Adhyaya 28
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 28
होता॑ यक्षत्स॒मिधेन्द्र॑मि॒डस्प॒दे नाभा॑ पृथि॒व्याऽ अधि॑ । दि॒वो वर्ष्म॒न्त्समि॑ध्यत॒ऽओजि॑ष्ठश्चर्षणी॒सहां॒ वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
होता (पुरोहित) समिधा से इंद्र देव के लिए यज्ञ करते हैं. यज्ञ पृथ्वी और अंतरिक्ष की नाभि है. स्वर्गलोक में समिधा चमक रही है. इंद्र देव ओजस्वी और विजेता हैं. यजमान से अनुरोध है कि वह उन के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. उन से अनुरोध है कि वे हवि ग्रहण करने की कृपा करें. (१)
EN English Translation
The priest performs yajna for Indra Dev from Samidha. Yajna is the navel of earth and space. Samidha is shining in heaven. Indra Dev is energetic and victorious. The host is requested to kindly perform yagna for them. They are requested to please accept havi. (1)
होता॑ यक्ष॒त् तनू॒नपा॑तमू॒तिभि॒र्जेता॑र॒मप॑राजितम् । इन्द्रं॑ दे॒वस्व॒र्विदं॑ प॒थिभि॒र्मधु॑मत्तमै॒र्नरा॒शꣳसे॑न॒ तेज॑सा॒ वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव तेजस्वी, शरीर के रक्षक, अपने रक्षा साधनों से जीतने वाले और कभी नहीं हारने वाले हैं. होता उन के प्रति प्रसन्नतादायी आहुतियों से यज्ञ करते हैं. वे आत्मज्ञाता हैं. वे मधुर हवि ग्रहण करने की कृपा करें. होता उन के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (२)
EN English Translation
Indra Dev is stunning, the protector of the body, the winner with his defense means and never the loser. They perform yajna with happy offerings to them. They are self-conscious. Please take them to receive sweet havi. Please do yajna for them. (2)
होता॑ यक्ष॒दिडा॑भि॒रिन्द्र॑मीडि॒तमा॒जुह्वा॑न॒मम॑र्त्यम् । दे॒वो दे॒वैः सवी॑र्यो॒ वज्र॑हस्तः पुरन्द॒रो वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव अमर, उपासना के योग्य है. वे देवताओं के सर्वेसर्वा और उन के हाथ में चज्र हैं. वे शत्रुओं के नगर नष्ट करने वाले हैं. होता उन के लिए मधुर प्रार्थनाओं से यज्ञ करने की कृपा करों. वे हवि द्वारा आनंदित होने की कृपा करें. (३)
EN English Translation
Indra Dev is immortal, worthy of worship. He is the deva of the gods and in their hands. They are going to destroy the cities of enemies. Please perform yajna with sweet prayers for them. May they be pleased to be rejoiced by Eve. (3)
होता॑ यक्षद् ब॒र्हिषीन्द्रं॑ निषद्व॒रं वृ॑ष॒भं नर्या॑पसम् । वसु॑भी रु॒द्रैरा॑दि॒त्यैः स॒युग्भि॑र्ब॒र्हिरास॑दद् वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव धनवर्षक, यजमानों का हित चाहने वाले व बलवान हैं. होता कुश के आसन पर विराज कर उन के लिए यज्ञ करते हैं. वे वसु, रुद्र, आदित्य और अपने साथ के अन्य देवों के साथ कुश के आसन पर बैठ कर हवि ग्रहण करने की कृपा करें. होता उन के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (४)
EN English Translation
Indra Dev is a rich man, a lover of the interests of the hosts and is strong. He performs yagna for Kush by sitting on the seat of Kush. They should sit on the seat of Kusha along with Vasu, Rudra, Aditya and other gods with them and take the havi. Please perform yajna for them. (4)
होता॑ यक्ष॒दोजो॒ न वी॒र्यꣳ सहो॒ द्वार॒ऽ इन्द्र॑मवर्द्धयन् । सु॒प्रा॒य॒णाऽ अ॒स्मिन् य॒ज्ञे वि श्र॑यन्ता॒मृता॒वृधो॒ द्वार॒ इन्द्रा॑य मी॒ढुषे॒ व्यन्त्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
