Kanda 12 • Sukta 10
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 12 • Sukta 10
हि हिन्दी अनुवाद
जो क्षत्रिय ब्राह्मण की गाय को ले जाता है, गिद्ध उस के नेत्र निकालते हैं. (१)
EN English Translation
The vultures remove the eyes of the Kshatriya who takes the brahmin's cow. (1)
क्षि॒प्रं वै तस्या॒दह॑नं॒ परि॑ नृत्यन्ति के॒शिनी॑राघ्ना॒नाः पा॒णिनोर॑सि कुर्वा॒णाः पा॒पमै॑ल॒बम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
जो क्षत्रिय ब्राह्मण की गाय ले जाता है, उस की चिता भस्म के समीप केशों वाली स्त्रियां अपनी छाती कूटती हैं और आंसू बहाती हैं. (२)
EN English Translation
The kshatriya who takes the brahmin's cow, near his pyre bhasma, the women with hair crush their chests and shed tears. (2)
क्षि॒प्रं वै तस्य॒ वास्तु॑षु॒ वृकाः॑ कुर्वत ऐल॒बम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो क्षत्रिय ब्राह्मण की गाय ले जाता है उस के घरों में शृगाल शीघ्र ही अपने नेत्र घुमाते हैं. (३)
EN English Translation
In the houses of the Kshatriya who takes the cow of the Brahmin, the shrigals soon turn their eyes. (3)
क्षि॒प्रं वै तस्य॑ पृच्छन्ति॒ यत्तदासी॑३दि॒दं नु ता३दिति॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जो क्षत्रिय ब्राह्मण की गाय ले जाता है, उस के विषय में यह कहा जाने लगता है कि क्या यह उस का घर है. (४)
EN English Translation
The Kshatriya who takes away the Brahmin's cow, it is said about him whether this is his house. (4)
छि॒न्ध्या च्छि॑न्धि॒ प्र च्छि॒न्ध्यपि॑ क्षापय क्षा॒पय॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्राह्मण की गाय! तू इस चुराने वाले का छेदन कर और उसे नष्ट कर डाल. (५)
EN English Translation
O Brahmin's cow! You pierce this stealer and destroy him. (5)
हि हिन्दी अनुवाद
हे आंगिरस! तू अपहरणकर्ता क्षत्रिय का नाश कर दे. (६)
EN English Translation
O Angiras! You destroy the abductor Kshatriya. (6)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्राह्मण की गौ! तू मांस रूपी वज्र से अपने अपहरणकर्ता को नष्ट करने वाली है. (७)
EN English Translation
O Brahmin's cow! You are going to destroy your kidnapper with a thunderbolt in the form of flesh. (7)
हि हिन्दी अनुवाद
है ब्राह्मण की गाय! तू वज्र से ढकी हुई विश्व देवी कृत्या कही जाती है. (८)
EN English Translation
This is a Brahmin's cow! You are called Vishwa Devi Krita covered with thunderbolt. (8)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्राह्मण की गौ! तू मृत्य रूप होती हुई दौड़. (९)
EN English Translation
O Brahmin's cow! You run to death. (9)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्राह्मण की गाय! तू अपहरण करने वाले के तेज, कामना, पूर्त और आशीर्वादात्मक शब्दों का हरण करती है. (१०)
EN English Translation
O Brahmin's cow! You remove the swift, wishful, fulfilled and blessing words of the abductor. (10)
आ॒दाय॑ जी॒तं जी॒ताय॑ लो॒केमुष्मि॒न्प्र य॑च्छसि ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्राह्मण की गाय! तू ब्राह्मण को हानि पहुंचाने वाले को न्यून आयु वाला करने के लिए पकड़ कर परलोकगामी बनाती है. (११)
EN English Translation
O Brahmin's cow! You hold the Brahmin to make the harmer a less-life person and make him go to the world. (11)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अघ्न्या! ब्राह्मण के शाप के कारण तू अपहरण कर्ता के पैरों की बेड़ी बन जाती है. (१२)
EN English Translation
O Aghnya! Because of the brahmin's curse, you become the shackle of the kidnapper's feet. (12)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्राह्मण की गाय! तू अस्त्ररूप बाणों के समूह को प्राप्त होती हुई उस के पाप के कारण अधिष्ठाता बन जा. (१३)
EN English Translation
O Brahmin's cow! You receive a group of weapon arrows and become the master because of its sin. (13)
अघ्न्ये॒ प्र शिरो॑ जहि ब्रह्म॒ज्यस्य॑ कृ॒ताग॑सो देवपी॒योर॑रा॒धसः॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अघ्न्या! तू उस देव हिंसक अपरधी के कार्य को विफल करने के लिए उस के शीश को काट डाल. (१४)
EN English Translation
O Aghnya! You cut off the head of that god to thwart the act of violent agadhi. (14)
त्वया॒ प्रमू॑र्णं मृदि॒तम॒ग्निर्द॑हतु दु॒श्चित॑म् ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्राह्मण की गौ! तेरे द्वारा कुचले और मसले हुए उस पाप पूर्ण चित्त वाले को अग्नि भस्म कर डालें. (१५)
EN English Translation
O Brahmin's cow! Destroy the agni to that sinful mind crushed and mashed by you. (15)