Adhyaya 39
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 39
स्वाहा॑ प्रा॒णेभ्यः॒ साधि॑पतिकेभ्यः । पृ॒थि॒व्यै स्वाहा॒ऽग्नये॒ स्वाहा॒ऽन्तरि॑क्षाय॒ स्वाहा॑ वा॒यवे॒ स्वाहा॑ । दि॒वे स्वाहा॒ । सूर्या॑य॒ स्वाहा॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
प्राणों के लिए स्वाहा. प्राणों के अधिपति सहित (प्राणों के लिए) स्वाहा. पृथ्वी के लिए स्वाहा. अग्नि के लिए स्वाहा. अंतरिक्ष देव के लिए स्वाहा. वायु के लिए स्वाहा. स्वर्गलोक के लिए स्वाहा. सूर्य के लिए स्वाहा. (१)
EN English Translation
Swaha for life. Swaha (for the living) including the overdeva of the living. Swaha to the earth. Swaha for agni. Swaha for the space god. Swaha for air. Swaha for heaven. Swaha to the sun. (1)
दि॒ग्भ्यः स्वाहा॑ च॒न्द्राय॒ स्वाहा॒ नक्ष॑त्रेभ्यः॒ स्वाहा॒ऽद्भ्यः स्वाहा॒ वरु॑णाय॒ स्वाहा॑ । नाभ्यै॒ स्वाहा॑ पू॒ताय॒ स्वाहा॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
सभी दिशाओं के देवों के लिए स्वाहा. चंद्र देव के लिए स्वाहा. नक्षत्र देवों के लिए स्वाहा. जल देव के लिए स्वाहा. वरुण देव के लिए स्वाहा. यज्ञ देव की नाभि (केंद्र) के लिए स्वाहा. पवित्र करने वाले सभी देवताओं के लिए स्वाहा. (२)
EN English Translation
Swaha for the gods of all directions. Swaha for Chandra Dev. Swaha for Nakshatra Devas. Swaha for water god. Swaha for Varun Dev. Swaha for the navel (center) of the Yajna Dev. Swaha to all the gods who sanctify. (2)
वा॒चे स्वाहा॑ प्रा॒णाय॒ स्वाहा॑ प्रा॒णाय॒ स्वाहा॑ । चक्षु॑षे॒ स्वाहा॒ चक्षु॑षे॒ स्वाहा॒ श्रोत्रा॑य॒ स्वाहा॒ श्रोत्रा॑य॒ स्वाहा॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
बाणी देव के लिए स्वाहा. (बाई) प्राण वायु के लिए स्वाहा. (दाई) प्राण वायु के लिए स्वाहा. (बाएं) चक्षु (आंख) के लिए स्वाहा. (दाएं) चक्षु के लिए स्वाहा. (बाएं) कान के लिए स्वाहा. (दाएं) कान के लिए स्वाहा. (३)
EN English Translation
Swaha for Bani Dev. (Bai) Swaha for prana vayu. (Dai) Swaha for prana vayu. (Left) Swaha for eye (eye). (Right) Swaha for eyesight. (Left) Swaha to the ear. (Right) Swaha for the ear. (3)
मन॑सः॒ काम॒माकू॑तिं वा॒चः स॒त्यम॑शीय । प॒शू॒ना रू॒पमन्न॑स्य॒ रसो॒ यशः॒ श्रीः श्र॑यतां॒ मयि॒ स्वाहा॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
मन की इच्छा पूरी हो. वाणी सत्य को धारण करे. पशुओं, रूप व अन्न के रस की बढ़ोतरी हो. यश, शोभा व श्रेय बढ़े. हम इन सब की बढ़ोतरी के लिए आहुति अर्पित करते हैं. (४)
EN English Translation
The desire of the mind should be fulfilled. Speech should hold the truth. Increase the juice of animals, forms and food. Fame, beauty and credit increased. We offer sacrifices for the enhancement of all this. (4)
