Popular:
यजुर्वेद

Adhyaya 6

Yajurveda (यजुर्वेद)

यजुर्वेद • अध्याय 6

Adhyaya 6

30 Mantras Loaded
Mantra 6.1

दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । आद॑दे॒ नार्य॑सी॒दम॒हꣳ रक्ष॑सां ग्रीवाऽअपि॑कृन्तामि । यवो॑ऽसि य॒वया॒स्मद् द्वेषो॑ य॒वयारा॑तीर्दि॒वे त्वा॒ऽन्तरि॑क्षाय त्वा पृथि॒व्यै त्वा॒ शुन्ध॑न्ताँल्लो॒काः पि॑तृ॒षद॑नाः पितृ॒षद॑नमसि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ साधनो! आप देवताओं के नायक हैं. हम आप को सविता द्वारा प्रेरित अश्विनीकुमारों की बांहों से ग्रहण करते हैं. हम आप को पूषा देव के हाथों से ग्रहण करते हैं, जो आर्य नहीं हैं. (आप आइए) आप उन राक्षसों की गरदनों पर प्रहार कीजिए. आप हमारे मित्र हैं. आप हमारे द्वेषियों को हम से दूर करने की कृपा कीजिए. हम स्वर्गलोक, अंतरिक्ष व पृथ्वी के लिए आप को पवित्र करते हैं. आप हमारे लिए पिता की तरह हैं. आप का घर हमारे लिए पिता के घर की तरह है.(१)

EN English Translation

O sacrificial instruments! You are the hero of the gods. We receive you from the arms of Ashwinikumars inspired by Savita. We receive you from the hands of Pusha Dev, who is not an Aryan. (You come) you strike the necks of those demons. You are our friend. Please keep our malice away from us. We sanctify you for heaven, space and earth. You are like a father to us. Your house is like a father's house for us. (1)

Mantra 6.2

अ॒ग्रे॒णीर॑सि स्वावे॒शऽउ॑न्नेतॄ॒णामे॒तस्य॑ वित्ता॒दधि॑ त्वा स्थास्यति दे॒वस्त्वा॑ सवि॒ता मध्वा॑नक्तु सुपिप्प॒लाभ्य॒स्त्वौष॑धीभ्यः । द्यामग्रे॑णास्पृक्ष॒ऽआन्तरि॑क्षं॒ मध्ये॑नाप्राः पृथि॒वीमुप॑रेणादृꣳहीः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ साधनो! आप अग्रणी हैं. आप अपनी जिम्मेदारी मान कर सब को उन्नति की ओर अग्रसर कीजिए. सविता देव जगत्‌ के स्वामी हैं. वे आप को सुफल ओषधियों से भूषित करने की कृपा करें. आप स्वर्गलोक की ऊंचाइयों को छुएं शरेष्ठ विचारों से अंतरिक्षलोक को पूर्ण कर दीजिए. आप श्रेष्ठ कमाँ से पृथ्वी को ओतप्रोत करने की कृपा कीजिए. (२)

EN English Translation

O sacrificial instruments! You are the leader. Accept your responsibility and lead everyone towards progress. Savita Dev is the master of the world. Please bless you with sufal medicines. You touch the heights of heaven, complete the space world with best thoughts. Please imbue the earth with the best of your deeds. (2)

Mantra 6.3

या ते॒ धामा॑न्यु॒श्मसि॒ गम॑ध्यै॒ यत्र॒ गावो॒ भूरि॑शृङ्गाःऽअ॒यासः॑ । अत्राह॒ तदु॑रुगा॒यस्य॒ विष्णोः॑ प॒र॒मं प॒दमव॑भारि॒ भूरि॑ । ब्र॒ह्म॒वनि॑ त्वा क्षत्र॒वनि॑ रायस्पोष॒वनि॒ पर्यू॑हामि । ब्रह्म॑ दृꣳह क्ष॒त्रं दृ॒ꣳहायु॑र्दृꣳह प्र॒जां दृ॑ꣳह ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

विष्णु का जो धाम है, वह सूर्य की किरणों से प्रकाशित है. वह धाम सर्वव्यापक है. हम विष्णु के उस श्रेष्ठ धाम को पाने की इच्छा रखते हैं. आप ब्राह्मणों व क्षत्रियां आदि को यथायोग्य धन और पोषण देते हैं. आप ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों को धन व संतान दीजिए. (३)

EN English Translation

The temple of Vishnu is illuminated by the rays of the sun. That dham is omnipresent. We wish to get that best place of Vishnu. You give proper money and nutrition to Brahmins and Kshatriyas etc. You give wealth and children to Brahmins, Kshatriyas and Vaishyas. (3)