होता ने इंद्र देव हेतु यज्ञ किया. उन्होंने उन की बढ़ोतरी की एवं उन के ओज और वीर्य की बढ़ोतरी की. इस अज्ञ में यज्ञ को बढ़ाने वाले द्वार की ओर देवता अच्छी तरह प्रयाण करें. चे इच्छापूर्ति करने बाले हैं. वे यज्ञ में पधारें. अमृत स्वरूप हवि को ग्रहण करने की कृपा करें. हम उन के लिए यज्ञ करते हैं. होता उन के लिए यज्ञ कीजिए. (५)
EN English Translation
Hota performed yajna for Indra Dev. He increased them and increased their weight and semen. They are wishful. They come to the yagna. Please take havi as nectar. We perform yagna for them. Do yajna for them. (5)
होता॑ यक्षदु॒षेऽ इन्द्र॑स्य धे॒नू सु॒दुघे॑ मा॒तरा॑ म॒ही । स॒वा॒तरौ॒ न तेज॑सा व॒त्समिन्द्र॑मवर्द्धतां वी॒तामाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव के लिए पृथ्वी मां जैसी है, अच्छे दूधवाली गायों जैसी है. होता ने महान् उन के लिए पवित्र यज्ञ किया. होता ने अपने तेज से उन की बढ़ोतरी की. जैसे मां के प्यार से बच्चा दृढ़ बनता है, वैसे ही वे हवि से दृढ़ हों. होता! आप उन के लिए यज्ञ कीजिए. (६)
EN English Translation
For Indra Dev, the earth is like mother, like good milk cows. Hota performed a holy sacrifice for him great. Hota grew them with her speed. Just as the child becomes firm with the love of the mother, so they are firm with havi. One who offers oblations in a sacrificial agni! You perform yajna for them. (6)
होता॑ यक्ष॒द् दैव्या॒ होता॑रा भि॒षजा॒ सखा॑या ह॒विषेन्द्रं॑ भिषज्यतः । क॒वी दे॒वौ प्रचे॑तसा॒विन्द्रा॑य धत्तऽ इन्द्रि॒यं वी॒तामाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
अश्विनीकुमार दिव्य, भिषगाचार्य (चिकित्सक) हमारे सखा, इंद्र देव के वैद्य और कवि हैं. वे श्रेष्ठ चित्त बाले हैं. इंद्र देव के लिए स्वास्थ्य धारण करते हैं. होता देवों ने अश्विनीकुमारों के लिए यज्ञ किया. अश्विनीकुमार हवि ग्रहण करने की कृपा करें. होता उन के लिए यज्ञ करने की कृपा करों. (७)
EN English Translation
Ashwinikumar Divya, Bhishgacharya (physician) is our friend, Indra Dev's vaidya and poet. They are the best minds. Indra holds health for Dev. Hota Devas performed yagna for Ashwinikumars. Please accept Ashwini Kumar Havi. Please do yajna for them. (7)
होता॑ यक्षत् ति॒स्रो दे॒वीर्न भे॑ष॒जं त्रय॑स्त्रि॒धात॑वो॒ऽपस॒ऽ इडा॒ सर॑स्वती॒ भार॑ती म॒हीः । इन्द्र॑पत्नीर्ह॒विष्म॑ती॒र्व्यन्त्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
होता ने इड़ा, सरस्वती व भारती के लिए यज्ञ किया. तीनों देवियों के लिए होता ने यज्ञ किया. ये तीनों देवियां तीनों लोकों में तीनों ऋतुओं को धारण करने बाले इंद्र देव की आज्ञा का पालन करती हैं. ये तीनों देवियां ओषधि युक्त हैं. तीनों देवियां हविष्मती हों. यजमान इन के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (८)
EN English Translation
Hota performed yagna for Ida, Saraswati and Bharati. Hota performed yagna for the three goddesses. These three goddesses obey indra dev to wear the three seasons in the three worlds. These three goddesses are medicinal. All three goddesses are lustful. Please the host to perform yajna for them. (8)
होता॑ यक्ष॒त् त्वष्टा॑र॒मिन्द्रं॑ दे॒वं भि॒षज॑ꣳसु॒यजं॑ घृत॒श्रिय॑म् । पु॒रु॒रूप॑ꣳ सु॒रेत॑सं म॒घोन॒मिन्द्रा॑य॒ त्वष्टा॒ दध॑दिन्द्रि॒याणि॒ वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
