Popular:
यजुर्वेद

Adhyaya 38

Yajurveda (यजुर्वेद)

यजुर्वेद • अध्याय 38

Adhyaya 38

28 Mantras Loaded
Mantra 38.1

दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । आ द॒देऽदि॑त्यै॒ रास्ना॑ऽसि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ ऊर्जा! हम सविता देव की जीवनदायी प्रेरणा से आप को ग्रहण करते हैं. हम अश्विनी देवताओं की भुजाओं से पूषा देव के हाथों से आप को ग्रहण करते हैं. आप देवताओं की माता अदिति को आवृत करने वाली हैं. (१)

EN English Translation

O sacrificial energy! We embrace you with the life-giving inspiration of Savita Dev. We receive you from the hands of Pusha Dev with the arms of Ashwini Gods. You are going to cover Aditi, the mother of the gods. (1)

Mantra 38.2

इड॒ऽएह्यदि॑त॒ऽएहि॒ सर॑स्व॒त्येहि॑ । असा॒वेह्यसा॒वेह्यसा॒वेहि॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इड़ा देवी! आप यहां पधारिए. हे अदिति देवी! आप यहां पधारिए. हे सरस्वती देवी! आप यहां पधारने की कृपा कीजिए. (२)

EN English Translation

O Ida Devi! You come here. O Aditi Devi! You come here. O Saraswati Devi! Please come here. (2)

Mantra 38.3

अदि॑त्यै॒ रास्ना॑सीन्द्रा॒ण्याऽउ॒ष्णीषः॑ । पू॒षासि॑ घ॒र्माय॑ दीष्व ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ ऊर्जा! आप अदिति देव की (मेखला) आवृत्त करने वाली हैं. आप इंद्राणी के सिर का सस्त्र (प्रतिष्ठा सूचक) हैं. आप पोषक हैं. आप यज्ञ जैसे हितकारी कार्यो में अपनी शक्ति को लगाने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O sacrificial energy! You are going to cover Aditi Dev's (Mekhala). You are the sastra (prestige indicator) of Indrani's head. You are nutritious. Please put your power in beneficial works like yajna. (3)

Mantra 38.4

अ॒श्विभ्यां॑ पिन्वस्व॒ सर॑स्वत्यै पिन्व॒स्वेन्द्राय॑ पिन्वस्व । स्वाहेन्द्र॑व॒त् स्वाहेन्द्र॑व॒त् स्वाहेन्द्र॑वत् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

अश्विनी देव के लिए यह आहुति प्रवाहित हो रही है. आप इसे पीजिए. सरस्वती देवी के पीने के लिए यह आहुति झर रही है. इंद्र देव के पान (पीने) के लिए यह आहुति वह रही है. इंद्र देव के लिए स्वाहा. स्वाहा. स्वाहा. (४)

EN English Translation

This sacrifice is flowing for Ashwini Dev. You drink it. This offering is being made for saraswati devi to drink. She has been a sacrifice for Indra Dev's drinking. Swaha for Indra Dev. Let this oblation be for our happine. Let this oblation be for our happine. (4)

Mantra 38.5

यस्ते॒ स्तनः॑ शश॒यो यो म॑यो॒भूर्यो र॑त्न॒धा व॑सु॒विद्यः सु॒दत्रः॑ । येन॒ विश्वा॒ पुष्य॑सि॒ वार्य्या॑णि॒ सर॑स्वति॒ तमि॒ह धात॑वेऽकः । उ॒र्वन्तरि॑क्ष॒मन्वे॑मि ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सरस्वती देवी! आप का दिव्य ज्ञान सुखदायी, कल्याणदायी व समृद्धिदायी है. आप का दिव्य ज्ञान वैसा ही सुखद और आनंददायी है, जैसे मां का स्तन बच्चे के लिए सुखकारी नींद लाने वाला व आनंद देने वाला होता है. बच्चे में उत्तम बल संचरित करता है और उन में उत्तम गुण पैदा करने वाला होता है. (५)

EN English Translation

O Saraswati Devi! Your divine knowledge is pleasant, welfare and prosperous. Your divine knowledge is as pleasant and enjoyable as the mother's breast is a happy sleep and pleasure for the child. It transmits good strength in the child and creates good qualities in them. (5)