Mantra 6.4

विष्णोः॒ कर्म्मा॑णि पश्यत॒ यतो॑ व्र॒तानि॑ पस्प॒शे । इन्द्र॑स्य॒ युज्यः॒ सखा॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! हम विष्णु से जुड़ें. हम उन के मित्र हो जाएं. उन के कामों को देखें. हम उन के व्रतों का पालन करें. (४)

EN English Translation

O hosts! Let us join Vishnu. Let us be their friends. Look at their works. We follow their fasts. (4)

Mantra 6.5

तद्विष्णोः॑ पर॒मं प॒दꣳ सदा॑ पश्यन्ति सूरयः॑ । दि॒वीव॒ चक्षु॒रात॑तम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

शूरवीर सदैव विष्णु का परम पद स्वर्गलोक में छाए हुए प्रकाश के समान देखते हैं. (५)

EN English Translation

Knights always see the supreme position of Vishnu as the light in heaven. (5)

Mantra 6.6

प॒रि॒वीर॑सि॒ परि॑ त्वा॒ दैवी॒र्विशो॑ व्ययन्तां॒ परी॒मं यज॑मान॒ꣳ रायो॑ मनु॒ष्याणाम् । दि॒वः सू॒नुर॑स्ये॒ष ते॑ पृथि॒व्याँल्लो॒कऽआ॑र॒ण्यस्ते॑ प॒शुः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! आप सर्वव्यापक हैं. यजमान आप को कणकण में देखते हैं. आप दिन के पुत्र की तरह व्याप्त हैं. पृथ्वीलोक, वन प्रदेश, व पशु भी आप का ही विस्तार है. आप मनुष्यों को धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (६)

EN English Translation

O Sacrificial God! You are omnipresent. Hosts see you in particle particles. You are pervaded like the son of the day. Earth, forest land, and animals are also an extension of you. Please provide money to human beings. (6)

Mantra 6.7

उ॒पा॒वीर॒स्युप॑ दे॒वान् दैवी॒र्विशः॒ प्रागु॑रु॒शिजो॒ वह्नि॑तमान् । देव॑ त्वष्ट॒र्वसु॑ रम ह॒व्या ते॑ स्वदन्ताम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे त्वष्टा देव! आप सर्जक हैं. आप समीप आए हुए की रक्षा करते हैं. आप की कृपा से प्रजा श्रेष्ठ गुणों से संपन्न हो जाए. आप दिव्य गुण संपन्न, तेजस्वी व समर्थ हैं. ये सभी गुण आप की कृपा से विद्वानों को प्राप्त हों. हम आप को रमणीय हवि प्रदान कर रहे हैं. आप उस का आस्वादन करने की कृपा कीजिए. (७)

EN English Translation

O God of Tvashta! You are the initiator. You protect the near and dear one. By your grace, the people should be endowed with superior qualities. You are endowed with divine qualities, brightness and capable. May all these qualities be attained by scholars by your grace. We are providing you with delightful havi. Please greet him. (7)

Mantra 6.8

रेव॑ती॒ रम॑ध्वं॒ बृह॑स्पते धा॒रया॒ वसू॑नि । ऋ॒तस्य॑ त्वा देवहविः॒ पाशे॑न प्रति॑मुञ्चामि॒ धर्षा॒ मानु॑षः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

यज्ञ के आचायों ने उत्तम कोटि की हवि के लिए विशाल धाराओं के रूप में धन देने बाले जिन पशुओं को बांधा, उन पशुओं को अब हम मुक्त करते हैं. वे पशु हमें और हमारे यज्ञ के लिए दूध आदि के रूप में धन धारण करते रहें. हम समर्थ बनें. (८)

EN English Translation

We now free the animals that the yagya's achas tied in the form of huge streams for the best quality of havi. Those animals should continue to hold money in the form of milk etc. for us and our yajna. Let us be able. (8)

Mantra 6.9

दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । अ॒ग्नीषोमा॑भ्यां॒ जुष्टं॒ नियु॑नज्मि । अ॒द्भयस्त्वौष॑धी॒भ्योऽनु॑ त्वा मा॒ता म॑न्यता॒मनु॑ पि॒तानु॒ भ्राता॒ सग॒र्भ्योऽनु॒ सखा॒ सयू॑थ्यः । अ॒ग्नीषोमा॑भ्यां त्वा॒ जुष्टं॒ प्रोक्षा॑मि ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता देव की कृपा से हम अश्विनीकुमारों व पूषा देव को दोनों बाहुओं से ग्रहण करते हैं. अग्नि व सोम देव की संतुष्टि के लिए यज्ञ करते हैं. ओषधियां और जल शुद्धता का अनुकरण करें. (यज्ञ कार्य हेतु) माता अनुमति प्रदान करें. (यज्ञ कार्य हेतु) पिता अनुमति प्रदान करों. (यज्ञ कार्य हेतु) भाई अनुमति प्रदान करें. (यज्ञ कार्य हेतु) मित्र अनुमति प्रदान करें. हम अग्नि की संतुष्टि के लिए यज्ञ करते हैं. हम सोम की संतुष्टि के लिए यज्ञ करते हैं. (९)