त्वष्टा देव वैभववान, दानी, रोगनाशक, श्रेष्ठ यज्ञकर्ता, शोभाधारी व अनेक रूप बाले हैं. उत्तम वीर्य वाले धनवान त्वष्टा ने इंद्र के लिए शक्तियां धारं. त्वष्टा देव हवि ग्रहण करने की कृपा करें. होता उन के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (९)
EN English Translation
Tvashta Dev is glorious, dani, disease destroyer, superior yajnakar, shobhadhari and many forms. The rich tvashta with the best semen held powers for Indra. Please accept Tvashta Dev Havi. Please do yajna for them. (9)
होता॑ यक्ष॒द् वन॒स्पति॑ꣳशमि॒तार॑ꣳ श॒तक्र॑तुं धि॒यो जो॒ष्टार॑मिन्द्रि॒यम् । मध्वा॑ सम॒ञ्जन् प॒थिभिः॑ सु॒गेभिः॒ स्वदा॑ति य॒ज्ञं मधु॑ना घृ॒तेन॒ वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
बनस्पति देव शांतिदाता, सैकड़ों यज्ञ करने वाले, बुद्धि योजक (जोड़ने बाले) और इंद्र देव से संबंधित हैं. वे पथ को सुगम बनाने बाले हैं. यज्ञ को मधुर हवियों से पूरते हैं. वे वनस्पति मधुर हवि को ग्रहण करने की कृपा करें. होता उन वनस्पति देव के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (१०)
EN English Translation
Banaspati Dev is related to the giver of peace, the performer of hundreds of yajnas, the intellectuals and the ones who unite Indra. They are supposed to make the path easier. Yajna is filled with sweet hawks. May they please accept the sweet vegetative havi. Please perform yajna for those plant gods. (10)
होता॑ यक्ष॒दिन्द्र॒ स्वाहाज्य॑स्य॒ स्वाहा॒ मेद॑सः॒ स्वाहा॑ स्तो॒काना॒ स्वाहा॒ स्वाहा॑कृतीना॒ स्वाहा॑ ह॒व्यसू॑क्तीनाम् । स्वाहा॑ दे॒वाऽ आ॑ज्य॒पा जु॑षा॒णाऽ इन्द्र॒ऽ आज्य॑स्य॒ व्यन्तु॒ होत॒र्यज॑ ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव के लिए स्वाहा. आज्य के लिए स्वाहा. मेद के लिए स्वाहा. स्तोत्र के लिए स्वाहा. स्वाहा करने बाले के लिए स्वाहा. हवि के लिए सूक्त गाने वालों के लिए स्वाहा. देवों के लिए स्वाहा. हवि का पान करने वालों के लिए स्वाहा. इंद्र देव हवि का पान करने की कृपा करें. यजमान इंद्र देव के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (११)
EN English Translation
Swaha for Indra Dev. Swaha for health. Swaha for fattening. Swaha for the psalm. Swaha for the child. Swaha for those who sing sukta for Havi. Swaha for the gods. Swaha for those who drink havi. Please drink Indra Dev Havi. Please perform yajna for the host Indra Dev. (11)
दे॒वं ब॒र्हिरिन्द्र॑ꣳ सुदे॒वं दे॒वैर्वी॒रव॑त् स्ती॒र्णं वेद्या॑मवर्द्धयत् । वस्तो॑र्वृ॒तं प्राक्तोर्भृ॒तꣳ रा॒या ब॒र्हिष्म॒तोऽत्य॑गाद् वसु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य वेतु॒ यज॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र देव! देवता अच्छी वेदी पर बढ़ोतरी पाते हैं. देवताओं की भी बढ़ोतरी करते हैं. देवगण कुश के आसन पर विराजने व हवि का भोग लगाने की कृपा करें. यजमान कुश के आसन से युक्त हैं. यजमान ऐश्वर्य पाने व धन धारण करने के लिए यज्ञ करते हैं. (१२)
EN English Translation
O Indra Dev! The gods find growth at the good altar. They also increase the gods. Please sit on the seat of Devgan Kush and offer havi. The host is equipped with the seat of Kush. The host performs yajna to attain opulence and to hold wealth. (12)
