Adhyaya 5
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 5
अ॒ग्नेस्त॒नूर॑सि॒ विष्ण॑वे त्वा॒ सोम॑स्य त॒नूर॑सि॒ विष्ण॑वे॒ त्वा॒ऽति॑थेराति॒थ्यम॑सि॒ विष्ण॑वे त्वा श्ये॒नाय॑ त्वा सोम॒भृते॒ विष्ण॑वे त्वा॒ऽग्नये॑ त्वा रायस्पोष॒दे विष्ण॑वे त्वा ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप धनदाता, समृद्धि देने वाले व संसार के पालक हैं. हम विष्णु व सोम के लिए आप को ग्रहण करते हैं. हे सोम! आप अग्नि जैसे और उन्हीं की तरह ऊर्जस्वी हैं. आप यज्ञ में आए मेहमानों का स्वागतसत्कार करते हैं. आप सोमरस को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाने वाले श्येन पक्षी के समान हैं. (१)
EN English Translation
O agni! You are the giver of wealth, prosperity and the guardian of the world. We accept you for Vishnu B Soma. O Mon! You are like agni and energetic like them. You welcome the guests who came to the yagna. You are like the Shyen bird bringing Somerus from heaven to earth. (1)
अ॒ग्नेर्ज॒नित्र॑मसि॒ वृष॑णौ स्थऽउ॒र्वश्य॑स्या॒युर॑सि पुरू॒रवा॑ऽअसि । गा॒य॒त्रेण॑ त्वा॒ छन्द॑सा मन्थामि॒ त्रैष्टु॑भेन त्वा॒ छन्द॑सा मन्थामि॒ जाग॑तेन त्वा॒ छन्द॑सा मन्थामि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शकल! आप अग्नि के जनिता (जनने वाले) हैं. आप वृषण (वीर्यवान) में स्थित हैं. आप उर्वशी (के समान) हैं. आप आयु (के समान) हैं. आप पुरूरवा (के समान) हैं. में गायत्री छंद के साथ आप का मंथन करता हूं. में त्रिष्टुप् छंद के साथ आप का मंथन करता हूं. में जगती छंद के साथ आप का मंथन करता हूं. (२)
EN English Translation
This is it! You are the janita (born) of agni. You are located in the testis (semen). You are (similar to) Urvashi. You are (similar to) age. You are (similar to) Pururva. I churn you out with Gayatri verses. I churn you with trishtup verses. I churn you with jagati verses. (2)
भव॑तं नः॒ सम॑नसौ॒ सचे॑तसावरे॒पसौ॑ । मा य॒ज्ञꣳ हि॑ꣳसिष्टं॒ मा य॒ज्ञप॑तिं जातवेदसौ शि॒वौ भ॑वतम॒द्य नः॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप आलस्यरहित, समान व सावधान चित्त वाले हैं. आप हमारे यज्ञों में यजमानों की भी हिंसा मत होने दीजिए. आप यज्ञ के स्वामी हैं. आप आज से ही हमारा कल्याण करने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O agni! You are lazy, uniform and careful. Don't allow violence by hosts in our yagyas. You are the master of yajna. Please do our welfare from today. (3)
अ॒ग्नाव॒ग्निश्च॑रति॒ प्रवि॑ष्ट॒ऽऋषी॑णां पु॒त्रोऽअ॑भिशस्ति॒पावा॑ । स नः॑ स्यो॒नः सु॒यजा॑ यजे॒ह दे॒वेभ्यो॑ ह॒व्यꣳ सद॒मप्र॑युच्छ॒न्त्स्वाहा॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप ऋषियों के पुत्र जैसे हैं. अग्नि शाप से हमारी रक्षा करते हैं. अग्नि आह्वान के योग्य हैं. अग्नि यज्ञकुंड में प्रविष्ट हो चुके हैं. वे अग्नि हम पर कृपालु हों. हम देवताओं के लिए हवि प्रदान करते हैं. वे उस हवि को ग्रहण कर के उन देवताओं तक पहुंचाने की कृपा करों. (४)
EN English Translation
O host! You are like the son of sages. Fire protects us from the curse. Fire is worthy of invocation. Agni has entered the yagnakund. May those agnis be kind to us. We provide havi for the gods. Please accept that spirit and convey it to those deities. (4)