Mantra 38.6

गा॒य॒त्रं छन्दो॑ऽसि॒ त्रैष्टु॑भं॒ छन्दो॑ऽसि॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्यां॑ त्वा॒ परि॑ गृह्णाम्य॒न्तरि॑क्षे॒णोप॑ यच्छामि । इन्द्रा॑श्विना॒ मधु॑नः सार॒घस्य॑ घर्मं पा॑त॒ वस॑वो॒ यज॑त॒ वाट् । स्वाहा॒ सूर्य्य॑स्य र॒श्मये॑ वृष्टि॒वन॑ये ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! जो यजमान गायत्री छंद में आप की स्तुति करते हैं. आप उन के संरक्षक हैं. जो त्रिष्टुभ्‌ छंद में इंद्र देव की उपासना करते हैं. इंद्र देव उन्हें भी संरक्षण देने बाले हैं. हे अश्विनी देव! हम स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक हेतु आप दोनों का परिग्रहण करते हैं. हम आप से आरोग्य (स्वास्थ्य) की कामना करते हैं. हम इंद्र देव और दोनों अश्‍्विनीकुमारों को अंतरिक्षलोक से अपने पास लाना चाहते हैं. आप दोनों अमृत व ऊर्जा बरसाने की कृपा करें. बसुगण उपयुक्त रीति से यज्ञ कार्य का निर्वाह करें. वे सूर्य की किरणों से अच्छी बरसात पाने के लिए उपयुक्त रीति से यज्ञ करने की कृपा करें. (६)

EN English Translation

O Indra Dev! The hosts who praise you in gayatri verses. You are the guardian of them. Those who worship Indra Dev in trishtubh verses. Indra Dev is also going to protect them. O Ashwini Dev! We access both of you to heaven and earthland. We wish you health. We want to bring Indra Dev and both Ashwini Kumars from space. Please both of you shower nectar and energy. Basus should perform the yajna work properly. They should be pleased to perform yajna properly to get good rain from the rays of the sun. (6)

Mantra 38.7

स॒मु॒द्राय त्वा॒ वाता॑य॒ स्वाहा॑ । सरि॒राय॑ त्वा॒ वाता॑य॒ स्वाहा॑ । अ॒ना॒धृ॒ष्याय॑ त्वा॒ वाता॑य॒ स्वाहा॑ । अ॒प्र॒ति॒धृ॒ष्याय॑ त्वा॒ वाता॑य॒ स्वाहा॑ । अ॒व॒स्यवे॑ त्वा॒ वाता॑य॒ स्वाहा॑ । अ॒शि॒मि॒दाय॑ त्वा॒ वाता॑य॒ स्वाहा॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वायु! समुद्र के लिए आप को आहुति प्रदान करते हैं. सभी को संरक्षण प्रदान करने के लिए हम आप को आहुति प्रदान करते हैं. हम अपार शक्ति के लिए आप को आहुति प्रदान करते हैं. सभी के वास (संरक्षण) प्रदाता के लिए हम आहुति प्रदान करते हैं. शांतिदायी वायु के लिए आहुति प्रदान करते हैं. आप हमारी ये सभी आहुतियां स्वीकार करने की कृपा कीजिए. (७)

EN English Translation

O wind! Offer you sacrifices for the sea. We offer sacrifices to you to protect everyone. We offer you sacrifices for immense power. We offer sacrifices for the provider of housing for all. They offer sacrifices for peaceful air. Please accept all these sacrifices of ours. (7)

Mantra 38.8

इन्द्रा॑य त्वा॒ वसु॑मते रु॒द्रव॑ते॒ स्वाहेन्द्रा॑य त्वादि॒त्यव॑ते॒ स्वाहेन्द्रा॑य त्वाभिमाति॒घ्ने स्वाहा॑ । स॒वि॒त्रे त्व॑ऽऋभु॒मते॑ विभु॒मते॒ वाज॑वते॒ स्वाहा॒ बृह॒स्पत॑ये त्वा वि॒श्वदे॑व्यावते॒ स्वाहा॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! आप धनवान च शक्तिमान हैं. हम आप के लिए आहुति अर्पित करते हैं. आप आदित्यवान (तेजोमय) हैं. आप के लिए आहुति समर्पित है. हे इंद्र देव! आप अभिमान को समाप्त करने वाले हैं. आप के लिए आहुति समर्पित है. सविता देव सत्यवान हैं. वे धनवान व बलवान हैं. उन के लिए आहुति समर्पित है. सभी देवताओं के लिए हितकारी बृहस्पति के लिए आहुति समर्पित है. (८)

