Adhyaya 9
Yajurveda (यजुर्वेद)
Yajurveda Quick Jump
Navigate to any Adhyaya or Mantra
Adhyaya 9
देव॑ सवितः॒ प्रसु॑व य॒ज्ञं प्रसु॑व य॒ज्ञप॑तिं॑ भगा॑य । दि॒व्यो ग॑न्ध॒र्वः के॑त॒पूः केतं॑ नः पुनातु वा॒चस्पति॒र्वाजं॑ नः स्वदतु॒ स्वाहा॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सविता! हम आप की कृपा से इस यज्ञ को विधिवत पूरा करें. आप यज्ञपति को सौभाग्यवान बनाने की कृपा कीजिए. आप की किरणें दिव्य हैं. आप उन किरणों से हमारे अन्न को पवित्र कीजिए. हमारा वह अन्न वाचस्पति देव को भी बलवान बनाने वाला हो. वाचस्पति देव के लिए स्वाहा. वह अन्न हमें भी स्वादिष्ट लगे. (१)
EN English Translation
O Savita! Let us duly complete this yajna by your grace. Please make Yajnapati fortunate. Your rays are divine. Sanctify our food with those rays. Our food is going to make Vachaspati Dev stronger. Swaha for Vachaspati Dev. We also found that food delicious. (1)
ध्रु॒व॒सदं॑ त्वा नृ॒षदं॑ मनः॒सद॑मुपया॒मगृ॑हीतो॒ऽसीन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्टं॑ गृह्णाम्ये॒ष ते॒ योनि॒रिन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्ट॑तमम् । अ॒प्सुषदं॑ त्वा घृत॒सदं॑ व्योम॒सद॑मुपया॒मगृ॑हीतो॒ऽसीन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्टं॑ गृह्णाम्ये॒ष ते॒ योनि॒रिन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्ट॑तमम् । पृ॒थि॒वि॒सदं॑ त्वाऽन्तरिक्ष॒सदं॑ दिवि॒सदं॑ देव॒सदं॑ नाक॒सद॑मुपया॒मगृ॑हीतो॒ऽसीन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्टं॑ गृह्णाम्ये॒ष ते॒ योनि॒रिन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्ट॑तमम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप धुव (स्थिर) रूप से प्रतिष्ठा प्राप्त हैं. आप मनुष्यों के मन में रमते हैं. आप इंद्र देव की योनि हैं. इंद्र देव भी आप को ग्रहण करते हैं. आप उपयाम (पात्र) में पधारिए. आप सर्वाधिक चाहे गए देव हैं. आप जल, घी व व्योम (आकाश) में वास करते हैं. हम आप को इंद्र के लिए ग्रहण करते हैं. आप इंद्र देव की योनि व इष्टतम हैं. आप बरतन में पधारने की कृपा कीजिए. आप पृथ्वी, अंतरिक्ष व स्वर्गलोक में निवास करते हैं. आप देवों के योग्य हैं. आप सोम को इंद्र देव के लिए ग्रहण करते हैं. आप इंद्र देव की योनि और आप इष्टतम हैं. (२)
EN English Translation
O Mon! You have a reputation in a smoke (static) manner. You ruminate in the minds of human beings. You are the vagina of Indra Dev. Indra Dev also accepts you. You enter the upayam (vessel). You are the most wanted god. You live in water, ghee and vyom (sky). We accept you for Indra. You are Indra Dev's vagina and optimum. Please come to the vessel. You live in earth, space and paradise. You are worthy of gods. You accept Som for Indra Dev. You are indra dev's vagina and you are optimal. (2)
अ॒पा रस॒मुद्व॑यस॒ꣳ सूर्ये॒ सन्त॑ꣳ स॒माहि॑तम् । अ॒पा रस॑स्य॒ यो रस॒स्तं वो॑ गृह्णाम्युत्त॒ममु॑पया॒मगृ॑हीतो॒ऽसीन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्टं॑ गृह्णाम्ये॒ष ते॒ योनि॒रिन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्ट॑तमम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप जल और रसों के सार, सूर्य में समाए व जल के सार के भी सार हैं. उस रस को हम पात्र में ग्रहण करते हैं. हम आप को इंद्र देव के लिए बरतन में ग्रहण करते हैं. हम आप को वायु के लिए बरतन में ग्रहण करते हैं. आप इंद्र देव के इष्टतम और इंद्र की योनि हैं. हम यजमान इंद्र देव के लिए आप को ग्रहण करते हैं. (३)
