Popular:
यजुर्वेद

Adhyaya 7

Yajurveda (यजुर्वेद)

यजुर्वेद • अध्याय 7

Adhyaya 7

30 Mantras Loaded
Mantra 7.1

वा॒चस्पत॑ये पवस्व॒ वृष्णो॑ऽअ॒ꣳशुभ्यां॒ गभ॑स्तिपूतः । दे॒वो दे॒वेभ्यः॑ पवस्व॒ येषां॑ भा॒गोऽसि॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप वाचस्पति के लिए पवित्र होइए. आप शक्तिशाली, शुभ एवं गर्भ से ही पवित्र हैं. आप जिन देवताओं का भाग हैं, उन के लिए प्रवाहित होइए, (१)

EN English Translation

O Mon! You be holy to the Vachaspati. You are powerful, auspicious and pure from the womb. Flow to the gods of whom you are part, (1)

Mantra 7.2

मधु॑मतीर्न॒ऽइष॑स्कृधि॒ यत्ते॑ सो॒मादा॑भ्यं॒ नाम॒ जागृ॑वि॒ तस्मै॑ ते सोम॒ सोमा॑य॒ स्वाहा॒ स्वाहो॒र्वन्तरि॑क्ष॒मन्वे॑मि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप मधुर धाराओं बाले हैं. आप हमारा इष्ट कीजिए. आप हमें जाग्रत कीजिए. जाग्रत सोम के लिए स्वाहा. सोम से सोम के लिए स्वाहा. यह आहुति अंतरिक्ष में विस्तार पाने की कृपा करे. (२)

EN English Translation

O Mon! You are the sweetest streams. You please us. You wake us up. Swaha for waking up Som. Swaha from Mon to Som. Please be pleased to expand in this sacrifice space. (2)

Mantra 7.3

स्वाङ्कृ॑तोऽसि॒ विश्वे॑भ्यऽइन्द्रि॒येभ्यो॑ दि॒व्येभ्यः॒ पार्थि॑वेभ्यो॒ मन॑स्त्वाष्टु॒ स्वाहा॑ त्वा सुभव॒ सूर्या॑य दे॒वेभ्य॑स्त्वा मरीचि॒पेभ्यो॒ देवा॑शो॒ यस्मै॒ त्वेडे॒ तत्स॒त्यमु॑परि॒प्रुता॑ भ॒ङ्गेन॑ ह॒तोऽसौ फट् प्रा॒णाय॑ त्वा व्या॒नाय॑ त्वा ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

आप स्वयंभू हैं. आप सभी देवों के लिए स्वयं प्रकाशित हुए हैं. आप इंद्रियों के लिए स्वयं प्रकाशित हुए हैं. आप स्वर्गलोक के लिए स्वयं प्रकाशित हुए हैं. आप पृथ्वी के लिए स्वयं प्रकाशित हुए हैं. पवित्र मन वाले आप के लिए स्वाहा. अच्छी तरह उत्पन्न होने बाले सूर्य के लिए स्वाहा. मरीचि देवों के लिए स्वाहा. मर्यादा भंग करने वालों का नाश कीजिए. आप सत्य से ओतप्रोत हैं. हम प्राण और व्यान से आप की उपासना करते हैं. (३)

EN English Translation

You are self-styled. You have been self-published for all gods. You are self-published to the senses. You have been self-published for paradise. You are self-published to earth. Swaha for you with a holy mind. Swaha for the sun to be well-produced. Swaha for marichi devas. Destroy those who violate dignity. You are imbued with truth. We worship you with life and wisdom. (3)

Mantra 7.4

उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽस्य॒न्तर्य॑च्छ मघवन् पा॒हि सोम॑म् । उ॒रु॒ष्य राय॒ऽएषो॑ यजस्व ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! सोम को कलश में ग्रहण कर लिया है. आप इस की रक्षा कीजिए. आप यजमानों को भरपूर वैभव दीजिए एवं उन की शत्रुओं से रक्षा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Indra! Som has been absorbed in the kalash. You protect it. You give full glory to the hosts and protect them from enemies. (4)

Mantra 7.5

अ॒न्तस्ते॒ द्यावा॑पृथि॒वी द॑धाम्य॒न्तर्द॑धाम्यु॒र्वन्तरि॑क्षम् । स॒जूर्दे॒वेभि॒रव॑रैः॒ ॒परै॑श्चान्तर्या॒मे म॑घवन् मादयस्व ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! स्वर्गलोक में, पृथ्वीलोक पर एवं अंतरिक्षलोक में आप का ही विस्तार है. अंतरिक्षलोक में आप देवताओं सहित अन्यों को (मनुष्यों को) मदमस्त बनाने की कृपा कीजिए. (५)