EN English Translation

By the grace of Savita Dev, we receive Ashwini Kumar and Pusha Dev with both arms. Agni and Som perform yajna for the satisfaction of God. Follow medicines and water purity. Mother should give permission (for yajna work). Give permission to the father (for the yagna work). Brothers give permission (for yajna work). Grant friend permission (for yajna work). We perform yajna for the satisfaction of agni. We perform yajna for the satisfaction of Soma. (9)

Mantra 6.10

अ॒पां पे॒रुर॒स्यापो॑ दे॒वीः स्व॑दन्तु स्वा॒त्तं चि॒त्सद्दे॑वह॒विः । सं ते॑ प्रा॒णो वाते॑न गच्छता॒ꣳ समङ्गा॑नि॒ यज॑त्रैः॒ सं य॒ज्ञप॑तिरा॒शिषा॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ से जुड़े पशु देव! आप जल के रक्षक व दिव्य गुणों बाले हैं. आप सदैव हविमय रहने की कृपा करें. देव कृपा से यज्ञपति को आशीर्वाद मिले. हमारे प्राण वायु से भरे रहें. हम यज्ञीय अनुशासन का पालन करें. (१०)

EN English Translation

O animal god associated with the yajna! You are the protector of water and the divine qualities. Please always be happy. May yajnapati be blessed by god's grace. May our lives be full of air. We should follow sacrificial discipline. (10)

Mantra 6.11

घृ॒तेना॒क्तौ प॒शूँस्त्रा॑येथा॒ रेव॑ति॒ यज॑माने प्रि॒यं धाऽआवि॑श । उ॒रोर॒न्तरि॑क्षात् स॒जूर्दे॒वेन॒ वाते॑ना॒स्य ह॒विष॒स्त्मना॑ यज॒ सम॑स्य त॒न्वा भव । वर्षो॒ वर्षी॑यसि य॒ज्ञे य॒ज्ञप॑तिं धाः॒ स्वाहा॑ दे॒वेभ्यो॑ दे॒वेभ्यः॒ स्वाहा॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! आप घी आदि (हवि हेतु उपयोगी) देने वाले पशुओं की रक्षा करने की कृपा करें. यजमान के लिए ये पशु प्रिय हों. उन के प्रिय धाम में वास करं. ये पशु यजमान के अनुकूल हों. यजमान की रक्षा करने की कृपा कीजिए. इस यज्ञ में हवि से उस का विस्तार करने की कृपा करें. यज्ञपति बरसों तक जीएं. वे कल्याण करें. देवताओं के लिए स्वाहा. (११)

EN English Translation

O Sacrificial God! Please protect the animals giving ghee etc. (useful for havi). These animals should be dear to the host. Live in their beloved abode. These animals should be compatible with the host. Please protect the host. In this yajna, please expand it with havi. May yajnapati live for years. They do welfare. Swaha to the gods. (11)

Mantra 6.12

माहि॑र्भू॒र्मा पृदा॑कु॒र्नम॑स्तऽआतानान॒र्वा प्रेहि॑ । घृ॒तस्य॑ कु॒ल्याऽउप॑ऽऋ॒तस्य॒ पथ्या॒ऽअनु॑ ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ देव! आप महान्‌ हैं. आप यजमानों के प्रति हिंसक मत होना. आप महान्‌ हैं. आप यजमानों के प्रति निर्दय मत होना. आप महान्‌ हैं. आप यजमानों के प्रति क्रोधित मत होना. आप की कृपा से घी जल की भांति बहे. हम सत्य के पथ का अनुसरण करें. (१२)

EN English Translation

O Sacrificial God! You are great. Don't be violent towards hosts. You are great. Don't be cruel to the hosts. You are great. Don't be angry with the hosts. By your grace, ghee flow like water. Let us follow the path of truth. (12)

