Adhyaya 36
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 36
ऋचं॒ वाचं॒ प्र प॑द्ये॒ मनो॒ यजुः॒ प्र प॑द्ये॒ साम॑ प्रा॒णं प्र प॑द्ये॒ चक्षुः॒ श्रोत्रं॒ प्र प॑द्ये । वागोजः॑ स॒हौजो॒ मयि॑ प्राणापा॒नौ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
ऋग्वेद वाणी स्वरूप है. हम उसे प्राप्त करते हैं. यजुर्वेद मन स्वरूप है. हम उसे प्राप्त करते हैं. सामवेद प्राण स्वरूप है. हम उसे प्राप्त करते हैं. हम नेत्रों की सामर्थ्य को प्राप्त करते हैं. हम कानों की सामर्थ्य को प्राप्त करते हैं. वाणी, प्राण व अपान अपनी ऊर्जा सहित हम से स्थापित होने की कृपा करें. (१)
EN English Translation
Rigveda is the form of speech. We get him. Yajurveda is the form of the mind. We get him. Samaveda is the form of life. We get him. We attain the power of the eyes. We achieve the power of the ears. Please establish speech, life and apana with your energy from us. (1)
यन्मे॑ छि॒द्रं चक्षु॑षो॒ हृद॑यस्य॒ मन॑सो॒ वाति॑तृण्णं॒ बृह॒स्पति॑र्मे॒ तद्द॑धातु । शं नो॑ भवतु॒ भुव॑नस्य॒ यस्पतिः॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बृहस्पति देव! आप हमारे चक्षुओं के दोष दूर करने की कृपा कीजिए. आप हमारे हृदय व मन के दोष दूर करने की कृपा कीजिए. आप हमारे लिए सुखों का विस्तार करने की कृपा कीजिए. आप भुवन के स्वामी हैं. आप हमारे लिए कल्याणदायी होने की कृपा कीजिए. (२)
EN English Translation
O Jupiter God! Please remove the defects of our eyes. Please remove the defects of our heart and mind. Please extend the pleasures for us. You are the deva of Bhuvan. Please be kind to us. (2)
भूर्भुवः॒ स्वः । तत्स॑वि॒तुर्वरे॑ण्यं॒ भर्गो॑ दे॒वस्य॑ धीमहि । धियो॒ यो नः॑ प्रचो॒दया॑त् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
परमात्मा स्वयंभू, प्राणदायी व स्वयं प्रकाशवान हैं. वे सविता देव वरेण्य और सौभाग्यदायौ हैं. हम उन का ध्यान करते हैं. वे हमारी बुद्धियों को प्रेरित करने की कृपा करें. (३)
EN English Translation
God is self-sufficient, life-giving and self-enlightening. They are Savita Dev Varenya and Saubhagyadayau. We pay attention to them. May they please inspire our intellects. (3)
कया॑ नश्चि॒त्रऽ आ भु॑वदू॒ती स॒दावृ॑धः॒ सखा॑ । कया॒ शचि॑ष्ठया वृ॒ता ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
परमात्मा उत्तम व शक्तिमान हैं. वे सदा हमारी बढ़ोतरी करने व हमारे सखा होने की कृपा करें. वे हमें सुखों से आवृत करने की कृपा करें. (४)
EN English Translation
God is excellent and powerful. May they always bless us with growth and being our friend. May they please cover us with pleasures. (4)
कस्त्वा॑ स॒त्यो मदा॑नां॒ मꣳहि॑ष्ठो मत्स॒दन्ध॑सः । दृ॒ढा चि॑दा॒रुजे॒ वसु॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र देव! सचमुच कौन आप को मदयुक्त बनाता है. सचमुच आप क्या पीकर हर्षित होते हैं. आप यजमान को दृढ़ बनाइए. आप हमें शाश्वत धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (५)
EN English Translation
O Lord Indra! Who really makes you objectify? What do you really enjoy drinking? You make the host strong. Please give us eternal wealth. (5)
अ॒भी षु णः॒ सखी॑नामवि॒ता ज॑रितॄ॒णाम् । श॒तं भ॑वास्यू॒तिभिः॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र देव! आप सखा की तरह हमारी रक्षा करने की कृपा कीजिए. आप धन देने की कृपा कीजिए. हम आप के सैकड़ों रक्षा साधनों से रक्षित हों. (६)
EN English Translation
O Indra Dev! Please protect us like you sakha. Please give you money. Let us protect hundreds of your defence tools. (6)