दे॒वीर्द्वार॒ऽ इन्द्र॑ꣳसङ्घा॒ते वी॒ड्वीर्याम॑न्नवर्द्धयन् । आ व॒त्सेन॒ तरु॑णेन कुमा॒रेण॑ च मीव॒तापार्वा॑णꣳ रे॒णुक॑काटं नुदन्तां वसु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य व्यन्तु॒ यज॑ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव देवों के द्वार हैं. सब ने मिल कर उन के पराक्रम व बल की बढ़ोतरी की. इंद्र देव बाल्य, युवा और कुमारावस्था में होने वाले हानिकारी तत्त्वों व धूल भरे बादलों को भी रोकते हैं. वे यजमान को वैभव प्रदान करने व वैभव धारण करने की कृपा करें. वे यजमान के घर में सुखशांति के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. हे यजमानो! आप इंद्र देव के लिए यज्ञ कीजिए. (१३)
EN English Translation
Indra Dev is the door of gods. Indra Dev also prevents harmful elements and dust clouds in childhood, youth and childhood. May they please give glory to the host and assume splendor. They should kindly perform yagna for peace in the host's house. O host! You perform yajna for Indra Dev. (13)
दे॒वीऽ उ॒षासा॒नक्तेन्द्रं॑ य॒ज्ञे प्र॑य॒त्यह्वेताम् । दैवी॒र्विशः॒ प्राया॑सिष्टा॒ सुप्री॑ते॒ सुधि॑ते वसु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य वीतां॒ यज॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
उषा देवी और रात्रि देवी प्रेमिल हैं. यज्ञ में उन का आह्वान कीजिए. वे यजमानों को अच्छी प्रीति और अच्छी बुद्धि के लिए प्रेरित करती हैं. हे यजमानो! आप यज्ञ कीजिए ताकि वे आप के लिए धन धारण कर सकें. आप को धन प्रदान कर सकें. (१४)
EN English Translation
Usha Devi and Ratri Devi are premils. Invoke them in the yajna. They inspire the hosts to have good love and good intelligence. O host! You perform yajna so that they can hold money for you. Can provide money to you. (14)
दे॒वी जोष्ट्री॒ वसु॑धिती दे॒वमिन्द्र॑मवर्धताम् । अया॑व्य॒न्याघा द्वेषा॒स्यान्या व॑क्ष॒द्वसु॒ वार्या॑णि॒ यज॑मानाय शिक्षि॒ते व॑सु॒वने॑ व॑सु॒धेय॑स्य वीतां॒ यज॑ ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
देवी जोशीली, धन धारण करने वाली, इंद्र देव की बढ़ोतरी करने वाली, द्वेषों व पापों को दूर करने वाली हैं. यजमान के लिए धन धारने की कृपा कीजिए. यजमान को धन प्राप्ति की शिक्षा दीजिए. यजमान इस सब के लिए यज्ञ करें. (१५)
EN English Translation
The goddess is passionate, wealth-rich, the one who increases Indra Dev, removes hatreds and sins. Please hold money for the host. Teach the host to get money. The host should perform yajna for all this. (15)
दे॒वीऽऊ॒र्जाहु॑ती॒ दुघे॑ सु॒दुघे॒ पय॒सेन्द्र॑मवर्द्धताम् । इष॒मूर्ज॑म॒न्या व॑क्ष॒त्सग्धि॒ꣳ सपी॑तिम॒न्या नवे॑न॒ पूर्वं॒ दय॑माने पुरा॒णेन॒ नव॒मधा॑ता॒मूर्ज॑मू॒र्जा॑हुतीऽ ऊ॒र्जय॑माने॒ वसु॒ वार्या॑णि॒ यज॑मानाय शिक्षि॒ते व॑सु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य वीतां॒ यज॑ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
देवी ने इंद्र देव को ऊर्जस्वी बनाया. पयस से उन की बढ़ोतरी की. देव अन्न शक्ति से युक्त हैं. देवी जल शक्ति से युक्त हैं. देवी दयामयी, पुरातन तत्त्वों को जानने वाली हैं व नए और पुराने अन्न को धारण करती हैं. वे यजमान के लिए महान् ऐश्वर्य प्रदान करने उस को स्थायित्व प्रदान करने की कृपा करें. देवगण हव्यपान की कृपा करें. यजमान गण इन के लिए यज्ञ करें. (१६)
EN English Translation
The goddess made Indra Dev energetic. God is full of food power. Goddess is full of water power. Goddess Dayamayi is the one who knows the ancient elements and wears new and old food. May they be pleased to give great opulence to the host and give him stability. Please godly drink. Hosts should perform yajna for them. (16)
