Popular:
यजुर्वेद

Adhyaya 29

Yajurveda (यजुर्वेद)

यजुर्वेद • अध्याय 29

Adhyaya 29

30 Mantras Loaded
Mantra 29.1

समि॑द्धोऽअ॒ञ्जन् कृद॑रं मती॒नां घृ॒तम॑ग्ने॒ मधु॑म॒त् पिन्व॑मानः । वा॒जी वह॑न् वा॒जिनं॑ जातवेदो दे॒वानां॑ वक्षि प्रि॒यमा स॒धस्थ॑म् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप समिधा को प्रज्वलित करें. आप मतिमान के हदय के प्रिय भावों को भी देवों तक पहुंचाइए. आप मधुर घी का सेवन कीजिए. आप सर्वज्ञ हैं. आप हवि बहन कर के बलशाली देवता को उसे भेंट कीजिए. (१)

EN English Translation

O agni! You ignite the samidha. You also convey the dear feelings of the heart of the mind to the gods. You should consume sweet ghee. You are omniscient. You offer it to the powerful god by doing havi sister. (1)

Mantra 29.2

घृ॒तेना॒ञ्जन्त्सं प॒थो दे॑व॒याना॑न् प्रजा॒नन् वा॒ज्यप्ये॑तु दे॒वान् । अनु॑ त्वा सप्ते प्र॒दिशः॑ सचन्ता स्व॒धाम॒स्मै यज॑मानाय धेहि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप देवताओं का पथ घी से अभिषिंचित व उन्हें हवि से आप्यायित (प्रसन्न) कर दीजिए. आप सातों दिशाएं सींच दीजिए. आप यजमान के लिए स्वधा धारिए. (२)

EN English Translation

O agni! You anoint the path of the gods with ghee and please them with love. You water all seven directions. You save yourself for the host. (2)

Mantra 29.3

ईड्य॒श्चासि॒ वन्द्य॑श्च वाजिन्ना॒शुश्चाऽसि॒ मेध्य॑श्च सप्ते । अ॒ग्निष्ट्वा॑ दे॒वैर्वसु॑भिः स॒जोषाः॑ प्र॒ीतं वह्निं॑ वहतु जा॒तवे॑दाः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप सर्वज्ञ हैं. आप वसुओं से प्रेम रखते हैं. आप प्रीतिपूर्वक अग्नि को ले जाने व अन्न को पवित्र कीजिए. आप बंदनीय हैं. (३)

EN English Translation

O agni! You are omniscient. You love vasus. You lovingly carry the agni and sanctify the food. You are detainable. (3)

Mantra 29.4

स्ती॒र्णं ब॒र्हिः सु॒ष्टरी॑मा जुषा॒णोरु पृ॒थु प्रथ॑मानं पृथि॒व्याम् । दे॒वेभि॑र्यु॒क्तमदि॑तिः स॒जोषाः॑ स्यो॒नं कृ॑ण्वा॒ना सु॑वि॒ते द॑धातु ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

देवताओं से युक्‍त अदिति देवी प्रसन्नता सहित सविता देव को धारण करें. अदिति देवी का कुश का आसन विस्तृत है. अदिति देवी सुखदायी हैं. अदिति देवी पृथ्वी पर अपनी विशालता से फैली हुई हैं. (४)

EN English Translation

Aditi Devi with gods should wear Savita Dev with happiness. Aditi Devi's posture of Kush is wide. Aditi Devi is happy. Aditi Devi is spread on earth with her vastness. (4)

Mantra 29.5

ए॒ताऽउ॑ वः सु॒भगा॑ वि॒श्वरू॑पा॒ वि पक्षो॑भिः॒ श्रय॑माणा॒ऽउदातैः॑ । ऋ॒ष्वाः स॒तीः क॒वषः॒ शुम्भ॑माना॒ द्वारो॑ दे॒वीः सुप्राय॒णा भ॑वन्तु ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

देवी के द्वार सौभाग्यदाता, बहुत स्वरूप व पंख के आकार वाले हैं. खोलते और बंद करते समय वे उदात्त ध्वनि करते हैं. ऋषि, सती और कवियों द्वारा खोले जाने पर जाने में सुकर हों. (५)

EN English Translation

The doors of the goddess are blessed, very shaped and wing-shaped. They make sublime sounds when opening and closing. Be happy to go when opened by sages, satis and poets. (5)

