थो जा॑यतां॒ दोग्ध्री॑ धे॒नुर्वोढा॑न॒ड्वाना॒शुः सप्तिः॒ पुर॑न्धि॒र्योषा॑ जि॒ष्णू र॑थे॒ष्ठाः स॒भेयो॒ युवास्य यज॑मानस्य वी॒रो जा॑यतां निका॒मे नि॑कामे नः प॒र्जन्यो॑ वर्षतु॒ फल॑वत्यो न॒ऽओष॑धयः पच्यन्तां योगक्षे॒मो नः॑ कल्पताम् ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ब्राहमण! आप ब्रह्मवर्चस्वी है. राष्ट में शूरवीर बाणविद्या में निपुण महारथी क्षत्रिय उत्पन्न हों. तीब्र बेग वाले घोड़े, भार ढोने वाले बैल, दुधारू गाएं लोगों को मिलें. स्त्रियां चरित्रवती और गुणवती हों. वीर विजयी हों. सभी युवा हों. अच्छे वक्ता हों. बादल अच्छे बरसें. ओषधियां फलवती हों. योगक्षेम का भी निर्वाह हो. (२२)

EN English Translation

O Brahmin! You are brahmavarshavi. Maharathi Kshatriyas should be born in the nation, skilled in brave archery. People should get horses with sharp bags, bulls carrying loads, milch cows. Women should be character and virtuous. May the heroes be victorious. All young. Be a good speaker. The clouds rain well. Medicines should be fruitful. Yoga should also be maintained. (22)

Mantra 22.23

प्रा॒णाय॒ स्वाहा॑ऽपा॒नाय॒ स्वाहा॑ व्या॒नाय॒ स्वाहा॒ चक्षु॑षे॒ स्वाहा॒ श्रोत्रा॑य॒ स्वाहा॑ वा॒चे स्वाहा॒ मन॑से॒ स्वाहा॑ ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

प्राण को स्वाहा. अपान को स्वाहा. व्यान को स्वाहा. चक्षु को स्वाहा. वाणी को स्वाहा. मन को स्वाहा. (२३)

EN English Translation

Save your life. You are a fool. Wynn ko swaha. Look at the eye. Speak your voice. Mind blow. (23)

Mantra 22.24

प्राच्यै॑ दि॒शे स्वाहा॒ऽर्वाच्यै॑ दि॒शे स्वाहा॒ दक्षि॑णायै दि॒शे स्वाहा॒ऽर्वाच्यै॑ दि॒शे स्वाहा॑ प्र॒तीच्यै॑ दि॒शे स्वाहा॒ऽर्वाच्यै॑ दि॒शे स्वाहोदी॑च्यै दि॒शे स्वाहा॒ऽर्वाच्यै॑ दि॒शे स्वाहो॒र्ध्वायै॑ दि॒शे स्वाहा॒ऽर्वाच्यै॑ दि॒शे स्वाहाऽवा॑च्यै दि॒शे स्वाहा॒ऽर्वाच्यै॑ दि॒शे स्वाहा॑ ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

पूर्व दिशा के लिए स्वाहा. पश्चिम दिशा के लिए स्वाहा. दक्षिण दिशा के लिए स्वाहा. ईशान दिशा के लिए स्वाहा. ऊर्ध्व दिशा के लिए स्वाहा. प्रतीच्य दिशा के लिए स्वाहा. उदीच्य दिशा के लिए स्वाहा. अर्वाच्य दिशा के लिए स्वाहा. अध्वार्य दिशा के लिए स्वाहा. अर्वाच्य दिशा के लिए स्वाहा. उवाच्य दिशा के लिए स्वाहा. ऊर्वाच्य दिशा के लिए स्वाहा. उवाच्य दिशा के लिए स्वाहा. (२४)

EN English Translation

Swaha for east direction. Swaha for west direction. Swaha for south direction. Swaha for the north-east direction. Swaha for the upward direction. Swaha for the direction. Swaha for the direction of the north. Swaha for the arvachya direction. Swaha for the upward direction. Swaha for the arvachya direction. Swaha for the north direction. Swaha for the upward direction. Swaha for the north direction. (24)

Mantra 22.25

अ॒द्भ्यः स्वाहा॑ वा॒र्भ्यः स्वाहो॑द॒काय॒ स्वाहा॒ तिष्ठ॑न्तीभ्यः॒ स्वाहा॒ स्रव॑न्तीभ्यः॒ स्वाहा॒ स्यन्द॑मानाभ्यः॒ स्वाहा॒ कूप्या॑भ्यः॒ स्वाहा॒ सूद्या॑भ्यः॒ स्वाहा॒ धार्या॑भ्यः॒ स्वाहा॑र्ण॒वाय॒ स्वाहा॑ समु॒द्राय॒ स्वाहा॑ सरि॒राय॒ स्वाहा॑ ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

जलों के लिए स्वाहा. वारि के लिए स्वाहा. उदक के लिए स्वाहा. स्थिर जलों के लिए स्वाहा. प्रवाहितों के लिए स्वाहा. बहते जलों के लिए स्वाहा. कूप जल के लिए स्वाहा. सागर जलों के लिए स्वाहा. धारण योग्य जल के लिए स्वाहा. समुद्र जलों के लिए स्वाहा. सरोवर के लिए स्वाहा. (२५)