दे॒वा दैव्या॒ होता॑रा दे॒वमिन्द्र॑मवर्द्धताम् । ह॒ताघ॑शꣳसा॒वाभा॑र्ष्टां॒ वसु॒ वार्या॑णि॒ यज॑मानाय शिक्षि॒तौ व॑सु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य वीतां॒ यज॑ ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
होता दिव्य है. वह (यज्ञ से) देवी की बढ़ोतरी करने की कृपा करे. होता इंद्र देव की बढ़ोतरी करने की कृपा करें. देव और देवी हमारा वैभव बढ़ाने की कृपा करें. देवी और देव यजमान को वैभव प्रदान कराने के लिए हवि ग्रहण करने की कृपा करें. देव और देवी उस वैभव को स्थायी बनाने की कृपा करें. हे यजमान! आप भी इसीलिए यज्ञ करने की कृपा करें. (१७)
EN English Translation
It is divine. May he bless the Goddess with a blessing. Please increase Indra Dev. May God and Goddess bless us with great pride. May the Goddess and God please accept havi to give glory to the host. May God and Goddess please make that splendor permanent. O host! That is why you should also do yajna. (17)
दे॒वीस्ति॒स्रस्ति॒स्रो दे॒वीः पति॒मिन्द्र॑मवर्धयन् । अस्पृ॑क्ष॒द् भाार॑ती॒ दिव॑ꣳ रु॒द्रैर्य॒ज्ञꣳ सर॑स्व॒तीडा॒ वसु॑मती गृ॒हान् व॑सु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य व्यन्तु॒ यज॑ ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव पालक हैं. तीन देवियों ने उन की बढ़ोतरी की. भारती देवी स्वर्गलोक का व रुद्र यज्ञ का स्पर्श करते हैं. सरस्वती, इड़ा और वसुमती घर का स्पर्श करती हैं. तीनों देवियां यजमान के लिए धन धारने की कृपा करें. यजमान इस के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (१८)
EN English Translation
Indra Dev is the foster. Three goddesses increased them. Bharti Touches Goddess Swarglok and Rudra Yagya. Saraswati, Ida and Vasumathi touch the house. May the three goddesses be pleased to hold money for the host. Please the host to perform yajna for this. (18)
दे॒वऽइन्द्रो॒ नरा॒शꣳस॑स्त्रिवरू॒थस्॑ित्रबन्धु॒रो दे॒वमिन्द्र॑मवर्धयत् । श॒तेन॑ शितिपृ॒ष्ठाना॒माहि॑तः स॒हस्रे॑ण॒ प्र व॑र्त्तते मि॒त्रावरु॒णेद॑स्य हो॒त्रमर्ह॑तो॒ बृह॒स्पति॑ स्तो॒त्रम॒श्विनाऽध्व॑र्यवं वसु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य वेतु॒ यज॑ ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र बहुप्रशंसित हैं. तीनों लोकों के बंधु हैं. यज्ञ देव इंद्र देव की बढ़ोतरी की कृपा करें. इंद्र देव सैकड़ों काली पीठ वाली गायां से शोभते हैं. कर्मनिष्ठ वरुण, स्तोता बृहस्पति एवं अध्वर्यु अश्विनीकुमारद्वय इस यज्ञ के होता हैं. देवगण यजमानों को वैभव दें. देवगण यजमानों के लिए धन धारने की कृपा करें. होता इस के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (१९)
EN English Translation
Indra is highly acclaimed. There are brothers of all three worlds. Please increase the yajna dev Indra Dev. Indra Dev adorns with hundreds of black back songs. Karmanishtha Varuna, Stota Brihaspati and Adhwaryu Ashwinikumaradvaya are of this yajna. May the gods give glory to the hosts. Please hold money for the devgan hosts. Please do yajna for this. (19)
दे॒वो दे॒वैर्वन॒स्पति॒र्हिर॑ण्यपर्णो॒ मधु॑शाखः सुपिप्प॒लो दे॒वमिन्द्र॑मवर्धयत् । दिव॒मग्रे॑णास्पृक्ष॒दान्तरि॑क्षं पृथि॒वीम॑दृꣳहीद्वसु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य वेतु॒ यज॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