Mantra 6.13

देवी॑रापः शु॒द्धा वो॑ढ्व॒ꣳ सुप॑रिविष्टा दे॒वषु॒ सुप॑रिविष्टा व॒यं प॑रि॒वे॒ष्टारो॑ भूयास्म ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवियो! आप शुद्ध हैं. आप प्राकृतिक रूप से शुद्ध हैं. आप देवताओं के लिए हवि बहन करने की कृपा करें. हवि उत्तम पात्र में है. आप उसे ग्रहण करने की कृपा कीजिए. इन की कृपा से हम भी कार्य करने वाले हों. (१३)

EN English Translation

O ladies! You are pure. You are naturally pure. Please do Havi Sister to the gods. Havi is in the best character. Please accept it. By his grace, we are also going to work. (13)

Mantra 6.14

वाचं॑ ते शुन्धामि प्रा॒णं ते॑ शुन्धामि॒ चक्षुस्॑ते शुन्धामि॒ श्रोत्रं॑ ते शुन्धामि॒ नाभिं॑ ते शुन्धामि॒ मेढ्रं॑ ते शुन्धामि पा॒युं ते॑ शुन्धामि च॒रित्राँ॑स्ते शुन्धामि ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे याजक! हम यजमान आप की वाणी को शुद्ध करते हैं. यजमान आप के प्राण को शुद्ध करते हैं. हम यजमान आप के नेत्रों को शुद्ध करते हैं. हम यजमान आप के कानों को शुद्ध करते हैं. हम यजमान आप की नाभि को शुद्ध करते हैं. हम यजमान आप की जननेंद्रिय को शुद्ध करते हैं. हम यजमान आप की गुदा को शुद्ध करते हैं. हम यजमान आप के चरित्र को शुद्ध करते हैं. (१४)

EN English Translation

O priest! We hosts purify your speech. Hosts purify your soul. We hosts purify your eyes. We hosts purify your ears. We hosts purify your navel. We hosts purify your genitals. We cleanse your anus. We, the host, purify your character. (14)

Mantra 6.15

मन॑स्त॒ऽआप्या॑यतां॒ वाक् त॒ऽआप्या॑यतां प्रा॒णस्त॒ऽआप्या॑यतां॒ चक्षु॑स्त॒ऽआप्या॑यता॒ श्रोत्रं॑ त॒ऽआप्या॑यताम् । यत्ते॑ क्रू॒रं यदास्थि॑तं॒ तत्त॒ऽआप्या॑यतां॒ निष्ट्या॑यतां॒ तत्ते॑ शुध्यतु॒ शमहो॑भ्यः । ओष॑धे॒ त्राय॑स्व॒ स्वधि॑ते॒ मैन॑ꣳ हिꣳसीः ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे याजक! आप का मन प्रसन्न हो. आप की वाणी प्रसन्न हो. आप के प्राण प्रसन्न हों. आप के नेत्र प्रसन्न हों. आप के कान प्रसन्न हों. हे यजमान! आप की क्रूरता समाप्त हो. आप का स्वभाव स्थिर हो. हे याजक! आप का स्वभाव दूढ़ हो. आप का आचरण शुद्ध हो, हमें भी शुद्ध करे. ओषधियां रक्षा करें. आप इन्हें नष्ट होने से बचाइए. (१५)

EN English Translation

O priest! Your mind is happy. Please your speech. May your life be happy. May your eyes be happy. May your ears be happy. O host! End the cruelty of you. Your nature is stable. O priest! Your nature is crooked. May your conduct be pure, may you also purify us. Protect the medicines. You save them from being destroyed. (15)

Mantra 6.16

रक्ष॑सां भागोऽसि॒ निर॑स्त॒ꣳ रक्ष॑ऽइ॒दम॒हꣳ रक्षो॒ऽभिति॑ष्ठामी॒दम॒हꣳ रक्षोऽव॑बाधऽइ॒दम॒हꣳ रक्षो॑ऽध॒मं तमो॑ नयामि । घृ॒तेन॑ द्यावापृथिवी॒ प्रोर्णु॑वाथां॒ वायो॒ वे स्तो॒काना॑म॒ग्निराज्य॑स्य वेतु॒ स्वाहा॒ स्वाहा॑कृतेऽऊ॒र्ध्वन॑भसं मारु॒तं ग॑च्छतम् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

ज्ञ में त्यागा हुआ तिनका राक्षसों का भाग है. इसलिए हे परित्यक्त तृण! हम आप को दूर करते हैं. आप राक्षसी वृत्ति (स्वभाव) बाले हैं. आप पतन के गड्ढे में ही बैठे रहिए. आप बाधक व अधम हैं. हम आप को अंधकार में ले जाते हैं. यजमान द्वारा दी गई हवि से स्वर्गलोक व पृथ्वीलोक परिपूर्ण हों. यजमान द्वारा दी गई हवि अग्निग्रहण करने की कृपा करें. अग्नि के लिए स्वाहा. नभ देव के लिए स्वाहा. वह हवि ऊंचे नभलोक तक पहुंचे. हवा के रूप में पूरे आकाशलोक में चली जाए. (१६)

