Adhyaya 4
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 4
एदम॑गन्म देव॒यज॑नं पृथि॒व्या यत्र॑ दे॒वासो॒ऽअजु॑षन्त॒ विश्वे॑ । ऋ॒क्सा॒माभ्या॑ स॒न्तर॑न्तो॒ यजु॑र्भी रा॒यस्पोषे॑ण॒ समि॒षा म॑देम । इ॒माऽआपः॒ शमु॑ मे सन्तु दे॒वीरोष॑धे॒ त्राय॑स्व॒ स्वधि॑ते॒ मैन॑ꣳहिꣳसीः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस यज्ञ स्थान पर सारे देवता प्रसन्न होते हैं, हम सभी यजमान उसी स्थल पर इकठठे हुए हैं. ऋग्वेद और सामवेद के मंत्रों से हम यज्ञ के पार जाते हैं. यजुर्वेद के मंत्रों से यज्ञ करते हुए हम धन और पोषण प्राप्त करते हैं. ये जल हमारे लिए शांतिदायी हों. दिव्य गुणों वाली ओषधियां हमें रोगों से बचाएं. ये अस्त्रशस्त्र (अनावश्यक) हिंसाकारी न हों. (१)
EN English Translation
At the place of yajna where all the gods are pleased, all of us hosts are gathered at the same place. With the mantras of Rigveda and Samaveda, we go beyond the yajna. We get wealth and nutrition by performing yajna with the mantras of Yajurveda. May these waters be peaceful for us. Do medicines with divine qualities protect us from diseases. These weapons should not be (unnecessary) violent. (1)
आपो॑ऽअ॒स्मान् मा॒तरः॑ शुन्धयन्तु घृ॒तेन॑ नो घृत॒प्वः पुनन्तु । विश्व॒ꣳ हि रि॒प्रं प्र॒वह॑न्ति दे॒वीरुदिदा॑भ्यः॒ शुचि॒रा पू॒तऽए॑मि । दी॒क्षा॒त॒पसो॑स्त॒नूर॑सि॒ तां त्वा॑ शि॒वा श॒ग्मां परि॑दधे भ॒द्रं वर्णं॒ पुष्य॑न् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
जल हमारी मां है. जल हमें शोधित (शुद्ध) करने की कृपा करे. घी से जो जल झरता है, वह हमें पवित्र करने की कृपा करे. प्रबाहित होता हुआ जल सभी पापों को धो दे. जल से हम शुद्ध और पवित्र होते हैं. हे रेशमी वस्त्र! आप दीक्षातपस देव का शरीर हो. आप कोमल, सुखद, कल्याणकारी व श्रेष्ठ (सुंदर) रंग बाले हैं. हम आप को (यज्ञ में) धारण करते हैं. (२)
EN English Translation
Water is our mother. May water please purify us. May the water that flows from ghee be pleased to sanctify us. May the flowing water wash away all sins. We are pure and pure with water. O silk cloth! You are the body of Deekshatapas Dev. You are gentle, pleasant, welfare and beautiful. We hold you (in the yagna). (2)
म॒हीनां॒ पयो॑ऽसि वर्चो॒दाऽअ॑सि॒ वर्चो॑ मे देहि । वृ॒त्रस्या॑सि क॒नीन॑कश्चक्षु॒र्दाऽअ॑सि॒ चक्षु॑र्मे देहि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
आप गायों का दूध हैं. आप वर्चस्व (चमक) देने बाले हैं. आप हमें वर्चस्व प्रदान कीजिए. आप वृत्र की आंख की पुतली हैं. आप आंख देने बाले हैं. आप हमें आंख प्रदान कीजिए. (३)
EN English Translation
You are the milk of cows. You are the giver of supremacy (shine). You give us supremacy. You are the pupil of the eye of the tree. You are eye-giving. You give us an eye. (3)
चि॒त्पति॑र्मा पुनातु वा॒क्पति॑र्मा पुनातु दे॒वो मा॑ सवि॒ता पु॑ना॒त्वच्छि॑द्रेण प॒वित्रे॑ण॒ सूर्य॑स्य र॒श्मिभिः॑ । तस्य॑ ते पवित्रपते प॒वित्र॑पूतस्य॒ यत्का॑मः पु॒ने तच्छ॑केयम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