बनस्पति देव सोने के पत्तों से युक्त, मधुर शाखाओं वाले और उत्तम फलों बाले हैं. वनस्पति इंद्र देव की बढ़ोतरी करने की कृपा करें. वनस्पति देव अपने उग्र त्याग से स्वर्गलोक व अंतरिक्षलोक का स्पर्श करते हैं. वनस्पति देव पृथ्वीलोक में व्याप्त हैं. वनस्पति देव यजमानों को धन देने व धन धारने की कृपा करें. होता इस के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (२०)
EN English Translation
Banaspati Dev is full of gold leaves, sweet branches and exquisite fruits. Please increase the vegetation of Indra Dev. The plant gods touch heaven and space with their fierce sacrifice. The plant god pervades the earth. May the plant god bless the hosts with money and hold wealth. Please perform yajna for this. (20)
दे॒वं ब॒र्हिर्वारि॑तीनां दे॒वमिन्द्र॑मवर्धयत् । स्वा॒स॒स्थमिन्द्रे॒णास॑न्नम॒न्या ब॒र्हीष्य॒भ्यभूद् वसु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य वेतु॒ यज॑ ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवगण! इंद्र देव कुश के आसन पर विराजते हैं. हे देवगण! उन की बढ़ोतरी करने की कृपा करें. वे आकाश में स्थित वस्तुओं को अभिभूत करने व यजमान को ऐश्वर्य देने की कृपा करें. उस वैभव को स्थिर करने की कृपा करें. यजमान उस वैभव को पाने के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (२१)
EN English Translation
O Gods! Indra Dev sits on the seat of Kush. O Gods! Please increase them. May they please overwhelm the objects in the sky and give opulence to the host. Please stabilize that splendour. May the host please perform yajna to get that splendour. (21)
दे॒वोऽअ॒ग्निः स्॑िवष्ट॒कृद्दे॒वमिन्द्र॑मवर्धयत् । स्वि॑ष्टं कु॒र्वन्त्स्वि॑ष्ट॒कृत् स्वि॑ष्टम॒द्य क॑रोतु नो वसु॒वने॑ वसु॒धेय॑स्य वेतु॒ यज॑ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि इष्ट कार्य की पूर्ति करते हैं. इंद्र देव की बढ़ोतरी करते हैं. इंद्र देव आज हमारे इष्ट कार्य की पूर्ति करने की कृपा करें. (सदैव) इष्ट कार्य की पूर्ति करने की कृपा करें चे यजमान को वैभव प्रदान करने की कृपा करें. आप यजमान के लिए वैभव धारण करने की कृपा करें. यजमान उन के लिए यज्ञ करने की कृपा करों. (२२)
EN English Translation
Fire fulfills the desired work. Indra dev increases. May Indra Dev be pleased to fulfill our desired work today. (Always) please complete the desired work, please give glory to the host. Please be pleased to wear splendour for the host. May the host be pleased to perform yagna for them. (22)
अ॒ग्निम॒द्य होता॑रमवृणीता॒यं यज॑मानः॒ पच॒न् पक्तीः॒ पच॑न् पुरो॒डाशं॑ ब॒ध्नन्निन्द्रा॑य॒ च्छाग॑म् । सू॒प॒स्थाऽ अ॒द्य दे॒वो वन॒स्पति॑रभव॒दिन्द्रा॑य॒ च्छागे॑न । अद्य॒त्तं मे॑द॒स्तः प्रति॑ पच॒ताग्र॑भी॒दवी॑वृधत् पुरो॒डाशे॑न त्वाम॒द्य ऋ॑षे ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि ने आज होता का वरण किया. पचने योग्य वस्तु व पुरोडाश को पकाया. इंद्र देव के लिए बकरी को बांधा. आज वनस्पति देव ने बकरी के दूध से इंद्र देव की बढ़ोतरी की. आज पुरोडाश पका कर उस से उन की बढ़ोतरी की. हे ऋषि गणो! आप भी ऐसा करने की कृपा कीजिए. (२३)
EN English Translation
Agni made up for it today. Cook the digestible and pulp. Indra tied the goat to Dev. Today, the vanaspati dev increased Indra Dev with goat's milk. Please do the same. (23)