Mantra 29.6

अ॒न्त॒रा मि॒त्रावरु॑णा॒ चर॑न्ती॒ मुखं॑ य॒ज्ञाना॑म॒भि सं॑विदा॒ने । उ॒षासा॑ वासुहिर॒ण्ये सु॑शि॒ल्पेऽऋ॒तस्य॒ योना॑वि॒ह सा॑दयाभि ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे रात्रि और उषा देवी! आप स्वर्णमयी, श्रेष्ठ शिल्पी व ऋत की योनि हैं. हम यहां आप को स्थापित करते हैं. आप मित्र देव और वरुण देव के बीच भ्रमण करती हैं. आप यज्ञ का मुख हैं. आप यज्ञ को ज्योतित (प्रकाशित) करने वाली हैं. (६)

EN English Translation

O Ratri and Usha Devi! You are the golden, the best craftsman and the vagina of the heart. We install you here. You travel between friends Dev and Varun Dev. You are the mouth of the yajna. You are going to light the yajna. (6)

Mantra 29.7

प्र॒थ॒मा वा॑ꣳसर॒थिना॑ सु॒वर्णा॑ दे॒वौ पश्य॑न्ताै॒ भुव॑नानि॒ विश्वा॑ । अपि॑प्रयं॒ चोद॑ना वां॒ मिमा॑ना॒ होता॑रा॒ ज्योतिः॑ प्र॒दिशा॑ दि॒शन्ता॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

दोनों देव प्रथम वंदनीय, सारथी युक्त रथ बाले और श्रेष्ठ वर्ण बाले हैं. आप सभी भुवनों को देखते हुए जाते हैं. आप यजमानों को उन के प्रिय कामों के लिए प्रेरित करते हैं. आप दिशाओं और प्रदिशाओं को प्रकाशित करते हैं. (७)

EN English Translation

Both the gods are the first venerable, chariot bale with charioteer and the best varna bale. You go looking at all bhuvans. You inspire the hosts to do their favorite deeds. You publish directions and directions. (7)

Mantra 29.8

आ॒दि॒त्यैर्नो॒ भार॑ती वष्टु य॒ज्ञꣳ सर॑स्वती स॒ह रु॒द्रैर्न॑ऽआवीत् । इडोप॑हूता॒ वसु॑भिः स॒जोषा॑ य॒ज्ञं नो॑ देवीर॒मृते॑षु धत्त ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

आदित्य गणों के साथ भारती देवी व रुद्रगणों के साथ सरस्वती देवी हमारे यज्ञ की रक्षा करने की कृपा करें. बसुओं के साथ आमंत्रित इड़ा देवी यज्ञ की रक्षा करने व हमारे लिए अमृत धारने की कृपा करें. (८)

EN English Translation

May Bharati Devi with Aditya Ganas and Saraswati Devi with Rudraganas please protect our yajna. Please protect the Ida Devi Yagya invited with the Basus and to take nectar for us. (8)

Mantra 29.9

त्वष्टा॑ वी॒रं दे॒वका॑मं जजान॒ त्वष्टु॒रर्वा॑ जायतऽआ॒शुरश्वः॑ । त्वष्टे॒दं विश्वं॒ भुव॑नं जजान ब॒होः क॒र्त्तार॑मि॒ह य॑क्षि होतः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

त्वष्टा देव ने देवों को चाहने वाली वीर संतान पैदा की. त्वष्टा देव ने शीघ्र जाने वाले अश्‍व पैदा किए. त्वष्टा देव ने सारा विश्‍व पैदा किया. त्वष्टा देव बहुरूपी जगत्‌ के कर्ता हैं. होता यज्ञ करने की कृपा करें. (९)

EN English Translation

Tvashta Dev gave birth to a brave child who loved the gods. Tvashta Dev created the whole world. Tvashta Dev is the doer of the multi-form world. Please do the yajna. (9)

Mantra 29.10

अश्वो॑ घृ॒तेन॒ त्मन्या॒ सम॑क्त॒ऽउप॑ दे॒वाँ२ऽऋ॑तु॒शः पाथ॑ऽएतु । वन॒स्पति॑र्देवलोकं प्र॑जा॒नन्न॒ग्निना॑ ह॒व्या स्व॑दि॒तानि॑ वक्षत् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वनस्पति देव! आप अग्नि की कृपा से घी से घोड़े को भलीभांति सींचिए. अन्नमय हवि को देवों और उपदेवों के पास पहुंचाने की कृपा कीजिए. आप हवि को अन्य देवों के पास पहुंचाने की कृपा कीजिए. (१०)