आप चित्त (मन) के पति (स्वामी) हैं. आप हमें पवित्र कीजिए. आप वाणी के स्वामी हैं. आप हमें पवित्र बनाइए. दोष (छिट्रों) से रहित सविता देव हमें पवित्र करने की कृपा करों. सूर्य अपनी किरणों से हमें पवित्र बनाएं. हे पवित्रपति! हम आप के पुत्र हैं. हम पवित्र हो कर अपनी मनोकामना पूर्ण करें, ताकि हम और अधिक यज्ञ करने योग्य हो सकें. (४)
EN English Translation
You are the husband (master) of the mind. You sanctify us. You are the master of speech. You make us holy. May Savita Dev, dev, without defects, bless us. Make us holy with the sun's rays. O Holy Lord! We are your sons. Let us become pure and fulfill our wishes, so that we can be able to perform more sacrifices. (4)
आ वो॑ देवासऽईमहे वा॒मं प्र॑य॒त्यध्व॒रे । आ वो॑ देवासऽआ॒शिषो॑ य॒ज्ञिया॑सो हवामहे ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवताओ! हम इस यज्ञ के आरंभ में अपनी इच्छापूर्ति के लिए आप को आमंत्रित करते हैं. हे देवताओ! हम याज्ञिक (यज्ञ करने वाले) आशीर्वाद और यज्ञ फल की प्राप्ति के लिए आप का आह्वान करते हैं. (५)
EN English Translation
O gods! We invite you to fulfill your wish at the beginning of this yajna. O gods! We call upon you to get yagnik (yajna performers) blessings and yajna fruits. (5)
स्वाहा॑ य॒ज्ञं मन॑सः॒ स्वाहो॑रोर॒न्तरि॑क्षा॒त् स्वाहा॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्या॒ स्वाहा॒ वाता॒दार॑भे॒ स्वाहा॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यज्ञ देव! हम मन से यज्ञ करते हैं. उन के लिए स्वाहा. अंतरिक्षलोक, स्वर्गलोक च पृथ्वीलोक के लिए स्वाहा. हम वायु को यज्ञ के आरंभ में ही आहुति अर्पित करते हैं.(६)
EN English Translation
O Sacrificial God! We perform yajna with our heart. Swaha for them. Space, heaven, heaven for earth. We offer sacrifices to the air at the beginning of the yajna. (6)
आकू॑त्यै प्र॒युजे॒ऽग्नये॒ स्वाहा॑ मे॒धायै॒ मन॑से॒ऽग्नये॒ स्वाहा॑ दी॒क्षायै॒ तप॑से॒ऽग्नये॒ स्वाहा॒ सर॑स्वत्यै पू॒ष्णेऽग्नये॒ स्वाहा॑ । आपो॑ देवीर्बृहतीर्विश्वशम्भुवो॒ द्यावा॑पृथिवी॒ऽउरो॑ऽन्तरिक्ष । बृह॒स्पत॑ये ह॒विषा॑ विधेम॒ स्वाहा॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि यज्ञ के संकल्प की प्रेरणा देने वाले हैं. उन के लिए स्वाहा. अग्नि यज्ञ की बुद्धि देते हैं. यज्ञ करने में मन को प्रेरित करते हैं. अग्नि के लिए स्वाहा. दीक्षा और तप की सिद्धि हेतु अग्नि को यह आहुति दी जाती है. सरस्वती देवी के लिए स्वाहा. पूषा देव के लिए स्वाहा. अग्नि के लिए स्वाहा. हे जल देव! आप के लिए स्वाहा. संसार के पालक शंभु देव के लिए स्वाहा. स्वर्गलोक के लिए स्वाहा. पृथ्वीलोक के लिए स्वाहा. विशाल अंतरिक्षलोक के लिए स्वाहा. हम बृहस्पति के लिए हवि समर्पित करते हैं. उन के लिए स्वाहा. (७)
EN English Translation
