Adhyaya 8
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 8
उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽस्यादि॒त्येभ्य॑स्त्वा । विष्ण॑ऽउरुगायै॒ष ते॒ सोम॒स्तꣳ र॑क्षस्व॒ मा त्वा॑ दभन् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम देव! आदित्य देव की तरह आप को कलश में ग्रहण करते हैं. हे विष्णु! हम आप के लिए स्तोत्र गाते हैं. आप सोमरस व हमारी रक्षा कीजिए. कोई भी आप का दमन न कर सके. (१)
EN English Translation
O Som Dev! Like Aditya Dev, you are accepted in the kalash. O Vishnu! We sing hymns to you. You protect Somers and us. No one can suppress you. (1)
क॒दा च॒न स्त॒रीर॑सि॒ नेन्द्र॑ सश्चसि दा॒शुषे॑ । उपो॒पेन्नु म॑घव॒न् भूय॒ऽइन्नु ते॒ दानं॑ दे॒वस्य॑ पृच्यतऽआदि॒त्येभ्य॑स्त्वा ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र देव! आप अहिंसक हैं. आप हमारे पास पधारिए. आप हवि को ग्रहण कीजिए. आप धनवान हैं. आप अपने दान से हमें भी धनवान बनाइए. हम आदित्यों जैसा स्नेह पाने के लिए इंद्र देव की उपासना करते हैं. (२)
EN English Translation
O Lord Indra! You are non-violent. You come to us. You accept Havi. You are rich. You also make us rich with your donations. We worship Lord Indra to get the same affection as adityas. (2)
क॒दा च॒न प्रयु॑च्छस्यु॒भे निपा॑सि॒ जन्म॑नी । तुरी॑यादित्य॒ सव॑नं तऽइन्द्रि॒यमात॑स्थाव॒मृतं॑ दि॒व्यादि॒त्येभ्य॑स्त्वा ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पात्र! हम आदित्य देव की प्रसन्नता के लिए आप को ग्रहण करते हैं. आदित्य देव शांतचित्त, आनंददाता तथा देवों और मनुष्यों का कल्याण करने बाले हैं. (३)
EN English Translation
O character! We accept you for the happiness of Aditya Dev. Aditya Dev is calm, blissful and welfare of gods and human beings. (3)
य॒ज्ञो दे॒वानां॒ प्रत्ये॑ति सु॒म्नमादि॑त्यासो॒ भव॑ता मृड॒यन्तः॑ । आ वो॒ऽर्वाची॑ सुम॒तिर्व॑वृत्याद॒ꣳहोश्चि॒द्या व॑रिवो॒वित्त॒रास॑दादि॒त्येभ्य॑स्त्वा ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
ज्ञ देवों के प्रति (लिए) हैं. हे अच्छे मन वाले आदित्यगण! आप हम सब के लिए सुखकारी हों. आप की प्राचीन और श्रेष्ठ मति हमें प्राप्त हो. इस से विपरीत बुद्धि बाले भी यज्ञ भाव में रुचि लें. आदित्य देव की प्रसन्नता के लिए सोम को ग्रहण करते हैं. (४)
EN English Translation
They are devoted to gods. O good-minded Adityas! May you be happy for all of us. May we have your ancient and superior wisdom. On the contrary, even those with intellectual intelligence should take interest in yajna bhava. Aditya accepts Som for Dev's happiness. (4)
विव॑स्वन्नादित्यै॒ष ते॑ सोमपी॒थस्तस्मि॑न् मत्स्व । श्रद॑स्मै नरो॒ वच॑से दधातन॒ यदा॑शी॒र्दा दम्प॑ती वा॒मम॑श्नु॒तः । पुमा॑न् पु॒त्रो जा॑यते वि॒न्दते॒ वस्वधा॑ वि॒श्वाहा॑र॒पऽए॑धते गृ॒हे ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे आदित्य! आप सोमरस पी कर प्रसन्न होइए. जो यजमान दंपती श्रेष्ठ वचनों से इन की उपासना करते हैं, श्रद्धा रखते हैं उन के पुरुषार्थी पुत्र पेदा होते हैं. धनधान्य भरपूर रहते हैं. घर में सुखशांति रहती है. (५)