होता॑ यक्षत्समिधा॒नं म॒हद्यशः॒ सुस॑मिद्धं॒ वरे॑ण्यम॒ग्निमिन्द्रं॑ वयो॒धस॑म् । गा॒य॒त्रीं छन्द॑ऽइन्द्रि॒यं त्र्यविं॒ गां वयो॒ दध॒द् वेत्वाज्य॑स्य होत॒र्यज॑ ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
होता ने अग्नि और इंद्र देव के लिए यज्ञ किया. दोनों देव महान् यशस्वी, श्रेष्ठ समिधा से युक्त, वरेण्य व आयुधारी हैं. होता गायत्री छंद और इंद्रिय शक्ति के द्वारा उन के लिए आहुति भेंट करते हैं. होता ऊर्जा प्रकाश और उन की किरणों से उन के लिए आहुति भेंट करते हैं. (२४)
EN English Translation
Hota performed yajna for Agni and Indra Dev. Both gods are great, successful, full of superior samidha, varenya and ayudhari. It is gayatri verses and senses offer sacrifices to them through power. The energy would offer sacrifices to them by light and their rays. (24)
होता॑ यक्ष॒त्तनू॒नपा॑तमु॒द्भिदं॒ यं गर्भ॒मदि॑तिर्द॒धे शुचि॒मिन्द्रं॑ वयो॒धस॑म् । उ॒ष्णिहं॒ छन्द॑ऽ इन्द्रि॒यं दि॑त्य॒वाहं॒ गां वयो॒ दध॒द्वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
होता ने इंद्र देव के लिए यज्ञ किया. उन को अदिति देवी ने गर्भ में धारा. वे आयुधारी हैं. होता उष्णिक् छंद में इंद्र देव की स्तुति करते हैं. होता इंद्रियशक्ति से उन को हवि प्रदान करते हैं. वे दित्यवाट् गौ (यज्ञीय प्रक्रिया संचालित करने वाली किरणें) धारने बाले हैं. यजमान उन के लिए आहुति समर्पित करते हैं. प्रयाज देव के साथ वे हमारी हवि ग्रहण करें. (२५)
EN English Translation
Hota performed a yagna for Indra Dev. Aditi Devi streamed them in the womb. They are aged. Hota praises Indra Dev in the hot verse. They give them strength with the power of the senses. They are the lights of the cow (rays that conduct the yagya process). The hosts dedicate sacrifices to them. May they receive our blessings with Prayaj Dev. (25)
होता॑ यक्षदी॒डेन्य॒मीडि॒तं वृ॑त्र॒हन्त॑म॒मिडा॑भि॒रीड्य॒ꣳ सहः॒ सोम॒मिन्द्रं॑ वयो॒धस॑म् । अ॒नु॒ष्टुभं॒ छन्द॑ऽइन्द्रि॒यं पञ्चा॑विं॒ गां वयो॒ दध॒द्वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
होता इंद्र देव के लिए यज्ञ करते हैं. वे वृत्रासुरनाशक व सुखदाता हैं. सोम के साथ आनंददाता व आयुधारी हैं. हम अपनी प्रार्थनाओं के द्वारा बारंबार उन की उपासना करते हैं. हम इंद्र देव के लिए यज्ञ करते हैं. हम अनुष्टुप् छंद में उन की स्तुति करते हैं. इंद्रिय शक्ति के द्वारा हम पंचावि गायों (पंचभूतों में व्याप्त किरणें) से उन को आहुति भेंट करते हैं. प्रयाज देव इंद्रादि देवता के साथ आहुति ग्रहण करने की कृपा करें. (२६)
EN English Translation
Hota performs yagna for Indra Dev. They are vritrasurashakashaks and sukhadatas. Som is accompanied by Anandadata and Ayudhari. We worship them again and again through our prayers. We perform yajna for Indra Dev. We praise him in the verse anushtup. Through sense power, we offer sacrifices to them with panchavi cows (rays prevailing in panchabhutas). Please take sacrifice with Prayaj Dev Indradi Devta. (26)
होता॑ यक्षत्सुब॒र्हिषं॑ पूष॒ण्वन्त॒मम॑र्त्य॒ꣳ सीद॑न्तं ब॒र्हिषि॑ प्रि॒येऽमृतेन्द्रं॑ वयो॒धस॑म् । बृ॒ह॒तीं छन्द॑ऽइन्द्रि॒यं त्रि॑व॒त्सं गां वयो॒ दध॒द्वेत्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
होता इंद्र देव के लिए यज्ञ करते हैं. वे कुश के आसन पर विराजते हैं. वे पोषकता से युक्त, अमर हैं, प्रिय हैं, अमृतराज व आयुधारी हैं. हम बृहती छंद में उन की स्तुति करते हैं. हम इंद्रिय शक्ति से उन की स्तुति करते हैं. हम तीन बछड़ों बाली गाय से उन की स्तुति करते हैं. प्रयाज देव इंद्र आदि देव सहित हवि ग्रहण करने की कृपा करें. यजमान आहुति भेंट करने की कृपा करें. (२७)
