Popular:
यजुर्वेद

Adhyaya 26

Yajurveda (यजुर्वेद)

यजुर्वेद • अध्याय 26

Adhyaya 26

26 Mantras Loaded
Mantra 26.1

अ॒ग्निश्च॑ पृथि॒वी च॒ सन्न॑ते॒ ते मे॒ सं न॑मताम॒दो वा॒युश्चा॒न्तरि॑क्षं च॒ सन्न॑ते॒ ते मे॒ सं न॑मताम॒दऽ आ॑दि॒त्यश्च॒ द्यौश्च॒ सन्न॑ते॒ ते मे॒ सं न॑मताम॒दऽआपश्च॒ वरु॑णश्च॒ सन्न॑ते॒ ते मे॒ संस॒ꣳस॒दो॑ऽ अष्ट॒मी भू॑त॒साध॑नी । सका॑माँऽअध्व॑नस्कुरु सं॒ज्ञान॑मस्तु मे॒ऽमुना॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि और पृथ्वी देव हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. हमें आनंद प्रदान करने की कृपा करें. वायु और अंतरिक्ष देव हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. हमें आनंद प्रदान करने की कृपा करें. आदित्य और स्वर्गलोक हमारे अनुकूल होने की कृपा करों. हमें आनंद प्रदान करने की कृपा करें. जल और वरुण देव हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. हमें आनंद प्रदान करने की कृपा करं. सात संसद (आग्नि, वायु, अंतरिक्ष, सूर्य, आकाश, जल और वरुण) और आठवीं पृथ्वी को हमारे अनुकूल बनाने की कृपा करें. आप की कृपा से हमारे यज्ञ सकाम (कामना को फलीभूत करने वाले) हों. आप की कृपा से हमें संज्ञान (श्रेष्ठ पूर्ण ज्ञान) हो. (१)

EN English Translation

May Agni and Prithvi Dev be kind to be compatible with us. Please give us pleasure. May the gods of air and space be compatible with us. Please give us pleasure. Please aditya and heaven to be compatible with us. Please give us pleasure. May Water and Varun Dev be kind to suit us. Please give us joy. Please make the seven Parliaments (Fire, Air, Space, Sun, Sky, Water and Varuna) and the eighth Earth compatible with us. By your grace, let our yajna sakam (those who bring the desire to fruition). By your grace, we should have cognizance (best complete knowledge). (1)

Mantra 26.2

यथे॒मां वाचं॑ कल्या॒णीमा॒वदा॑नि॒ जने॑भ्यः । ब्र॒ह्म॒रा॒ज॒न्याभ्या शूद्राय॒ चार्या॑य च॒ स्वाय॒ चार॑णाय च । प्रि॒यो दे॒वानां॒ दक्षि॑णायै दा॒तुरि॒ह भू॑यासम॒यं मे॒ कामः॒ समृ॑ध्यता॒मुप॑ मा॒दो न॑मतु ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जैसे यह वाणी लोगों के लिए कल्याणकारी होती है, वैसे ही हमारे लिए कल्याणकारी हो. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र के लिए आप की वाणी कल्याणकारी हो. दक्षिणा देने बाले देवताओं के प्रिय हों. हमारी इच्छाएं फलीभूत हों. हमें आनंद प्राप्त हो.(२)

EN English Translation

Just as this speech is welfare for the people, so be for us. Your speech should be good for well being of Brahmins, Kshatriyas, Vaishyas, Shudras. Be dear to the gods who give dakshina. May our desires come to fruition. May we enjoy it. (2)

Mantra 26.3

बृह॑स्पते॒ऽअति॒ यद॒र्योऽअर्हा॑द् द्यु॒मद्वि॒भाति॒ क्रतु॑म॒ज्जने॑षु । यद्दी॒दय॒च्छव॑सऽ ऋतप्रजात॒ तद॒स्मासु॒ द्रवि॑णं धेहि चि॒त्रम् । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि॒ बृह॒स्पत॑ये त्वै॒ष ते॒ योनि॒र्बृह॒स्पत॑ये त्वा ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बृहस्पति देव! आप यज्ञ में लोगों द्वारा पूजनीय हैं. आप स्वर्गलोक में सुशोभित होते हैं. आप सब के स्वामी होने योग्य हैं. आप ऋत और इच्छा शक्ति से सारी प्रजा की रक्षा करते हैं. आप हमें श्रेष्ठ धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. आप अदभुत हैं. आप को उपयाम पात्र में ग्रहण किया गया है. इसीलिए आप बृहस्पति हैं. उपयाम आप का मूल स्थान है. (३)