EN English Translation
O Aditya! You are happy to drink somerosa. The host couples who worship them with the best words and have faith, their masculine sons are peda. Money is abundant. There is peace and happiness in the house. (5)
वा॒मम॒द्य स॑वितर्वा॒ममु श्वो दि॒वेदि॑वे वा॒मम॒स्मभ्य॑ꣳ सावीः । वा॒मस्य॒ हि क्षय॑स्य देव॒ भूरे॑र॒या धि॒या वा॑म॒भाजः॑ स्याम ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सविता देव! हमारा आज सुखदायी हो. हमारा कल सुखदायी हो. हमारा प्रतिदिन सुखदायी हो. हम सुखदायी घर में रहें. हमारी बुद्दि सुखदायी हो. हम सदा सुख भोगने योग्य रहें. (६)
EN English Translation
O Savita Dev! May ours be happy today. May our tomorrow be pleasant. May our day be pleasant. We stay in a happy house. Our intellect is pleasant. May we always be able to enjoy happiness. (6)
उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि सावि॒त्रोऽसि चनो॒धाश्च॑नो॒धाऽअ॑सि॒ चनो॒ मयि॑ धेहि । जिन्व॑ य॒ज्ञं जिन्व॑ य॒ज्ञप॑तिं॒ भगा॑य दे॒वाय॑ त्वा सवि॒त्रे ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हम ने कलश ग्रहण कर लिया है. सविता देव अन्नदाता हैं. वह हमें अनन प्रदान करने की कृपा करें. आप हमारे लिए अन्न धारिए व यज्ञपति का यज्ञ पूरा कराइए. हम अपने सौभाग्य के लिए सविता देव की उपासना करते हैं. (७)
EN English Translation
We have taken the urn. Savita Dev is the food provider. May He be pleased to give us anan. You should save food for us and complete the yajna of yajnapati. We worship Savita Dev for our good fortune. (7)
उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि सु॒शर्मा॑सि सुप्रतिष्ठा॒नो बृ॒हदु॑क्षाय॒ नमः॑ । विश्वे॑भ्यस्त्वा दे॒वेभ्य॑ऽए॒ष ते॒ योनि॒र्विश्वे॑भ्यस्त्वा दे॒वेभ्यः॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप को कलश में ग्रहण कर लिया है. आप सुखदाता, सुप्रतिष्ठित, विशाल व कर्तव्य पालक हैं. हम आप को नमन करते हैं. सभी देवों के लिए आप की स्थापना की जाती है. आप देवों के मूल स्थान हैं. (८)
EN English Translation
O Mon! You have been absorbed in the urn. You are a pleasant, well-respected, vast and duty-loving. We salute you. For all the gods you are established. You are the original place of gods. (8)
उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि॒ बृह॒स्पति॑सुतस्य देव सोम त॒ऽइन्दो॑रिन्द्रि॒याव॑तः॒ पत्नी॑वतो॒ ग्रहाँ॑२ऽऋध्यासम् । अ॒हं प॒रस्ता॑द॒हम॒वस्ताद् यद॒न्तरि॑क्षं॒ तदु॑ मे पि॒ताभू॑त् । अ॒हꣳ सूर्य॑मुभ॒यतो॑ ददर्शा॒हं दे॒वानां॑ पर॒मं गुहा॒ यत् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप बृहस्पति के पुत्र हैं. हम ने आप को उपयाम में ग्रहण कर लिया है. हम सोम को पत्नी के साथ ग्रहण करते हैं. हम उन की बढ़ोतरी करते हैं. अंतरिक्ष पिता तुल्य हैं. हम सब ओर से उन का संरक्षण पाए हुए हैं. हम दोनों ओर से सूर्य के दर्शन करें. हम देवताओं की परम गुहा के दर्शन करें. (९)
EN English Translation