He is the inspiration for the resolution of agni yajna. Swaha for them. They give the wisdom of agni sacrifice. Motivates the mind to perform yajna. Swaha for agni. This sacrifice is given to agni for the accomplishment of initiation and penance. Swaha for Saraswati Devi. Swaha for Pusha Dev. Swaha for agni. O God of Water! Swaha for you. Swaha for Shambhu Dev, the guardian of the world. Swaha for heaven. Swaha for the earth. Swaha for the vast spaceland. We dedicate Havi to Jupiter. Swaha for them. (7)
विश्वो॑ दे॒वस्य॑ ने॒तुर्मर्त्तो॑ वुरीत स॒ख्यम् । विश्वो॑ रा॒यऽइ॑षुध्यति द्यु॒म्नं वृ॑णीत पु॒ष्यसे॒ स्वाहा॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव सभी देवों का नेतृत्व करने बाले हैं. वे वरेण्य (श्रेष्ठ) गुणों वाले हैं. हम उन की मित्रता पाना चाहते हैं. हम उन से सभी प्रकार के वैभव चाहते हैं. हम सब के लिए उन से धन प्राप्ति की चाह रखते हैं. हम स्वर्गदायी वैभव (यशस्वी) चाहते हैं. हम प्रजा का पोषण करने के लिए धन चाहते हैं. सविता देव के लिए स्वाहा. (८)
EN English Translation
Savita Dev is the leader of all the gods. They have varenya (superior) qualities. We want to be friends with them. We want all kinds of splendour from them. We all want to get money from them. We want heavenly glory . We want money to nurture the people. Swaha for Savita Dev. (8)
ऋ॒क्सा॒मयोः॒ शिल्पे॑ स्थ॒स्ते वा॒मार॑भे॒ ते मा॑ पात॒मास्य य॒ज्ञस्यो॒दृचः॑ । शर्मा॑सि॒ शर्म॑ मे यच्छ॒ नम॑स्तेऽअस्तु॒ मा मा॑ हिꣳसीः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ऋग्वेद के देव! हे सामवेद के देव! हे शिष्य स्थित देव! हम यज्ञ में गाई गई ऋचाओं से आप का स्पर्श करते (आप तक पहुंचते) हैं. आप ऋचाओं का गान करते समय हमारी रक्षा करने की कृपा कीजिए. आप आश्रय (सुख) दाता हैं. आप हमें आश्रय (सुख) देने की कृपा कीजिए. आप को नमस्कार है. आप हमें कष्ट मत दीजिए. (९)
EN English Translation
O God of rigveda! O God of Samaveda! O disciple god! We touch (reach you) with the verses sung in the yajna. Please protect us while singing the verses. You are the giver of shelter ( happiness). Please give us shelter (happiness). Hello to you. You don't trouble us. (9)
ऊर्ग॑स्याङ्गिर॒स्यूर्ण॑म्रदा॒ऽऊर्जं॒ मयि॑ धेहि । सोम॑स्य नी॒विर॑सि॒ विष्णोः॒ शर्मा॑सि॒ शर्म॑ यज॑मान॒स्येन्द्र॑स्य॒ योनि॑रसि सुऽस॒स्याः कृ॒षीस्कृ॑धि । उच्छ्र॑यस्व वनस्पतऽऊ॒र्ध्वो मा॑ पा॒ह्यꣳह॑स॒ऽआस्य य॒ज्ञस्यो॒दृचः॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यज्ञमेखला! आप अंगों को ऊर्जा प्रदान करती हैं. आप मुझे ऊर्जा धारण कराइए. आप सोम की नीवी हो. आप विष्णु को भी सुख प्रदान करती हैं. आप यजमानों को भी सुख प्रदान कीजिए, आप इंद्र की योनि हैं. आप खेती को समृद्धि "दीजिए. आप बनस्पति को उन्नतिवान बनाइए. हमें यज्ञ की ऋचाएं गाते समय पाप से बचाने की कृपा कीजिए. (१०)
EN English Translation
English translation not available.