EN English Translation
They perform yajna for Indra Dev. They sit on Kush's seat. They are nutritious, immortal, dear, amritraj and age-bearing. We praise him in the great verses. We praise them with the power of the senses. We praise them from the three calves Bali cow. Please accept havi along with Lord Indra and Adi Dev. Please offer a host sacrifice. (27)
होता॑ यक्ष॒द् व्यच॑स्वतीः सुप्राय॒णाऽऋ॑ता॒वृधो॒ द्वारो॑ दे॒वीर्हि॑र॒ण्यया॑र्ब्र॒ह्माण॒मिन्द्रं॑ वयो॒धस॑म् । प॒ङ्क्तिं छन्द॑ऽइ॒हेन्द्रि॒यं तु॑र्य॒वाहं॒ गां वयो॒ दध॒द् व्य॒न्त्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
होता इंद्र देव के लिए यज्ञ करते हैं. वे तुर्यवाट्, वाहक (स्वेदज, अंडज, उद्भिज एवं जरायुज चारों योनियों), आयुधारी, ब्रह्मज्ञानी, सुनहरे द्वार जैसे यज्ञ की बेदी वाले व सुगम हैं. होता उन के लिए पंक्ति छंद से स्तुति व इंद्रिय शक्ति से उन की उपासना करते हैं. प्रयाज एवं इंद्र देव आहुति स्वीकार करने की कृपा करें. यजमान गण उन के लिए यज्ञ करें. (२८)
EN English Translation
They perform yajna for Indra Dev. They are known for performing yajna such as turyavata, vicarva (svedaja, andja, udbhija and jarayuja), ayudhari, brahmagyani, golden gate. They worship them with praise and sense power for them. Please accept praying and sacrificing Indra Dev. The hosts perform yajna for them. (28)
होता॑ यक्षत्सु॒पेश॑सा सुशि॒ल्पे बृ॑ह॒तीऽउ॒भे नक्तो॒षासा॒ न द॑र्श॒ते विश्व॒मिन्द्रं॑ वयो॒धस॑म् । त्रि॒ष्टुभं॒ छन्द॑ऽइ॒हेन्द्रि॒यं प॑ष्ठ॒वाहं॒ गां वयो॒ दध॑द् वी॒तामाज्य॑स्य होत॒र्यज॑ ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
होता ने इद्र देव के लिए यज्ञ किया. वे आयुधारी हैं. उषा और रात्रि विशाल हैं. वे अच्छे शिल्प वाली और सर्वव्यापक हैं. दोनों देवियां हवि स्वीकारने की कृपा करें. इम त्रिष्टुप् छंद से इन की च इंद्रिय शक्ति से उन की उपासना करते हैं. हम उन के लिए भार सहने वाली पृष्टवाही गौएं धारण करते हैं. प्रयाज एवं इंद्र देव हवि स्वीकारें यजमान उन के लिए यज्ञ करने की कृपा करें. (२९)
EN English Translation
Hota performed yajna for Idra Dev. They are age-old. Usha and Ratri are huge. They are well crafted and omnipresent. Please accept both the ladies. They worship them with their senses. We wear burden-bearing cows for them. Please accept pray and indra dev and the hosts should please perform yajna for them. (29)
होता॑ यक्ष॒त्प्रचे॑तसा दे॒वाना॑मुत्त॒मं यशो॒ होता॑रा॒ दैव्या॑ क॒वी स॒युजेन्द्रं॑ वयो॒धस॑म् । जग॑तीं॒ छन्द॑ऽ इन्द्रि॒यम॑न॒ड्वाहं॒ गां वयो॒ दध॑द् वी॒तामाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
होता इंद्र देव और सहयोगी देवों के लिए यज्ञ करते हैं. इंद्र देव दिव्य, यशस्वी, कवि व आयुधारी हैं. यजमान जगती छंद से उन की उपासना करते हैं. इंद्रिय शक्ति से उन की उपासना करते हैं: प्रयाज सहित इंद्र देव हवि स्वीकारें. यजमान उन के लिए यज्ञ करें. (३०)
EN English Translation
Hota performs yagna for Indra Dev and associate gods. Indra Dev is divine, successful, poet and life-holder. The host worships them with jagati verses. They worship him with sense power: Accept Indra Dev's havi with prayaj. The host should perform yajna for them. (30)