EN English Translation

O Lord Jupiter! You are revered by people in yajna. You are adorned in heaven. You deserve to be the master of everything. You protect all the people with the power of love and will. Please give us the best money. You are amazing. You have been accepted in the sub-theorem character. That's why you are Jupiter. The device is your native place. (3)

Mantra 26.4

इन्द्र॒ गोम॑न्नि॒हा या॑हि॒ पिबा॒ सोम॑ꣳ शतक्रतो । वि॒द्यद्भि॒र्ग्राव॑भिः सु॒तम् । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतो॒ऽसीन्द्रा॑य त्वा॒ गोम॑तऽए॒ष ते॒ योनि॒रिन्द्रा॑य त्वा॒ गोम॑ते ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! आप गोमान और सैकड़ों यज्ञ करने वाले हैं. आप (यज्ञ में) पधारिए. सोमरस पीने की कृपा कीजिए. हम ने पत्थरों से कूट कर, निचोड़ कर सोमरस तैयार किया है. आप गोमान हैं. हम आप को गोमान इंद्र देव के लिए उपयाम में ग्रहण करते हैं. उपयाम आप का मूल स्थान है. (४)

EN English Translation

O Indra Dev! You are going to perform Goman and hundreds of yagyas. You come (to the yagna). Please drink someras. We have prepared somers by crushing with stones, squeezing it. You are Goman. We accept you in upyam for Goman Indra Dev. Upyum is your native place. (4)

Mantra 26.5

इन्द्रा या॑हि वृत्रह॒न् पिबा॒ सोम॑ꣳ शतक्रतो । गोम॑द्भिर्ग्राव॑भिः सु॒तम् । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतो॒ऽसीन्द्रा॑य त्वा गोम॑तऽए॒ष ते॒ योनि॒रिन्द्रा॑य त्वा गोम॑ते ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! आप वृत्र नाशक और सैकड़ों यज्ञ करने बाले हैं. आप पधारिए. आप सोमरस पीने की कृपा कीजिए. आप के पुत्रों ने पत्थरों से कूट कर सोमरस आप के लिए तैयार किया है. हम ने आप को गोमान इंद्र देव के लिए उपयाम में ग्रहण किया है. वही आप का मूल स्थान है. (५)

EN English Translation

O Lord Indra! You are a destroyer of vritras and performing hundreds of sacrifices. You come. Please drink somers. Your sons have prepared somers for you by crushing them with stones. We have accepted you in the upayam for Goman Indra Dev. That's your native place. (5)

Mantra 26.6

ऋ॒तावा॑नं वैश्वान॒रमृ॒तस्य॒ ज्योति॑ष॒स्पति॑म् । अज॑स्रं घ॒र्ममी॑महे । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि वैश्वान॒राय॑ त्वै॒ष ते॒ योनि॑र्वैश्वान॒राय॑ त्वा ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वैश्वानर (अग्नि)! आप ऋतवान (सत्यवान) व अमर हैं. आप प्रकाश के स्वामी हैं. हम आप से अजस्र बल चाहते हैं. आप को उपयाम में ग्रहण किया गया है. आप को अग्नि के लिए उपयाम में ग्रहण किया गया है. वही आप का मूल स्थान है. (६)

EN English Translation

O Vaishvanar (agni)! You are Ritavan (Satyavan) and Amar. You are the master of light. We want force from you. You have been eclipsed in the upyama. You have been eclipsed in the upyam for agni. That's your native place. (6)

Mantra 26.7

वै॒श्वा॒न॒रस्य॑ सुम॒तौ स्या॑म॒ राजा॒ हि कं॒ भुव॑नानामभि॒श्रीः । इ॒तो जा॒तो विश्व॑मि॒दं वि च॑ष्टे वैश्वान॒रो य॑तते॒ सूर्ये॑ण । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि वैश्वान॒राय॑ त्वै॒ष ते॒ योनि॑र्वैश्वान॒राय॑ त्वा ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हम वैश्वानर देव की सुमति जैसी सुमति पाएं वैश्वानर देव संसार के राजा, संसार की शोभा हैं. व देव संसार का निरीक्षण करते हैं और यहीं उत्पन्न हुए है. वे सूर्य के समान प्रकाशवान हैं. हम उन को उपयाम में ग्रहण करते हैं. वही उन का मूल स्थान है. (७)