EN English Translation

The abandoned tinka in the vya is part of the demons. That's why this abandoned grass! We turn you away. You are a demonic instinct. You sit in the pit of collapse. You are a hindrance and a hindrance. We lead you into darkness. May heaven and earth be filled with the light given by the host. Please accept the agni given by the host. Swaha for agni. Swaha for Nabh Dev. He reached the highest sky. The wind goes all over the sky. (16)

Mantra 6.17

इ॒दमा॑पः॒ प्रव॑हताव॒द्यं च॒ मलं॑ च॒ यत् । यच्चा॑भिदु॒द्रोहानृ॑तं॒ यच्च॑ शे॒पेऽअ॑भी॒रुण॑म् । आपो॑ मा॒ तस्मा॒देन॑सः॒ पव॑मानश्च मुञ्चतु ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जल देव! आप जिस तरह हमारे मल आदि को दूर करते हैं, उसी तरह यजमान के इर्ष्या, झूठ, दोष आदि को दूर करें. जल तथा वायु हम को इन पापों से मुक्त करें. जल हम को पवित्र बनाने की कृपा करे. (१७)

EN English Translation

O God of water! Just as you remove our stool, etc., remove the jealousy, lies, defects, etc. of the host. May water and air absolve us of these sins. May water please make us holy. (17)

Mantra 6.18

सं ते॒ मनो॒ मन॑सा॒ सं प्रा॒णः प्रा॒णेन॑ गच्छताम् । रेड॑स्य॒ग्निष्ट्वा॑ श्रीणा॒त्वाप॑स्त्वा॒ सम॑रिण॒न् वात॑स्य त्वा ध्राज्यै॑ पू॒ष्णो रꣳह्या॑ऽऊ॒ष्मणो॑ व्यथिष॒त् प्रयु॑तं॒ द्वेषः॑ ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

याजक उन यजमानों के मन से युक्त हो. वह उन यजमानों के मन प्राण से युक्त हो. वह उन यजमानों के दिव्य प्राण से युक्त हो. अग्नि व जल देव आप को शोभा युक्त बनाने की कृपा करें. वायु देव की गति एवं सूर्य की ऊर्जा परिपक्व हो. सब के विकार व द्वेष नष्ट हों. (१८)

EN English Translation

The priest should be filled with the minds of those hosts. May the minds of those hosts be filled with life. May he be filled with the divine soul of those hosts. May God of Fire and Water bless you with beauty. The speed of the wind god and the energy of the sun should mature. May everyone's disorders and malice be destroyed. (18)

Mantra 6.19

घृ॒तं घृ॒॑तपावानः पिबत॒ वसां॑ वसापावानः पिबता॒न्तरि॑क्षस्य ह॒विर॑सि॒ स्वाहा॑ । दिशः॑ प्र॒दिश॑ऽआ॒दिशो॑ वि॒दिश॑ऽउ॒द्दिशो॑ दि॒ग्भ्यः स्वाहा॑ ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

घी पीने वाले घी पीएं. बसा पीने वाले वसा पीएं. घी और वसा अंतरिक्ष के लिए हवि हों. घी और वसा दोनों के लिए स्वाहा. दिशा के लिए स्वाहा. प्रदिशा के लिए स्वाहा. शत्रु के लिए स्वाहा. अमर के लिए स्वाहा. सब के लिए स्वाहा. (१९)

EN English Translation

Drink ghee drinkers. Settle drinking fat. Ghee and fat are enough for space. Swaha for both ghee and fat. Swaha for direction. Swaha for Pradisha. Swaha for the enemy. Swaha for amar. Swaha for all. (19)

Mantra 6.20

ऐ॒न्द्रः प्रा॒णोऽअङ्गे॑ऽअङ्गे॒ निदी॑ध्यदै॒न्द्रऽउ॑दा॒नोऽअङ्गे॑ऽअङ्गे॒ निधी॑तः । देव॑ त्वष्ट॒र्भूरि॑ ते॒ सꣳस॑मेतु॒ सल॑क्ष्मा॒ यद्विषु॑रूपं॒ भवा॑ति । दे॒व॒त्रा यन्त॒म॑वसे॒ सखा॒योऽनु॑ त्वा मा॒ता पि॒तरो॑ मदन्तु ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