EN English Translation

O Lord Indra! In heaven, on earth and in space, you are an extension of yourself. Please make others (human beings) including gods beautiful in the space world. (5)

Mantra 7.6

स्वाङ्कृ॑तोऽसि॒ विश्वे॑भ्यऽइन्द्रि॒येभ्यो॑ दि॒व्येभ्यः॒ पार्थि॑वेभ्यो॒ मन॑स्त्वाष्टु॒ स्वाहा॑ त्वा सुभव॒ सूर्या॑य दे॒वेभ्य॑स्त्वा मरीचि॒पेभ्य॑ऽउदा॒नाय॑ त्वा ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

ह श्रेष्ठ जन्म वाले! आप सभी के लिए स्वयं प्रकाशित हुए हैं. आप इंद्रियों के लिए स्वयं प्रकाशित हुए हैं. आप देवताओं और मनुष्यों के मन के संतोष के लिए स्वयं प्रकाशित हुए हैं. आप को सूर्य के लिए (कलश में) ग्रहण किया जाता है. आप को मरीचि के लिए (कलश में) ग्रहण किया जाता है. आप को उदान (देवता) के लिए (उपयाम में) ग्रहण किया जाता है. (६)

EN English Translation

These are the best born! Self-published for everyone. You are self-published to the senses. You have been self-illuminated for the satisfaction of the minds of gods and human beings. You are eclipsed (in the urn) for the sun. You are taken (in the urn) for marichi. You are assumed (in upyam) for udan (deity). (6)

Mantra 7.7

आ वा॑यो भूष शुचिपा॒ऽउप॑ नः स॒हस्रं॑ ते नि॒युतो॑ विश्ववार । उपो॑ ते॒ऽअन्धो॒ मद्य॑मयामि॒ यस्य॑ देव दधि॒षे पू॑र्व॒पेयं॑ वा॒यवे॑ त्वा ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वायु! आप पवित्रता के रक्षक हैं. आप हजारों गुणों के आधार हैं. हम सोमरस से आप को आनंदित बनाते हैं. आप इस पेय को पहले भी पी चुके हैं. हम वायु के लिए इस पेय को धारण करते हैं. (७)

EN English Translation

O wind! You are the protector of purity. You are the basis of thousands of qualities. We make you happy with Somers. You have drunk this drink before. We wear this drink for air. (7)

Mantra 7.8

इन्द्र॑वायूऽइ॒मे सु॒ताऽउप॒ प्रयो॑भि॒राग॑तम् । इन्द॑वो वामु॒शन्ति॒ हि । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि वा॒यव॑ऽइन्द्रवा॒युभ्यां॑ त्वै॒ष ते॒ योनिः॑ स॒जोषो॑भ्यां त्वा ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! हे वायु! आप दोनों के प्रयोग में लाने के लिए यह सोमरस आया है(लाया गया है). आप इस का सेवन कीजिए. हे सोम! आप को इंद्र देव के लिए कलश में ग्रहण किया है. वही आप का मूल स्थान है. आप को वायु के लिए कलश में ग्रहण किया है. बही आप का मूल स्थान है. हम उन्हीं दोनों की प्रसन्नता के लिए आप को ग्रहण करते हैं. (८)

EN English Translation

O Indra Dev! O wind! This somers has come (brought) to put both of you to use. You consume it. O Mon! You have to take indra dev in kalash. That's your native place. You have to take in the urn for air. The book is your native place. We accept you for the happiness of both of them. (8)

Mantra 7.9

अ॒यं वां॑ मित्रावरुणा सु॒तः सोम॑ऽऋतावृधा । ममेदि॒ह श्रु॑त॒ꣳ हव॑म् । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि मि॒त्रावरु॑णाभ्यां त्वा ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र देव! हे वरुण देव! आप सत्य की वृद्धि करते हैं. हम आप के पुत्र आप दोनों के लिए इस सोमरस कलश में ग्रहण करते हैं. आप सोमरस का सेवन करने की कृपा कीजिए. (९)

EN English Translation

O friend God! O Varun Dev! You increase the truth. We your sons take in this Somerus urn for both of you. Please consume somers. (9)