EN English Translation

O Indra Dev! You are rich and powerful. We offer sacrifices to you. You are Adityavan (Tejomay). Sacrifice is dedicated to you. O Indra Dev! You are going to end pride. Sacrifice is dedicated to you. Savita Dev is satyavan. They are rich and strong. Sacrifice is dedicated to them. Sacrifice is dedicated to Jupiter, beneficial to all the gods. (8)

Mantra 38.9

य॒माय॒ त्वाङ्गि॑रस्वते पितृ॒मते॒ स्वाहा॑ । स्वाहा॑ घ॒र्माय॒ स्वाहा॑ घ॒र्मः पि॒त्रे ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

यम देव पितरगणों एवं अंगिरा से युक्त हैं. यम देव के लिए आहुतियां अर्पित हैं. यज्ञ के विस्तार के लिए आहुति समर्पित है. पितरों को तृप्ति देने के लिए आहुति समर्पित है. (९)

EN English Translation

Yama Dev is full of ancestors and angiras. Offerings are made for Yama Dev. Ahuti is dedicated to the expansion of yajna. Sacrifice is dedicated to giving satisfaction to the ancestors. (9)

Mantra 38.10

विश्वा॒ऽआशा॑ दक्षिण॒सद् विश्वा॑न् दे॒वानया॑डि॒ह । स्वाहा॑कृतस्य घ॒र्मस्य॒ मधोः॑ पिबतमश्विना ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

ज्ञ में होता दक्षिण दिशा में व्रिराजमान हैं. उन होताओं ने सभी दिशाओं में निवास करने वाले देवताओं को आमंत्रित किया है. हे अश्‍्विनीकुमारो! यज्ञ के विस्तार के लिए जो रसमयी आहुतियां समर्पित की जा रही हैं, आप उन्हें पीने की कृपा कीजिए. (१०)

EN English Translation

In the south direction, there is a horizontal position. Those hotas have invited the gods living in all directions. O Ashwini Kumaro! Please drink the rasamayi offerings that are being dedicated to the expansion of the yajna. (10)

Mantra 38.11

दि॒वि धा॑ऽइ॒मं य॒ज्ञमि॒मं य॒ज्ञं दि॒वि धाः॑ । स्वाहा॒ऽग्नये॑ य॒ज्ञिया॑य॒ शं यजु॑र्भ्यः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! आप इस यज्ञ व आहुति को स्वर्गलोक तक पहुंचाइए. यजमान अग्नि के लिए आहुति अर्पित करते हैं. यजमान अपनी सुखशांति के लिए मंत्र पढ़ते हुए आहुतियां समर्पित कर रहे हैं. (११)

EN English Translation

O hosts! You take this yajna and sacrifice to heaven. The hosts offer sacrifices for agni. The hosts are offering sacrifices while reciting mantras for their happiness and peace. (11)

Mantra 38.12

अश्वि॑ना घ॒र्मं पा॑त॒ꣳ हार्द्वा॑न॒मह॑र्दि॒वाभि॑रू॒तिभिः॑ । त॒न्त्रा॒यिणे॒ नमो॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्या॑म् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्‍्विनीकुमारो! आप अपनी शक्ति से इस यज्ञ की रक्षा करने की कृपा कीजिए. आप अपनी रक्षण शक्तियों के साथ इस हृदय को प्रिय लगने वाले यज्ञ में पधारने की कृपा कीजिए. सूर्य, स्वर्गलोक व पृथ्वीलोक के सभी देवों को नमन है. (१२)

EN English Translation

O Ashwini Kumaro! Please protect this yajna with your power. Please come to this heart-loving yagna with your protective powers. Salutations to all the gods of the sun, heaven and earth. (12)