EN English Translation

We get the beauty of The World, The King of the World, the Beauty of the World. And God observes the world and is born here. They are as bright as the sun. We accept them in upayam. That is their original place. (7)

Mantra 26.8

वै॒श्वा॒न॒रो न॑ ऊ॒तय॒ऽआ प्र या॑तु परा॒वतः॑ । अ॒ग्निरु॒क्थेन॒ वाह॑सा । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि वैश्वान॒राय॑ त्वै॒ष ते॒ योनि॑र्वैश्वान॒राय॑ त्वा ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

वैश्वानर यहां पधारें, वैश्वानर सब ओर से अपने रक्षा साधनों से हमारी रक्षा करने की कृपा करें. उक्थ रूपी वाहन द्वारा अग्नि की उपासना करते हैं. हम आप को उपयाम में ग्रहण करते हैं. बही आप का मूल स्थान है. (८)

EN English Translation

May Vaishnavar come here, May Vaishnavar please protect us from all sides with his defense tools. They worship agni through a vehicle in the form of a uchth. We accept you in the upayam. The book is your native place. (8)

Mantra 26.9

अ॒ग्निर्ऋषिः॒ पव॑मानः॒ पाञ्च॑जन्यः पु॒रोहि॑तः । तमी॑महे महाग॒यम् । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽस्य॒ग्नये॑ त्वा॒ वर्च॑सऽए॒ष ते॒ योनि॑र॒ग्नये॑ त्वा॒ वर्च॑से ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप ऋषि, पवित्र और पांचों वर्णों के पुरोहित हैं. हम आप को चाहते हैं. हम आप के लिए स्तोत्र गाते हैं और उपयाम में ग्रहण करते हैं. वही आप का मूल स्थान है. आप वर्चस्वी हैं. हम भी अग्नि से वर्चस्व पाना चाहते हैं. (९)

EN English Translation

O agni! You are a sage, holy and a priest of the five varnas. We want you. We sing hymns to you and assume in upyam. That's your native place. You are dominated. We also want to dominate with agni. (9)

Mantra 26.10

म॒हाँऽइन्द्रो॒ वज्र॑हस्तः षोड॒शी शर्म॑ यच्छतु । हन्तु॑ पा॒प्मानं॒ योऽस्मान् द्वेष्टि॑ । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि महे॒न्द्राय॑ त्वै॒ष ते॒ योनि॑र्महे॒न्द्राय॑ त्वा ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! आप महान्‌ और हाथ में वज्र रखते हैं. आप सोलह कलाओं वाले हैं. आप हमें सुख देने की कृपा कीजिए. जो हम से द्वेष करते हैं, आप उन पापियों को नष्ट करने की कृपा करों. इंद्र देव की प्रसन्नता के लिए अग्नि को उपयाम में ग्रहण किया जाता है. बही आप का मूल स्थान है. हम वहीं आप की प्रतिष्ठा करते हैं. (१०)

EN English Translation

O Indra Dev! You are great and have a thunderbolt in your hand. You're sixteen arts. Please give us happiness. Those who hate us, please destroy those sinners. For the happiness of Indra Dev, agni is taken in upyam. The book is your native place. We do your reputation there. (10)

Mantra 26.11

तं वो॑ द॒स्ममृ॑ती॒षहं॒ वसो॑र्मन्दा॒नमन्ध॑सः । अ॒भि व॒त्सं न स्वस॑रेषु धे॒नव॒ऽइन्द्रं॑ गी॒र्भिर्न॑वामहे ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! इंद्र देव धनवान, आनंददाता, आवास दाता और अन्नदाता हैं. हम आप के पुत्र उसी तरह वाणी से आप को पुकारते हैं, जैसे गाएं बछड़ों के लिए रंभाती हैं. (११)

EN English Translation

O hosts! Indra Dev is rich, anandador, housing giver and annadata. We, your sons, call out to you with the same voice as cows rambha for calves. (11)

Mantra 26.12

यद्वाहि॑ष्ठं॒ तद॒ग्नये॑ बृ॒हद॑र्च विभावसो । महि॑षीव॒ त्वद्र॒यिस्त्वद्वाजा॒ऽउदी॑रते ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! आप अग्नि के लिए स्तुति कीजिए. आप विशाल, वर्चस्वी, प्रकाशमान व महारानी की तरह उदार हैं. आप अन्न और बल प्रदान करने की कृपा कीजिए. (१२)

EN English Translation

O hosts! Praise for agni. You are as generous as the towering, dominating, shining queen. Please provide food and strength. (12)