Mantra 7.10

रा॒या व॒यꣳ स॑स॒वासो॑ मदेम ह॒व्येन॑ दे॒वा यव॑सेन॒ गावः॑ । तां धे॒नुं मि॑त्रावरुणा यु॒वं नो॑ वि॒श्वाहा॑ धत्त॒मन॑पस्फुरन्तीमे॒ष ते॒ योनि॑र्ऋता॒युभ्यां॑ त्वा ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र देव! हे वरुण देव! आप हमें ऐसा धन दीजिए जो वापस हम से न जाए. उस धन को पा कर हम आनंदित हों. हमें ऐसी गाएं प्रदान कीजिए, जो हमें छोड़ कर कहीं नहीं जाएं. आप की इस कृपा से हम वैसे ही प्रसन्न होंगे, जैसे देवगण हवि पा कर प्रसन्न होते हैं, गाय आहार पा कर प्रसन्न होती है. ऋत (सत्य) व यज्ञ की आयु की बढ़ोतरी के लिए आप दोनों यज्ञशाला में अपने लिए निश्चित आसन पर विराजिए. (१०)

EN English Translation

O Friend God! O Varun Dev! You give us money that doesn't go back from us. May we be happy to receive that money. Give us songs that don't leave us. With this grace of yours, we will be happy just as devgans are happy to get food, cows are happy to get food. To increase the age of Rita (Truth) and Yajna, both of you sit on a seat fixed for yourself in the Yajnashala. (10)

Mantra 7.11

या वां॒ कशा॒ मधु॑म॒त्यश्वि॑ना सू॒नृता॑वती । तया॑ य॒ज्ञं मि॑मिक्षितम् । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽस्य॒श्विभ्यां॑ त्वै॒ष ते॒ योनि॒र्माध्वी॑भ्यां त्वा ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनी देवो! आप मधुर वाणी से हमारे यज्ञ को सांचने की कृपा कीजिए. मधुर वाणी से हम ने भी यज्ञ को सांचा है. हम ने आप दोनों के लिए हवि को कलश में ग्रहण किया है. वही आप का मूल स्थान है. यज्ञ में आप अपने निर्धारित आसन पर विराजने की कृपा कीजिए. (११)

EN English Translation

O Ashwini Devo! Please cherish our yajna with sweet speech. With sweet speech, we have also moulded the yajna. We have taken Havi in the urn for both of you. That's your native place. Please sit on your prescribed seat in the yajna. (11)

Mantra 7.12

तं प्र॒त्नथा॑ पू॒र्वथा॑ वि॒श्वथे॒मथा॑ ज्ये॒ष्ठता॑तिं बर्हि॒षद॑ꣳ स्व॒र्विद॑म् । प्र॒ती॒ची॒नं वृ॒जनं॑ दोहसे॒ धुनि॑मा॒शुं जय॑न्त॒मनु॒ यासु॒ वर्ध॑से । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि॒ शण्डा॑य त्वै॒ष ते॒ योनि॑र्वी॒रतां॑ पा॒ह्यप॑मृष्टः॒ । शण्डो॑ दे॒वास्त्वा॑ शुक्र॒पाः प्रण॑य॒न्त्वना॑धृष्टासि ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र देव बारबार सोमरस को पीते हैं. सोमरस पोषक व आनंददायी है. इंद्र देव आत्मज्ञाता, ज्येष्ठ, कुश के आसन पर विराजते हैं. वे यजमानों के लिए धन का दोहन करते हैं और यजमानों के लिए धन की बढ़ोतरी करते हैं. वे वीर्यरक्षक हैं. उन के लिए सोमरस को कलश में ग्रहण किया गया है. बही उस की मूल योनि है. वे हमें दुष्टों से दूर करें तथा अपने लिए निर्धारित आसन पर विराजने की कृपा करें. (१२)

EN English Translation

Indra Dev drinks Somras repeatedly. Somras is nutritious and enjoyable. Indra Dev resides on the seat of self-knowing, jyestha, kush. They exploit money for hosts and increase wealth for hosts. They are virile protectors. For them, Somras has been taken in the kalash. The book is her original vagina. May they distance us from the wicked and bless us with the seat set for them. (12)

Mantra 7.13

सु॒वीरो॑ वी॒रान् प्र॑ज॒नय॒न् परी॑ह्य॒भि रा॒यस्पोषे॑ण॒ यज॑मानम् । स॒ञ्ज॒ग्मा॒नो दि॒वा पृ॑थि॒व्या शु॒क्रः शु॒क्रशो॑चिषा॒ निर॑स्तः॒ शण्डः॑ शु॒क्रस्या॑धि॒ष्ठान॑मसि ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