Mantra 38.13

अपा॑ताम॒श्विना॑ घ॒र्ममनु॒ द्यावा॑पृथि॒वी अ॑मꣳसाताम् । इ॒हैव रा॒तयः॑ सन्तु ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्‍्विनीकुमारो! आप आपाततः (पूर्ण और हर रूप से) हमारे यज्ञ की रक्षा करने की कृपा कीजिए. स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक के देवता भी आप के साथ यज्ञ का विस्तार करने की कृपा करें. आप अपने निवास स्थल से ही हमें धन प्रदान (भांतिभांति के) करने की कृपा कीजिए. (१३)

EN English Translation

O Son of God! Please protect our yajna emergency (completely and in every way). May the gods of heaven and earth also be pleased to extend the yajna with you. Please give us money from your place of residence. (13)

Mantra 38.14

इ॒षे पि॑न्वस्वो॒र्जे पि॑न्वस्व॒ ब्रह्म॑णे पिन्वस्व क्ष॒त्राय॑ पिन्वस्व॒ द्यावा॑पृथिवी॒भ्यां॑ पिन्वस्व । धर्मा॑सि सु॒धर्मामे॑न्य॒स्मे नृ॒म्णानि॑ धारय॒ ब्र॒ह्म॑ धारय क्ष॒त्रं धा॑रय॒ विशं॑ धारय ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे परब्रह्म! हम आप का अनुसरण करते हैं, ताकि आप हमारी और यजमानों की रक्षा करें. आप ब्राह्मणों तथा क्षत्रियों की रक्षा कीजिए. आप प्रजा को धर्म से संचालित कीजिए. उस धर्म मार्ग का हम सब भी अनुकरण कर सकें. उस धर्म मार्ग पर चल कर हम कर्तव्य पालन करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें. (१४)

EN English Translation

O Parabrahma! We follow you, so that you protect us and the hosts. You protect Brahmins and Kshatriyas. You govern the people with religion. We can all follow that path of religion. By walking on that religious path, we can achieve our goal by performing our duty. (14)

Mantra 38.15

स्वाहा॑ पू॒ष्णे शर॑से॒ स्वाहा॒ ग्राव॑भ्यः॒ स्वाहा॑ प्रतिर॒वेभ्यः॑ । स्वाहा॑ पि॒तृभ्य॑ऽ ऊ॒र्ध्वब॑र्हिर्भ्यो घर्म॒पावभ्यः॒ स्वाहा॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्या॒ स्वाहा॒ विश्वे॑भ्यो दे॒वेभ्यः॑ ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रेम करने वाले पूषा, शब्द करने वाले प्राणियों, सोम रस पीने वाले देवताओं, विशेष यज्ञ को पवित्र करने वाले पितरों, पृथ्वीलोक, स्वर्गलोक और दूसरे सभी देवताओं के लिए ये आहुतियां समर्पित हैं. (१५)

EN English Translation

These sacrifices are dedicated to loving worship, living beings who speak words, gods who drink soma rasa, ancestors who sanctify special sacrifices, earth, heaven and all other deities. (15)

Mantra 38.16

स्वाहा॑ रु॒द्राय॑ रु॒द्रहू॑तये॒ स्वाहा॒ सं ज्योति॑षा॒ ज्योतिः॑ । अहः॑ के॒तुना॑ जुषता सु॒ज्योति॒र्ज्योति॑षा॒ स्वाहा॑ । रात्रिः॑ के॒तुना जुषता सु॒ज्योति॒र्ज्योति॑षा॒ स्वाहा॑ । मधु॑ हु॒तमिन्द्र॑तमेऽअ॒ग्नाव॒श्याम॑ ते देव घर्म॒ नम॑स्तेऽअस्तु॒ मा मा॑ हिꣳसीः ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दिव्य गुण वाली परम शक्ति! यह आहुति रुद्र देव को समर्पित है. ज्योति से ज्योति प्रज्वलित करने के लिए यह आहुति समर्पित है. दिन में तेज से तेज को संयुक्त करने के लिए यह आहुति हैं. रात में तेज से तेज को संयुक्त करने के लिए यह आहुति समर्पित है. आप इन आहुतियों को स्वीकार करते हुए हमारी रक्षा करें. (१६)