आप॑तये त्वा॒ परि॑पतये गृह्णामि॒ तनू॒नप्त्रे॑ शाक्व॒राय॒ शक्व॑न॒ऽओजि॑ष्ठाय । अना॑धृष्टमस्य-नाधृ॒ष्यं दे॒वाना॒मोजोऽन॑भिशस्त्यभिशस्ति॒पा॑ऽअ॑नभिशस्ते॒न्यमञ्ज॑सा स॒त्यमु॑पगेषꣳ स्वि॒ते मा॑ धाः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम यज्ञ कार्य के लिए आप को ग्रहण करते हैं. आप सर्वव्यापक हैं और ओजस्वी, सर्वसमर्थ, प्रशंसनीय घृणित (बुरे) कामों से हमारी रक्षा करते हैं. आप किसी को शाप नहीं देते. आप स्वयं भी अभिशप्त नहीं हैं. आप हमें सत्यमार्ग पर ले चलिए. आप हमारी बुद्धि को श्रेष्ठ कामों में लगाने की कृपा कीजिए. आप हमारे आधार व रक्षक हैं. (५)
EN English Translation
O agni! We accept you for the yajna work. You are omnipresent and protect us from energetic, all-powerful, admirable abominable (evil) deeds. You don't curse anyone. You are not cursed yourself either. You take us on the path of truth. Please put our intellect into the best works. You are our base and protector. (5)
अग्ने॑ व्रतपा॒स्त्वे व्र॑तपा॒ या तव॑ त॒नूरि॒यꣳ सा मयि॒ यो मम॑ त॒नूरे॒षा सा त्वयि॑ । स॒ह नौ॑ व्रतपते व्र॒तान्यनु॑ मे दी॒क्षां दी॒क्षाप॑ति॒र्मन्य॑ता॒मनु॒ तप॒स्तप॑स्पतिः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप व्रत के पालनकर्ता हैं. आप का वह ब्रत पालन करने वाला शरीर हमारे साथ एकाकार हो जाए. हे व्रतपति अग्नि! ब्रतों का यजमान अनुकरण करने की कृपा करें. हम भी आप के साथ (आप जैसे) ब्रतपति हो जाएं. सोम दीक्षापति हैं. सोम दीक्षा के पालनहार हैं. उन से हम एकाकार हो जाएं. आप तप के स्वामी हैं. हम तप करने वाले हैं. (आप की कृपा से) हम आप से एकाकार हो जाएं. (६)
EN English Translation
O agni! You are the follower of the fast. May that brat-rearing body of yours become one with us. O fasting agni! Please follow the host of the Brahmins. Let us also be bratpati with you (like you). Som is dikshapati. Som is the sustainer of initiation. Let us unite with them. You are the master of tenacity. We are going to meditate. (By your grace) let us unite with you. (6)
अ॒ꣳशुर॑ꣳशुष्टे देव सो॒माप्या॑यता॒मिन्द्रा॑यैकधन॒विदे॑ । आ तुभ्य॒मिन्द्रः॒ प्याय॑ता॒मा त्वमिन्द्रा॑य प्यायस्व । आप्या॑यया॒स्मान्त्सखी॑न्त्स॒न्न्या मे॒धया॑ स्व॒स्ति ते॑ देव सोम सु॒त्याम॑शीय । एष्टा॒ रायः॒ प्रेषे भगा॑यऽऋ॒तमृ॑तवा॒दिभ्यो॒ नमो॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्या॑म् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप की सोमबेल इंद्र के लिए बढ़ोतरी पाने की कृपा करे. इंद्र धन वेत्ता (जानने वाले) हैं. वे आप को पी कर तृप्त हों. आप उन के पीने (सेवन) के लिए बढ़ोतरी पाने की कृपा करें. आप अपने सखा यजमान को तृप्त करने की कृपा करें. सोम का कल्याण हो. हम अपनी मेधा (बुद्धि) से सोम हेतु किए जा रहे यज्ञ और इन स्तुतियों को शीघ्र पूरा करें. आप हमारे लिए इष्ट (प्रिय) धन भेजने की कृपा कीजिए. अग्नि की कृपा से हम सत्यवादी हों. इंद्र की कृपा से हम अमरता प्राप्त करें. हम स्वर्गलोक को नमन करते हैं. हम पृथ्वीलोक को नमन करते हैं. (७)
EN English Translation
O Mon! Please get an increase for your Sombel Indra. Indra is a wealth vetta (knower). They should be satisfied by drinking you. Please get an increase for their drinking .. Please satisfy your friend host. May Som be well-being. Let us complete the yajna and these praises being done for Soma with our intellect (intellect) soon. Please send you the favored (dear) money for us. By the grace of agni, we should be truthful. May we attain immortality by the grace of Indra. We bow to heaven. We bow to the earth. (7)