व्र॒तं कृ॑णुता॒ग्निर्ब्रह्मा॒ग्निर्य॒ज्ञो वन॒स्पति॑र्य॒ज्ञियः॑ । दैवीं॒ धियं॑ मनामहे सुमृडी॒काम॒भिष्ट॑ये वर्चो॒धां य॒ज्ञवा॑हसꣳ सुती॒र्था नो॑ऽअस॒द्वशे॑ । ये दे॒वा मनो॑जाता मनो॒युजो॒ दक्ष॑क्रतव॒स्ते नो॒ऽवन्तु॒ ते नः॑ पान्तु॒ तेभ्यः॒ स्वाहा॑ ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! अग्नि ब्रह्म व यज्ञ हैं. आप उन के प्रति ब्रत का पालन कीजिए. बनस्पतियां यज्ञ के योग्य हैं. हम बुद्धि की देवी को मानते हैं. हम सुख व मनोकामना की पूर्ति के लिए उपासना करते हैं. हम यज्ञवाही वाणी धारण करना चाहते हैं. श्रेष्ठ बुद्धि हमारे बश में रहे. जो देव मन में (संकाय आदि) उपजाते हैं, (संकल्पादि में) मन को लगाते हैं, जो देव दक्ष संकल्प वाले हैं, वे देव यज्ञ में रक्षा करने की कृपा करों. वे देव हमारी रक्षा करने की कृपा करें. उन सभी देवों के लिए स्वाहा. (११)
EN English Translation
O hosts! Fire is Brahma and Yajna. You follow the brat towards them. Banaspatis are worthy of yajna. We believe in the goddess of wisdom. We worship for the fulfillment of happiness and desire. We want to wear yajnawahi speech. May the best intellect remain in our arms. The deities who grow in the mind (faculty etc.), put the mind (in the resolution), the deities who are of efficient resolve, please protect them in the Dev Yagya. May those gods please protect us. Swaha to all those gods. (11)
श्वा॒त्राः पी॒ता भ॑वत यू॒यमा॑पोऽअ॒स्माक॑म॒न्तरु॒दरे॑ सु॒शेवाः॑ । ताऽअ॒स्मभ्य॑मय॒क्ष्माऽअ॑नमी॒वाऽअना॑गसः॒ स्व॑दन्तु दे॒वीर॒मृता॑ऽऋता॒वृधः॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देव! आप जल रूप हैं. हम आप का सेवन करते हैं. आप हमारे पेट के भीतर (पुष्टिकारक हो कर) सुख दीजिए. हमारे लिए जल क्षयरोगकारी न हों. जल हमारी सामान्य (रोजमर्रा की) दिक्कतों (बाधाओं) को दूर करने वाले, दिव्य, अमृत स्वरूप एवं स्वादिष्ट हो. यज्ञ में ऋत (सत्य) की बढ़ोतरी करने वाले हों. (१२)
EN English Translation
Oh My God! You are the form of water. We consume you. You give pleasure (confirmatory) inside our stomach. Water should not be tuberculosis for us. Water should be divine, nectar-form and delicious, removing our common (everyday) problems (obstacles). In yajna, there should be an increase in the truth. (12)
इ॒यं ते॑ य॒ज्ञिया॑ त॒नूर॒पो मु॑ञ्चामि॒ न प्र॒जाम् । अ॒ꣳहो॒मुचः॒ स्वाहा॑कृताः पृथि॒वीमावि॑शत पृथि॒व्या सम्भ॑व ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यज्ञ देव! पृथ्वी का शरीर यज्ञ करने योग्य है. हम इस में जल छोड़ते हैं. प्रजा (जनता) के लिए लाभदायी जल नहीं छोड़ते हैं. आप हमें इस पाप से मुक्त कीजिए. स्वाहा के रूप में छोड़ा गया जल पृथ्वी में प्रवेश कर के पृथ्वी की मिट्टी में मिल कर एकमेक हो जाए, आप ऐसी कृपा कीजिए. (१३)
EN English Translation
O Sacrificial God! The body of the earth is worthy of sacrifice. We release water into it. They do not leave beneficial water for the people. You free us from this sin. The water released in the form of swaha enters the earth and merges into the soil of the earth, please do such a thing. (13)
अग्ने॒ त्वꣳ सु जा॑गृहि व॒यꣳ सु म॑न्दिषीमहि । रक्षा॑ णो॒ऽअप्र॑युच्छन् प्र॒बुधे॑ नः॒ पुन॑स्कृधि ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप अच्छी तरह (भलीभांति) जागिए (प्रज्वलित होइए). हम यजमान भलीभांति नींद का आनंद लेते हैं. आप हमारी रक्षा व हमें प्रबुद्ध कीजिए. आप हमें विविध कामों में लगाइए. (१४)