EN English Translation
O Mon! You are also the essence of the essence of water and juices, the essence of the sun and the essence of water. We take that juice in the vessel. We take you in the kitchen for Indra Dev. We take you in the kitchen for air. You are the optimum of Indra Dev and the vagina of Indra. We accept you for the host Indra Dev. (3)
ग्रहा॑ऽऊर्जाहुतयो॒ व्यन्तो॒ विप्रा॑य म॒तिम् । तेषां॒ विशि॑प्रियाणां वो॒ऽहमिष॒मूर्ज॒ꣳ सम॑ग्रभमुपया॒मगृ॑हीतो॒ऽसीन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्टं॑ गृह्णाम्ये॒ष ते॒ योनि॒रिन्द्रा॑य त्वा॒ जुष्ट॑तमम् । स॒म्पृचौ॑ स्थः॒ सं मा॑ भ॒द्रेण॑ पृङ्क्तं वि॒पृचौ॑ स्थो॒ वि मा॑ पा॒प्मना॑ पृङ्क्तम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम और सोमरस के पात्रो! हम ऊर्जा पाने के लिए आप का आह्वान करते हैं. आप ब्राह्मणों की बुद्दि विस्तृत करते हैं. आप यजमानों के लिए ऊर्जस्वी रस को भलीभांति स्थापित करते हैं. हम आप दोनों को इंद्र देव के लिए उपयाम पात्र में स्थापित करते हैं. आप इंद्र देव की योनि हैं. आप दोनों इंद्र देव के अभीष्ट हैं. आप दोनों संपृक्त (साथसाथ) रह कर हमारा कल्याण व हमें सुख प्रदान कीजिए. आप दोनों पृथक् (अलग) रह कर हमें पापों से दूर करने की कृपा कीजिए. (४)
EN English Translation
O characters of Mon and Someras! We call upon you to get energy. You expand the intellect of Brahmins. You establish the energetic juice well for the hosts. We establish both of you in the upyam character for Indra Dev. You are the vagina of Indra Dev. Both of you are the desired of Indra Dev. May both of you be united and give us welfare and happiness. Please both of you to stay separate and remove us from sins. (4)
इन्द्र॑स्य॒ वज्रो॑ऽसि वाज॒सास्त्वया॒यं वाज॑ꣳ सेत् । वाज॑स्य॒ नु प्र॑स॒वे मा॒तरं॑ म॒हीमदि॑तिं॒ नाम॒ वच॑सा करामहे । यस्या॑मि॒दं विश्वं॒ भुव॑नमावि॒वेश॒ तस्यां॑ नो दे॒वः स॑वि॒ता धर्म॑ साविषत् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
आप इंद्र देव के वज्र और अन्नमय हैं. आप से यजमान को भी अन प्राप्त हो. हम अपनी (मंत्रमय) वाणी से धरती को अन्न उपजाने के लिए प्रेरित करते हैं. पृथ्वी को देवों की माता अदिति के समान प्रेरित करते हैं. सारा संसार (लोक) सव्रता देव के वश में है. सविता हमें धार्मिक बनाएं. वे हमें गतिशील बनाने की कृपा करें. (५)
EN English Translation
You are indra dev's vajra and annamaya. The host also gets it from you. We inspire the earth to grow food with our (mantra) speech. Inspires the earth like Aditi, the mother of gods. The whole world (folk) is under the control of Savrata Dev. Savita make us religious. Please make us dynamic. (5)
देवी॑रापो॒ यो व॑ऽऊ॒र्मिः प्रतू॑र्तिः क॒कुन्मा॑न् वाज॒सास्तेना॒यं वाज॑ꣳ सेत् । अ॒प्स्वन्तर॒मृत॑म॒प्सु भे॑ष॒जम॒पामु॒त प्रश॑स्ति॒ष्वश्वा॒ भव॑त वा॒जिनः॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