प्र॒जाप॑तिः सम्भ्रि॒यमा॑णः स॒म्राट् सम्भृ॑तो वैश्वदे॒वः स॑ꣳस॒न्नो घ॒र्मः प्रवृ॑क्त॒स्तेज॒ऽउद्य॑तऽआश्वि॒नः पय॑स्यानी॒यमा॑ने पौ॒ष्णो वि॑ष्य॒न्दमा॑ने मारु॒तः क्लथ॑न् । मै॒त्रः शर॑सि सन्ता॒य्यमा॑ने वाय॒व्यो ह्रि॒यमा॑णऽआग्ने॒यो हू॒यमा॑नो॒ वाग्घु॒तः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यज्ञ देवता! यज्ञ से परिपुष्ट होने बाले प्रजापति देव के लिए स्वाहा. संभ्रांत राजा के लिए स्वाहा. सभी देवों (विशव देव) के लिए स्वाहा. सन्मार्ग पर चलने वालों के लिए स्वाहा. धर्मपरायणों के लिए स्वाहा. तेजस्वियों के लिए स्वाहा. जल से अभिषिक्त किए जाते हुए अश््विनीकुमारों के लिए स्वाहा. हितकारी पूषा देव के लिए स्वाहा. शत्रुनाशी मरुद्गणों के लिए स्वाहा. खेतीबाड़ी की समृद्धि करने वाले मित्र देव के लिए स्वाहा. चलायमान वायु के लिए स्वाहा. अग्नि के लिए स्वाहा. वाग्देवता के लिए स्वाहा. (५)
EN English Translation
O God of sacrifice! Swaha for Prajapati Dev, who is confirmed by yajna. Swaha for the elite king. Swaha to all the devas (vishva devas). Swaha for those who walk on the right path. Swaha for the religious people. Swaha for tejaswis. Swaha for ashwinikumaras who are anointed with water. Swaha for the benevolent Pusha Dev. For the enemy deserters. Swaha for the friend Dev who enriches agriculture. Swaha for moving air. Swaha for agni. Swaha for the god. (5)
स॒वि॒ता प्र॑थ॒मेऽह॑न्न॒ग्निर्द्वि॒तीये॑ वा॒युस्तृ॒तीय॑ऽआदि॒त्यश्च॑तु॒र्थे । च॒न्द्रमाः॑ पञ्च॒मऽऋ॒तुः ष॒ष्ठे म॒रुतः॑ सप्त॒मे बृह॒स्पति॑रष्ट॒मे मि॒त्रो न॑व॒मे वरु॑णो दश॒मऽइन्द्र॑ऽएकाद॒शे विश्वे॑ दे॒वा द्वा॑द॒शे ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
पहले दिन सविता देव के लिए स्वाहा. दूसरे दिन अग्नि के लिए स्वाहा. तीसरे दिन वायु के लिए स्वाहा. चौथे दिन आदित्य देव के लिए स्वाहा. पांचवें दिन चंद्र देव के लिए स्वाहा. छठे दिन ऋत देव (सत्य) के लिए स्वाहा. सातवें दिन मरुद्गणों के लिए स्वाहा. आठवें दिन बृहस्पति देव के लिए स्वाहा. नौवें दिन मित्र देव के लिए स्वाहा. दसवें दिन वरुण देव के लिए स्वाहा. ग्यारहवें दिन इंद्र देव के लिए स्वाहा. बारहबें दिन विश्वों के लिए स्वाहा. (६)
EN English Translation
Swaha for Savita Dev on the first day. Swaha for agni on the second day. Swaha for air on the third day. Swaha for Aditya Dev on the fourth day. Swaha for Chandra Dev on the fifth day. Swaha for Rit Dev (Truth) on the sixth day. Swaha for the Deserts on the seventh day. Swaha for Jupiter on the eighth day. Swaha for Friend Dev on the ninth day. Swaha for Varun Dev on the tenth day. Swaha for Indra Dev on the eleventh day. Twelve days for the world. (6)
उ॒ग्रश्च॑ भी॒मश्च॒ ध्वान्तश्च॒ धुनि॑श्च । सा॒स॒ह्वाँश्चा॑भियु॒ग्वा च॑ वि॒क्षिपः॒ स्वाहा॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
वायु उग्र, भीम, घनघोर शब्द करने बाले हैं, कंपकंपा देने वाले सभी को हरा देने वाले व शत्रुओं पर आक्रमण करने बाले हैं. शत्रुओं को छिन्नभिन्न कर सकने बाले हैं. उन वायु के लिए हम आहुति समर्पित करते हैं. (७)