या ते॑ऽअग्नेऽयःश॒या त॒नूर्वर्षि॑ष्ठा गह्वरे॒ष्ठा । उ॒ग्रं वचो॒ऽअपा॑वधीत्त्वे॒षं वचो॒ऽअपा॑वधी॒त् स्वाहा॑ । या ते॑ऽअग्ने रजःश॒या त॒नूर्वर्षि॑ष्ठा गह्वरे॒ष्ठा । उ॒ग्रं वचो॒ऽअपा॑वधीत्त्वे॒षं वचो॒ऽअपा॑वधी॒त् स्वाहा॑ । या ते॑ऽअग्ने हरिश॒या त॒नूर्वर्षि॑ष्ठा गह्वरे॒ष्ठा । उ॒ग्रं वचो॒ऽअपा॑वधीत्त्वे॒षं वचो॒ऽअपा॑वधी॒त् स्वाहा॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप का शरीर लोहे व चांदी जैसा चमकीला है. आप का शरीर सोने जैसा सुनहरा है. आप के वचन उग्र हैं. आप मनोकामना पूरी करने वाले, गुफा व दुर्गम स्थान के वासी हैं. आप राक्षसों की कठोर आवाजों का नाश करने वाले एवं महिमावान हैं. आप गुफा हैं. आप के लिए आहुतियां भेंट करते हैं. (८)
EN English Translation
O agni! Your body is as bright as iron and silver. Your body is golden like gold. Your words are furious. You are a devotee of a cave and a remote place. You are the destroyer and glorious of the harsh voices of demons. You are a cave. Let's offer sacrifices for you. (8)
त॒प्ताय॑नी मेऽसि वि॒त्ताय॑नी मे॒ऽस्यव॑तान्मा नाथि॒तादव॑तान्मा व्यथि॒तात् । वि॒देद॒ग्निर्नभो॒ नामाग्ने॑ऽअङ्गिर॒आयु॑ना॒ नाम्नेहि॒ योऽस्यां पृ॑थि॒व्यामसि॒ यत्तेऽना॑धृष्टं॒ नाम॑ य॒ज्ञियं॒ तेन॒ त्वा द॒धे वि॒देद॒ग्निर्नभो॒ नामाग्ने॑ऽअङ्गिर॒ऽआयु॑ना॒ नाम्नेहि॒ यो द्वि॒तीय॑स्यां पृथि॒व्यामसि॒ यत्तेऽना॑धृष्टं॒ नाम॑ य॒ज्ञियं॒ तेन॒ त्वा द॑धे वि॒देद॒ग्निर्नभो॒ नामाग्ने॑ऽअङ्गिर॒ऽआयु॑ना॒ नाम्नेहि॒ यस्तृ॒तीय॑स्यां पृथि॒व्यामसि॒ यत्तेऽना॑धृष्टं॒ नाम॑ य॒ज्ञियं॒ तेन॒ त्वा द॑धे । अनु॑ त्वा दे॒ववी॑तये ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पृथ्वी! आप ऊर्जा व धन देने वाली हैं. हे पृथ्वी! आप हमें धृष्टता से बचाने की कृपा कीजिए. हे पृथ्वी! आप यज्ञ के योग्य हैं. नभ नामक अग्नि आप की ओर उन्मुख होने की कृपा करें. अंगिरस अग्नि आयु प्रदान करें. यहां पधारने की कृपा करें. पृथ्वी द्वितीय व तृतीय स्थान में अवस्थित है. हम पृथ्वी पर यज्ञ करते हैं. हम देवताओं के लिए आप को पृथ्वी पर स्थापित करते हैं. (९)
EN English Translation
O earth! You are going to give energy and money. O earth! Please save us from audacity. O earth! You are worthy of yajna. Please be oriented towards you by a agni called Nabh. Provide angiras agni age. Please come here. Prithvi is located in the second and third position. We perform yajna on earth. We set you on earth for the gods. (9)
सि॒ह्यसि सपत्नसा॒ही दे॒वेभ्यः॑ कल्पस्व सि॒ह्यसि सपत्नसा॒ही दे॒वेभ्यः॑ शुन्धस्व सि॒ह्यसि सपत्नसा॒ही दे॒वेभ्यः॑ शुम्भस्व ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उत्तरवेदिका! आप सिंहिनी की तरह शन्रुनाशी हैं. आप देवताओं के लिए भी कल्पित होने वाली हैं. आप देवताओं के लिए शुद्ध होने की कृपा कीजिए. आप सिंहिनी की तरह शत्रुनाशी हैं. आप देवताओं के लिए शुद्ध होने की कृपा कीजिए. (१०)
EN English Translation
O North Vedika! You are a peacemaker like a lioness. You are also going to be imagined for the gods. Please be pure for the gods. You are an enemy like a lioness. Please be pure for the gods. (10)
इ॒न्द्र॒घो॒षस्त्वा॒ वसु॑भिः पु॒रस्ता॑त् पातु॒ प्रचे॑तास्त्वा रु॒द्रैः प॒श्चात् पा॑तु॒ मनो॑जवास्त्वा पि॒तृभि॑र्दक्षिण॒तः पातु॑ वि॒श्वक॑र्मा त्वादि॒त्यैरु॑त्तर॒तः पा॑त्वि॒दम॒हं त॒प्तं वार्ब॑हि॒र्धा य॒ज्ञान्निःसृ॑जामि ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र बसुओं के साथ सब ओर से रक्षा करने की कृपा करें. वरुण रुद्रों के साथ पश्चिम से (आप की) रक्षा करने की कृपा करें. पितरों के साथ यम दक्षिण से रक्षा करने की कृपा करें. विश्वकर्मा आदित्यों के साथ उत्तर से रक्षा करने की कृपा करें. हम यज्ञ से आप को तृप्त करने वाला जल सिरजते हैं. (११)