अंगअंग, प्राणप्राण व उदान में इंद्र विराजमान हैं. त्वष्टा इन सब की सुरक्षा करने की कृपा करों. इंद्र की शक्ति इन सब की सुरक्षा करने की कृपा करे. देव की शक्ति इन सब की रक्षा करने की कृपा करें. देव हमारे सखाओं का कल्याण करने की कृपा करें. देव हमारे मातापिता को आनंदित करने की कृपा करें. (२०)

EN English Translation

Indra is seated in Angaang, Pranapran b Udan. Please protect all this. May Indra's power to protect all of them. Please may the power of God protect all of them. May God be pleased to do good to our friends. May God bless our parents with joy. (20)

Mantra 6.21

स॒मु॒द्रं ग॑च्छ॒ स्वाहा॒न्तरि॑क्षं गच्छ॒ स्वाहा॑ दे॒वꣳ स॑वि॒तारं॑ गच्छ॒ स्वाहा॑ मि॒त्रावरु॑णौ गच्छ॒ स्वाहा॑होरा॒त्रे ग॑च्छ॒ स्वाहा॒ छन्दा॑सि गच्छ॒ स्वाहा॒ द्या॑वापृथि॒वी ग॑च्छ॒ स्वाहा॒ य॒ज्ञं ग॑च्छ॒ स्वाहा॒ सोमं॑ गच्छ॒ स्वाहा॑ दि॒व्यं नभो॑ गच्छ॒ स्वाहा॒ग्निं वै॑श्वान॒रं ग॑च्छ॒ स्वाहा॒ मनो॑ मे॒ हार्दि॑ यच्छ॒ दिवं॑ ते धू॒मो ग॑च्छतु॒ स्वर्ज्योतिः॑ पृथि॒वीं भस्म॒नापृ॑ण॒ स्वाहा॑ ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

यजमान द्वारा दी गई हवि समुद्र तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि अंतरिक्ष तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि सविता देव तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि मित्र देव तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि वरुण देव तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि दिन देव तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि रात्रि देव तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि छंद तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि स्वर्गलोक तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि पृथ्वी लोक तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गईं हवि यज्ञ देव तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि सोम तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि नभ देव तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवि अग्नि तक जाए, कल्याणकारी हो. यजमान द्वारा दी गई हवर वैश्वानर तक जाए, कल्याणकारी हो. देवगण हमारे मन को हार्दिक दिव्यता प्रदान करें. अग्नि का धुआं सर्वत्र जाए. अग्नि की ज्योति और भस्म पृथ्वीलोक को पूर्ण करें. अग्नि की ज्योति और भस्म अंतरिक्षलोक को परिपूर्ण करें. इन अग्नि के लिए स्वाहा. (२१)

EN English Translation

The air given by the host should go to the sea, be beneficial. The air given by the host should go to space, be beneficial. The havi given by the host should go to Savita Dev, be beneficial. The love given by the host should go to God, be beneficial. The havi given by the host should go to Varun Dev, be welfare. May the day given by the host go to God, be beneficial. May the night given by the host go to God, be beneficial. Go to the havi verses given by the host, be beneficial. May the heaven given by the host go to heaven, be beneficial. The light given by the host should go to the earth and be beneficial. Let the sacrifice given by the host go to God, be beneficial. Let the havi given by the host go up to the som, be beneficial. The desire given by the host should go to God, be beneficial. The havi given by the host should go to agni, be beneficial. The blessings given by the host should go to the global, be beneficial. May God give heartfelt divinity to our mind. The smoke of agni should go everywhere. May the light and ashes of agni complete the earth. May the light and ashes of agni fill the space world. Love for these agnis. (21)

Mantra 6.22

मापो मौष॑धीर्हिꣳसी॒र्धाम्नो॑ धाम्नो राजँ॒स्ततो॑ वरुण नो मुञ्च । यदा॒हुर॒घ्न्याऽइति॒ वरु॒णेति॒ शपा॑महे॒ ततो॑ वरुण नो मुञ्च । सु॒मि॒त्रि॒या न॒ऽआप॒ऽओष॑धयः सन्तु दुर्मित्रि॒यास्तस्मै॑ सन्तु॒ योऽस्मान् द्वेष्टि॒ यं च॑ व॒यं द्वि॒ष्मः ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

ज्ञ में स्थित जल व ओषधि को अपनी जगह से मत हटाइए. यज्ञ में स्थित आप ओषधि को अपने स्थान पर रहने दीजिए. इन दोनों को बहीं सुशोभित होने दीजिए. वरुण देव हमें न छोड़ें. जो न मारने योग्य हैं, हम उन का वध न करें. हम बरुण देव की कृपा से शाप और पाप से मुक्त रहें. वे हमें न छोड़ें. जल और ओषधियां हमारी अच्छी मित्र हों. जिन से हम द्वेष रखते हैं, उन का नाश हो.जो हम से द्वेष रखते हैं, उन का नाश हो. (२२)