कया॒ त्वं न॑ऽ ऊ॒त्याभि प्र म॑न्दसे वृषन् । कया॑ स्तो॒तृभ्य॒ऽ आ भ॑र ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परमात्मा! आप अपनी रक्षाओं से किस के लिए आनंद की वर्षा नहीं करते हैं ? आप अपने स्तोताओं को जो भरपूर धन प्रदान करते हैं. वह किस को आनंदित नहीं करता ? (७)
EN English Translation
O God! For what do you not shower joy with your defenses? The rich wealth you give to your psalmists. Who doesn't he please? (7)
इन्द्रो॒ विश्व॑स्य राजति । शन्नो॑ऽअस्तु द्वि॒पदे॒ शं चतु॑ष्पदे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव विशव की शोभा हैं. वे हमारे लिए सुखदायी हैं. वे दोपायों व चौपायों के लिए सुखदायी हैं. (८)
EN English Translation
Indra Dev is the beauty of the world. They are happy for us. They are happy for the two legs and four-legs. (8)
शन्नो॑ मि॒त्रः शं वरु॑णः॒ शन्नो॑ भवत्वर्य॒मा । शन्न॒ऽ इन्द्रो॒ बृह॒स्पतिः॒ शन्नो॒ विष्णु॑रुरुक्र॒मः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
मित्र देव, वरुण देव, अर्यमा देव हमारे लिए कल्याणदायी हों. इंद्र देव व बृहस्पति देव व जगतपालक विष्णु हमारे लिए कल्याणकारी हों. (९)
EN English Translation
May Mitra Dev, Varun Dev, Aryama Dev be beneficial to us. May Indra Dev and Brihaspati Dev and Jagatpalak Vishnu be welfare for us. (9)
शन्नो॒ वातः॑ पवता॒ शन्न॑स्तपतु॒ सूर्यः॑ । शन्नः॒ कनि॑क्रदद्दे॒वः प॒र्जन्यो॑ऽअ॒भि व॑र्षतु ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
बायु हमारे लिए कल्याणदायी हों. वे हमें पवित्र बनाने की कृपा कीजिए. सूर्य देव हमारे लिए सुखदायी हो कर तपने की कृपा करें. गड़गड़ाहट करने वाले पर्जन्य देव हमारे लिए कल्याणदायी हो कर बरसात करें. (१०)
EN English Translation
May the boy be good to us. Please make us holy. May the Sun God be happy for us and be pleased to meditate. May the thundering Parjanya Dev rain well-being for us. (10)
अहा॑नि॒ शं भव॑न्तु नः॒ शꣳ रात्रीः॒ प्रति॑ धीयताम् । शन्न॑ऽ इन्द्रा॒ग्नी भ॑वता॒मवो॑भिः॒ शन्न॒ऽ इन्द्रा॒वरु॑णा रा॒तह॑व्या । शन्न॑ऽ इन्द्रापू॒षणा॒ वाज॑सातौ॒ शमिन्द्रा॒सोमा॑ सुवि॒ताय॒ शंयोः ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
दिन हमारे लिए कल्याणदायी हो. हम बुद्धिूर्वक प्रार्थना करते हैं. रात्रि हमारे लिए कल्याणदायी हो. हम बुद्दरिपूर्वक प्रार्थना करते हैं. इंद्र देव हमारे लिए कल्याणदायी हों. इंद्र देव हमारी रक्षा करने की कृपा करें. अग्नि हमारे लिए कल्याणदायी हों. वे हमारी रक्षा करने की कृपा करें. इंद्र देव हमारे लिए कल्याणदायी हों. वे हमारी हवि स्वीकारने की कृपा करें. वरुण देव हमारे लिए कल्याणदायी हों व हमारी हवि स्वीकारने की कृपा करें. इंद्र देव हमारे लिए कल्याणदायी हों और रोग दूर करें. पूषा देव हमारे लिए कल्याणदायी हों और रोग दूर करं. (११)
EN English Translation
May the day be good for us. We pray wisely. May the night be good for us. We pray earnestly. May Indra Dev be good to us. May Indra Dev be pleased to protect us. May agni be beneficial to us. Please protect us. May Indra Dev be good to us. Please accept our wish. May Varun Dev be kind to us and please accept our wish. May Indra Dev be good for us and remove diseases. May Pusha Dev be good for us and remove diseases. (11)
शन्नो॑ दे॒वीर॒भिष्ट॑य॒ऽआपो॑ भवन्तु पी॒तये॑ । शंयोर॒भि स्र॑वन्तु नः ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
दिव्य जल हमारा कल्याण करे. वह हमारे अभीष्टपूरक हो. जल हमारे पीने के लिए हो. वह हमारे लिए सुखदायी हो व हमारे लिए प्रवाहित होने की कृपा करे. (१२)
EN English Translation
May the divine water bless us. He is our best. Water is for us to drink. May he be happy for us and may he be kind to flow for us. (12)