EN English Translation

Swaha for waters. Swaha for wari. Swaha for udak. Swaha for stagnant waters. Swaha for flowers. Swaha for flowing waters. Swaha for well water. Swaha for sea waters. Swaha for wearable water. Swaha for sea waters. Swaha for the lake. (25)

Mantra 22.26

वाता॑य॒ स्वाहा॑ धू॒माय॒ स्वाहा॒भ्राय॒ स्वाहा॑ मे॒घाय॒ स्वाहा॑ वि॒द्योत॑मानाय॒ स्वाहा॑ स्त॒नय॑ते॒ स्वाहा॑व॒स्फूर्ज॑ते॒ स्वाहा॒ वर्ष॑ते॒ स्वाहा॑व॒वर्ष॑ते॒ स्वाहो॒ग्रं वर्ष॑ते॒ स्वाहा॑ शी॒घ्रं वर्ष॑ते॒ स्वाहो॑द्गृह्ण॒ते स्वाहोद्गृ॑हीताय॒ स्वाहा॑ प्रुष्ण॒ते स्वाहा॑ शीकाय॒ते स्वाहा॒ प्रुष्वा॑भ्यः॒ स्वाहा॑ ह्रा॒दुनी॑भ्यः॒ स्वाहा॑ नीहा॒राय॒ स्वाहा॑ ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

वायु के लिए स्वाहा. धुएं के लिए स्वाहा. विद्युत्‌ वाले के लिए स्वाहा. गर्जने बाले के लिए स्वाहा. वर्षक के लिए स्वाहा. कमवर्षक के लिए स्वाहा. अति वर्षक के लिए स्वाहा. शीन वर्षक के लिए स्वाहा. ऊपर उठने वाले के लिए स्वाहा. ऊपर से जलग्राही के लिए स्वाहा. बूंदाबांदी के लिए स्वाहा. घनघोर वर्षक के लिए स्वाहा. गड़गड़ाहट वाले के लिए स्वाहा. कोहरे वाले के लिए स्वाहा. सभी मेघों के लिए स्वाहा. (२६)

EN English Translation

Swaha for air. Swaha for smoke. Swaha for electric ones. Swaha for roaring hair. Swaha for the year. Swaha for a short year. Swaha for excessive year. Swaha for Sheen Varshak. Swaha for the one who rises up. Swaha for the water collector from above. Swaha for drizzle. Swaha for densely yearly. Swaha for the thunderer. Swaha for the foggy. Swaha for all the clouds. (26)

Mantra 22.27

अ॒ग्नये॒ स्वाहा॒ सोमा॑य॒ स्वाहेन्द्रा॑य॒ स्वाहा॑ पृथि॒व्यै स्वाहा॒ऽन्तरि॑क्षाय॒ स्वाहा॑ दि॒वे स्वाहा॑ दि॒ग्भ्यः स्वाहाऽऽशा॑भ्यः॒ स्वाहो॒र्व्यै दि॒शे स्वाहा॒र्वाच्यै॑ दि॒शे स्वाहा॑ ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि के लिए स्वाहा. सोम के लिए स्वाहा. इंद्र के लिए स्वाहा. पृथ्वी के लिए स्वाहा. अंतरिक्ष के लिए स्वाहा. स्वर्ग के लिए स्वाहा. दिशाओं के लिए स्वाहा. उपदिशा के लिए स्वाहा. अपर दिशाओं के लिए स्वाहा. नीच दिशा के लिए स्वाहा. (२७)

EN English Translation

Swaha for agni. Swaha for Mon. Swaha for Indra. Swaha to the earth. Swaha for space. Swaha to heaven. Swaha for directions. Swaha for subdirection. Swaha for upper directions. Swaha for the low direction. (27)

Mantra 22.28

नक्ष॑त्रेभ्यः॒ स्वाहा॑ नक्ष॒त्रिये॑भ्यः॒ स्वाहा॑होरा॒त्रेभ्यः॒ स्वाहा॑र्द्धमा॒सेभ्यः॒ स्वाहा॒ मासे॑भ्यः॒ स्वाह॑ऽऋ॒तुभ्यः॒ स्वाहा॑र्त्त॒वेभ्यः॒ स्वाहा॑ संवत्स॒राय॒ स्वाहा॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्या॒ स्वाहा॑ च॒न्द्राय॒ स्वाहा॒ सूर्या॑य॒ स्वाहा॑ र॒श्मिभ्यः॒ स्वाहा॒ वसु॑भ्यः॒ स्वाहा॑ रु॒द्रेभ्यः॒ स्वाहा॑दि॒त्येभ्यः॒ स्वाहा॑ म॒रुद्भ्यः॒ स्वाहा॒ विश्वे॑भ्यो दे॒वेभ्यः॒ स्वाहा॒ मूले॑भ्यः॒ स्वाहा॒ शाखा॑भ्यः॒ स्वाहा॒ वन॒स्पति॑भ्यः॒ स्वाहा॒ पुष्पे॑भ्यः॒ स्वाहा॒ फले॑भ्यः॒ स्वाहौष॑धीभ्यः॒ स्वाहा॑ ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