EN English Translation

Do not remove the water and medicine from your place. Let the medicine in the yajna remain in its place. Let these two beautify the book. Varun Dev should not leave us. We should not kill those who are not worth killing. May we be free from curses and sins by the grace of Barun Dev. They should not leave us. Water and medicines are our good friends. May those whom we hate be destroyed, those who hate us be destroyed. (22)

Mantra 6.23

ह॒विष्म॑तीरि॒माऽआपो॑ ह॒विष्माँ॒२ऽआवि॑वासति । ह॒विष्मा॑न् दे॒वोऽअ॑ध्व॒रो ह॒विष्माँ॑२ऽअस्तु॒ सूर्यः॑ ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

जल वाली नदियां हविष्मती हों. जल हविष्मान हो. देव हविष्मान हों. यज्ञ हविष्मान हो. सूर्य हविष्मान हो. (२३)

EN English Translation

Rivers with water should be havishmati. Water is desirable. May God be divine. Yajna is havishman. The sun is shining. (23)

Mantra 6.24

अ॒ग्नेर्वोऽप॑न्नगृहस्य॒ सद॑सि सादयामीन्द्रा॒ग्न्योर्भा॑ग॒धेयी॑ स्थ मि॒त्रावरु॑णयोर्भाग॒धेयी॑ स्थ॒ विश्वे॑षां दे॒वानां॑ भाग॒धेयी॑ स्थ । अ॒मूर्याऽउप॒ सूर्ये॒ याभि॒॑र्वा॒ सूर्यः॑ स॒ह । ता नो॑ हिन्वन्त्वध्व॒रम् ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि देवताओं तक हवि भाग पहुंचाते हैं. वे इंद्र देव तक हवि भाग पहुंचाते हैं. वे मित्र देव तक हवि भाग पहुंचाते हैं. वे वरुण देव तक हवि भाग पहुंचाते हैं. वे सभी देवों तक हवि भाग पहुंचाते हैं. भाप बना कर जो जल सूर्य ऊपर बहुत समय तक साथ रखते हैं, उस जल से हमारे यज्ञ को सफल बनाने की कृपा करें. (२४)

EN English Translation

Fire supplies havi part to the gods. They deliver havi part to Indra Dev. They deliver the money to the friend Dev. They deliver havi bhag to Varun Dev. They deliver havi bhag to all the gods. Please make our yajna successful with the water that the sun keeps together for a long time by making steam. (24)

Mantra 6.25

हृ॒दे त्वा॒ मन॑से त्वा॒ दि॒वे त्वा॒ सूर्या॑य त्वा । ऊ॒र्ध्वमि॒मम॑ध्व॒रं दि॒वि दे॒वेषु॒ होत्रा॑ यच्छ ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवगण! आप हदय, मन, स्वर्ग और सूर्य में हैं. आप यज्ञ को ऊंचा उठाएं, यजमान को दिव्यता दें. यजमान को स्वर्ग दें.(२५)

EN English Translation

O Gods! You are in heart, mind, heaven and sun. You raise the yajna, give divinity to the host. Give heaven to the host. (25)

Mantra 6.26

सोम॑ राज॒न् विश्वा॒स्त्वं प्र॒जाऽउ॒पाव॑रोह॒ विश्वा॒स्त्वां प्र॒जाऽउ॒पाव॑रोहन्तु । शृ॒णोत्व॒ग्निः स॒मिधा॒ हवं॑ मे शृ॒ण्वन्त्वापो॑ धि॒षणा॑श्च दे॒वीः । श्रोता॑ ग्रावाणो वि॒दुषो॒ न य॒ज्ञꣳ शृ॒णोतु॑ दे॒वः स॑वि॒ता हवं॑ मे॒ स्वाहा॑ ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप सब के राजा हैं. आप प्रजा पर अनुग्रह करने की कृपा करें. अग्नि समिधा से प्रज्वलित हैं. अग्नि हमारी स्तुतियां सुनने की कृपा करें. हम उन के लिए हवि समर्पित करते हैं. जल देव हमारी स्तुतियां सुनने की कृपा करें. हम उन के लिए हवि समर्पित करते हैं. बुद्द्धि की देवी हमारी स्तुतियां सुनने की कृपा करें. हम उन के लिए हवि समर्पित करते हैं. विद्वान्‌ यज्ञ में स्तुतियां पढ़ते हैं. सविता देव उन्हें सुनने की कृपा करें. उन के लिए यह आहुति समर्पित हैं. (२६)