जल के भीतर अमृत व ओषधियां हैं. हम उन का सेवन कर के घोड़े की तरह बलवान हो जाएं. हे जल समूह! आप की तरंगें ऊंची हैं और लहरें वेगशाली हैं. आप की ऊंचीऊंची तरंगें हमें अन्न प्रदान करने की कृपा करें. (६)
EN English Translation
There are nectar and medicines inside the water. Let us eat them and become strong like horses. O water group! Your waves are high and the waves are fast. May your high waves please provide us food. (6)
वातो॑ वा॒ मनो॑ वा गन्ध॒र्वाः स॒प्तवि॑ꣳशतिः । तेऽअग्रेऽश्व॑मयुञ्जँ॒स्तेऽअ॑स्मिन् ज॒वमाद॑धुः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
वायु, मन, गंधर्व आदि ने पहले ही सात से तिगुने यानी सत्ताईस घोड़े अपने साथ जोत लिए हैं. वे आगेआगे (जल्दीजल्दी) आ कर हमारे यज्ञ की बढ़ोतरी करने की कृपा करें. (७)
EN English Translation
Vayu, Mana, Gandharva etc. have already ploughed seven to three i.e. twenty-seven horses with them. May they come forward (sooner) and increase our yajna. (7)
वात॑रꣳहा भव वाजिन् यु॒ज्यमा॑न॒ऽइन्द्र॑स्येव॒ दक्षि॑णः श्रि॒यैधि॑ । यु॒ञ्जन्तु॑ त्वा म॒रुतो॑ वि॒श्ववे॑दस॒ऽआ ते॒ त्वष्टा॑ प॒त्सु ज॒वं द॑धातु ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप बलवान हैं. आप रथ में जुत कर वायु की तरह वेगवान बन जाइए. आप इंद्र देव के दक्षिणी भाग की शोभा बढ़ाने की कृपा कीजिए. आप को मरुद्गण रथ में जोतने की कृपा करें. त्वष्टा देव! आप पैरों में बल धारण कीजिए. (८)
EN English Translation
O agni! You are strong. You jump in the chariot and become as fast as the wind. Please beautify the southern part of Indra Dev. Please plough you in the desert chariot. God of God! You have strength in your feet. (8)
ज॒वो यस्ते॑ वाजि॒न्निहि॑तो॒ गुहा॒ यः श्ये॒ने परी॑त्तो॒ऽअच॑रच्च॒ वाते॑ । तेन॑ नो वाजि॒न् बल॑वा॒न् बले॑न वाज॒जिच्च॒ भव॒ सम॑ने च पारयि॒ष्णुः । वाजि॑नो वाजजितो॒ वाज॑ꣳ सरि॒ष्यन्तो॒ बृह॒स्पते॑र्भा॒गमव॑जिघ्रत ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बलशाली! आप हमें भी अपने बल से बलवान बनाइए. हमें अपना वह वेग दे दीजिए जो आप के हदय में है, श्येन पक्षी के उड़ने में है और वायु की गति में है. आप हमें बलवान बनाइए ताकि हम शत्रुओं के पार जा सकें. हे अन्न जीतने वाले! आप हमें बलदायी अन्न दीजिए. हम अन्न की चाह से बृहस्पति के भाग को सूंघ सकें. (९)
EN English Translation
O mighty! You also make us strong with your strength. Give us the velocity that is in your heart, the sight is in the bird's flying and the speed of the wind. You make us strong so that we can go beyond the enemies. O conqueror of food! You give us strong food. We can smell the part of Jupiter with the desire for food. (9)
दे॒वस्या॒हꣳ स॑वि॒तुः स॒वे स॒त्यस॑वसो॒ बृहस्पते॑रुत्त॒मं नाक॑ꣳ रुहेयम् । दे॒वस्या॒हꣳ स॑वि॒तुः स॒वे स॒त्यस॑वस॒ऽइन्द्र॑स्योत्त॒मं ना॑कꣳरुहेयम् । दे॒वस्या॒हꣳ स॑वि॒तुः स॒वे स॒त्यप्र॑सवसो॒ बृह॒स्पते॑रुत्त॒मं नाक॑मरुहम् । दे॒वस्या॒हꣳ स॑वि॒तुः स॒वे स॒त्यप्र॑सवस॒ऽइन्द्र॑स्योत्त॒मं नाक॑मरुहम् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