स्यो॒ना पृ॑थिवि नो भवानृक्ष॒रा नि॒वेश॑नी । यच्छा॑ नः॒ शर्म॑ स॒प्रथाः॑ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पृथ्वी देवी! आप वासयोग्य होने की कृपा करें. आप उत्तम वास प्रदान करने की कृपा करें. आप हमें इच्छित सुख प्रदान कीजिए. आप बहुत अधिक विस्तृत होने की कृपा कीजिए. (१३)
EN English Translation
O Goddess of earth! Please be worthy of you. Please provide you the best accommodation. You give us the happiness you want. Please be very detailed. (13)
आपो॒ हि ष्ठा म॑यो॒भुव॒स्ता न॑ऽ ऊ॒र्जे द॑धातन । म॒हे रणा॑य॒ चक्ष॑से ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
जल हमारे लिए कल्याणदायी हो. वह हमारे लिए ऊर्जा धारण करने की कृपा करें. वह हमें ऊर्जस्वी बनाने की कृपा करें. परमात्मा हमें देखने हेतु महती दृष्टि प्रदान करने की कृपा करें. (१४)
EN English Translation
May water be beneficial for us. May he please hold energy for us. May he please make us energetic. May God bless us with a great vision to see. (14)
यो वः॑ शि॒वत॑मो॒ रस॒स्तस्य॑ भाजयते॒ह नः॑ । उ॒श॒तीरि॑व मा॒तरः॑ ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
जैसे माताएं सर्वांधिक कल्याणदायी रस से बच्चों को पोसती हैं, वैसे ही आप हम सब को सर्वाधिक कल्याणदायी रस (पोषण हेतु) सेवन कराने की कृपा करें. (१५)
EN English Translation
Just as mothers raise children with all-round beneficial juice, in the same way, please make all of us consume the most beneficial juice (for nutrition). (15)
तस्मा॒ऽ अरं॑ गमाम वो॒ यस्य॒ क्षया॑य॒ जिन्व॑थ । आपो॑ ज॒नय॑था च नः ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे जल देव! हम ने क्षय को जीतने के लिए आप तक गमन किया है. आप हम सब जनों का कल्याण करने की कृपा करें. (१६)
EN English Translation
O God of Water! We have travelled to you to conquer decay. Please do the welfare of all of us. (16)
द्यौः शान्ति॑र॒न्तरि॑क्ष॒ꣳ शान्तिः॑ पृथि॒वी शान्ति॒रापः॒ शान्ति॒रोषध॑यः॒ शान्तिः॑ । वन॒स्पत॑यः॒ शान्ति॒र्विश्वे॑ दे॒वाः शान्ति॒र्ब्रह्म॒ शान्तिः॒ सर्व॒ꣳ शान्तिः॒ शान्ति॑रे॒व शान्तिः॒ सा मा॒ शान्ति॑रेधि ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
स्वर्गलोक हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. अंतरिक्षलोक हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. पृथ्वीलोक हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. जल देव हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. ओषधि देव हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. वनस्पति देव हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. सब देवगण हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. परब्रह्म हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. शांति भी हमारे लिए शांतिदायी होने की कृपा करें. (१७)
EN English Translation
May heaven be peaceful for us. May the space world be peaceful for us. May the earth be peaceful for us. May God of Water be kind to us to be peaceful. May The Goddess bless us with peace. May the Botanical God bless us with peace. May all the gods be kind to us to be peaceful. May Parabrahma bless us with peace. May peace also be peaceful for us. (17)
दृते॒ दृꣳह॑ मा मि॒त्रस्य॑ मा॒ चक्षु॑षा॒ सर्वा॑णि भू॒तानि॒ समी॑क्षन्ताम् । मि॒त्रस्या॒ऽहं चक्षु॑षा॒ सर्वा॑णि भू॒तानि॒ समी॑क्षे । मि॒त्रस्य॒ चक्षु॑षा॒ समी॑क्षामहे ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परमात्मा! आप ठूढ़ हैं. आप हमें दूढ़ बनाने की कृपा कीजिए. हम मित्रभाव की दृष्टि से सभी प्राणियों को देख सकें . सभी प्राणी हमें मित्र भाव से देख सकें. (१८)
EN English Translation
O God! You are clingy. Please make us strong. We can see all beings with friendship . All beings can see us with friends. (18)