आप सुवीर हैं. आप वीरों को पैदा कीजिए. आप यजमान को धन से पोषित कीजिए. आप स्वर्गलोक व पृथ्वीलोक को चमकाने वाले हैं. आप सर्वत्र प्रकाश से चमकाइए. आप प्रकाश के निवास स्थान हैं. आप उजड्डपन को नष्ट करने वाले हैं. (१३)

EN English Translation

You are Suvir. You create heroes. You nurture the host with money. You are the one who shines heaven and earth. Shine with light everywhere. You are the abode of light. You are going to destroy the ruin. (13)

Mantra 7.14

अच्छि॑न्नस्य ते देव सोम सु॒वीर्य॑स्य रा॒यस्पोष॑स्य ददि॒तारः॑ स्याम । सा प्र॑थ॒मा सँस्कृ॑तिर्वि॒श्ववा॑रा॒ स प्र॑थ॒मो वरु॑णो मि॒त्रोऽअ॒ग्निः ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप अनंत शक्तिमान, श्रेष्ठ वीर्यवान व धन के पोषक हैं. हम आप के लिए सदा हवि देने बाले हैं. विशव पर वारने योग्य यह हमारी आद्य (पहली) संस्कृति हैं. वरुण, मित्र व अग्नि प्रथम देव हैं. (१४)

EN English Translation

O Mon! You are infinitely powerful, superior and nurturing wealth. We are always there for you. This is our first culture worthy of the world. Varuna, Mitra and Agni are the first gods. (14)

Mantra 7.15

स प्र॑थ॒मो बृह॒स्पति॑श्चिकि॒त्वाँस्तस्मा॒ऽइन्द्रा॑य सु॒तमाजु॑होत॒ स्वाहा॑ । तृ॒म्पन्तु॒ होत्रा॒ मध्वो॒ याः स्वि॑ष्टा॒ याः सुप्री॑ताः॒ सुहु॑ता॒ यत्स्वाहाया॑ड॒ग्नीत् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

बृहस्पति देव प्रथम देवता हैं. ज्ञाता लोग इंद्र देव के लिए यज्ञ करं. स्वाहापूर्वक उन के लिए हवि प्रदान करने की कृपा करें. यजमान होता मधुर आहुति से उन्हें तृप्त करने की कृपा करें. होता सुप्रीतिकर आहुति से उन्हें तृप्त करें. यजमान उन के लिए अच्छी तरह आहुति अग्नि के पास पहुंचाने की कृपा करें. (१५)

EN English Translation

Jupiter is the first deity. The wise people performed yagna for Indra Dev. Please gracefully provide havi for them. Please satisfy them with the sweet sacrifice of the host. Satisfy them with hota supritikar sacrifice. Please the host to bring them well to the agni. (15)

Mantra 7.16

अ॒यं वे॒नश्चो॑दय॒त् पृश्नि॑गर्भा॒ ज्योति॑र्जरायू॒ रज॑सो वि॒माने॑ । इ॒मम॒पा स॑ङ्ग॒मे सूर्य॑स्य॒ शिशुं॒ न विप्रा॑ म॒तिभी॑ रिहन्ति । उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि॒ मर्का॑य त्वा ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

ये बेन देव बादलों के गर्भ में स्थित जल को बरसने के लिए प्रेरित करते हैं. चिरायु ज्योति बाले सूर्य का वंदन करते हैं. जल को पा कर यजमान ऐसे प्रसन्न होते हैं, जैसे लोग पुत्र को पा कर प्रसन्न होते हैं. विद्वान्‌ बुद्धिपूर्वक सूर्य की उपासना करते हैं. आप को मर्क (राक्षस-विनाश) के लिए कलश में ग्रहण किया गया है. (१६)

EN English Translation

These Ben Devs inspire the water in the womb of the clouds to rain. Chirayu Jyoti Bale worships the sun. By getting water, the hosts are so happy, just as people are happy to get a son. Scholars worship the sun wisely. You have been eclipsed in the urn for Merck (monster-destruction). (16)

Mantra 7.17

मनो॒ न येषु॒ हव॑नेषु ति॒ग्मं विपः॒ शच्या॑ वनु॒थो द्र॑वन्ता । आ यः शर्या॑भिस्तुविनृ॒म्णोऽ अ॒स्याश्री॑णीता॒दिशं॒ गभ॑स्तावे॒ष ते॒ योनिः॑ प्र॒जाः पा॒ह्यप॑मृष्टो॒ मर्को॑ दे॒वास्त्वा॑ मन्थि॒पाः प्रण॑य॒न्त्वना॑धृष्टासि ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