EN English Translation

O Supreme Power of Divine Virtue! This sacrifice is dedicated to Rudra Dev. This sacrifice is dedicated to lighting the light with light. These are sacrifices to combine the fastest during the day. This sacrifice is dedicated to combining the fastest at night. You accept these sacrifices and protect us. (16)

Mantra 38.17

अ॒भीमं म॑हि॒मा दिवं॒ विप्रो॑ बभूव स॒प्रथाः॑ । उ॒त श्रव॑सा पृथि॒वी सꣳ सी॑दस्व म॒हाँ२ऽ अ॑सि॒ रोच॑स्व देव॒वीत॑मः । वि धू॒मम॑ग्नेऽअरु॒षं मि॑येद्ध्य सृ॒ज प्र॑शस्त दर्श॒तम् ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप का यश पृथ्वी और स्वर्ग में फेला है. आप प्रज्वलित हो कर सभी देवताओं को तृप्त करते हुए लाल रंग वाला आकर्षक धुआं चारों ओर फैलाएं. (१७)

EN English Translation

O agni! Your fame is spread in earth and heaven. You ignite and spread attractive red smoke all around, satisfying all the gods. (17)

Mantra 38.18

या ते॑ घर्म दि॒व्या शुग्या गा॑य॒त्र्या ह॑वि॒र्धाने॑ । सा त॒ऽ आ प्या॑यता॒न्निष्ट्या॑यतां॒ तस्यै॑ ते॒ स्वाहा॑ । या ते॑ घर्मा॒न्तरि॑क्षे॒ शुग्या त्रि॒ष्टुभ्याग्नी॑ध्रे । सा त॒ऽ आ प्या॑यता॒न्निष्ट्या॑यतां॒ तस्यै॑ ते॒ स्वाहा॑ । या ते॑ घर्म पृथि॒व्या शुग्या जग॑त्या सद॒स्या । सा त॒ऽ आ प्या॑यता॒न्निष्ट्या॑यतां॒ तस्यै॑ ते॒ स्वाहा॑ ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप की चमक स्वर्गलोक, विशेष यज्ञ और गायत्री छंद में फैली है. वह चमक अंतरिक्ष तथा त्रिष्टुप्‌ छंद में भी विद्यमान है. आप की वही चमक पृथ्वी, सभास्थल और जगती छंद में भी है. आप की चमक या यश और भी अधिक फैले इसी उददेश्य से यह आहुति समर्पित है. (१८)

EN English Translation

O agni! Your brightness is spread in heaven, special yajna and Gayatri verses. That glow is also present in space and trishtupanda. You have the same brightness in the earth, the meeting place and the world verses. This sacrifice is dedicated to spreading your glory or fame even more. (18)

Mantra 38.19

क्ष॒त्रस्य॑ त्वा प॒रस्पा॑य॒ ब्रह्म॑णस्त॒न्वं पाहि । विश॑स्त्वा॒ धर्म॑णा व॒यमनु॑ क्रामाम सुवि॒ताय॒ नव्य॑से ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे परम शक्ति! आप शत्रुओं से हमारी रक्षा करें. क्षत्रियों के बल तथा ब्राह्मणों के ज्ञान की रक्षा करें. प्रजा को धर्म मार्ग पर चलाएं. उत्तम पदार्थ प्रदान करों. श्रेष्ठ मार्ग पर चलने तथा कर्तव्य पालन के लिए हम आप का अनुसरण करते हैं. (१९)

EN English Translation

O Supreme Power! You protect us from enemies. Protect the strength of Kshatriyas and the knowledge of Brahmins. Walk the people on the path of dharma. Provide the best benefits. We follow you to walk the best path and perform our duties. (19)