EN English Translation
The air is fierce, Bhim, the one who makes a loud word, the one who defeats all who shivers and attacks the enemies. There are those who can break away enemies. We dedicate sacrifices to those air. (7)
अ॒ग्निꣳ हृद॑येना॒शनि॑ꣳहृदया॒ग्रेण॑ पशु॒पतिं॑ कृत्स्न॒हृद॑येन भ॒वं य॒क्ना । श॒र्वं मत॑स्नाभ्या॒मीशा॑नं म॒न्युना॑ महादे॒वम॑न्तः पर्श॒व्येनो॒ग्रं दे॒वं व॑नि॒ष्ठुना॑ वसिष्ठ॒हनुः॒शिङ्गी॑नि को॒श्याभ्या॑म् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हम यजमान हदय से अग्नि को प्रसन्न करते हैं. हृदय के आगे के भाग से प्रकाश देव को प्रसन्न करते हैं. पूरे हृदय से पशुपति देव को प्रसन्न करते हैं. हम यकृत से आकाश देव को प्रसन्न करना चाहते हैं. गुरदों से जल देव को प्रसन्न करना चाहते हैं. मन से ईशान देव को प्रसन्न करना चाहते हैं. हम अंतःकरण से महादेव, अंतड़ियों से उग्र देव व हनु से वसिष्ठ को प्रसन्न करना चाहते हैं. हृदय के कोषों से सिद्धि पाना चाहते हैं. (८)
EN English Translation
We please the agni with the host haday. Light from the front part of the heart pleases God. He pleases Pashupati Dev with all his heart. We want to please Akash Dev with liver. They want to please The Water God with gurdas. Ishaan wants to please Dev with his heart. We want to please Mahadev from the heart, Ugra Dev from the intestines and Vasishtha with Hanu. They want to get success from the funds of the heart. (8)
उ॒ग्रं लोहि॑तेन मि॒त्रꣳ सौव्र॑त्येन रु॒द्रं दौर्व्र॑त्ये॒नेन्द्रं॑ प्रक्री॒डेन॑ म॒रुतो॒ बले॑न सा॒ध्यान् प्र॒मुदा॑ । भ॒वस्य॒ कण्ठ्य॑ꣳ रु॒द्रस्या॑न्तः पा॒र्श्व्यं म॑हादे॒वस्य॒ यकृ॑च्छ॒र्वस्य॑ वनि॒ष्ठुः प॑शुु॒पतेः॑ पुरी॒तत् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
लहू से उग्र देव को संतुष्ट करना चाहते हैं. श्रेष्ठ ब्रतों से मित्र देव को प्रसन्न करना चाहते हैं. दुराचार दूर कर के उस संकल्प से रुद्र देव को प्रसन्न करना चाहते हैं. हम सदाचार से इंद्र देव को रिझाना चाहते हैं. बल से मरुद्गणों को प्रसन्न करना चाहते हैं. श्रेष्ठ कर्मो से साध्य देवों को प्रसन्न करना चाहते हैं. कंठ से भव देव को खुश रखना चाहते हैं. पार्श्व (पीछे) से रुद्र देव, उत्तम आचरण से महा देव, यकृत से शर्व देव व हम नाड़ी से पशुपति को प्रसन्न करना चाहते हैं. (९)
EN English Translation
They want to satisfy god with blood. Friends want to please God with the best of gifts. By removing the evil, rudra wants to please Dev with that resolution. We want to attract Indra Dev with virtue. They want to please the deserts with force. They want to please the deities through their best deeds. They want to keep Bhava Dev happy. Rudra Dev from the background (back), Maha Dev with good conduct, Sharva Dev from the liver and we want to please Pashupati with the pulse. (9)