यजमान हवनों में मन से भाग लेते हैं. द्रवित होने वाले सोमरस का मन से पान करते हैं. हम सोम से अनुरोध करते हैं कि हम संतानसहित शत्रुओं का विनाश करने में समर्थ हो सकें. हम मथानी की तरह उन्हें मथ दें. हम निर्भय हो कर देवत्व प्रा करें. देवगण हमें संरक्षण प्रदान करने की कृपा करें. (१७)

EN English Translation

The hosts participate in havans wholeheartedly. Those who are moved drink somers with their mind. We request Som to be able to destroy enemies including children. Let us churn them like Mathani. Let us fearlessly attain divinity. May the gods please protect us. (17)

Mantra 7.18

सु॒प्र॒जाः प्र॒जाः प्र॑ज॒नय॒न् परी॑ह्य॒भि रा॒यस्पोषे॑ण॒ यज॑मानम् । स॒ञ्ज॒ग्मा॒नो दि॒वा पृ॑थि॒व्या म॒न्थी म॒न्थिशो॑चिषा॒ निर॑स्तो॒ मर्को॑ म॒न्थिनो॑ऽधि॒ष्ठान॑मसि ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवगण! यजमान की संतान श्रेष्ठ हो. आप यजमान को श्रेष्ठ धन से पोसने की कृपा कीजिए, जैसे सूर्य स्वर्गलोक से पृथ्वी को प्रकाशित करते हैं. वैसे ही देवगण हमारे जीवन को प्रकाशित करने की कृपा करें. इन की कृपा से हम शत्रुओं को मथानी से मथने की तरह मथ दें. मर्क नामक असुर दुःख का घर है. आप की कृपा से (तेज से) वह भी पलायन कर जाए. (१८)

EN English Translation

O God! The host's child is the best. Please nurture the host with the best of wealth, just as the sun illuminates the earth from heaven. In the same way, May God bless us with our lives. By their grace, we should kill our enemies like a mathani. A demon named Merck is the house of sorrow. By your grace, he too should migrate. (18)

Mantra 7.19

ये दे॑वासो दि॒व्येका॑दश॒ स्थ पृ॑थि॒व्यामध्येका॑दश॒ स्थ । अ॒प्सु॒क्षितो॑ महि॒नैका॑दश॒ स्थ ते दे॑वासो य॒ज्ञमि॒मं जु॑षध्वम् ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

पृथ्वी और आकाश के बीच जो ग्यारह दिव्य देव स्थित हैं, वे सभी देव महिमावान हैं. वे ग्यारह ही देव इस यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की कृपा कें. (१९)

EN English Translation

All the eleven divine gods that lie between the earth and the sky are glorious. Only those eleven gods were pleased to successfully complete this yajna. (19)

Mantra 7.20

उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽस्याग्रय॒णोऽसि॒ स्वाग्रयणः । पा॒हि य॒ज्ञं पा॒हि य॒ज्ञप॑तिं॒ विष्णु॒स्त्वामि॑न्द्रि॒येण॑ पातु॒ विष्णुं त्वं पा॑ह्य॒भि सव॑नानि पाहि ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवगण! आप के लिए सोमरस को कलश में ग्रहण किया गया है. आप यज्ञ में सर्वप्रथम ग्रहण किए जाने बाले हैं. आप यज्ञ में सर्वप्रथम बुलाए जाने बाले हैं. आप यज्ञ की रक्षा कीजिए. आप यज्ञपति को संरक्षण दीजिए. आप विष्णु की रक्षा कीजिए. उन की रक्षा करें. आप तीनों संध्याओं की रक्षा करने की कृपा कीजिए. (२०)

EN English Translation

O Gods! For you, Someras has been eclipsed in the urn. You are the first to be accepted in the yajna. You are the first to be called in the yajna. You protect the yajna. You give protection to yajnapati. You protect Vishnu. Protect them. Please protect the three evenings of you. (20)