Mantra 38.20

चतुः॑स्रक्ति॒र्नाभि॑र्ऋ॒तस्य॑ स॒प्रथाः॒ स नो॑ वि॒श्वायुः॑ स॒प्रथाः॒ स नः॑ स॒र्वायुः॑ स॒प्रथाः॑ । अप॒ द्वे॒षो॒ऽअप॒ ह्वरो॒ऽन्यव्र॑तस्य सश्चिम ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे परम शक्ति! आप चारों दिशाओं में व्याप्त हैं. आप ऋत (सत्य) की नाभि (केंद्र) हैं. आप यज्ञ की प्रथा के संचालक व विख्यात हैं. आप हमे पूर्णायु प्रदान करने की कृपा कीजिए. आप हमें यशस्वी बनाइए व यश सहित सारी आयु प्रदान कीजिए. आप हसे द्वेषियों (द्वेष करने वालों) से दूर कीजिए. आप हमें जन्ममरण के चक्र से मुक्त कीजिए, आप संकल्पशील व कृपालु हैं. (२०)

EN English Translation

O Supreme Power! You are pervading all four directions. You are the navel (center) of the truth. You are the operator and famous of the practice of yajna. Please give us full life. You make us successful and give us all the life with fame. You remove from the hats (haters). You free us from the cycle of birth, you are determined and gracious. (20)

Mantra 38.21

घर्मै॒तत्ते॒ पुरी॑षं॒ तेन॒ वर्द्ध॑स्व॒ चा च॑ प्यायस्व । व॒र्द्धि॒षी॒महि॑ च॒ व॒यमा च॑ प्यासिषीमहि ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! आप क्षमतावान व समृद्धिवान हैं. आप की क्षमता और समृद्धि में और भी बढ़ोतरी हो. हम भी आप की क्षमता और समृद्धि की बढ़ोतरी पाएं और उस से आप्यायित (तृप्त) हो जाएं. (२१)

EN English Translation

O Sacrificial God! You are capable and prosperous. Increase your potential and prosperity even more. May we also increase your ability and prosperity and become satisfied with it. (21)

Mantra 38.22

अचि॑क्रद॒द् वृषा॒ हरि॑र्म॒हान् मि॒त्रो न द॑र्श॒तः । सꣳ सूर्य्ये॑ण दिद्युतदुद॒धिर्नि॒धिः ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! आप निरंतर सुख बरसाने वाले, दुःखहारी, महान्‌ मित्र व सवंद्रष्टा हैं. आप सूर्य की तरह द्युतिमान (प्रकाशमान) और उदधि (समुद्र) की तरह गहरे (गंभीर) हैं. आप सुखों का खजाना हैं. (२२)

EN English Translation

O Sacrificial God! You are a constant source of happiness, a sorrowner, a great friend and a great friend. You are as bright as the sun and deep (serious) as the rising (sea). You are a treasure trove of pleasures. (22)

Mantra 38.23

सु॒मि॒त्रि॒या न॒ऽ आप॒ऽ ओष॑धयः सन्तु दुर्मित्रि॒यास्तस्मै॑ सन्तु॒ । योऽस्मान् द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मः ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! जल व ओषधियां हमारे लिए मित्र के समान हों. जो हम से द्वेष रखते हैं या जिन से हम द्वेष रखते हैं, उन के लिए जल और ओषधियां दुमिंत्र (बुरे मित्र) की तरह हानिकर हो जाएं. (२३)

EN English Translation

O Sacrificial God! May water and medicines be like friends for us. For those who hate us or those we hate, water and medicines become harmful like dumitras (bad friends). (23)

Mantra 38.24

उद्व॒यन्तम॑स॒स्परि॒ स्वः पश्य॑न्त॒ऽ उत्त॑रम् । दे॒वं दे॑व॒त्रा सूर्य॒मग॑न्म॒ ज्योति॑रुत्त॒मम् ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! हम तमसलोक से भी अधिक ऊपर उठें. हम ऊर्ध्वलोक में सूर्य जैसे देवों का भी कल्याण करने बाले देवों को देखें. हम श्रेष्ठ ज्योतिमान के दर्शन करें. (२४)

EN English Translation

O Sacrificial God! Let us rise above tamaslok. Let us also look at the gods who are also welfare of gods like the sun in the vertical world. Let us see the best light. (24)