EN English Translation

O God of Plant! With the grace of agni, irrigate the horse well with ghee. Please bring annamaya havi to the gods and deities. Please take Havi to other gods. (10)

Mantra 29.11

प्र॒जाप॑ते॒स्तप॑सा वावृधा॒नः स॒द्यो जा॒तो द॑धिषे य॒ज्ञम॑ग्ने । स्वाहा॑कृतेन ह॒विषा॑ पुरोगा या॒हि सा॒ध्या ह॒विर॑दन्तु दे॒वाः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप तुरंत उत्पन्न होते ही बढ़ोतरी को प्राप्त हो जाते हैं. आप यज्ञ को धारण कर लेते हैं. आप अग्रगामी हैं. स्वाहा कर के हवि समर्पित किए जाने पर आप उसे स्वीकार करते हैं. आप आगे चलिए. आप हमारा कार्य साधिए. आप की कृपा से देवगण शीघ्र हमारी हवि को स्वीकारने की कृपा करें. (११)

EN English Translation

O agni! You get the increase as soon as you are born immediately. You wear the yajna. You are the forward. When the swaha tax is dedicated, you accept it. You go ahead. You do our job. By your grace, may the Gods please accept our desire soon. (11)

Mantra 29.12

यदक्र॑न्दः प्रथ॒मं जाय॑मानऽउ॒द्यन्त्स॑मु॒द्रादु॒त वा॒ पुरी॑षात् । श्ये॒नस्य॑ प॒क्षा ह॑रि॒णस्य॒ बा॒हूऽउ॑प॒स्तुत्यं॒ महि॑ जा॒तं ते॑ऽअर्वन् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मेघ देव! आप की गति बाज पक्षी की गति जैसी है. आप हिरण बाहु की तरह चंचल हैं. आप सर्वप्रथम उत्पन्न हुए. उत्पन्न होते ही आप ने क्रंदन किया. आप समुद्र से उत्पन्न हुए. उत्पन्न होते ही आप स्तुत्य हो गए, आप की महिमा सर्वत्र व्याप्त हो गई. (१२)

EN English Translation

O Megh Dev! The speed of you is like the speed of the eagle bird. You are as playful as a deer arm. You were born first. You cried as soon as it was born. You originated from the sea. As soon as you were born, you became praiseworthy, your glory spread everywhere. (12)

Mantra 29.13

य॒मेन॑ द॒त्तं त्रि॒तऽए॑नमायुन॒गिन्द्र॑ऽएणं प्रथ॒मोऽअध्य॑तिष्ठत् । ग॒न्ध॒र्वोऽअ॑स्य रश॒नाम॑गृभ्णा॒त् सूरा॒दश्वं॑ वस॒वो निर॑तष्ट ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

वायु देव ने यम के द्वारा दिए गए घोड़े को रथ में जोता. इंद्र देव सब से पहले इस घोड़े पर बैठे. गंधर्व ने इस की लगाम ग्रहण की. वसुगणों ने इसे सूर्यमंडल से निकाला. (१३)

EN English Translation

Vayu Dev ploughed the horse given by Yama in the chariot. Indra Dev sat on this horse first of all. Gandharva took control of it. (13)

Mantra 29.14

असि॑ य॒मोऽअस्या॑दि॒त्योऽअ॑र्व॒न्नसि॑ त्रि॒तो गुह्ये॑न व्र॒तेन॑ । असि॒ सोमे॑न स॒मया॒ विपृ॑क्तऽआ॒हुस्ते॒ त्रीणि॑ दि॒वि बन्ध॑नानि ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मेघ देव! गुप्त ब्रत के कारण आप यम हैं. गुप्त व्रत के कारण आप आदित्य हं. गुप्त व्रत के कारण आप तीनों लोकों में व्याप्त हैं. आप सोम के साथ एकमेक हें. स्वर्गलोक में आप के तीन बंधन बताए गए हैं. (१४)

EN English Translation

O Megh Dev! You are Yama because of the secret Brata. You are Aditya due to gupt fast. Due to the secret fast, you are pervading the three worlds. You are one with Mon. Three bonds of yours have been told in heaven. (14)