दृते॒ दृꣳह॑ मा॒ । ज्योक्ते॑ सं॒दृशि॑ जीव्यासं॒ ज्योक्ते॑ सं॒दृशि॑ जीव्यासम् ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परमात्मा! आप सामर्थ्यवान हैं. आप हमें भी सामर्थ्यशाली बनाइए. आप की ज्योति से हम चिरायु हों. आप की ज्योति से हम चिरकाल तक देखें. (१९)
EN English Translation
O God! You are powerful. You make us powerful too. We are eternal with your light. Let us see from your light for a long time. (19)
नम॑स्ते॒ हर॑से शो॒चिषे॒ नम॑स्तेऽअस्त्व॒र्चिषे॑ । अ॒न्याँस्ते॑ऽअ॒स्मत्त॑पन्तु हे॒तयः॑ पाव॒कोऽअ॒स्मभ्य॑ꣳशि॒वो भ॑व ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप को नमस्कार. हम आप की अर्चना करते हैं. आप को नमस्कार है. हम आप की अर्चना करते हैं. आप की ज्चालाएं हमें पवित्र बनाएं. हमारे दुःख हरं. आप हमें पवित्र बनाएं व हमारे लिए कल्याणदायी होने की कृपा करें. (२०)
EN English Translation
O agni! Hello to you. We worship you. Hello to you. We worship you. May your actions make us pure. Take away our sorrows. May you make us holy and be kind to be good to us. (20)
नम॑स्तेऽअस्तु वि॒द्युते॒ नम॑स्ते स्तनयि॒त्नवे॑ । नम॑स्ते भगवन्नस्तु॒ यतः॒ स्वः स॒मीह॑से ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परमात्मा! आप को नमस्कार. बिजली की तरह चमकने वाले व गड़गड़ाने वाले परमात्मा आप को नमस्कार. हे भगवन! आप को नमस्कार. हे भगवन! आप को बारबार नमस्कार. (२१)
EN English Translation
O God! Hello to you. Salutations to god who shines like lightning and thunders. O Lord! Hello to you. O Lord! Hello to you again and again. (21)
यतो॑यतः स॒मीह॑से॒ ततो॑ नो॒ऽअभ॑यं कुरु । शं नः॑ कुरु प्र॒जाभ्योऽभ॑यं नः प॒शुभ्यः॑ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे भगवन! जिसजिस से आप चाहते हैं, उसउस से हमें निर्भय बनाने की कृपा करें. आप हमारी प्रजा व पशुओं का कल्याण करने की कृपा करें. (२२)
EN English Translation
O Lord! Please make us fearless with what you want. Please do the welfare of our people and animals. (22)
सु॒मि॒त्रि॒या न॒ऽआप॒ऽओष॑धयः सन्तु दुर्मित्रि॒यास्तस्मै॑ सन्तु॒ । योऽस्मान् द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मः ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
जल हमारे अच्छे मित्र हो जाएं. हमारे शत्रु के लिए शत्रु हो जाएं. ओषधियां हमारी अच्छी मित्र हो जाएं. हमारे शत्रु के लिए शत्रु हो जाए. जो हम से द्वेष करते हैं, उन के लिए शत्रु हो जाए, जिन से हम द्वेष करते हैं, उन के लिए शत्रु हो जाए. (२३)
EN English Translation
May water be our good friend. Become enemies for our enemies. May medicines be our good friends. Become an enemy for our enemy. Become an enemy to those who hate us, become an enemy to those we hate. (23)
तच्चक्षु॑र्दे॒वहि॑तं पु॒रस्ता॑च्छु॒क्रमुच्च॑रत् । पश्ये॑म श॒रदः॑ श॒तं जीवे॑म श॒रदः॑ श॒तꣳ शृणु॑याम श॒रदः॑ श॒तं प्र ब्र॑वाम श॒रदः॑ श॒तमदी॑नाः स्याम श॒रदः॑ श॒तं भूय॑श्च श॒रदः॑ श॒तात् ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य जगत् के नेत्र हैं. वे हितकारक हैं. वे जगत् में सर्वत्र विचरते हैं. वे हमारे सामने प्रकट होते हैं. हम सौ शरदों तक उन की कृपा से देखें. हम सौ शरदों तक उन की कृपा से सुनें. हम सौ शरदों तक उन की कृपा से बोलें. हम सौ शरदों तक उन की कृपा से अदीन (दीनता रहित) हों. हम सौ से भी अधिक समय तक सुखी हों. (२४)
EN English Translation
The sun is the eyes of the world. They are beneficial. They roam everywhere in the world. They appear to us. We see with his grace until a hundred autumns. Let us listen to them with grace for a hundred autumns. Let us speak with his grace for a hundred autumns. Let us be adin (without humility) by his grace for a hundred autumns. May we be happy for more than a hundred years. (24)