सबिता देव की कृपा से हम सत्य मार्ग पर चल सकें. बृहस्पति के उत्तम स्वर्ग का आरोहण कर सकें. सविता देव की कृपा से हम सत्य मार्ग पर चल सकें. इंद्र देव के उत्तम स्वर्ग का आरोहण कर सकें. सत्य उपजाने वाले सविता देव की कृपा से हम बृहस्पति के श्रेष्ठ स्वर्ग में चढ़ गए. सत्य उपजाने वाले सविता देव की कृपा से इंद्र देव के श्रेष्ठ स्वर्ग में चढ़ गए. (१०)
EN English Translation
By the grace of Sabita Dev, we can walk on the path of truth. Can ascend jupiter's best heaven. By the grace of Savita Dev, we can walk on the path of truth. Can ascend the best heaven of Indra Dev. By the grace of Savita Dev, who raised the truth, we ascended to Jupiter's superior heaven. By the grace of Savita Dev, who raised the truth, Indra dev's superior heaven ascended to heaven. (10)
बृह॑स्पते॒ वाजं॑ जय॒ बृह॒स्पत॑ये॒ वाचं॑ वदत॒ बृह॒स्पतिं॒ वाजं॑ जापयत । इन्द्र॒ वाजं॑ ज॒येन्द्रा॑य॒ वाचं॑ वद॒तेन्द्रं॒ वाजं॑ जापयत ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बृहस्पति! आप विजय पाइए. हे यजमानो! आप बृहस्पति देव के लिए मंत्र गाइए. आप व बृहस्पति देव को और अधिक बल मिल सके, इस के लिए जप कीजिए. हे इंद्र देव! आप विजय पाइए, हे यजमानो! आप इंद्र देव के लिए मंत्र गाइए. इंद्र देव को और अधिक बल मिल सके, इस के लिए आप जप कीजिए. (११)
EN English Translation
O Jupiter! You win. O hosts! You sing mantras for Jupiter Dev. Chant so that you and Jupiter can get more strength. O Indra Dev! You conquer, O host! You sing mantras for Indra Dev. Chant so that Indra Dev gets more strength. (11)
ए॒षा वः॒ सा स॒त्या सं॒वाग॑भू॒द् यया॒ बृह॒स्पतिं॒ वाज॒मजी॑जप॒ताजी॑जपत॒ बृह॒स्पतिं॒ वाजं॒ वन॑स्पतयो॒ विमु॑च्यध्यम् । ए॒षाः वः॒ स॒त्या सं॒वाग॑भू॒द् ययेन्द्रं॒ वाज॒मजी॑जप॒ताजी॑जप॒तेन्द्रं॒ वाजं॒ वन॑स्पतयो॒ विमु॑च्यध्वम् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वादको, वाद्य यंत्र बजाने वालो! आप एक साथ ऐसा स्वर निकालिए, जिस से बृहस्पति देव की विजय हो. हे बनस्पतियो! हे वन के स्वामी! आप अपने घोड़े आदि छोड़ दीजिए. जिस से इंद्र देव की विजय हो सके. इस विजय के बाद हे सेनापतियो! आप घोड़े, हाथी आदि को आराम देने की कृपा कीजिए. (१२)
EN English Translation
O musician, the instrument! Together, you take out a tone that will win over Jupiter. O Banaspatio! O Lord of the Forest! You leave your horses etc. So that Indra Dev can win. After this victory, O Generals! Please give rest to horses, elephants, etc. (12)
दे॒वस्या॒हꣳ स॑वि॒तुः स॒वे स॒त्यप्र॑सवसो॒ बृह॒स्पते॑र्वाज॒जितो॒ वाजं॑ जेषम् । वाजि॑नो वाज॒जि॒तोऽध्व॑न स्कभ्नु॒वन्तो॒ योज॑ना॒ मिमा॑नाः॒ काष्ठां॑ गच्छत ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव! सत्य मार्ग के प्रेरक व सभी को प्रकाशित करने बाले है. युद्ध में बिजयी होने वाले बृहस्पति देव का बल पा कर हम भी युद्ध में विजय पाएं. हमारे बलशाली घोड़े बहुत वेगवान हैं. उन की कृपा से हम युद्ध में विजय पाते हैं. हम शत्रुओं का मार्ग रोक कर इन्हीं घोड़ों के कारण कोसों की दूरी नापते हैं. सीमा के पार पहुंच सकते हैं. (१३)
EN English Translation
Savita Dev! Truth is the motivator of the path and the illuminating of all. By getting the strength of Jupiter, who is busy in the war, we also win the war. Our strong horses are very fast. By his grace, we win the war. We stop the path of enemies and measure the distance of the kos due to these horses. can reach across the border. (13)