Mantra 29.15

त्रीणि॑ तऽआहुर्दि॒वि बन्ध॑नानि॒ त्रीण्य॒प्सु त्रीण्य॒न्तः स॑मु॒द्रे । उ॒तेव॑ मे॒ वरु॑णश्छन्त्स्यर्व॒न् यत्रा॑ तऽआ॒हुः प॑र॒मं ज॒नित्र॑म् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मेघ देव! स्वर्गलोक में तीन बंधन बताए गए हैं. तीन ही बंधन जल में बताए गए हैं. तीन ही बंधन समुद्र में बताए गए हैं. उतने ही बंधन अंतरिक्ष में बताए गए है. आप परम जनक हैं. हम वरुण रूप में आप की स्तुति करते हैं. (१५)

EN English Translation

O Megh Dev! There are three bonds in heaven. Only three bonds are said to be in water. Only three bonds are reported to be in the sea. The same bond is reported in space. You are the ultimate father. We praise you as Varun. (15)

Mantra 29.16

इ॒मा ते॑ वाजिन्नव॒मार्ज॑नानी॒मा श॒फाना॑ सनि॒तुर्नि॒धाना॑ । अत्रा॑ ते भ॒द्रा र॑श॒नाऽअ॑पश्यमृ॒तस्य॒ याऽअ॑भि॒रक्ष॑न्ति गो॒पाः ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बलवान मेघ देव! आप जिनजिन को साचते हैं, हम उनउन को देखते हैं. आप के खुरों के निशान हम ने देखे हैं. यहां आप की कल्याणकारी रस्सी है, जो ग्वालों व अमरता की रक्षा करती है. (१६)

EN English Translation

O mighty Megh Dev! We see those whom you save. We have seen the marks of your hooves. Here is your welfare rope, which protects cowherds and immortality. (16)

Mantra 29.17

आ॒त्मानं॑ ते॒ मन॑सा॒राद॑जानाम॒वो दि॒वा प॒तय॑न्तं पत॒ङ्गम् । शिरो॑ऽअपश्यं॒ प॒थिभिः॑ सु॒गेभि॑ररे॒णुभि॒र्जेह॑मानं पत॒त्त्रि ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हम आप को मन से जानते हैं. स्वर्गलोक से नीचे की ओर गिरते हुए सूर्य को जानते हैं. आप जब पथ से जाते हैं, तब आप के सिरे नीचे की ओर आते हैं. हम उन सिरों को भी देखते हैं. आप सुगम हैं. (१७)

EN English Translation

We know you by heart. They know the sun falling down from heaven. When you go through the path, your ends come down. We see those ends too. You are smooth. (17)

Mantra 29.18

अत्रा॑ ते रू॒पमु॑त्त॒मम॑पश्यं॒ जिगी॑षमाणमि॒षऽआऽप॒दे गोः । य॒दा ते॒ मर्त्तो॒ऽअनु भोग॒मान॒डादिद् ग्रसि॑ष्ठ॒ऽओष॑धीरजीगः ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे हवि रूपी वायु! हम यहां आप के यज्ञ करने की इच्छा वाले उत्तम रूप को देखते हैं. आप गो मंडल में जाते हैं. जब आप के लिए हवि का भोग लगाया जाता है तब आप उसे और ओषध रूप हवि को ग्रहण करने की कृपा कीजिए. (१८)

EN English Translation

O air of havi! We see here the best form of your desire to perform yajna. You go to go mandal. When havi is offered to you, please accept it and medicinal form havi. (18)

Mantra 29.19

अनु॑ त्वा॒ रथो॒ऽअनु॒ मर्यो॑ऽअर्व॒न्ननु॒ गावोऽनु॒ भगः॑ क॒नीना॑म् । अनु॒ व्राता॑स॒स्तव॑ स॒ख्यमी॑यु॒रनु॑ दे॒वा म॑मिरे वी॒र्यं ते ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अर्वन देव! हमारे रथ आप का अनुकरण करते हैं. हम आप का अनुकरण करते हैं. हमारी गाएं व हमारी कन्याओं के भाग्य आप का अनुकरण करते हैं. हमारे ब्रत आप का अनुकरण करते हैं. हम ने आप की मित्रता पाई. देवताओं ने आप के पराक्रम का वर्णन किया है. (१९)

EN English Translation

O Arvan Dev! Our chariots emulate you. We emulate you. Our songs and the fate of our daughters follow you. Let us emulate you. We found your friendship. The gods have described your might. (19)

