Popular:
अथर्ववेद

Kanda 19 • Sukta 20

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 19

Kanda 19 • Sukta 20

4 Mantras Loaded
Mantra 19.20.1

अप॒ न्यधुः॒ पौरु॑षेयं व॒धं यमि॑न्द्रा॒ग्नी धा॒ता स॑वि॒ता बृह॒स्पतिः॑ । सोमो॑ राजा॒ वरु॑णो अ॒श्विना॑ य॒मः पू॒षास्मान्परि॑ पातु मृ॒त्योः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

शत्रु पुरुषों द्वारा गुप्त रूप से हमारे विरुद्ध जो मृत्यु साधन किया गया है, उस में इंद्र, अग्नि, धाता, सविता, बृहस्पति, सोम, वरुण, अश्विनीकुमार, यम और पूषा हमारे कवचधारी राजा की रक्षा करें. (१)

EN English Translation

In the means of death secretly committed against us by enemy men, Indra, Agni, Dhata, Savita, Brihaspati, Soma, Varuna, Ashwinikumar, Yama and Pusha should protect our armored king. (1)

Mantra 19.20.2

यानि॑ च॒कार॒ भुव॑नस्य॒ यस्पतिः॑ प्र॒जाप॑तिर्मात॒रिश्वा॑ प्र॒जाभ्यः॑ । प्र॒दिशो॒ यानि॑ वस॒ते दिश॑श्च॒ तानि॑ मे॒ वर्मा॑णि बहु॒लानि॑ सन्तु ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

सभी प्राणियों के पालनकर्ता प्रजापति ने मनुष्य, पशु आदि प्रजाओं की रक्षा के लिए जो कवच बनाए हैं तथा सभी दिशाएं, प्रदिशाएं तथा अवंतर दिशाएं जिन कवचों को रक्षा के लिए धारण करती हैं, वे कवच मुझ युद्ध करने के इच्छुक के लिए अधिक संख्या में प्राप्त हों. (२)

EN English Translation

The armor that Prajapati, the sustainer of all beings, has made for the protection of human beings, animals, etc. and the armor that all directions, directions and vantar directions wear for protection, those armor should be available in greater numbers for those who want to fight. (2)

Mantra 19.20.3

यत्ते त॒नूष्वन॑ह्यन्त दे॒वा द्युरा॑जयो दे॒हिनः॑ । इन्द्रो॒ यच्च॒क्रे वर्म॒ तद॒स्मान्पा॑तु वि॒श्वतः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

स्वर्गलोक में विराजमान शरीरधारी देवों ने असुरं से युद्ध करते समय अपने शरीर की रक्षा के लिए जिन कवचों को धारण किया था, इंद्र ने भी जिस कवच को पहना था, वह कवच युद्ध करने के लिए उद्यत हमारी सभी ओर से रक्षा करे. (३)

EN English Translation

The armor that the body-bearing gods sitting in heaven wore to protect their bodies while fighting with the asuras, the armor that Indra also wore, that armor should protect us from all sides for the sake of fighting. (3)

Mantra 19.20.4

वर्म॑ मे॒ द्यावा॑पृथि॒वी वर्माह॒र्वर्म॒ सूर्यः॑ । वर्म॑ मे॒ विश्वे॑ दे॒वाः क्र॒न्मा मा॒ प्राप॑त्प्रतीचि॒का ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

द्यावा पृथ्वी, अग्नि एवं सूर्य मुझ युद्ध करने के इच्छुक को रक्षा करने वाला कवच प्रदान करे. हमारे अथवा हमारे राजा के समीप शत्रु सेना गुप्त रूप से न पहुंच सके. (४)

EN English Translation

May the earth, agni and sun provide me with a protective shield to those who want to fight. The enemy army could not reach us or our king secretly. (4)