ए॒ष स्य वा॒ज क्षि॑प॒णिं तु॑रण्यति ग्री॒वायां॑ ब॒द्धोऽअ॑पिक॒क्षऽआ॒सनि॑ । क्रतुं॑ दधि॒क्राऽअनु॑ स॒ꣳसनि॑ष्यदत् प॒थामङ्का॒स्यन्वा॒पनी॑फण॒त् स्वाहा॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
गरदन से लगाम, जीन आदि से बंधा हुआ यह घोड़ा बेग से चलता है. यह रास्ते की सभी बाधाओं को पार कर लेता है. यह यज्ञ का अनुकरण और घोड़े पर बैठा बीर शत्रुओं पर (सफलता से) प्रहार करता है. इस (अश्व) के लिए स्वाहा. (१४)
EN English Translation
Tied to the neck with reins, genes, etc., this horse walks from the beg. It overcomes all obstacles along the way. It imitates the yajna and the bir sitting on the horse strikes the enemies (successfully). Swaha for this (horse). (14)
उ॒त स्मा॑स्य॒ द्रव॑तस्तुरण्य॒तः प॒र्णं॑ न वेरेनु॑वाति प्रग॒र्धिनः॑ । श्ये॒नस्ये॑व॒ ध्रज॑तोऽअङ्क॒सं परि॑ दधि॒क्राव्णः॑ स॒होर्जा तरि॑त्रतः॒ स्वाहा॑ ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! जो पराक्रमी है, जो तीर की तरह वेगवान है, जो घोड़े की तरह वेगशाली है, जो सत्यवादी है, जो बाज पक्षी की तरह वेगवान है, जिस घोड़े पर बैठ कर वीर युद्धों में शत्रुओं पर विजय पाता है, यह आहुति उसी के लिए समर्पित है. (१५)
EN English Translation
O hosts of the Yagya! This ahuti is for, who is mighty, who is as fast as an arrow, who is as fast as a horse, who is truthful, who is as fast as a hawk bird, who wins over the enemies in heroic wars. (15)
शन्नो॑ भवन्तु वा॒जिनो॒ हवे॑षु दे॒वता॑ता मि॒तद्र॑वः स्व॒र्काः । ज॒म्भय॒न्तोऽहिं॒ वृक॒ꣳ रक्षा॑सि॒ सने॑म्य॒स्मद्यु॑यव॒न्नमी॑वाः ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
बलवान घोड़े हमारे लिए सुखदायी हों. वे दैवी आहुतियों में और भी सुशोभित हों. ये घोड़े भेड़ियों की तरह आक्रमण करने वाले शत्रुओं को दूर करने की कृपा करें. सांप जैसे विशवासघातियों से हमारी रक्षा करें. विघ्न करने वालों को हम से दूर करने की कृपा करें. (१६)
EN English Translation
May strong horses be happy for us. May they be even more adorned in divine sacrifices. May these horses be kind enough to ward off invading enemies like wolves. Protect us from traitors like snakes. Please remove those who disturb us. (16)
ते नो॒ऽअर्व॑न्तो हवन॒श्रुतो॒ हवं॒ विश्वे॑ शृण्वन्तु वा॒जिनो॑ मि॒तद्र॑वः । स॒ह॒स्र॒सा मे॒धसा॑ता सनि॒ष्यवो॑ म॒हो ये धन॑ꣳ समि॒थेषु॑ जभ्रि॒रे ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! वीर घोड़े पर सवारी करने वाले हैं. वे बहुत अधिक वेगवान हैं. वे वीर हमारी वाणी को सुनने की कृपा करें. जो वीर हजारों को आनंद देते हैं, जो बीर लोगों की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं, जो वीर यज्ञ के अधिष्ठाता हैं, वे वीर धनवान व महिमावान होते हैं. (१७)
EN English Translation
O host! Veer is going to ride on a horse. They are much faster. May those heroes be kind to listen to our voice. The heroes who give pleasure to thousands, who fulfill the needs of the bir people, those who are the founders of the heroic yagna, they are brave, rich and glorious. (17)