Mantra 29.20

हिर॑ण्यशृ॒ङ्गोऽयो॑ऽअस्य॒ पादा॒ मनो॑जवा॒ऽअव॑र॒ऽइन्द्र॑ऽआसीत् । दे॒वाऽइद॑स्य हवि॒रद्यमाय॒न्योऽअर्व॑न्तं प्रथ॒मोऽअ॒ध्यति॑ष्ठत् ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अर्वन! यह घोड़ा सोने के सींगों वाला है. इस के पैर लोहे के हैं. इस की गति मन जैसी तीव्र है. देवताओं ने इसे हवि के रूप में ग्रहण किया. इंद्र देव सब से पहले इस घोड़े पर बैठे हुए. (२०)

EN English Translation

O Arvan! This horse has gold horns. The legs of this are iron. The speed of this is as fast as the mind. The gods took it as Havi. Indra Dev was sitting on this horse first of all. (20)

Mantra 29.21

ई॒र्मान्ता॑सः॒ सिलि॑कमध्यमासः॒ सꣳशूर॑णासो दि॒व्यासो॒ऽअत्याः॑ । ह॒ꣳसाऽइ॑व श्रेणि॒शो य॑तन्ते॒ यदाक्षि॑षुर्दि॒व्यम॒ज्ममश्वाः॑ ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

अश्व पतले मध्यभाग (कमर) वाले, बलवान, पुष्ट जांघों व वक्षस्थल वाले हैं. वे दिव्य और हंसों की तरह एक पांत में चलते हैं. ये घोड़े स्वर्ग में स्वर्गिक आनंद (दिव्यता) पाते हैं. (२१)

EN English Translation

Horses have thin middle limbs (waist), strong, strong thighs and chest. They walk in a pantheon like divine and swans. These horses find heavenly bliss (divinity) in heaven. (21)

Mantra 29.22

तव॒ शरी॑रं पतयि॒ष्ण्वर्व॒न्तव॑ चि॒त्तं वात॑ऽइव॒ ध्रजी॑मान् । तव॒ शृङ्गा॑णि॒ विष्ठि॑ता पुरु॒त्रार॑ण्येषु॒ जर्भुराणा चरन्ति ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अर्वन! आप का शरीर ऊपर की ओर जाने वाला है. चित्त वायु जैसा गतिशील है. आप की पताकाएं जंगलों में दावानल के रूप में विचर रही हैं. (२२)

EN English Translation

O Arvan! Your body is going to go upwards. The mind is as dynamic as the air. Your flags are roaming in the forests as wildagnis. (22)

Mantra 29.23

उप॒ प्रागा॒च्छस॑नं वा॒ज्यर्वा॑ देव॒द्रीचा॒ मन॑सा॒ दीध्या॑नः । अ॒जः पु॒रो नी॑यते॒ नाभि॑र॒स्यानु॑ प॒श्चात् क॒वयो॑ यन्ति रे॒भाः ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अर्वन! हव्रि गतिशील है. मन की तरह तेजी से ऊपर की ओर जाती है. इस का धुआं आगे की ओर ले जाया जाता है. नाभि इस का अनुकरण करती है. पीछेपीछे पाठ करते हुए कविगण चलते हैं. (२३)

EN English Translation

O Arwan! Eve is dynamic. The mind moves upwards as fast as it is. The smoke of this is taken forward. The navel imitates this. The poets walk back and forth while reciting. (23)

Mantra 29.24

उप॒ प्रागा॑त् पर॒मं यत्स॒धस्थ॒मर्वाँ॒२ऽअच्छा॑ पि॒तरं॑ मा॒तरं॑ च । अ॒द्या दे॒वाञ्जुष्ट॑तमो॒ हि ग॒म्या॑ऽअथाशा॑स्ते दा॒शुषे॒ वार्य॑णि ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अर्वन! आप ऊपर परम स्थान की ओर गमन कीजिए. आप मातापिता से मिलिए. यजमान देवताओं से जुड़े देवगण हमें अपार वैभव प्रदान करने की कृपा करें. (२४)

EN English Translation

O Arvan! You go up to the ultimate place. Meet your parents. May the gods associated with the host gods be pleased to give us immense glory. (24)

Mantra 29.25

समि॑द्धोऽअ॒द्य मनु॑षो दुरो॒णे दे॒वो दे॒वान् य॑जसि जातवेदः । आ च॒ वह॑ मित्रमहश्चिकि॒त्वान् त्वं दू॒तः क॒विर॑सि॒ प्रचे॑ताः ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप समिधा युक्‍त और सर्वज्ञ हैं. आप मनुष्यों के यज्ञ में देवताओं को आमंत्रित करने की कृपा कीजिए. हम आप का आह्वान करते हैं. आप हमारे मित्र, चेतनासंपन्न, कवि व देवताओं के दूत हैं. (२५)