Mantra 38.25

एधो॑ऽस्येधिषी॒महि॑ स॒मिद॑सि॒ तेजो॑ऽसि॒ तेजो॒ मयि॑ धेहि ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! आप ज्योतिर्मय (प्रकाशमान) हैं. आप की ज्योति और भी फैले. आप समिधा जैसे तेजस्वी हैं. आप की कृपा से हम भी उस तेज को धारण कर सकें. (२५)

EN English Translation

O Sacrificial God! You are jyotirmaya (light). Spread your light even more. You are as stunning as Samidha. By your grace, we can also wear that radiance. (25)

Mantra 38.26

याव॑ती॒ द्यावा॑पृथि॒वी याव॑च्च स॒प्त सिन्ध॑वो वितस्थि॒रे । ताव॑न्तमिन्द्र ते॒ ग्रह॑मू॒र्जा गृ॑ह्णा॒म्यक्षि॑तं॒ मयि॑ गृह्णा॒म्यक्षि॑तम् ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! जहां तक स्वर्गलोक का विस्तार है, जहां तक पृथ्वीलोक का विस्तार है, जहां तक सप्त सिंधु (समुद्र) विस्तृत है, बहां तक हम आप से ऊर्जा ग्रहण कर सकें. हम आप की कृपा से इसे ग्रहण करने की सामर्थ्य पा सकें. (२६)

EN English Translation

O Sacrificial God! As far as the extent of heaven is concerned, as far as the earth's world is expanded, as far as the Sapta Sindhu (sea) is wide, we can take energy from you. May we be able to accept it by your grace. (26)

Mantra 38.27

मयि॒ त्यदि॑न्द्रि॒यं बृ॒हन्मयि॒ दक्षो॒ मयि॒ क्रतुः॑ । घ॒र्मस्त्रि॒शुग्वि रा॑जति वि॒राजा॒ ज्योति॑षा स॒ह ब्रह्म॑णा॒ तेज॑सा स॒ह ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

जो परम शक्ति और परम तेज से सुशोभित हो कर विराजमान है, जो प्रकाश के साथ शोभती है, जो विविध तेज से तेजोमयी है, वह विशाल परम शक्ति मुझे बलवान और निपुण बनाने की कृपा करे. हमें कार्य करने की शक्ति प्रदान करे. (२७)

EN English Translation

May the greatest power, which is adorned with the supreme power and the supreme radiance, which adorns with light, which is brighter than the various radiances, may the greatest power make me strong and efficient. Give us the power to work. (27)

Mantra 38.28

पय॑सो॒ रेत॒ऽआभृ॑तं॒ तस्य॒ दोह॑मशीम॒ह्युत्त॑रामुत्तरा॒ समा॑म् । त्विषः॑ सं॒वृक् क्रत्वे॒ दक्ष॑स्य ते सुषु॒म्णस्य॑ ते सुषुम्णाग्निहु॒तः । इन्द्र॑पीतस्य प्र॒जाप॑तिभक्षितस्य॒ मधु॑मत॒ऽ उप॑हूत॒ऽ उप॑हूतस्य भक्षयामि ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! आप की कृपा से बरसात से बरसे हुए अमृतजल से प्रकृति पूरी तरह भर गई है. आप की ही कृपा से हम आगे भी निरंतर अपने लाभ के लिए उस का दोहन कर सकने में समर्थ हो सकें. आप संकल्प सिद्ध करने में दक्ष (कुशल) व प्रकाशमान हैं. हम यज्ञ में आप का आह्वान करते हैं. यज्ञ में दी गई सुखदायी आहुतियां हमारे लिए सुखदायक हैं. इंद्र देव द्वारा पी गईं मधुर हवि और प्रजापति द्वारा खाई गई (सेवन की गई) मधुर हवि का, हम उन को अपने पास आमंत्रित कर के, सेवन करना चाहते हैं. (२८)

EN English Translation

O God! By your grace, nature is completely filled with nectar water showered by rain. By your grace, we will be able to exploit it for our benefit even further. You are skilled and bright in proving your resolve. We invoke you in yajna. The soothing sacrifices made in the yajna are soothing for us. We want to consume the sweet havi consumed by Indra Dev and the sweet havi consumed by Prajapati by inviting them to us. (28)