वाजे॑वाजेऽवत वाजिनो नो॒ धने॑षु विप्राऽअमृताऽऋतज्ञाः । अ॒स्य मध्वः॑ पिबत मा॒दय॑ध्वं तृ॒प्ता या॑त प॒थिभि॑र्देव॒यानैः॑ ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अश्वो! आप बलवान हैं. ब्राह्मण, सत्य के ज्ञाता हमें धनधान्यमय बनाएं. हमारा पालनपोषण करने की कृपा करें. बलवान घोड़े मधुर रस पी कर मदमस्त हो कर तृप्त होते हुए देवयान पथ से आगे बढ़ने की कृपा करें. (१८)
EN English Translation
O Ashvo! You are strong. Brahmins, knowers of truth, make us rich. Please nurture us. Strong horses should drink sweet juice and get tired and please move forward from the Devayan path. (18)
आ मा॒ वाज॑स्य प्रस॒वो ज॑गम्या॒देमे द्यावा॑पृथि॒वी वि॒श्वरू॑पे । आ मा॑ गन्तां पि॒तरा॑ मा॒तरा॒ चा मा॒ सोमो॑ऽअमृत॒त्त्वेन॑ गम्यात् । वाजि॑नो वाजजितो॒ वाज॑ꣳ ससृ॒वासो॒ बृह॒स्पते॑र्भा॒गमव॑जिघ्रत निमृजा॒नाः ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक हमारी रक्षा के लिए पधारें. सभी देवता हमारी रक्षा के लिए आएं. मातापिता हमारी रक्षा के लिए आएं. हमें सोम रस के रूप में अमृत प्राप्त हो. युद्ध में जीतने वाले वीर और बलशाली हों. बृहस्पति देव के अन्न भाग को पवित्र मन से प्राप्त करने की कृपा कीजिए. (१९)
EN English Translation
Heaven and earth come to protect us. All gods come to protect us. Parents come to protect us. We should get nectar in the form of Som Rasa. Those who win the war should be brave and powerful. Please get the food part of Jupiter dev with a holy mind. (19)
आ॒पये॒ स्वाहा॑ स्वा॒पये॒ स्वा॒हा॑ऽपि॒जाय॒ स्वाहा॒ क्रत॑वे॒ स्वाहा॒ वस॑वे॒ स्वा॒हा॑ह॒र्पत॑ये॒ स्वाहाह्ने॑ मु॒ग्धाय॒ स्वाहा॑ मु॒ग्धाय॑ वैनꣳशि॒नाय॒ स्वाहा॑ विन॒ꣳशिन॑ऽआन्त्याय॒नाय॒ स्वाहाऽनन्त्या॑य भौव॒नाय॒ स्वाहा॒ भुव॑नस्य॒ पत॑ये॒ स्वाहाऽधि॑पतये॒ स्वाहा॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
देवताओं की कृपा के लिए स्वाहा. अपने सुख के लिए स्वाहा. बारबार जन्म लेने वाले देवता के लिए स्वाहा. यज्ञ देव के लिए स्वाहा. बसु देव के लिए स्वाहा. दिनपति के लिए स्वाहा. मोहित करने वाले दिन के लिए स्वाहा. अंतगति तक पहुंचाने वाले अविनाशी हेतु स्वाहा. लोक के लिए स्वाहा. भुवनपति के लिए स्वाहा. अधिपति के लिए स्वाहा. (२०)
EN English Translation
Swaha for the grace of the gods. Swaha for your happiness. Swaha for the deity who is born again and again. Swaha for Yajna Dev. Swaha for Basu Dev. Swaha for dinpati. Swaha for the fascinating day. Swaha for the imperishable one who leads to the introgression. Swaha for the people. Swaha for Bhuvanapati. Swaha for the overdeva. (20)
आयु॑र्य॒ज्ञेन॑ कल्पतां प्रा॒णो य॒ज्ञेन॑ कल्पतां॒ चक्षु॑र्य॒ज्ञेन॑ कल्पता॒ श्रोत्रं॑ य॒ज्ञेन॑ कल्पतां पृ॒ष्ठं य॒ज्ञेन॑ कल्पतां य॒ज्ञो य॒ज्ञेन॑ कल्पताम् । प्र॒जाप॑तेः प्र॒जाऽअ॑भूम॒ स्वर्देवाऽअगन्मा॒मृता॑ऽअभूम ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ से हमारी आयु बढ़े. यज्ञ से हमारे प्राणों की बढ़ोतरी हो. यज्ञ से हमारी नेत्रज्योति बढ़े. यज्ञ से हमारी श्रवणशक्ति बढ़े. यज्ञ से हमारी पीठ बढ़े. यज्ञ से हमारे यज्ञ का विस्तार हो. हम प्रजापति की प्रजा हों. हम अपने में देवत्व पाएं. हम अमरता पाएं. (२१)
EN English Translation