Mantra 7.21

सोमः॑ पवते॒ सोमः॑ पवते॒ऽस्मै ब्रह्म॑णे॒ऽस्मै क्ष॒त्राया॒स्मै सु॑न्व॒ते यज॑मानाय पवतऽइ॒षऽऊ॒र्जे प॑वते॒ऽद्भ्यऽओष॑धीभ्यः पवते॒ द्यावा॑पृथि॒वाभ्यां॑ पवते सुभू॒ताय॑ पवते॒ विश्वे॑भ्यस्त्वा दे॒वेभ्य॑ऽए॒ष ते॒ योनि॒र्विश्वे॑भ्यस्त्वा दे॒वेभ्यः॑ ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस प्रवाहित होता है. पवित्र सोम इस में प्रवाहित होता है. ब्राह्मणों के लिए यह सोम प्रवाहित होता है. क्षत्रियो के लिए यह सोम प्रवाहित होता है. ऊर्जादायी के लिए यह सोम प्रवाहित होता है. ओषध के लिए यह सोम प्रवाहित होता है. स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक के लिए यह सोम प्रवाहित होता है. अच्छे भरणपोषणकर्ता हेतु यह सोम प्रवाहित होता है. विशव के लिए यह सोम प्रवाहित होता है. यह विश्‍व के लिए मूल स्थान है. सभी देव यज्ञशाला में अपने लिए निर्धारित स्थान पर विराजें. (२१)

EN English Translation

Somerus flows. The holy Soma flows in it. For Brahmins, this som flows. For Kshatriyas, this som flows. This som flows for energy. This som flows for the drug. This som flows for heaven and earth. This SOM flows for a good feeder. This som flows for the world. It is the original place for the world. All the gods should sit at the place designated for themselves in the Yagyashala. (21)

Mantra 7.22

उ॒प॒या॒मगृ॑हीतो॒ऽसीन्द्रा॑य त्वा बृ॒हद्व॑ते॒ वय॑स्वतऽउक्था॒व्यं गृह्णामि । यत्त॑ऽइन्द्र बृ॒हद्वय॒स्तस्मै॑ त्वा॒ विष्ण॑वे त्वै॒ष ते॒ योनि॑रु॒क्थेभ्य॑स्त्वा दे॒वेभ्य॑स्त्वा देवा॒व्यं य॒ज्ञस्यायु॑षे गृह्णामि ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप को इंद्र देव के लिए कलश में ग्रहण किया गया है. आप को बृहद्‌ देव के लिए उपयाम में ग्रहण किया गया है. आप उपयाम (कलश) हैं. हम उक्त मंत्रों से आप की उपासना करते हैं. यह उपयाम इंद्र देव का मूल स्थान है. यह उपयाम ब्रह्म देव व विष्णु का मूल स्थान है. हम यज्ञ में उक्त मंत्र से आप सब देवों की उपासना करते हैं. हम यज्ञ में श्रेष्ठ दीर्घ जीवन की कामना से आप को ग्रहण करते हैं. (२२)

EN English Translation

O Mon! You have been absorbed in the kalash for Indra Dev. You have been eclipsed in upyam for Brihad Dev. You are upyam (kalash). We worship you with the above mantras. This is the original place of Upyam Indra Dev. This upyam is the original place of Brahma Dev and Vishnu. We worship all of you gods with the said mantra in the yajna. We accept you with the desire for a better long life in the yajna. (22)

Mantra 7.23

मि॒त्रावरु॑णाभ्यां त्वा देवा॒व्यं य॒ज्ञस्यायु॑षे गृह्णा॒मीन्द्रा॑य त्वा देवा॒व्यं य॒ज्ञस्यायु॑षे गृह्णा॒मीन्द्रा॒ग्निभ्यां॑ त्वा देवा॒व्यं य॒ज्ञस्यायु॑षे गृह्णा॒मीन्द्रा॒वरु॑णाभ्यां त्वा देवा॒व्यं य॒ज्ञस्यायु॑षे गृह्णा॒मीन्द्रा॒बृह॒स्पति॑भ्यां त्वा देवा॒व्यं य॒ज्ञस्यायु॑षे गृह्णा॒मीन्द्रा॒विष्णु॑भ्यां त्वा देवा॒व्यं य॒ज्ञस्यायु॑षे गृह्णामि ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! मित्र और बरुण देव के लिए आप को ग्रहण किया गया है. दीर्घ आयु हेतु मित्र और वरुण देव के लिए आप को ग्रहण किया गया है. हे सोम! इंद्र देव के लिए आप को ग्रहण किया है. हम ने इंद्र देव और अग्नि के लिए आप को ग्रहण किया है. वरुण देव के लिए आप को ग्रहण किया गया है. हे सोम! बृहस्पति देव के लिए आप को ग्रहण किया गया है. हे सोम! विष्णु के लिए आप को ग्रहण किया गया है. (२३)

EN English Translation

O Mon! You have been accepted for friend and Barun Dev. You have been accepted for long life as a friend and Varun Dev. O Mon! Indra dev has received you. We have received you for Indra Dev and Agni. You have been accepted for Varun Dev. O Mon! Jupiter has been eclipsed for you. O Mon! You have been accepted for Vishnu. (23)