EN English Translation
Please protect from all sides with Indra Basus. Please protect (you) from the West with Varuna Rudras. Please protect Yama from the south with the ancestors. Please protect from the north with Vishwakarma Adityas. We sprinkle water that satisfies you with yajna. (11)
सि॒ꣳह्यसि॒ स्वाहा॑ सि॒ꣳह्य॒स्यादित्य॒वनिः॒ स्वाहा॑ सि॒ꣳह्यसि ब्रह्म॒वनिः॑ क्षत्र॒वनिः॒ स्वाहा॑ सि॒ꣳह्यसि सुप्रजा॒वनी॑ रायस्पोष॒वनिः॒ स्वाहा॑ सि॒ꣳह्यस्याव॑ह देवान् यज॑मानाय॒ स्वाहा॑ भू॒तेभ्य॑स्त्वा ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उत्तरवेदिके! आप सिंहिनी हैं. सिंहिनी के लिए स्वाहा. आप सिंहिनी हैं. आप आदित्य को प्रसन्न करने वाली हैं. आप के लिए स्वाहा. आप सिंहिनी हैं. आप ब्राह्मणों को प्रसन्न करने वाली हैं. आप सिंहिनी हैं, आप क्षत्रियो को प्रसन्न करने बाली हैं. आप के लिए स्वाहा. आप सिंहिनी रूप हैं. आप अच्छी संतान देने व धन देने बाली हैं. आप के लिए स्वाहा. आप सिंहिनी हैं. आप यजमान के लिए देवताओं का आह्वान करने वाली हैं. प्राणियों के लिए आप को यह आहुति समर्पित है. (१२)
EN English Translation
O answer! You are a lioness. Swaha for The Lioness. You are a lioness. You are going to please Aditya. Good luck to you. You are a lioness. You are going to please Brahmins. You are a Lioness, you are a lover to please kshatriyas. Good luck to you. You are the Lioness form. You are the one who gives good children and money. Good luck to you. You are a lioness. You are going to invoke the gods for the host. This sacrifice is dedicated to you for the living beings. (12)
धु॒वोऽसि पृथि॒वीं दृ॑ꣳह ध्रु॒व॒क्षिद॑स्य॒न्तरि॑क्षं दृꣳहाच्युत॒क्षिद॑सि॒ दिवं॑ दृꣳहा॒ग्नेः पुरी॑षमसि ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मध्यम परिधि! आप पृथ्वी को स्थिर करने की कृपा करें. आप स्थिर व अंतरिक्षवासी हैं. आप अंतरिक्ष को स्थिर बनाने की कृपा कीजिए. उत्तवेदिका स्वर्ग स्वरूप है. स्वर्गलोक को स्थिर बनाने की कृपा करें. हे अग्नि! आप सुगंधित वस्तुओं से स्वर्गलोक को सुगंधित करने की कृपा करें. (१३)
EN English Translation
O medium perimeter! Please you stabilize the earth. You are stable hemos spacer. Please make space stable. Uttavedika is the form of heaven. Please make heaven stable. O agni! Please scent heaven with fragrant objects. (13)
यु॒ञ्जते॒ मन॑ऽउ॒त यु॑ञ्जते॒ धियो॒ विप्रा॒ विप्र॑स्य बृ॒ह॒तो वि॑प॒श्चितः॑ । वि होत्रा॑ दधे वयुना॒विदेक॒ऽइन्म॒ही दे॒वस्य॑ सवि॒तुः परि॑ष्टुतिः॒ स्वाहा॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
ब्राह्मण यजमान अपना मन अपनी बुद्धि तथा सब कामों से अपने को हटा कर ज्ञ में लगाते हैं. होता यज्ञ को विशेष रूप से धारते हैं. सविता देव जाग्रत हैं. प्रशंसा पराप्त हैं. सविता देव को सर्वविध अनुकूल करना चाहते हैं. सविता देव के लिए स्वाहा. (१४)
EN English Translation
The Brahmin host removes his mind from his intellect and all work and puts himself in the gy. The yajna is specially held. Savita Dev is awake. Praise is praiseworthy. We want to make Savita Dev all-round friendly. Swaha for Savita Dev. (14)
इ॒दं विष्णु॒र्विच॑क्रमे त्रे॒धा निद॑धे प॒दम् । समू॑ढमस्य पासु॒रे स्वाहा॑ ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