O Mon! You are the son of Jupiter. We have assumed you in upyam. We accept Mon with his wife. We increase them. Space is fatherly. We are protected by them from all sides. Let us see the sun from both sides. Let us see the supreme cavity of the gods. (9)
अग्ना३इ पत्नी॑वन्त्स॒जूर्दे॒वेन॒ त्वष्ट्रा॒ सोमं॑ पिब॒ स्वाहा॑ । प्र॒जाप॑ति॒र्वृषा॑सि रेतो॒धा रेतो॒ मयि॑ धेहि प्र॒जाप॑तेस्ते॒ वृष्णो॑ रेतो॒धसो॑ रेतो॒धाम॑शीय ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप पत्नी सहित त्वष्टा देव की भांति सोमपान कीजिए. हम आप के लिए आहुति समर्पित करते हैं. हे प्रजापति! आप वीर्य धारक हैं. आप हमें वीर्यवान बनाइए. आप पराक्रमी हैं. आप हमारे लिए पराक्रम धारिए. हम वीर्यवान च शक्तिशाली हों. (१०)
EN English Translation
O agni! You should drink sompan like tvashta dev with wife. We dedicate sacrifices to you. O Prajapati! You are a semen holder. You make us semen. You are mighty. You hold might for us. We are powerful. (10)
उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसि॒ हरि॑रसि हारियोज॒नो हरि॑भ्यां त्वा । हर्यो॑र्धा॒ना स्थ॑ स॒हसो॑मा॒ऽइन्द्रा॑य ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप को कलश में ग्रहण किया है. आप हरे रंग के हैं. आप योजन दूर से अपने घोड़ों की सहायता से पधारिए. आप इंद्र देव के साथ हरे रंग के घोड़ों वाले रथ पर पधारिए. (११)
EN English Translation
O Mon! You have to be eclipsed in the urn. You're green. You plan to come from a distance with the help of your horses. You come with Indra Dev on a chariot with green horses. (11)
यस्ते॑ऽअश्व॒सनि॑र्भ॒क्षो यो गो॒सनि॒स्तस्य॑ तऽइ॒ष्टय॑जुष स्तु॒तस्तो॑मस्य श॒स्तोक्थ॒स्योप॑हूत॒स्योप॑हूतो भक्षयामि ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप उपासना योग्य हैं. हम बारबार आप को आमंत्रित करते हैं. हम उक्त मंत्र से आप की उपासना करते हैं. आप घोड़ों व गायों के प्रेरक हैं. हम यजुर्वेद के मंत्रों से आप की उपासना करते हैं. हम अपने अभीष्ट की पूर्ति चाहते हैं. (१२)
EN English Translation
O Mon! You are worthy of worship. We invite you again and again. We worship you with the said mantra. You are an inspiration to horses and cows. We worship you with the mantras of Yajurveda. We want to fulfill our desire. (12)
दे॒वकृ॑त॒स्यैन॑सोऽव॒यज॑नमसि मनु॒ष्यकृत॒स्यैन॑सोऽव॒यज॑नमसि पि॒तृकृ॑त॒स्यैन॑सोऽव॒यज॑नम-स्या॒त्मकृ॑त॒स्यैन॑सोऽव॒यज॑नम॒स्येन॑सऽएनसोऽव॒यज॑नमसि । यच्चा॒हमेनो॑ वि॒द्वाँश्च॒कार॒ यच्चावि॑द्वाँ॒स्तस्य॒ सर्व॒स्यैन॑सोऽव॒यज॑नमसि ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
आप देवताओं के प्रति यज्ञ आदि से संबंधित पापों को दूर करने बाले हैं. आप यज्ञ आदि से संबंधित मनुष्य के पापों को दूर करने बाले हैं. पितरों के प्रति किए गए पापों को दूर करने बाले हैं. आप अपनेआप के प्रति किए गए पापों को दूर करने बाले हैं. आप जानेअनजाने में किए गए पापों को दूर करने बाले हैं. आप हमें सभी पापों से मुक्त करने की कृपा कीजिए. (१३)
EN English Translation