Yajna increases our age. May yajna increase our lives. Yajna will increase our eyesight. Yajna increases our hearing power. Yajna increases our back. May our yajna expand with yajna. Let us be Prajapati's subjects. May we find divinity in ourselves. Let us find immortality. (21)
अ॒स्मे वो॑ऽअस्त्विन्द्रि॒यम॒स्मे नृ॒म्णमु॒त क्रतु॑र॒स्मे वर्चा॑सि सन्तु वः । नमो॑ मा॒त्रे पृ॑थि॒व्यै नमो॑ मा॒त्रे पृ॑थि॒व्याऽइ॒यं ते॒ राड्य॒न्तासि॒ यम॑नो ध्रु॒वोऽसि ध॒रुणः॑ । कृ॒ष्यै त्वा॒ क्षेमाय॑ त्वा र॒य्यै त्वा॒ पोषा॑य त्वा ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
पृथ्वी माता आप को नमस्कार. पृथ्वी माता के लिए नमस्कार. आप के धन हमें प्राप्त हों. आप की क्षमता, तेजस्विता च अनुशासन हमें प्राप्त हो. आप स्थिर और धारणशील हैं. हम कृषि और अपनी कुशल क्षेम के लिए आप की शरण में आते हैं. हम धन प्राप्ति व अपने पोषण के लिए आप की शरण में आते हैं. (२२)
EN English Translation
Hello Mother Earth to you. Hello to Mother Earth. May we receive your money. May we have your ability, brilliance and discipline. You are stable and stable. We come to your shelter for agriculture and our well-being. We come to your refuge to get wealth and nurture ourselves. (22)
वाज॑स्ये॒मं प्र॑स॒वः सु॑षु॒वेऽग्रे॒ सोम॒ꣳ राजा॑न॒मोष॑धीष्व॒प्सु । ताऽअ॒स्मभ्यं॒ मधु॑मतीर्भवन्तु व॒यꣳ रा॒ष्ट्रे जा॑गृयाम पु॒रोहि॑ताः॒ स्वाहा॑ ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम ओषधियों, जल समूह के राजा और बलवान हैं. परमपिता ने सब से पहले सोम को प्रकटाया. वे सोमरस वाली ओषधियां हमें मधुमान बनाएं. हम राष्ट्र को जागृत कर सकें. पुरोहितों के लिए स्वाहा. (२३)
EN English Translation
Som is the king of medicines, water groups and strong. The Father first revealed Soma. Those somras medicines should make us madhuman. May we awaken the nation. Swaha for priests. (23)
वाज॑स्ये॒मां प्र॑स॒वः शि॑श्रिये॒ दिव॑मि॒मा च॒ विश्वा॒ भुव॑नानि स॒म्राट् । अदि॑त्सन्तं दापयति प्रजा॒नन्त्स नो॑ र॒यिꣳ सर्व॑वीरं॒ निय॑च्छतु॒ स्वाहा॑ ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
परमात्मा ने अन्न उपजाया है. उन्होंने सारे लोकों को शरण दी है. उन्होंने स्वर्गलोक को शरण दी है. परमपिता देवताओं को आहुति प्रदान करने के लिए हमें धन प्रदान करने की कृपा करें. परमपिता हमें सर्वाधिक वीर संतति प्रदान करें. परमपिता (शुभ कार्यों) के लिए हमारी बुद्धि को प्रेरित करने की कृपा करें. (२४)
EN English Translation
God has produced food. They have given shelter to all the worlds. He has given shelter to heaven. Please give us money to offer sacrifices to the Supreme Father and the gods. May the Supreme Father give us the most heroic progeny. Please inspire our intellect for the Supreme Father (auspicious works). (24)
वाज॑स्य॒ नु प्र॑स॒व आब॑भूवे॒मा च॒ विश्वा॒ भुव॑नानि स॒र्वतः॑ । सने॑मि॒ राजा॒ परि॑याति वि॒द्वान् प्र॒जां पुष्टिं॑ व॒र्धय॑मानोऽअ॒स्मे स्वाहा॑ ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
परमपिता ने अन्न उपजाया. सारे लोकों को उपजाया. सब ओर से लोकों को उपजाया. परमपिता सर्वज्ञाता, विद्वान्, प्रजा पालक और बढ़ोतरी करने वाले हैं. उन परमपिता के लिए यह आहुति अर्पित है. (२५)
EN English Translation