यह विष्णु विशेष रूप से सर्वत्र भ्रमण करते हैं (अर्थात् सर्वव्यापक हैं). विष्णु तीन प्रकार से तीन पैर धारण करते हैं यानी सब लोक इन के तीन पैरों में समाए हुए हैं. इन की चरणरज में लोक समाए हैं. विष्णु के लिए स्वाहा. (१५)
EN English Translation
This Vishnu especially travels everywhere (i.e. is omnipresent). Vishnu wears three legs in three ways, that is, all the worlds are absorbed in his three legs. People are absorbed in their charanraj. Swaha for Vishnu. (15)
इ॒रा॑वती धेनु॒मती॒ हि भू॒तꣳ सूय॑व॒सिनी॒ मन॑वे दश॒स्या । व्य॑स्कभ्ना॒ रोद॑सी विष्णवे॒ते दा॒धर्त्थ॑ पृथि॒वीम॒भितो॑ म॒यूखैः॒ स्वाहा॑ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
पृथ्वी धनवती व गोवती है. पृथ्वी यज्ञ साधन देने वाली है. विष्णु ने पृथ्वी को स्वर्गलोक से अलग कर के स्थिर बनाया है. उन्होंने किरणों से पृथ्वी को पूरी तरह व्याप्त किया है. पृथ्वी के लिए स्वाहा. (१६)
EN English Translation
The earth is wealthy and govati. The earth is going to give yajna means. Vishnu has separated the earth from heaven and made it stable. They have completely permeated the earth with rays. Swaha to the earth. (16)
दे॒व॒श्रुतौ॑ दे॒वेष्वाघो॑षतं॒ प्राची॒ प्रेत॑मध्व॒रं क॒ल्पय॑न्तीऽऊ॒र्ध्वं य॒ज्ञं न॑यतं॒ मा जि॑ह्वरतम् । स्वं गो॒ष्ठमाव॑दतं देवी दुर्ये॒ऽआयु॒र्मा निर्वा॒दिष्टं प्र॒जां मा निर्वा॑दिष्ट॒मत्र॑ रमेथां॒ वर्ष्म॑न् पृथि॒व्याः ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवो! आप दिव्य विधाओं में दक्ष हैं. आप देवताओं की सभा में यह घोषणा करने की कृपा करें कि देवगण यज्ञ को पूर्व दिशा में पहुंचाते हैं. वे यज्ञ को इष्ट दिशा में पहुंचाते हैं. देवगण यज्ञ को फलीभूत करते हैं. देवगण यज्ञ को ऊंचाई पर पहुंचाते हैं. आगे गायों के बाड़े में (गोशाला में) घोषणा करने की कृपा करें कि देवता यजमान को आयु प्रदान करने की कृपा करें. देवता यजमान को निंदित न होने दें. देवता यजमान को सुखपूर्वक रहने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. देवगण पृथ्वी के इन स्थानों पर सुख से वास करने की कृपा करें. (१७)
EN English Translation
Oh my God! You are proficient in divine genres. Please announce in the meeting of the deities that Devgan leads the yajna in the east direction. They lead the yajna in the desired direction. Devgans bring yajna to fruition. Devgans take the yajna to a height. Further, please declare in the enclosure of the cows (in the cow shed) that the deity should be kind to grant age to the host. Don't let the deity condemn the host. The deities bless the host to live happily. May God bless you to live happily in these places of the earth. (17)
विष्णो॒र्नु कं॑ वी॒र्याणि॒ प्रवो॑चं॒ यः पार्थि॑वानि विम॒मे रजा॑सि । योऽअस्क॑भाय॒दुत्त॑रꣳ स॒धस्थं॑ विचक्रमा॒णस्त्रे॒धोरु॑गा॒यो विष्ण॑वे त्वा ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हम यजमान विष्णु के अनुकरणीय कार्यों पराक्रमपूर्ण कार्यो का वर्णन करते हैं. उन की चरणरज में पृथ्वी आदि लोक वास करते हैं. वे हमें भयमुक्त करते हैं. वे लोकों को साधने वाले व सर्वव्यापक हैं. हम उन की प्रसन्नता के लिए हैं. काष्ठ देव आप की स्थापना करते हैं. (१८)
EN English Translation
We describe the exemplary deeds of host Vishnu. In their feet, the earth etc. live. They free us from fear. They are omnipresent and omnipresent. We are for their happiness. Wood God establishes you. (18)