नक्षत्रों के लिए स्वाहा. नक्षत्रों से संबंधित देवताओं के लिए स्वाहा. दिनरात के लिए स्वाहा. अर्द्धमास के लिए स्वाहा. मास के लिए स्वाहा. ऋतुमास के लिए स्वाहा. ऋतु से उत्पन्नों के लिए स्वाहा. वर्ष के लिए स्वाहा. स्वर्ग के लिए स्वाहा. पृथ्वी के लिए स्वाहा. चंद्र के लिए स्वाहा. सूर्य के लिए स्वाहा. किरणों के लिए स्वाहा. बसुओं के लिए स्वाहा. रुद्रों के लिए स्वाहा. आदित्यों के लिए स्वाहा. मरुतों के लिए स्वाहा. सभी देवों के लिए स्वाहा. शाखाओं के लिए स्वाहा. बनस्पतियों के लिए स्वाहा. पुष्पों के लिए स्वाहा. फलों के लिए स्वाहा. ओषधियों के लिए स्वाहा. (२८)

EN English Translation

Swaha for the constellations. Swaha for deities belonging to constellations. For the day and night. Swaha for half-month. Swaha for mass. Swaha for the season. Swaha for those born from the season. Swaha for the year. Swaha for heaven. Love for the earth. Swaha for the moon. Swaha to the sun. Swaha for rays. Swaha for the Basus. Swaha for Rudras. Swaha for adityas. Swaha for the maruts. Swaha to all gods. Swaha for branches. Swaha for the banaspatis. Swaha for flowers. Swaha for fruits. Swaha for medicines. (28)

Mantra 22.29

पृ॒थि॒व्यै स्वाहा॒न्तरि॑क्षाय॒ स्वाहा॑ दि॒वे स्वाहा॒ सूर्या॑य॒ स्वाहा॑ च॒न्द्राय॒ स्वाहा॒ नक्ष॑त्रेभ्यः॒ स्वाहा॒द्भ्यः स्वाहौष॑धीभ्यः॒ स्वाहा॒ वन॒स्पति॑भ्यः॒ स्वाहा॑ परिप्ल॒वेभ्यः॒ स्वाहा॑ चराच॒रेभ्यः॒ स्वाहा॑ सरीसृ॒पेभ्यः॒ स्वाहा॑ ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

पृथ्वी के लिए स्वाहा. अंतरिक्ष के लिए स्वाहा. स्वर्ग के लिए स्वाहा. सूर्य के लिए स्वाहा. चंद्र के लिए स्वाहा. नक्षत्रों के लिए स्वाहा. जलों के लिए स्वाहा. ओषधियों के लिए स्वाहा. बनस्पतियों के लिए स्वाहा. चराचर के लिए स्वाहा. रेंगने और रपटने वालों के लिए स्वाहा. (२९)

EN English Translation

Swaha to the earth. Swaha for space. Swaha to heaven. Swaha to the sun. Swaha for the moon. Swaha for nakshatras. Swaha for waters. Swaha for medicines. Swaha for banaspatis. Swaha for grazing. Swaha for those who crawl and report. (29)

Mantra 22.30

अस॑वे॒ स्वाहा॒ वस॑वे॒ स्वाहा॑ वि॒भुवे॒ स्वाहा॒ विव॑स्वते॒ स्वाहा॑ गण॒श्रिये॒ स्वाहा॑ ग॒णप॑तये॒ स्वाहा॑भि॒भुवे॒ स्वाहाधि॑पतये॒ स्वाहा॑ शू॒षाय॒ स्वाहा॑ सꣳस॒र्पाय॒ स्वाहा॑ च॒न्द्राय॒ स्वाहा॒ ज्योति॑षे॒ स्वाहा॑ मलिम्लु॒चाय॒ स्वाहा॒ दिवा॑ प॒तये॒ स्वाहा॑ ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

असव के लिए स्वाहा. वसव के लिए स्वाहा. विभु के लिए स्वाहा. विवस्वत (सूर्य) के लिए स्वाहा. गणश्री के लिए स्वाहा. गणपति के लिए स्वाहा. अभिभु के लिए स्वाहा. अधिपति के लिए स्वाहा. सामर्थ्यवान के लिए स्वाहा. सर्प के लिए स्वाहा. चंद्र के लिए स्वाहा. ज्योतिबान के लिए स्वाहा. अधिमास के देव के लिए स्वाहा. स्वर्गलोक के पालक के लिए स्वाहा. (३०)

EN English Translation

Swaha for asav. Swaha for vasav. Swaha for Vibhu. Swaha for Vivaswata (Sun). Swaha for Ganashree. Swaha for Ganapati. Swaha for Abhibhu. Swaha for the overdeva. Swaha for the powerful. Swaha for the serpent. Swaha for the moon. Swaha for Jyotiban. Swaha for the God of Adhimas. Swaha for the guardian of paradise. (30)