EN English Translation
O agni! You wake up well (ignite). We hosts enjoy a good sleep. You protect us and enlighten us. You put us in various tasks. (14)
पुन॒र्मनः॒ पुन॒रायु॑र्म॒ऽआग॒न् पुनः॑ प्रा॒णः पुन॑रा॒त्मा मऽआग॒न् पुन॒श्चक्षुः॒ पुनः॒ श्रोत्रं॑ म॒ऽआग॑न् । वै॒श्वा॒न॒रोऽद॑ब्धस्तनू॒पाऽअ॒ग्निर्नः॑ पातु दुरि॒ताद॑व॒द्यात् ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
मन फिर से आ गया. आयु पुनः आ गई. पुनः प्राण प्राप्त हो गए. पुनः आत्मा प्राप्त हो गई. पुनः नेत्र मिल गए. पुनः कान मिल गए. हे अग्नि! आप सब का कल्याण चाहते हैं. आप शरीर के रक्षक हैं. आप का दमन नहीं किया जा सकता. हे अग्नि! आप हमें पापों व बुरे कामों से बचाएं. (१५)
EN English Translation
The mind came again. Age came back. He was killed again. The soul was regained. Got my eyes again. Got ears again. O agni! You want everyone's welfare. You are the protector of the body. You cannot be suppressed. O agni! May you save us from sins and evil deeds. (15)
त्वम॑ग्ने व्रत॒पाऽअ॑सि दे॒वऽआ मर्त्ये॒ष्वा । त्वं य॒ज्ञेष्वीड्यः॑ । रास्वेय॑त्सो॒मा भूयो॑ भर दे॒वो नः॑ सवि॒ता वसो॑र्दा॒ता वस्व॑दात् ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप व्रतपालक देवताओं, मनुष्यों में पूजनीय एवं यज्ञ में आराधनीय (आराधना योग्य) हैं. हे सोम! आप हमें भरपूर धन दीजिए. आप हमें इतना धन दीजिए कि अपने साथसाथ हम लोगों का भी भला कर सकें. सविता देव धनदाता हैं. उन्होंने भी हमें बहुत धन देने की कृपा की है. (१६)
EN English Translation
O agni! You are revered among the fasting deities, human beings and aradhaniya (worshipable) in yajna. O Mon! You give us plenty of money. You give us enough money to do good to you as well as us. Savita Dev is a wealth giver. He has also been pleased to give us a lot of money. (16)
ए॒षा ते॑ शुक्र त॒नूरे॒तद्वर्च॒स्तया॒ सम्भ॑व॒ भ्राज॑ङ्गच्छ । जूर॑सि धृ॒ता मन॑सा॒ जुष्टा॒ विष्ण॑वे ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप चमकीले हैं. यह घी आप के शरीर को बढ़ा रहा है. चमकती और ऊपर उठती हुई आप की लपटें और ऊपर आकाश तक जाएं, हम ने मन से वाणी धारण की है. यह बाणी और अधिक वेगवान व विष्णु को संतुष्ट करने वाली हो. (१७)
EN English Translation
O agni! You're bright. This ghee is increasing your body. Your flames shine and rise and go up to the sky, we have taken the voice with our heart. This bani should be more fast and satisfying Vishnu. (17)
तस्या॑स्ते स॒त्यस॑वसः प्रस॒वे त॒न्वो य॒न्त्रम॑शीय॒ स्वाहा॑ । शु॒क्रम॑सि च॒न्द्रम॑स्य॒मृत॑मसि वैश्वदे॒वम॑सि ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप सत्य स्वरूप हैं. हम भी आप के उस सत्य स्वरूप को पाएं. अर्थात् आप इसे हमारे शरीर में भी उपजाइए. हम आप का यह अनुशासन (यंत्र) पा सकें. आप के लिए आहुति प्रदान करते हैं. आप चमकीले, चंद्र, अमृत व सब के देव हैं. (१८)
EN English Translation
O agni! You are the true nature. Let us also find that true nature of you. That is, you also grow it in our body. We can get this discipline from you. Offer sacrifices for you. You are the god of the bright, the moon, the elixir and all. (18)