You are going to remove the sins related to yajna etc. towards the gods. You are the one to remove the sins of man related to yajna etc. They are about removing the sins committed against the ancestors. You are the one to remove the sins committed against yourself. You know that you are the one to remove the sins committed unknowingly. Please free us from all sins. (13)
सं वर्च॑सा॒ पय॑सा॒ सं त॒नूभि॒रग॑न्महि॒ मन॑सा॒ सꣳशि॒वेन॑ । त्वष्टा॑ सु॒दत्रो॒ वि द॑धातु॒ रायोऽनु॑मार्ष्टु त॒न्वो यद्विलि॑ष्टम् ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हम वर्चस्वी, दूधपूर्ण, श्रेष्ठ शरीर वाले और मन से कल्याणकारी रहे. त्वष्टा देव हमारे लिए धन धारिए. आप हमें धन देने व कष्ट विहीन करने की कृपा कीजिए. (१४)
EN English Translation
We were dominated, milky, superior in body and welfare with our mind. May Tvashta Dev hold money for us. Please give us money and make us miserable. (14)
समि॑न्द्र णो॒ मन॑सा नेषि॒ गोभिः॒ सꣳ सू॒रिभि॑र्मघव॒न्त्सꣳ स्व॒स्त्या । सं ब्रह्म॑णा दे॒वकृ॑तं॒ यदस्ति॒ सं दे॒वाना॑ सुम॒तौ य॒ज्ञिया॑ना॒ स्वाहा॑ ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र देव! आप हमें अच्छा मन, इष्ट गाएं व वीरता वाली भावना दीजिए. आप हमें कल्याणकारी भावनाओं से भरिए. आप ब्राह्मणों द्वारा देवताओं के लिए किए गए कार्यो के प्रति श्रेष्ठ बुद्द्धि से जोडिए. यजमानों की ओर से भेंट की गई आहुति स्वीकार कीजिए. (१५)
EN English Translation
O Indra Dev! You give us a good mind, a favored song and a feeling of bravery. You fill us with welfare sentiments. You associate with the best intellect towards the work done by Brahmins for the gods. Accept the sacrifices made by the hosts. (15)
सं वर्च॑सा॒ पय॑सा॒ सं त॒नूभि॒रग॑न्महि॒ मन॑सा॒ सꣳशि॒वेन॑ । त्वष्टा॑ सु॒दत्रो॒ विद॑धातु॒ रायोऽनु॑मार्ष्टु त॒न्वो यद्विलि॑ष्टम् ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हम वर्चस्वी, दूधपूर्ण, श्रेष्ठ शरीर वाले मन से कल्याणकारी रहें. त्वष्टा देव! हमारे लिए धन धारिए. आप हमें धन दीजिए. आप हमें कष्ट विहीन करने की कृपा कीजिए. (१६)
EN English Translation
May we be benevolent with a dominant, milky, superior body mind. God of God! Keep money for us. You give us money. Please make us painless. (16)
धा॒ता रा॒तिः स॑वि॒तेदं जु॑षन्तां प्र॒जाप॑तिर्निधि॒पा दे॒वोऽअ॒ग्निः । त्वष्टा॒ विष्णुः॑ प्र॒जया॑ सꣳररा॒णा यज॑मानाय॒ द्रवि॑णं दधात॒ स्वाहा॑ ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सव्रिता देव! आप धन धारणकर्ता हैं. हम आप के लिए यज्ञ करते हैं. प्रजापति निधिवान व पालक हैं. अग्नि, त्वष्टा देव विष्णु यजमान के लिए श्रेष्ठ संतान व धन धारने की कृपा करें. हम इन सब देवताओं के लिए आहुतियां भेंट करते हैं. (१७)
EN English Translation
O Lord God! You are a money holder. We perform yajna for you. Prajapati is a nidhivan b foster. Please be the best child and wealth for the agni, tvashta god Vishnu host. We offer sacrifices to all these gods. (17)