Mantra 7.24

मू॒र्द्धानं॑ दि॒वोऽअ॑र॒तिं पृ॑थि॒व्या वै॑श्वान॒रमृ॒तऽआ जा॒तम॒ग्निम् । क॒विꣳ स॒म्राज॒मति॑थिं॒ जना॑नामा॒सन्ना पात्रं॑ जनयन्त दे॒वाः ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप स्वर्गलोक के सर्वोच्च स्थान पर चमकते हैं. आप पृथ्वी पर सूर्य की भांति चमकते हैं. आप वैश्वानर (आग) व सर्वज्ञ हैं. यजमान लोगों ने अग्नि को अरणिमंथन (लकड़ियों की रगड़) से प्रकट किया है. अग्नि देव हमारे अतिथि सम्राट्‌ हैं. (२४)

EN English Translation

O agni! You shine in the highest place of paradise. You shine like the sun on earth. You are a vaishvanar (agni) and omniscient. The hosts have revealed the agni with aranimanthan (rubbing of wood). Agni Dev is our guest emperor. (24)

Mantra 7.25

उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि ध्रु॒वोऽसि ध्रु॒वक्षि॑तिर्ध्रु॒वाणां॑ ध्रु॒वत॒मोऽच्यु॑तानामच्युत॒क्षित्त॑मऽए॒ष ते॒ योनि॑र्वैश्वान॒राय॑ त्वा । ध्रु॒वं ध्रु॒वेण॒ मन॑सा वा॒चा सोम॒मव॑नयामि । अथा॑ न॒ऽइन्द्र॒ऽइद्विशो॑ऽसप॒त्नाः सम॑नस॒स्कर॑त् ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप ध्रुव (स्थिर) और पृथ्वी पर शुव रहने वालों में अग्रगण्य हैं. आप श्रुवतम के नाम से प्रसिद्ध हैं. आप सब का मूल स्थान व आश्रय स्थान हैं. श्रुव मन बाले यजमान हम ध्रुव मन से वाणीपूर्वक आप को नमन करते हैं. इंद्र देव हम पत्नी और संतान सहित अच्छे मन से आप को नमन करते हैं. (२५)

EN English Translation

O Mon! You are the forerunner among those who live in the pole (stable) and the earth. You are famous as Shruvatam. You are everyone's native place and shelter. We bow down to you with a pole mind. Indra Dev, we bow to you with a good heart including wife and children. (25)

Mantra 7.26

यस्ते॑ द्र॒प्स स्कन्द॑ति॒ यस्ते॑ऽअ॒ꣳशुर्ग्राव॑च्युतो धि॒षण॑योरु॒पस्था॑त् । अ॒ध्व॒र्योर्वा॒ परि॑ वा॒ यः प॒वित्रा॒त्तं ते॑ जुहोमि॒ मन॑सा॒ वष॑ट्कृत॒ꣳ स्वाहा॑ दे॒वाना॑मुत्क्रम॑णमसि ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप का जो अंश पत्थरों से टूटते समय, निचोड़ते और छानते समय इधरउधर गिर जाता है, जो यज्ञ में आहुति डालने के बाद अध्वर्यु के पास बच जाता है, हम उस पवित्र भाग को मन से इकट्ठा करते हैं. एकत्रित किए हुए इस अंश को अग्नि को समर्पित करते हैं. सोम को संकल्पपूर्वक स्वाहा. आप देवताओं को ऊर्ध्वगति प्रदान करने वाले हैं. (२६)

EN English Translation

O Mon! The part of you that falls here and there while breaking with stones, squeezing and filtering, which is left near Adhwaryu after sacrificing in the yajna, we collect that holy part from the mind. This collected part is dedicated to agni. On Monday, he was determined. You are going to give upwards to the gods. (26)

Mantra 7.27

प्रा॒णाय॑ मे वर्चो॒दा वर्च॑से पवस्व व्या॒नाय॑ मे वर्चो॒दा वर्च॑से पवस्वोदा॒नाय॑ मे वर्चो॒दा वर्च॑से पवस्व वा॒चे मे॑ वर्चो॒दा वर्च॑से पवस्व॒ क्रतू॒दक्षा॑भ्यां मे वर्चो॒दा वर्च॑से पवस्व॒ श्रोत्रा॑य मे वर्चो॒दा वर्च॑से पवस्व॒ चक्षु॑र्भ्यां मे वर्चो॒दसौ॒ वर्च॑से पवेथाम् ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