The Father produced food. All the worlds were raised. Raised the worlds from all sides. The Supreme Father is omniscient, learned, people, guardians and growers. This sacrifice is an offering to those Supreme Father. (25)
सोम॒ꣳ राजा॑न॒मव॑से॒ऽग्निम॒न्वार॑भामहे । आ॒दि॒त्यान् विष्णु॒ꣳ सूर्य्यं॑ ब्र॒ह्माणं॑ च॒ बृह॒स्पति॒ꣳ स्वाहा॑ ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
परमपिता ने हमारे लिए राजा, अग्नि आदि देवों को उपजाया. हम यज्ञ के आरंभ में उन देवताओं की उपासना करते हैं. आदित्य देवता के लिए स्वाहा. विष्णु देवता के लिए स्वाहा. सूर्य देवता के लिए स्वाहा. ब्रह्म देवता के लिए स्वाहा बृहस्पति देव के लिए स्वाहा. (२६)
EN English Translation
The Supreme Father raised the gods of king, agni etc. for us. We worship those deities at the beginning of the yajna. Swaha for Aditya Devta. Swaha for The God of Vishnu. Swaha to the Sun God. Swaha for Brahma Devta Swaha for Brihaspati Dev. (26)
अ॒र्य॒मणं॒ बृह॒स्पति॒मिन्द्रं॒ दाना॑य चोदय । वाचं॒ विष्णु॒ꣳ सर॑स्वती सवि॒तारं॑ च वा॒जिन॒ꣳ स्वाहा॑ ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परमात्मा! आप अर्यमा बृहस्पति और इंद्र देव को दान के लिए प्रेरित करने की कृपा कीजिए. विष्णु देव, सरस्वती देवी, सविता देव के लिए वाणी सहित स्वाहा. (२७)
EN English Translation
O God! Please motivate Aryama Brihaspati and Indra Dev to donate. Swaha with speech for Vishnu Dev, Saraswati Devi, Savita Dev. (27)
अग्ने॒ऽअच्छा॑ वदे॒ह नः॒ प्रति॑ नः सु॒मना॑ भव । प्र नो॑ यच्छ सहस्रजि॒त् त्वꣳ हि ध॑न॒दाऽअसि॒ स्वाहा॑ ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हमारे प्रति अच्छा मन रखिए. आप हमारे लिए अच्छी तरह मार्ग निर्देश और उपदेश कीजिए. आप अकेले ही हजारों को जीत सकते हैं. आप धनदाता हैं. आप के लिए स्वाहा. (२८)
EN English Translation
O agni! You have a good mind towards us. You guide and preach well for us. You alone can win thousands. You are a money giver. Swaha for you. (28)
प्र नो॑ यच्छत्वर्य॒मा प्र पू॒षा बृह॒स्पतिः॑ । प्र वाग्दे॒वी द॑दातु नः॒ स्वाहा॑ ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
अर्यमा देव, पूषा देव, बृहस्पति देव व वाग् देवी हमारी अभिलाषा पूरी करों. हम आप सब को आहुतियां प्रदान करते हैं. (२९)
EN English Translation
May Aryama Dev, Pusha Dev, Brihaspati Dev and devi fulfill our wish. We offer sacrifices to all of you. (29)
दे॒वस्य॑ त्वा सवि॒तुः प्र॑स॒वेऽश्विनो॑र्बा॒हुभ्यां॑ पू॒ष्णो हस्ता॑भ्याम् । सर॑स्वत्यै वा॒चो य॒न्तुर्य॒न्त्रिये॑ दधामि॒ बृह॒स्पते॑ष्ट्वा॒ साम्रा॑ज्येना॒भिषि॑ञ्चाम्यसौ ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
सविता देव सब को उपजाने वाले हैं. हम अश्विनीकुमार की बाहु और पूषा देव के हाथों से यज्ञ देव की ऊर्जा को धारण करते हैं. सरस्वती देवी वाणी से नियंत्रित करती हैं. बृहस्पति देव श्रेष्ठ साम्राज्य के नियंत्रक हैं, संचालक हैं. हम आप को सींचते हैं. (३०)
EN English Translation
Savita Dev is the one who grows everyone. We wear the energy of yajna dev with the hands of Ashwinikumar's arm and Pusha Dev. Saraswati Devi controls with speech. Jupiter is the controller of the superior empire, the operator. We water you. (30)