Mantra 26.13

एह्यू॒ षु ब्रवा॑णि॒ तेऽग्न॑ऽ इ॒त्थेत॑रा॒ गिरः॑ । ए॒भिर्व॑र्द्धास॒ऽइन्दु॑भिः ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप आइए. हम आप के लिए इस प्रकार वाणी से उपासना करते हैं. आप सोमरस से बढ़ोतरी पाते हैं. (१३)

EN English Translation

O agni! You come. We worship for you in this way. You get an increase from somers. (13)

Mantra 26.14

ऋ॒तव॑स्ते य॒ज्ञं वित॑न्वन्तु॒ मासा॑ र॒क्षन्तु॑ ते॒ हविः॑ । सं॒व॒त्स॒रस्ते॑ य॒ज्ञं द॑धातु नः प्र॒जां च॒ परि॑ पातु नः ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

सभी ऋतुएं यज्ञ का विस्तार करने की कृपा करें. मास हमारी हवि की रक्षा करने की कृपा करों. संवत्सर यज्ञ को धारण करने की कृपा करें. हम सभी प्रजाजनों का परिपालन करने की कृपा कीजिए. (१४)

EN English Translation

Please extend the yajna in all seasons. May the month bless us with the protection of havi. Please wear the Samvatsar Yajna. Please take care of all the people. (14)

Mantra 26.15

उ॒प॒ह्व॒रे गि॑री॒णा स॑ङ्ग॒मे च॑ न॒दीना॑म् । धि॒या विप्रो॑ अजायत ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

पर्वत की कंदराओं, पर्वतों और नदियों के संगम पर ब्राह्मणों में बुद्धि पैदा होती है. (१५)

EN English Translation

At the confluence of mountain kandras, mountains and rivers, wisdom is born in Brahmins. (15)

Mantra 26.16

उ॒च्चा ते॑ जा॒तमन्ध॑सो दि॒वि सद्भूम्याद॑दे । उ॒ग्रꣳशर्म॒ महि॒ श्रवः॑ ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप उच्चलोक के हैं. आप स्वर्गलोक में रहते हैं. आप हमे शरेष्ठ भूमि दीजिए. आप उग्र हैं. आप पृथ्वी पर स्रवित होइए (बहिए). आप सुख प्रदान करने की कृपा कीजिए. (१६)

EN English Translation

O Mon! You belong to the higher world. You live in paradise. You give us the land. You're furious. You come to earth. Please give you happiness. (16)

Mantra 26.17

स न॒ऽइन्द्रा॑य॒ यज्य॑वे॒ वरु॑णाय म॒रुद्भ्यः॑ । व॒रि॒वो॒वित्परि॑ स्रव ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप जलमय हैं. आप यज्ञ में इंद्र देव, वरुण देव व मरुद्गण के लिए स्रवित होइए. (१७)

EN English Translation

O Mon! You are jealous. You should be immersed in the yajna for Indra Dev, Varun Dev and Marudgan. (17)

Mantra 26.18

ए॒ना विश्वा॑न्य॒र्यऽआ द्यु॒म्नानि॒ मानु॑षाणाम् । सिषा॑सन्तो वनामहे ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

आप आइए. आप मनुष्यों के लिए स्वर्ग के सारे सुख प्रदान कीजिए. आप की कृपा से हम सुखपूर्वक जीवन निर्वाह कर सकें. (१८)

EN English Translation

You come. You provide all the pleasures of heaven for human beings. With your grace, we can live happily. (18)

Mantra 26.19

अनु॑ वी॒रैरनु॑ पुष्यास्म॒ गोभि॒रन्वश्वै॒रनु॒ सर्वे॑ण पु॒ष्टैः । अनु॒ द्विप॒दाऽनु॒ चतु॑ष्पदा व॒यं दे॒वा नो॑ य॒ज्ञमृ॑तु॒था न॑यन्तु ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हमें वीर पुत्र दीजिए. हमें गायों से पुष्ट बनाइए. हमें अश्व दीजिए. हमें सेवक दीजिए. दोपाए और चौपाए हमारे देवताओं के इस यज्ञ को ऋतु के अनुसार ले जाने की कृपा करें. (१९)

EN English Translation

Give us a brave son. Make us strong with cows. Give us horses. Give us servants. Please take this yajna of our gods according to the season. (19)