सु॒गा वो॑ देवाः॒ सद॑नाऽअकर्म॒ यऽआ॑ज॒ग्मेदꣳ सव॑नं जुषा॒णाः । भ॑रमाणा॒ वह॑माना ह॒वीष्य॒स्मे ध॑त्त वसवो॒ वसू॑नि॒ स्वाहा॑ ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवो! यज्ञ सदन आप के लिए सुगम बना दिए हैं. आप आसानी से यज्ञ- सेवन करने का काम कर सकते हैं. आप के लिए पात्र हवि से भरे हैं. आप के लिए हवि वहन कर रहे हैं. आप हमारे लिए धन धारिए. ये सभी आहुतियां धन के लिए अर्पित हैं. (१८)
EN English Translation
O God! Yagya Sadan has made it easier for you. You can easily do the work of yajna-consuming. Eligible for you are full of havi. You are bearing havi for. You save money for us. All these sacrifices are dedicated to wealth. (18)
याँ२ऽआव॑हऽउश॒तो दे॑व दे॒वाँस्तान् प्रेर॑य॒ स्वेऽअ॑ग्ने स॒धस्थे॑ । ज॒क्षि॒वासः॑ पपि॒वास॑श्च॒ विश्वेऽसुं॑ घ॒र्मꣳ स्व॒राति॑ष्ठ॒तानु॒ स्वाहा॑ ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप ने जिन का आह्वान किया है, उन देवों को अपनेअपने स्थान पर प्रतिष्ठित करने की कृपा कीजिए. आप यज्ञ में दी गई हवि सारे यज्ञ की आहुतियां ग्रहण करने की कृपा कीजिए. हम आप के लिए आहुतियां अर्पित करते हैं. (१९)
EN English Translation
O agni! Please establish the gods you have called for in your place. Please accept the sacrifices of all the sacrifices given in the yajna. We offer sacrifices to you. (19)
व॒यꣳ हि त्वा॑ प्रय॒ति य॒ज्ञेऽअ॒स्मिन्नग्ने॒ होता॑र॒मवृ॑णीमही॒ह । ऋध॑गया॒ऽऋध॑गु॒ताश॑मिष्ठाः प्रजा॒नन् य॒ज्ञमुप॑याहि वि॒द्वान्त्स्वाहा॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! जिस यज्ञ के लिए आप को यहां आमंत्रित किया गया है, उसे आप ने अच्छी तरह पूरा किया. इसलिए अब ज्ञान संपन्न आप अपने स्थान की ओर प्रस्थान करते हुए यह आहुति स्वीकार करें. (२०)
EN English Translation
O agni! The yajna for which you have been invited here, you completed it well. Therefore, now you, who are knowledgeable, accept this sacrifice while departing towards your place. (20)
देवा॑ गातुविदो गा॒तुं वि॒त्त्वा गा॒तुमि॑त । म॒न॑सस्पतऽइ॒मं दे॑व य॒ज्ञꣳ स्वाहा॒ वाते॑ धाः ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवतागण! आप यज्ञ के ज्ञाता हैं. आप अपने ज्ञात स्थान की ओर गमन कीजिए. आप मन के स्वामी हैं. इस यज्ञ में आप के लिए आहुति अर्पित करते हैं. आप हमारे लिए शुद्ध वायु धारिए. (२१)
EN English Translation
O gods! You are the knower of yajna. You go to your known place. You are the master of the mind. In this yajna, sacrifices are offered for you. You hold pure air for us. (21)
यज्ञ॑ य॒ज्ञं ग॑च्छ य॒ज्ञप॑तिं गच्छ॒ स्वां योनिं॑ गच्छ॒ स्वाहा॑ । ए॒ष ते॑ य॒ज्ञो य॑ज्ञपते स॒हसू॑क्तवाकः॒ सर्व॑वीर॒स्तं जु॑षस्व॒ स्वाहा॑ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यज्ञ देव! आप यज्ञ की ओर जाइए. आप यज्ञपति को प्राप्त होइए. आप अपने मूल स्थान को जाइए. यह आप का यज्ञ है. आप यज्ञपति के पास जाइए. हम आप को आहुति भेंट करते हैं. हम हजारों वाणियों से आप की स्तुति करते हैं. आप सर्वाधिक वीर हैं. हम इस यज्ञ में आप के लिए आहुति अर्पित करते हैं. (२२)