EN English Translation

O Mon! You are the king of all. Please have mercy on your people. Fire is ignited with a lamp. May Agni please listen to our praises. We dedicate havi to them. May God of Water please listen to our praises. We dedicate havi to them. May the Goddess of Wisdom please listen to our praises. We dedicate havi to them. Scholars read praises in yajna. Savita Dev please listen to them. This sacrifice is dedicated to them. (26)

Mantra 6.27

देवी॑रापोऽअपां नपा॒द्यो व॑ऽऊ॒र्मिर्ह॑वि॒ष्यऽइन्द्रि॒यावा॑न् म॒दिन्त॑मः । तं दे॒वेभ्यो॑ देव॒त्रा द॑त्त शुक्र॒पेभ्यो॒ येषां॑ भा॒ग स्थ॒ स्वाहा॑ ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

दिव्य जल! आप के लहरदार प्रवाह इंद्रियों की शक्ति बढ़ाने बाले हैं. आप के लहरदार प्रवाह आनंददायी हैं. उस जल को देवों व रक्षक के लिए समर्पित कीजिए. उसे वीर्य बढ़ाने के लिए समर्पित कीजिए, इस में आप का भी एक भाग है. इन सब के लिए स्वाहा. (२७)

EN English Translation

Divine water! Your wavy flow increases the power of the senses. Your wavy flow is delightful. Dedicate that water to gods and protectors. Dedicate it to increasing semen, you also have a part in this. Thank you for all this. (27)

Mantra 6.28

कार्षि॑रसि समु॒द्रस्य॒ त्वा क्षि॑त्या॒ऽउन्न॑यामि । समापो॑ऽअ॒द्भिर॑ग्मत॒ समोष॑धीभि॒रोष॑धीः ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

समुद्र तक पृथ्वी की उर्वरता के लिए आप को ऊपर की ओर उठाते हैं. इस जल के साथ जलों को मिला कर ओषधियां उत्पन्न होती हैं. ओषधियों को भी ओषधि के साथ मिलाया जाता है. (२८)

EN English Translation

Lift you upwards for the fertility of the earth up to the sea. Medicines are produced by mixing water with this water. Medicines are also mixed with medicines. (28)

Mantra 6.29

यम॑ग्ने पृ॒त्सु मर्त्य॒मवा॒ वाजे॑षु॒ यं जु॒नाः । स यन्ता॒ शश्व॑ती॒रिषः॒ स्वाहा॑ ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप जिन यजमानों के पास से देवताओं तक हवि पहुंचाते हैं, वे लोग आप की कृपा से यज्ञ करते हैं. वे यजमान शाश्वत (स्थायी) और इष्ट धन को प्राप्त करते हैं. अग्नि के लिए स्वाहा. (२९)

EN English Translation

O agni! The hosts from whom you convey havi to the gods perform yajna by your grace. Those hosts attain eternal (permanent) and favored wealth. Swaha for agni. (29)

Mantra 6.30

दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ताभ्याम् । आद॑दे॒ रावा॑सि गभी॒रमि॒मम॑ध्व॒रं कृ॑धीन्द्रा॑य सु॒षूत॑मम् । उ॒त्त॒मेन॑ प॒विनोर्ज॑स्वन्तं॒ मधु॑मन्तं॒ पय॑स्वन्तं निग्रा॒भ्या स्थ देव॒श्रुत॑स्त॒र्पय॑त मा॒ ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

हम यजमान सूर्योदय के समय यज्ञ के साधन को अश्विनीकुमारों के हाथों में ग्रहण कराते हैं. अग्नि के लिए स्वाहा. पूषा देव के लिए स्वाहा. आप इच्छापूरक हैं. हम इंद्र देव के लिए यज्ञ करना चाहते हैं. हम उन के लिए यज्ञ को ऊर्जस्वी पदार्थों से पवित्र करते हैं. हम उन के लिए यज्ञ को रसीले और पवित्र पदार्थो से पवित्र करते हैं. वे हवि को भलीभांति ग्रहण करने की कृपा करें. आप हमें तृप्ति प्रदान करने की कृषा करें. (३०)

EN English Translation

We hosts take the means of yajna at sunrise in the hands of Ashwinikumars. Swaha for agni. Swaha for Pusha Dev. You are wishful. We want to perform yagna for Indra Dev. We sanctify the yajna for them with energetic substances. We sanctify the yajna for them with succulent and sacred substances. Please accept Havi well. Please try to satisfy us. (30)