चिद॑सि म॒नासि॒ धीर॑सि॒ दक्षि॑णासि क्ष॒त्रिया॑सि य॒ज्ञिया॒स्यदि॑तिरस्युभयतःशी॒र्ष्णी । सा नः॒ सुप्रा॑ची॒ सुप्र॑तीच्येधि मि॒त्रस्त्वा॑ प॒दि ब॑ध्नीतां पू॒षाऽध्व॑नस्पा॒त्विन्द्रा॒याध्य॑क्षाय ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मंत्रबाणी! आप चित्त, मन, धीर, दक्षिण, क्षत्रिय व यज्ञ करने योग्य हैं. आप अदिति, दोनों ओर से सिर बाली पूर्व व पश्चिम दिशा वाली एवं मित्र हैं. आप के पैरों में (प्रेम भाव का) बंधन (बेड़ी) डालना चाहते हैं. इंद्र यज्ञ के अध्यक्ष हैं. हम उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं. हम पूषा देव से अनुरोध करते हैं कि वे यज्ञ के मार्ग की रक्षा करने की कृपा करें. (१९)
EN English Translation
This mantra! You are capable of performing mind, mind, patience, south, kshatriya and yagya. You are Aditi, head on both sides, east and west direction and friend. You want to put a bond (of love) in your feet. Indra is the president of the yagna. We want to please them. We request Pusha Dev to please protect the path of yajna. (19)
अनु॑ त्वा मा॒ता म॑न्यता॒मनु॑ पि॒ताऽनु भ्राता॒ सग॒र्भ्योऽनु॒ सखा॒ सयू॑थ्यः । सा दे॑वि दे॒वमच्छे॒हीन्द्रा॑य॒ सोम॑ꣳ रु॒द्रस्त्वा॑वर्त्तयत् स्वस्ति सोम॑सखा॒ पुन॒रेहि॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वाग् देवी! आप को इंद्र के लिए सोम लेने जाना है. इस के लिए आप को माता, पिता, भाई, बहन, मित्रगण और पड़ोसी अनुमति प्रदान करने की कृपा करें. सोम लेने के बाद रुद्र देव आप को हमारी ओर लाने व हमारा कल्याण करने की कृपा करें. आप सोमसखा को ले कर पुनः यहां आने की कृपा करें. (२०)
EN English Translation
O devi! You have to go to take Mon for Indra. For this, please allow you to mother, father, brother, sister, friends and neighbors. After taking Som, Rudra Dev should be pleased to bring you towards us and do us welfare. Please take Somsakha and come here again. (20)
वस्व्य॒स्यदि॑तिरस्यादि॒त्यासि॑ रु॒द्रासि॑ च॒न्द्रासि॑ । बृह॒स्पति॑ष्ट्वा सु॒म्ने र॑म्णातु रु॒द्रो वसु॑भि॒राच॑के ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वाग् देवी! आप वसु, अदिति, रुद्र तथा चंद्र हैं. बृहस्पति रुद्र और वसुगण के साथ आप की रक्षा करने की कृपा करें. बृहस्पति आप के श्रेष्ठ मन में रमण करने की कृपा करें. (२१)
EN English Translation
O devi! You are Vasu, Aditi, Rudra and Chandra. Please protect you with Jupiter Rudra and Vasugan. Jupiter please delight to delight in your best mind. (21)
अदि॑त्यास्त्वा मू॒र्द्धन्नाजि॑घर्मि देव॒यज॑ने पृथि॒व्याऽइडा॑यास्प॒दम॑सि घृ॒तव॒त् स्वाहा॑ । अ॒स्मे र॑मस्वा॒स्मे ते॒ बन्धु॒स्त्वे रायो॒ मे रायो॒ मा व॒यꣳ रा॒यस्पोषे॑ण॒ वियौ॑ष्म॒ तातो॒ रायः॑ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वाग् देवी! आप मूर्धन्य हैं. हम आप को देवताओं के यज्ञ में घी से भरी हुई हवि प्रदान करते हैं. आप पृथ्वी की श्रेष्ठ देवियों में स्थान रखती हैं. आप यह घी बाली आहुति स्वीकार कीजिए. आप धनवान हैं. आप अपने धन से हमें पोसिए. आप अपने धन से हमें बंचित मत कीजिए. हम आप के बंधु हैं. (२२)
EN English Translation
O devi! You are foolish. We offer you ghee-filled havi in the yagna of the gods. You hold a place among the best goddesses of the earth. You accept this ghee Bali sacrifice. You are rich. You nurture us with your money. Don't deprive us of your money. We are your brothers. (22)