दि॒वो वा॑ विष्णऽउ॒त वा॑ पृथि॒व्या म॒हो वा॑ विष्णऽउ॒रोर॒न्तरि॑क्षात् । उ॒भा हि हस्ता॒ वसु॑ना पृ॒णस्वा प्रय॑च्छ॒ दक्षि॑णा॒दोत स॒व्याद्विष्ण॑वे त्वा ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे विष्णु! आप स्वर्गलोक से हमें धन दें या हे विष्णु! आप पृथ्वीलोक से हमें धन से पूर्ण करें या हे विष्णु! आप विशाललोक से हमें धन दें या हे विष्णु! आप धन से पूर्ण करें या हे विष्णु! आप अपने दोनों हाथों से हमें धन से पूर्ण करें या हे विष्णु! आप दाएं या बाएं हाथ से हमें धन दे कर पूर्ण करें. विष्णु की प्रसन्नता के लिए हम काष्ठ देव को स्थापित करते हैं. (१९)
EN English Translation
O Vishnu! May you give us wealth from heaven or O Vishnu! May you complete us with wealth from the earth or O Vishnu! May you give us wealth from the vast world or O Vishnu! May you complete with wealth or O Vishnu! May you complete us with wealth with both your hands or O Vishnu! You complete it by giving us money with your right or left hand. For the happiness of Vishnu, we install the wood god. (19)
प्र तद्विष्णु॑ स्तवते वी॒र्य्येण मृ॒गो न भी॒मः कु॑च॒रो गि॑रि॒ष्ठाः । यस्यो॒रुषु॑ त्रि॒षु वि॒क्रम॑णेष्वधिक्षि॒यन्ति॒ भुव॑नानि॒ विश्वा॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
विष्णु अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं. वे अपनी वीरता के कारण स्तुत्य हैं. वे सिंह व संवेग की तरह विचरण करते हैं वे पर्वत में वास करते हैं. इन के तीनों पैरों में सब आश्रय पाए हुए हैं. इन विष्णु के तीनों पैरों में सब लोक आश्रय पाए हुए हैं. (२०)
EN English Translation
Vishnu is famous for his beauty. They are praiseworthy for their bravery. They move like lions and impulses, they live in mountains. All of them have shelter in their three legs. All the folk shelters are found in the three feet of vishnu. (20)
विष्णो॑ र॒राट॑मसि॒ विष्णोः॒ श्नप्त्रे॑ स्थो॒ विष्णोः॒ स्यूर॑सि॒ विष्णोर्ध्रु॒वोऽसि॒ । वै॒ष्ण॒वम॑सि॒ विष्ण॑वे त्वा ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे विष्णु! आप ललाट हैं. आप ललाट के दोनों भाग हैं. विष्णु सभी लोकों को व्यापक बनाते हैं. आप स्थिर हैं. आप ध्रुव हैं. हम विष्णु की प्रसन्नता के लिए काष्ठ देव की स्थापना करते हैं. (२१)
EN English Translation
O Vishnu! You are frontal. You are both parts of the frontal. Vishnu broadens all the worlds. You are stable. You are the pole. We establish the wood god for the happiness of Vishnu. (21)
दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । आद॑दे॒ नार्य॑सी॒दम॒हꣳ रक्ष॑सां ग्री॒वाऽअपि॑ कृन्तामि । बृ॒हन्न॑सि बृ॒हद्र॑वा बृह॒तीमिन्द्रा॑य॒ वाचं॑ वद ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
सब देवताओं को सविता ने पैदा किया है. अश्विनी के बाहुओं से हम आप को स्वीकारते हैं. पूषा देव के हाथों हम आप को स्वीकारते हैं. आइए, आप हमें सहायता दीजिए. हम राक्षसों की गरदनें छेदते हैं, काटते हैं. आप विशाल व बहुत अधिक आवाज करने बाले हैं. आप इंद्र के लिए वाणी (मंत्र) दीजिए अर्थात् मंत्रपाठ कीजिए. (२२)
EN English Translation
All gods have been created by Savita. With Ashwini's arms, we accept you. We accept you in the hands of Pusha Dev. Come, you help us. We pierce and bite the necks of demons. You are huge and very loud. You give speech (mantra) for Indra, that is, recite mantras. (22)