EN English Translation
O God! You go towards yajna. You get the sacrifice. Go to your native place. This is your sacrifice. You go to Yajnapati. We offer sacrifices to you. We praise you with thousands of words. You are the most brave. We offer sacrifices for you in this yajna. (22)
माहि॑र्भू॒र्मा पृदा॑कुः । उ॒रुꣳ हि राजा॒ व॑रुणश्च॒कार॒ सूर्या॑य॒ पन्था॒मन्वे॑त॒वाऽउ॑ । अ॒पदे॒ पादा॒ प्रति॑धातवेऽकरु॒ताप॑व॒क्ता हृ॑दया॒विध॑श्चित् । नमो॒ वरु॑णाया॒भिष्ठि॑तो॒ वरु॑णस्य॒ पाशः॑ ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
आप पृथ्वी पर अजगर के समान खतरनाक मत बनिए. सूर्य के प्रस्थान के लिए वरुण देव मार्ग को सुगम बनाने की कृपा करें. वरुण देव जहां पैर न रखे जा सकते हैं, वहां भी मार्ग बना देते हैं, प्रतिघात कर देते हैं. हृदय के कष्ट दूर करते हैं. उन के पाश दुष्टनाशी हैं. वे प्रतिष्ठित देव हैं. हमारा उन्हें नमन. (२३)
EN English Translation
Don't be as dangerous as a dragon on earth. Please make varun dev marg easier for the departure of sun. Varun Dev makes a way where his feet cannot be placed, he retaliates. Removes the pain of the heart. The loops of them are evil depressants. He is the iconic god. We salute them. (23)
अ॒ग्नेरनी॑कम॒पऽआवि॑वेशा॒पां नपा॑त् प्रति॒रक्ष॑न्नसु॒र्यम् । दमे॑दमे स॒मि॑धं यक्ष्यग्ने॒ प्रति॑ ते जि॒ह्वा घृ॒तमुच्च॑रण्य॒त् स्वाहा॑ ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप जल में प्रवेश कीजिए. ताकि जलधार नीचे न गिर पाए. आप असुरों से यज्ञ की रक्षा कीजिए. आप समिधा को ग्रहण करने की कृपा कीजिए. आप की जिह्ला यज्ञ का घी धारण करने के लिए प्रेरित हो. हम अग्नि के लिए आहुति अर्पित करते हैं. (२४)
EN English Translation
O agni! You enter the water. So that the watershed does not fall down. You protect the yajna from the asuras. Please accept samidha. Be inspired to wear the ghee of your jihla yagna. We offer sacrifices for agni. (24)
स॒मु॒द्रे ते॒ हृद॑यम॒प्स्वन्तः सं त्वा॑ विश॒न्त्वोष॑धीरु॒तापः॑ । य॒ज्ञस्य॑ त्वा यज्ञपते सू॒क्तोक्तौ॑ नमोवा॒के वि॑धेम॒ यत् स्वाहा॑ ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप का हृदय समुद्र व जलमय हैं. आप को हम वहां स्थापित करते हैं. आप की ओषधियां और जल हमारे लिए प्रवाहित होते रहें. हे यज्ञपति! हम आप के लिए सूक्त उचारते हैं. विधिविधानपूर्वक आहुति अर्पित करते हैं. आप के लिए नमन. (२५)
EN English Translation
O Mon! Your heart is sea and water. Let you install us there. May your medicines and water continue to flow for us. O Lord! We pray for you. They offer sacrifices lawfully. Salutations to you. (25)
देवी॑रापऽए॒ष वो॒ गर्भ॒स्तꣳ सुप्री॑त॒ꣳ सुभृ॑तं बिभृत । देव॑ सोमै॒ष ते॑ लो॒कस्तस्मि॒ञ्छञ्च॒ वक्ष्व॒ परि॑ च वक्ष्व ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे दिव्य जल! यह सोमपात्र आप का गर्भ है. आप प्रेम से व इस का पोषण करते हुए ग्रहण करें. हे सोम! जल आप का लोक है. आप उस की इच्छा करिए. आप भी सुखी रहिए. हमें भी सुखी रखिए. संरक्षण दीजिए. (२६)