Mantra 26.20

अग्ने॒ पत्नी॑रि॒हा व॑ह दे॒वाना॑मुश॒तीरुप॑ । त्वष्टा॑र॒ꣳ सोम॑पीतये ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! देव पत्ियां भी आहुति चाहती हैं. उन के लिए भी आहुति देते हैं. त्वष्टा देव को आप सोमपान के लिए हमारे पास लाने की कृपा कीजिए. (२०)

EN English Translation

O agni! Dev wives also want sacrifices. They also sacrifice for them. Please bring Tvashta Dev to us for Sompan. (20)

Mantra 26.21

अ॒भि य॒ज्ञं गृ॑णीहि नो॒ ग्नावो॒ नेष्टः॒ पिब॑ऽऋ॒तुना॑ । त्वहि र॑त्न॒धा ऽअसि॑ ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप हमारे लिए श्रेष्ठ धन धारिए. आप हमारे गणमान्य यज्ञ को संपन्न कराइए. आप हमारे लिए रत्न धारिए. आप ऋतु के अनुसार सोमरस पीजिए. (२१)

EN English Translation

O agni! You have the best money for us. You complete our distinguished yagna. You hold gems for us. You drink somers according to the season. (21)

Mantra 26.22

द्र॒वि॒णो॒दाः पि॑पीषति जु॒होत॒ प्र च॑ तिष्ठत । ने॒ष्ट्रादृ॒तुभि॑रिष्यत ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप ऋतु के अनुसार इच्छानुसार सोमरस पीने की कृपा कीजिए. आप धनदाता हैं. आप भी यज्ञ में सोमरस को पीने की इच्छा कीजिए. सोमरस पीने के लिए प्रतिष्ठित होइए. (२२)

EN English Translation

O agni! Please drink somers as per your wish according to the season. You are a money giver. You also wish to drink Somras in the yajna. Be reputed to drink somers. (22)

Mantra 26.23

तवा॒यꣳ सोम॒स्त्वमेह्य॒र्वाङ् श॑श्वत्त॒मꣳ सु॒मना॑ऽअ॒स्य पा॑हि । अ॒स्मिन् य॒ज्ञे ब॒र्हिष्या नि॒षद्या॑ दधि॒ष्वेमं ज॒ठर॒ऽइन्दु॑मिन्द्र ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप हमारे यज्ञ में पधारिए और कुश के आसन पर विराजिए. यह आप के पीने योग्य सोमरस है. आप आनंदपूर्वक उसे पीजिए. आप अच्छे मन से उस की रक्षा कीजिए. (२३)

EN English Translation

O Indra! You come to our yajna and sit on the seat of Kush. This is your drinkable somers. You drink it happily. You protect him with a good heart. (23)

Mantra 26.24

अ॒मेव॑ नः सुहवा॒ऽआ हि गन्त॑न॒ नि ब॒र्हिषि॑ सदतना॒ रणि॑ष्टन । अथा॑ मदस्व जुजुषा॒णो ऽअन्ध॑स॒स्त्वष्ट॑र्दे॒वेभि॒र्जनि॑भिः सु॒मद्ग॑णः ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देव पत्नियो! आप इस यज्ञ मंडप को अपने घर की तरह समझिए. हम आप का आह्यान करते हैं. आप पधार कर कुश के आसन पर विराजिए. आप आनंदित होइए. आप हवि को ग्रहण करने की कृपा कीजिए. (२४)

EN English Translation

O god wives! You should consider this Yajna Mandap as your home. We call on you. You come and sit on the seat of Kush. You be happy. Please accept Havi. (24)

Mantra 26.25

स्वादि॑ष्ठया॒ मदि॑ष्ठया॒ पव॑स्व सोम॒ धार॑या । इन्द्रा॑य॒ पात॑वे सु॒तः ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप स्वादिष्ट और मददायी हैं. आप अपनी पवित्र धाराओं से इंद्र देव के पीने के लिए बहें. (२५)

EN English Translation

O Mon! You are delicious and drinky. You should flow from your holy streams to the drink of Indra Dev. (25)

Mantra 26.26

र॒क्षो॒हा वि॒श्वच॑र्षणिर॒भि योनि॒मयो॑हते । द्रोणे॑स॒धस्थ॒मास॑दत् ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप विलक्षण, सर्वद्रष्टा व रक्षक हैं. आप अपने मूल निवास स्थान द्रोण कलश में स्थापित होने की कृपा कीजिए. (२६)

EN English Translation

O Mon! You are a prodigy, omnipresent and protector. Please be installed in your original abode Drona Kalash. (26)