सम॑ख्ये दे॒व्या धि॒या सं दक्षि॑णयो॒रुच॑क्ष॒सा । मा म॒ऽआयुः॒ प्रमो॑षी॒र्मोऽअ॒हं तव॑ वी॒रं वि॑देय॒ तव॑ देवि स॒न्दृशि॑ ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वाग् देवी! आप दक्षिणा के योग्य हैं. आप ने बुद्धिपूर्वक हमें देखा है. आप हमारी (सपरिवार) आयु क्षीण मत कीजिए यानी हमें दीर्घायु बनाइए, हे देवी! हम भी आप की आयु क्षीण न करें. आप की दया दृष्टि से हम वीर पुत्र पाएं. (२३)
EN English Translation
O Goddess! You are worthy of Dakshina. You have seen us wisely. Don't shorten our life, that is, make us live long, O Goddess! Let us also not reduce your age. With your mercy, may we have brave sons. (23)
ए॒ष ते॑ गाय॒त्रो भा॒गऽइति॑ मे॒ सोमा॑य ब्रूतादे॒ष ते॒ त्रैष्टु॑भो भा॒गऽइति॑ मे॒ सोमा॑य ब्रूतादे॒ष ते॒ जाग॑तो भा॒गऽइति॑ मे॒ सोमा॑य ब्रूताच्छन्दोना॒माना॒ सा॑म्राज्यङ्ग॒च्छेति॑ मे॒ सोमा॑य ब्रूतादास्मा॒कोऽसि शु॒क्रस्ते॒ ग्रह्यो॑ वि॒चित॑स्त्वा॒ विचि॑न्वन्तु ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! यह आप का गायत्री (छंद) का भाग है. यह सोम के लिए त्रिष्टुप् (छंद) का भाग है. यह हमारा सोम के लिए जगती (छंद) का भाग है. आप (पुरोहित) हमारी ओर से सोम के लिए यह निवेदन करें. आप सोम से यह भी निवेदन करें कि वह हमारे हैं. शुक्र आदि ग्रह उन के नियंत्रण में हैं. सोचविचार (चिंतन) कर के ही आप का चयन (ग्रहण) किया जाता है. (२४)
EN English Translation
O Mon! This is part of your Gayatri (verse). This is part of the Trishtupa (verse) for Som. This is part of our world (verse) for Som. You (purohit) make this request for Som on our behalf. You should also request Som that he is ours. Planets like Venus etc. are under their control. You are selected only by thinking .. (24)
अ॒भि त्यं दे॒वꣳ स॑वि॒तार॑मो॒ण्योः क॒विक्र॑तु॒मर्चा॑मि स॒त्यस॑वꣳ रत्न॒धाम॒भि प्रि॒यं म॒तिं क॒विम् । ऊ॒र्ध्वा यस्या॒मति॒र्भाऽअदि॑द्यु॒त॒त् सवी॑मनि॒ हिर॑ण्यपाणिरमिमीत सु॒क्रतुः॑ कृ॒पा स्वः॑ । प्र॒जाभ्य॑स्त्वा प्र॒जास्त्वा॑ऽनु॒प्राण॑न्तु प्र॒जास्त्वम॑नु॒प्राणि॑हि ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सविता देव! आप स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक के बीच में विराजमान हैं. आप विद्वान, सत्यवान व रलों के धाम हैं. आप विद्वानों द्वारा चाहे गए हैं. आप ऊंचाई की ओर जाने वाले, चमकदार, सुनहरे हाथों व श्रेष्ठ कार्यो वाले हैं. आप हम पर अपनी कृपा बनाए रखें. हम आप की अर्चना करते हैं. हम प्रजा के लिए आप की उपासना करते हैं. प्रजा सांस लेने में आप का अनुसरण करती है. आप भी प्रजा का अनुसरण करते हुए सांस लेने की कृपा करें. (२५)
EN English Translation
O Savita Dev! You are seated between heaven and earth. You are a scholar, satyavan and the abode of the rals. You have been wanted by scholars. You are going towards height, shiny, golden hands and superior work. May you keep your grace on us. We worship you. We worship you for the sake of the people. The subjects follow you in breathing. Please also follow the subjects and breathe. (25)
शु॒क्रं त्वा॑ शु॒क्रेण॑ क्रीणामि च॒न्द्रं च॒न्द्रेणा॒मृत॑म॒मृते॑न । स॒ग्मे ते॒ गोर॒स्मे ते॑ च॒न्द्राणि॒ तप॑सस्त॒नूर॑सि प्र॒जाप॑ते॒र्वर्णः॑ पर॒मेण॑ प॒शुना॑ क्रीयसे सहस्रपो॒षं पु॑षेयम् ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप चमकीले हैं. हम आप को चमकते हुए सोने से खरीदते हैं (अपना बनाते हैं). आप चंद्रमा के समान मन प्रसन्न करने बाले हैं. आप अमृत जैसे हैं. गोरों और चमकते हुए तपस्वियों के शरीर प्रजापति के रंग जैसे हो जाएं. हम परम पशुधन से आप को खरीदते हैं. आप हजारों का पालनपोषण करने में समर्थ हैं. आप हमारा भी पालनपोषण कीजिए. (२६)