र॒क्षो॒हणं॑ बलग॒हनं॑ वैष्ण॒वीमि॒दम॒हं तं ब॑ल॒गमुत्कि॑रामि॒ यं मे॒ निष्ट्यो॒ यम॒मात्यो॑ निच॒खाने॒दम॒हं तं ब॑ल॒गमुत्कि॑रामि॒ यं मे॑ समा॒नो यमस॑मानो निच॒खाने॒दम॒हं तं ब॑ल॒गमुत्कि॑रामि॒ यं मे॒ सब॑न्धु॒र्यमस॑बन्धुर्निच॒खाने॒दम॒हं तं ब॑ल॒गमुत्कि॑रामि॒ यं मे॑ सजा॒तो यमस॑जातो निच॒खानोत्कृ॒त्य-ङ्कि॑रामि ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
राक्षसों का हनन करने वाले मंत्रपाठ कीजिए. अतिचार साधनों का नाश करने बाले मंत्रपाठ कीजिए. पोषणता देने बाले मंत्रपाठ कीजिए. अभिचार साधनों का नाश करने वाले मंत्रपाठ कीजिए. अनिष्ट निवारण हेतु मंत्रपाठ कीजिए. छिपा कर रखे हुए अनिष्टकर साधनों के नाश हेतु मंत्रपाठ कीजिए. छिपा कर रखे हुए अभिचार साधनों को हम खोद कर उखाड़ फेंकते हैं. हमारे सजातियों ने जो अनिष्टकारी प्रयोग किए हैं, हम उन्हें खोद कर उखाड़ फेंकते हैं. (२३)
EN English Translation
Recite mantras that violate demons. Recite mantras to destroy trespassing means. Recite mantras that give nutrition. Recite mantras that destroy the means of communication. Recite mantras for evil prevention. Recite mantras to destroy the hidden evil means. We dig out the hidden means of conduct. We dig out the evil experiments that our sajatis have done. (23)
स्व॒राड॑सि सपत्न॒हा स॑त्र॒राड॑स्यभिमाति॒हा ज॑न॒राड॑सि रक्षो॒हा स॑र्व॒राड॑स्यमित्र॒हा ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे गर्त! स्वयं प्रकाशवान, शत्रुनाशी, यज्ञ सत्र तक रहने वाले, अभिमान नाशक, जनों के रक्षक व राक्षस हंता (मारने वाले) हैं. सभी के प्रकाशक और अमित्रो के नाशक हैं. (२४)
EN English Translation
O pit! They themselves are light, hostile, those who live till the yajna session, are arrogant, protectors of the people and demons are hanta (killers). All are publishers and destroyers of Amitro. (24)
र॒क्षो॒हणो॑ वो बलग॒हनः॒ प्रोक्षा॑मि वैष्ण॒वान् र॑क्षो॒हणो॑ वो बलग॒हनोऽव॑नयामि वैष्ण॒वान् र॑क्षो॒हणो॑ वो बलग॒हनोऽव॑स्तृणामि वैष्ण॒वान् र॑क्षो॒हणौ॑ वां बलग॒हना॒ऽउप॑दधामि वैष्ण॒वी र॑क्षो॒हणौ॑ वां बलग॒हनौ॒ पर्यू॑हामि वैष्ण॒वी वै॑ष्ण॒वम॑सि वैष्ण॒वा स्थ॑ ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
राक्षस नाश हेतु हम गड्ढा खोदते हैं. अभिचार नाश हेतु हम गड्ढा खोदते हैं. विष्णु को इन गड्ढों में अधिष्ठित करते हैं. उन के हेतु हम गड्ढों में जल छिड़कते हैं. उन के हेतु हम गड्ढों में कुश का आसन बिछाते हैं. वे राक्षस व अभिचार नाशक हैं. उन के हेतु हम गड्ढों में फलक (पटरा) रखते हैं. वे राक्षस व अभिचार नाशक हैं. उन के हेतु हम गड्ढों में मिट्टी व पत्थर बिछाते हैं. आप पालक हैं. हे विष्णु! स्थिर होने की कृपा करें. (२५)
EN English Translation
We dig a pit to destroy demons. We dig a pit to destroy the taste. Vishnu is installed in these pits. For them, we sprinkle water in the pits. For them, we lay the seat of Kush in the pits. They are demons and anti-morals. For them, we keep panes in the pits. They are demons and anti-morals. For them, we lay soil and stones in the pits. You are foster. O Vishnu! Please be stable. (25)
दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । आद॑दे॒ नार्य॑सी॒दम॒हꣳ रक्ष॑सां ग्री॒वाऽअपि॑कृन्तामि॒ । यवो॑ऽसि य॒वया॒स्मद् द्वेषो॑ य॒वयारा॑तीर्दि॒वे त्वा॒ऽन्तरि॑क्षाय त्वा पृथि॒व्यै त्वा॒ शुन्ध॑न्ताँल्लो॒काः पि॑तृ॒षद॑नाः पितृ॒षद॑नमसि ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव सभी देवताओं को उत्पन्न करने बाले हैं. उन को अश्विनी देवताओं की बाहु से धारण करते हैं. उन को पूषा देवता के हाथों से धारण करते हैं. वे हमारे मन के अनुकूल होने की कृपा करें. हम राक्षसों की गरदन काट कर अलग करते हैं. उन का नाश करते हैं. आप यव हैं. हमें शत्रुं से अलग करने की कृपा कीजिए. हम स्वर्गलोक, अंतरिक्ष व पृथ्वी हेतु आप का प्रेक्षण करते हैं. हम पृथ्वी के लिए स्थान को शुद्ध करते हैं. यह पितरों का सदन है. यह पितरों का निवास स्थान है. (२६)
EN English Translation
Savita Dev is the creator of all gods. Ashwini wears them with the arms of the gods. They are worn by the hands of the pusha deity. May they please adapt to our minds. We cut off the necks of demons and separate them. Destroy them. You are Yav. Please separate us from our enemies. We observe you for heaven, space and earth. We purify the space for the earth. This is the house of fathers. It is the abode of ancestors. (26)
उद्दिव॑ꣳ स्तभा॒नान्तरि॑क्षं पृण॒ दृꣳह॑स्व पृथि॒व्यां द्यु॑ता॒नस्त्वा॑ मारु॒तो मि॑नोतु मि॒त्रावरु॑णौ ध्रु॒वेण॒ धर्म॑णा । ब्र॒ह्म॒वनि॑ क्षत्र॒वनि॑ रायस्पोष॒वनि॒ पर्यू॑हामि । ब्रह्म॑ दृꣳह क्ष॒त्रं दृ॒ꣳहायु॑र्दृꣳह प्र॒जां दृ॑ꣳह ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उदुंबर शाखे (गूलर की लकड़ी)! स्वर्गलोक को ऊंचा उठाने, अंतरिक्षलोक को पूर्ण करने व पृथ्वीलोक को दूढ़ करने की कृपा कीजिए. मरुद्गण स्वर्गलोक का विस्तार करते हैं. (२७)
EN English Translation
O Udumbar Shakhe (sycamore wood)! Please elevate heaven, complete space and weaken earth. The deserts expand the paradise. (27)
ध्रु॒वासि॑ ध्रु॒वोऽयं यज॑मानो॒ऽस्मिन्ना॒यत॑ने प्र॒जया॑ प॒शुभि॑र्भूयात् । घृ॒तेन॑ द्यावापृथिवी पूर्येथा॒मिन्द्र॑स्य छ॒दिर॑सि विश्वज॒नस्य॑ छा॒या ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शाखा! आप ऊंचे आकाश तक जाइए. आप धुव (स्थिर) होइए. यजमान इस घर में प्रजावान और पशु वाला हो. हम घी से स्वर्गलोक व पृथ्वी को पूरित कर दें. छप्पर से अनुरोध है कि वे हमें भी छत्रच्छाया प्रदान करने की कृपा करें. (२८)
EN English Translation
O branch! You go up to the high sky. You become dhuve (stable). The host should be a person and an animal in this house. Let us fill heaven and earth with ghee. I request the roof to kindly grant us umbrellas as well. (28)
परि॑ त्वा गिर्वणो॒ गिर॑ऽइ॒मा भ॑वन्तु वि॒श्वतः॑ । वृ॒द्धायु॒मनु॒ वृद्ध॑यो॒ जुष्टा॑ भवन्तु॒ जुष्ट॑यः ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! वाणीमय स्तुतियां आप को सब ओर से प्राप्त हों. वाणीमय स्तुतियां सब ओर से सब के लिए कल्याणमयी हों. हम आयु में बढ़ोतरी पाएं. आप की आयु का अनुकरण करें. आप हमारे यज्ञ से संतुष्ट एवं प्रसन्न होने की कृपा कीजिए. (२९)
EN English Translation
O Indra! May you receive speechless praises from all sides. May the speeches be beneficial to all from all sides. Let us increase the age. Simulate your age. Please be satisfied and happy with our yajna. (29)
इन्द्र॑स्य॒ स्यूर॒सीन्द्र॑स्य ध्रु॒वोऽसि ऐ॒न्द्रम॑सि वैश्वदे॒वम॑सि ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे रज्जु! आप इंद्र के लिए हो. उन के लिए स्थिर होने की कृपा कीजिए. आप उन से संबंधित हैं. आप सभी देवों से संबद्ध होने की कृपा कीजिए. (३०)
EN English Translation
O rajju! You are for Indra. Please be stable for them. You belong to them. Please associate with all of you gods. (30)