EN English Translation

O agni! You are inclusive and omniscient. Please invite the gods to the yagna of human beings. We call upon you. You are our friend, consciousness, poet and messenger of gods. (25)

Mantra 29.26

तनू॑नपात् प॒थऽऋ॒तस्य॒ याना॒न् मध्वा॑ सम॒ञ्जन्त्स्व॑दया सुजिह्व । मन्मा॑नि धी॒भिरु॒त य॒ज्ञमृ॒न्धन् दे॑व॒त्रा च॑ कृणुह्यध्व॒रं नः॑ ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप तन के रक्षक हैं. आप ऋत को अच्छी जिह्ला से सींचते हैं. आप बुद्धि और मनन से यज्ञ की बढ़ोतरी करते हैं. आप हमारे यज्ञ को देवताओं तक पहुंचाने की कृपा कीजिए. (२६)

EN English Translation

O agni! You are the protector of the body. You water the rit with a good tongue. You increase yajna with intellect and meditation. Please convey our yajna to the gods. (26)

Mantra 29.27

नरा॒शꣳस॑स्य महि॒मान॑मेषा॒मुप॑ स्तोषाम यज॒तस्य॑ य॒ज्ञैः । ये सु॒क्रत॑वः॒ शुच॑यो धिय॒न्धाः स्वद॑न्ति दे॒वाऽउ॒भया॑नि ह॒व्या ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप प्रशंसित हैं. हम आप की महिमा गाते हैं. आप श्रेष्ठ यज्ञ कर्म वाले, पवित्र, बुद्धिमान हैं. हम दोनों हकियों से आप का गुणगान करते हैं. (२७)

EN English Translation

O agni! You are acclaimed. We sing the glory of you. You are the one with the best sacrificial deeds, pure, wise. We praise you to both the right. (27)

Mantra 29.28

आ॒जुह्वा॑न॒ऽईड्यो॒ वन्द्य॒श्चाया॑ह्यग्ने॒ वसु॑भिः स॒जोषाः॑ । त्वं दे॒वाना॑मसि यह्व॒ होता॒ सऽए॑नान् यक्षीषि॒तो यजी॑यान् ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप देवताओं को बुलाने वाले, प्रार्थनीय, बंदनीय व बसुओं जैसे स्नेहशील हैं. आप आइए. आप देवताओं के होता हैं. आप देवताओं के लिए यज्ञ करने की कृपा कीजिए. (२८)

EN English Translation

O agni! You are the caller of the gods, the worthy, the captive and the affectionate of the basus. You come. You happen to be the gods. Please perform yajna for the gods. (28)

Mantra 29.29

प्रा॒चीनं॑ ब॒र्हिः प्र॒दिशा॑ पृथि॒व्या वस्तो॑र॒स्या वृ॑ज्यते॒ऽअग्रे॒ऽअह्ना॑म् । व्यु॑ प्रथते वित॒रं वरी॑यो दे॒वेभ्यो॒ऽअदि॑तये स्यो॒नम् ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

ये कुशाएं प्राचीन हैं. पृथ्वी की प्रदिशाओं में फैली हुई हैं. अदिति देवता के बिराजमान होने के लिए इन कुशाओं को फैलाया (बिछाया) जाता है. कुशाएं बिछा कर सुख से बैठा जा सकता है. (२९)

EN English Translation

These kushas are ancient. Spread across the earth's rivers. These kushas are spread (laid) to be the birajman of Aditi Devta. You can sit happily by laying kushas. (29)

Mantra 29.30

व्यच॑स्वतीरुर्वि॒या वि श्र॑यन्तां॒ पति॑भ्यो॒ न जन॑यः॒ शुम्भ॑मानाः । देवी॑र्द्वारो बृहतीर्विश्वमिन्वा दे॒वेभ्यो॑ भवत सुप्राय॒णाः ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

जैसे स्त्रयां शृंगार कर के पति को थकान रहित करती हैं, वैसे ही दिव्य द्वार बाली विशाल देवियां देवताओं के लिए सुगमता से प्रयास करने वाली हों. (३०)

EN English Translation

Just as women adorn and make the husband tired, in the same way, the huge goddesses with divine doors should be easy to strive for the gods. (30)