आप हमारे प्राणों के लिए वर्चस्व (तेज) प्रदान कीजिए. आप हमारे व्यान के लिए वर्चस्व प्रदान कीजिए. आप हमारे अपान के लिए वर्चस्व प्रदान कीजिए. आप हमारे उदान के लिए वर्चस्व प्रदान कीजिए. आप हमारे मन में वर्चस्व दीजिए. आप हमारी वाणी में वर्चस्व दीजिए. आप हमारे कर्म में वर्चस्व दीजिए. आप हमारे नेत्र में वर्चस्व दीजिए. आप हमारे कानों को वर्चस्व दीजिए. (२७)

EN English Translation

You provide supremacy (fast) for our lives. You give supremacy to our business. You give supremacy to our people. You give supremacy to our udaan. You give supremacy in our minds. You dominate our speech. You give supremacy in our karma. You give supremacy in our eyes. You give supremacy to our ears. (27)

Mantra 7.28

आ॒त्मने॑ मे वर्चो॒दा वर्च॑से पव॒स्वौज॑से मे वर्चो॒दा वर्च॑से पव॒स्वायु॑षे मे वर्चो॒दा वर्च॑से पवस्व॒ विश्वा॑भ्यो मे प्र॒जाभ्यो॑ वर्चो॒दसौ॒ वर्च॑से पवेथाम् ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

आप हमारी आत्मा में वर्चस्व दीजिए. आप हमारे ओज में वर्चस्व दीजिए. आप हमारी आयु में वर्चस्व दीजिए. आप हमारी सारी प्रजा में वर्चस्व दीजिए. आप हमारी पृथ्वी के सभी साधनों को वर्चस्व दीजिए. (२८)

EN English Translation

You give supremacy in our soul. You dominate our oz. You dominate our age. You give supremacy to all our people. You give supremacy to all the means of our earth. (28)

Mantra 7.29

को॑ऽसि कत॒मोऽसि॒ कस्या॑सि॒ को नामा॑सि । यस्य॑ ते॒ नामाम॑न्महि॒ यं त्वा॒ सोमे॒नाती॑तृपाम । भूर्भुवः॒ स्वः सुप्र॒जाः प्र॒जाभिः॑ स्या सु॒वीरो॑ वी॒रैः सु॒पोषः॒ पोषैः॑ ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप कौन हैं ? आप कहां से हैं? आप किस के हैं ? आप का क्या नाम है, जिसे जान कर हम आप को सोमरस से तृप्त कर सकें. आप सर्वत्र व्याप्त हैं. आप की कृपा से हम अच्छी संतान वाले, वीरों बालें हों एवं अच्छे पोषण से पुष्ट हों. (२९)

EN English Translation

O Mon! Who are you? Where are you from? Who do you belong to? What is your name, knowing that we can satisfy you with somers. You are everywhere. By your grace, we should have good children, brave hair and be strengthened with good nutrition. (29)

Mantra 7.30

उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि॒ मध॑वे त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसि॒ माध॑वाय त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसि शु॒क्राय॑ त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसि॒ शुच॑ये त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसि॒ नभ॑से त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसि नभ॒स्याय त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसी॒षे त्वो॑पया॒मगृ॑हीतोऽस्यू॒र्जे त्वो॑पया॒मगृ॑हीतोऽसि॒ सह॑से त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसि सह॒स्याय त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसि॒ तप॑से त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽसि तप॒स्याय त्वोपया॒मगृ॑हीतोऽस्यꣳहसस्प॒तये॑ त्वा ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप को कलश में ग्रहण किया गया है. आप को मधु के लिए कलश से ग्रहण किया गया है. आप को माधव हेतु ग्रहण किया गया है. आप को शुक्र के लिए ग्रहण किया गया है. हे सोम! आप को पवित्रता के लिए ग्रहण किया गया है. आप को नभ हेतु ग्रहण किया गया है. आप को ऊर्जा हेतु ग्रहण किया गया है. हे सोम! आप को साहस के लिए ग्रहण किया गया है. हे सोम! आप को साहस से ग्रहण किया गया है. हे सोम! आप को तप के लिए ग्रहण किया गया है. हे सोम! आप को मर्यादा के लिए ग्रहण किया गया है. (३०)

EN English Translation

O Mon! You have been eclipsed in the urn. You have been eclipsed from the urn for honey. You have been accepted for Madhav. You have been eclipsed to Venus. O Mon! You have been accepted for purity. You have been assumed to be good. You have been absorbed for energy. O Mon! You have been eclipsed for courage. O Mon! You have been embraced with courage. O Mon! You have been eclipsed for tenacity. O Mon! You have been accepted for dignity. (30)