EN English Translation
O divine water! This sompatra is your womb. You should take it with love and nourish it. O Mon! Water is your folk. You wish him. You also be happy. Keep us happy too. Give protection. (26)
अव॑भृथ निचुम्पुण निचे॒रुर॑सि निचुम्पु॒णः । अव॑ दे॒वैर्दे॒वकृ॑त॒मेनो॑ऽयासिष॒मव॒ मर्त्यै॒र्मर्त्य॑कृतं पु॒रु॒राव्णो॑ देव रि॒षस्पा॑हि । दे॒वाना॑ स॒मिद॑सि ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अवभृथ (स्नान यज्ञ)! आप निचुड़ने व निरंतर बहने वाले हैं. आप दैवकृपा से देवों के प्रति हमारे पाप दूर करने की कृपा कीजिए. आप मनुष्यों के प्रति किए गए हमारे पापों को दूर करने की कृपा कीजिए. आप परेशान करने बाले शत्रुओं को दूर करने की कृपा कीजिए. आप की कृपा से देवत्व बढ़ता है. (२७)
EN English Translation
O Aabhrutha (bath yagna)! You are going to go out and flow continuously. Please remove our sins towards the gods by divine grace. Please remove our sins committed to human beings. Please remove your troubled enemies. By your grace, divinity increases. (27)
एज॑तु॒ दश॑मास्यो॒ गर्भो॑ ज॒रायु॑णा स॒ह । यथा॒यं वा॒युरेज॑ति॒ यथा॑ समु॒द्रऽएज॑ति । ए॒वायं दश॑मास्यो॒ऽअस्र॑ज्ज॒रायु॑णा स॒ह ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
दस माह के गर्भ के जरायु के साथ जाइए. जैसे यह वायु जाती है, जैसे यह समुद्र जाता है, वैसे ही आप दस मास के जरायु के साथ उत्पन्न हुए. (२८)
EN English Translation
Go with the jaw of ten months' gestation. Just as this air goes, as it goes to the sea, so you were born with ten months of old age. (28)
यस्यै॑ ते य॒ज्ञियो॒ गर्भो॒ यस्यै॒ योनि॑र्हिर॒ण्ययी॑ । अङ्गा॒न्यह्रु॑ता॒ यस्य॒ तं मा॒त्रा सम॑जीगम॒ꣳ स्वाहा॑ ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवी! इसी से आप का गर्भ यज्ञ से संबंधित भावनाएं रखने वाला है. आप की योनि इसी से स्वर्गमयी है. अंग अग्नि की तरह पवित्र हैं. मंत्रों से आप का पवित्र समागम होता है. आप के लिए यह आहुति समर्पित है. (२९)
EN English Translation
O Goddess! With this, your womb is going to have feelings related to yajna. Your vagina is heavenly by this. Organs are as sacred as agni. Mantras make you have a holy congregation. This sacrifice is dedicated to you. (29)
पु॒रु॒द॒स्मो विषु॑रूप॒ऽइन्दु॑र॒न्तर्म॑हि॒मान॑मानञ्ज॒ धीरः॑ । एक॑पदीं द्वि॒पदीं॑ त्रि॒पदीं॒ चतु॑ष्पदीम॒ष्टाप॑दीं॒ भुव॒नानु॑ प्रथन्ता॒ स्वाहा॑ ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
गर्भ दानी रूपवान, बुद्धिमान, महिमावान और धीर है. एक पद वाली, दो पद वाली, तीन पद वाली, चार पद वाली, आठ पद वाली, प्रार्थनाएं भुवनों में प्रसारित हों. आप के लिए यह आहुति समर्पित है. (३०)
EN English Translation
The womb donor is beautiful, intelligent, glorious and patient. Prayers of one post, two posts, three posts, four verses, eight verses, prayers should be broadcast in bhuvanas. This sacrifice is dedicated to you. (30)