लोम॑भ्यः॒ स्वाहा॒ लोम॑भ्यः॒ स्वाहा॑ त्व॒चे स्वाहा॑ त्व॒चे स्वाहा॒ लोहि॑ताय॒ स्वाहा॒ लोहि॑ताय॒ स्वाहा॒ मेदो॑भ्यः॒ स्वाहा॒ मेदो॑भ्यः॒ स्वाहा॑ । मा॒सेभ्यः॒ स्वाहा॑ मा॒सेभ्यः॒ स्वाहा॒ स्नाव॑भ्यः॒ स्वाहा॒ स्नाव॑भ्यः॒ स्वाहा॒ऽस्थभ्यः॒ स्वाहाऽ॒स्थभ्यः॒ स्वाहा॑ म॒ज्जभ्यः॒ स्वाहा॑ म॒ज्जभ्यः॒ स्वाहा॑ । रेत॑से॒ स्वाहा॑ पा॒यवे॒ स्वाहा॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
रोम के लिए स्वाहा. त्वचा के लिए स्वाहा. लहू के लिए स्वाहा. चरबी के लिए स्वाहा. मांस के लिए स्वाहा. नाड़ियों के लिए स्वाहा. हङ्डियों के लिए स्वाहा. मज्जा के लिए स्वाहा. वीर्य के लिए स्वाहा. गुदा के लिए स्वाहा. (१०)
EN English Translation
Swaha to Rome. Swaha for the skin. Swaha for blood. Swaha for fat. Swaha for meat. Swaha for the nadis. Swaha for the hands. Swaha for marrow. Swaha for semen. Swaha for the anus. (10)
आ॒या॒साय॒ स्वाहा॑ प्राया॒साय॒ स्वाहा॑ संया॒साय॒ स्वाहा॑ विया॒साय॒ स्वाहो॑द्या॒साय॒ स्वाहा॑ । शु॒चे स्वाहा॒ शोच॑ते॒ स्वाहा॑ शोच॑मानाय॒ स्वाहा॒ शोका॑य॒ स्वाहा॑ ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
आयास देव के लिए स्वाहा. प्रयास देव के लिए स्वाहा. संन्यास देव के लिए स्वाहा. वियास देव के लिए स्वाहा. उद्यास देव के लिए स्वाहा. शुच देव के लिए स्वाहा. शोच देव के लिए स्वाहा. शोचमान और शोक देव के लिए स्वाहा. (११)
EN English Translation
Swaha for Ayas Dev. Swaha for prayas dev. Swaha for Sanyas Dev. Swaha for Vias Dev. Swaha for Udyas Dev. Swaha for Shuch Dev. Swaha for Shoch Dev. Swaha for Shochaman and Shok Dev. (11)
तप॑से॒ स्वाहा॒ तप्य॑ते॒ स्वाहा॒ तप्य॑मानाय॒ स्वाहा॑ त॒प्ताय॒ स्वाहा॑ घ॒र्माय॒ स्वाहा॑ । निष्कृ॑त्यै॒ स्वाहा॒ प्राय॑श्चित्यै॒ स्वाहा॑ भेष॒जाय॒ स्वाहा॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
तप के लिए स्वाहा. तप्यमान के लिए स्वाहा. तृप्त के लिए स्वाहा. धर्म के लिए स्वाहा. निष्कृति और प्रायश्चित्त के लिए स्वाहा. भेषज के लिए स्वाहा. (१२)
EN English Translation
Swaha for penance. Swaha for the heat. Swaha for satiation. Swaha for religion. Swaha for innocence and atonement. Swaha for disguise. (12)
य॒माय॒ स्वाहाऽन्त॑काय॒ स्वाहा॑ मृ॒त्यवे॒ स्वाहा॒ ब्रह्म॑णे॒ स्वाहा॑ ब्रह्मह॒त्यायै॒ स्वाहा॑ विश्वे॑भ्यो दे॒वेभ्यः॒ स्वाहा॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्या॒ स्वाहा॑ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
यम देव के लिए स्वाहा. अंतक के लिए स्वाहा. मृत्यु के लिए स्वाहा. ब्राह्मण के लिए स्वाहा. ब्रह्महत्या की शांति के लिए स्वाहा. विशवों के लिए स्वाहा. स्वर्गलोक के लिए स्वाहा. पृथ्वीलोक के लिए स्वाहा. (१३)
EN English Translation
Swaha for Yama Dev. Swaha for the intudent. Swaha to death. Swaha for Brahmin. Swaha for the peace of Brahmahatya. Swaha for the worlds. Swaha for heaven. Swaha for the earth. (13)