EN English Translation
O Mon! You're bright. We buy you from shining gold (make your own). You are as pleasing as the moon. You are like nectar. The bodies of whites and shining ascetics should become like the color of Prajapati. We buy you from the ultimate livestock. You are able to nurture thousands. You nurture us too. (26)
मि॒त्रो न॒ऽएहि॒ सुमि॑त्रध॒ऽइन्द्र॑स्यो॒रुमावि॑श॒ दक्षि॑णमु॒शन्नु॒शन्त॑ꣳ स्यो॒नः स्यो॒नम् । स्वान॒ भ्राजाङ्घा॑रे॒ बम्भा॑रे॒ हस्त॒ सुह॑स्त॒ कृशा॑नवे॒ते वः॑ सोम॒क्रय॑णा॒स्तान् र॑क्षध्वं॒ मा वो॑ दभन् ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हमारे मित्र हैं. आप मित्रों का पालनपोषण करने वाले हैं. आप हमारी ओर पधारने की कृपा करें. आप इंद्र देव की दाई जंघा में प्रवेश करने की कृपा करें. आप सुखदायी, पाप के शत्रु, संसार के पालक, सुंदर हाथों वाले तथा कृश (दुर्बल) लोगों के पालक हैं. जिनजिन से सोम को खरीदा जा सकता है, आप उनउन की रक्षा करने की कृपा कीजिए. (२७)
EN English Translation
O Mon! You are our friend. You are going to nurture friends. Please come to us. Please enter the right thigh of Indra Dev. You are the protector of happiness, the enemy of sin, the guardian of the world, the father of beautiful hands and the guardian of the weak. Please protect those from whom Som can be purchased. (27)
परि॑ माग्ने॒ दुश्च॑रिताद् बाध॒स्वा मा॒ सुच॑रिते भज । उदायु॑षा स्वा॒युषोद॑स्थाम॒मृताँ॒२ऽअनु॑ ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हमें पूरी तरह पाप से बचाने की कृपा करें. आप बुरे चरित्र वालों का वध कीजिए. आप सच्चरित्रवान को स्थापित करने की कृपा कीजिए. हम आप की उत्कृष्ट आयु से अपनी श्रेष्ठ आयु के लिए आप की अमरता का अनुसरण करते हैं. (२८)
EN English Translation
O agni! Please save us completely from sin. You kill those with bad character. Please establish the true man. We follow your immortality from your excellent age to your best age. (28)
प्रति॒ पन्था॑मपद्महि स्वस्ति॒गाम॑ने॒हस॑म् । येन॒ विश्वाः॒ परि॒ द्विषो॑ वृ॒णक्ति॑ वि॒न्दते॒ व॒सु॑ ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम उस मार्ग का अनुसरण करें जो मंगलमय व सुगम हो, जिस पथ पर जाने से द्वेषियों का पूरी तरह नाश हो और हमें धन की प्राप्ति हो. (२९)
EN English Translation
O agni! We should follow the path which is auspicious and easy, by going on the path, the hatreds are completely destroyed and we get money. (29)
अदि॑त्या॒स्त्वग॒स्यदि॑त्यै॒ सद॒ऽआसी॑द । अस्त॑भ्ना॒द् द्यां वृ॑ष॒भोऽअ॒न्तरि॑क्ष॒ममि॑मीत वरि॒माण॑म्पृथि॒व्याः । आसी॑द॒द्विश्वा॒ भुव॑नानि स॒म्राड् विश्वेत्तानि॒ वरु॑णस्य व्र॒तानि॑ ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे आसन! आप पृथ्वी की त्वचा जैसे हैं. आप यज्ञवेदी पर विराजने की कृपा कीजिए. बलवान वरुण स्वर्गलोक को माप लेते हैं. अंतरिक्षलोक को माप लेते हैं. पृथ्वीलोक को माप लेते हैं. वे सभी लोकों में व्याप्त हैं. उन के ब्रत भलीभांति शोभते हैं. (३०)
EN English Translation
O seat! You are like the skin of the earth. Please sit on the yagyavedi. The strong Varuna measures heaven. Measure space space. Measure the earth.' They are prevalent in all worlds. Their brats are well aware. (30)