Kanda 19 • Sukta 24
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 19 • Sukta 24
येन॑ दे॒वं स॑वि॒तारं॒ परि॑ दे॒वा अधा॑रयन् । तेने॒मं ब्र॑ह्मणस्पते॒ परि॑ रा॒ष्ट्राय॑ धत्तन ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र आदि देवों ने सब के प्रेरक आदि देव को जिस कारण चारों ओर से घेर लिया था. उस कारण से हे शत्रु विनाशकर्ता ब्रह्मणस्पति! महा शांति का प्रयोग करने वाले इस यजमान को राजा बनाओ. (१)
EN English Translation
Indra adi devs surrounded adi dev, the motivator of all, due to which. For that reason, O enemy destroyer Brahmanaspati! Make this host who uses great peace a king. (1)
परी॒ममिन्द्र॒मायु॑षे म॒हे क्ष॒त्राय॑ धत्तन । यथै॑नं ज॒रसे॒ नयां ज्योक्क्ष॒त्रेऽधि॑ जागरत् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे परम ऐश्वर्य संपन्न इंद्र! मुझ साधक को आयु और महान बल लाभ करने के लिए स्थापित करो. चिरकाल तक बाधा नष्ट करने वाला बल प्राप्त होने पर यह शांतिकर्ता यजमान जागृत रहे. इसे वृद्धावस्था को प्राप्त कराओ. (२)
EN English Translation
O Supreme O Swami Indra! Install me to gain age and great force to the seeker. This peace-making host should remain awake when he receives the force that destroys the obstacle for a long time. Get it old. (2)
परी॒मं सोम॒मायु॑षे म॒हे श्रोत्रा॑य धत्तन । यथै॑नं ज॒रसे॑ न॒यां ज्योक्श्रोत्रेऽधि॑ जागरत् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! शांतिकर्ता मुझ यजमान को चिरकालीन जीवन के लिए तथा इंद्रियों से साध्य उपदान आदि कार्यो के लिए सभी ओर से धारण करो. चिरकाल तक सभी इंद्रियां सक्रिय रहने पर यह शांतिकर्ता यजमान जागृत रहे. इसे वृद्धावस्था को प्राप्त कराओ. (३)
EN English Translation
O Mon! The peacemaker should wear me to the host on all sides for eternal life and for the work of providing gifts etc. from the senses. This peacemaker remained awake when all the senses remained active for a long time. Get it old. (3)
परि॑ धत्त ध॒त्त नो॒ वर्च॑से॒मं ज॒रामृ॑त्युं कृणुत दी॒र्घमायुः॑ । बृह॒स्पतिः॒ प्राय॑च्छ॒द्वास॑ ए॒तत्सोमा॑य॒ राज्ञे॒ परि॑धात॒वा उ॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवो! इस ब्रह्मचारी को वस्त्र धारण कराओ. हमारे इस ब्रह्मचारी को तेज से पोषित करो. वृद्धावस्था ही इसकी मृत्यु करने वाली हो. इसे ऐसी दीर्घ आयु वाला बनाओ. बृहस्पति ने यह वस्त्र राजा सोम को धारण करने के हेतु दिया था. (४)
EN English Translation
O God! Make this brahmachari wear clothes. Nurture this celibate of ours with glory. Old age is going to kill it. Make it such a long life. Jupiter gave this cloth to King Soma to wear. (4)
ज॒रां सु ग॑च्छ॒ परि॑ धत्स्व॒ वासो॒ भवा॑ गृष्टी॒नाम॑भिशस्ति॒पा उ॑ । श॒तं च॒ जीव॑ श॒रदः॑ पुरू॒ची रा॒यश्च॒ पोष॑मुप॒संव्य॑यस्व ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शांति प्रयोक्ता! तुम वृद्धावस्था को प्राप्त करो. तुम इस वस्त्र को धारण करो. तुम गायों को हिंसा के भय से बचाने वाले बनो. तुम अनेक प्रकार के पुत्रपौत्रों को प्राप्त करने वाली सौ शरद् ऋतु.ओं तक जीवित रहो. तुम धन और पुष्टि धारण करो. (५)
EN English Translation
O peace user! You attain old age. You wear this cloth. You be the protector of cows from the fear of violence. May you live to a hundred autumns receiving many kinds of sons and grandsons. You hold wealth and confirmation. (5)
परी॒दं वासो॑ अधिथाः स्व॒स्तयेऽभू॑र्वापी॒नाम॑भिशस्ति॒पा उ॑ । श॒तं च॒ जीव॑ श॒रदः॑ पुरू॒चीर्वसू॑नि॒ चारु॒र्वि भ॑जासि॒ जीव॑न् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शांतिकर्ता यजमान! तुम ने यह वस्त्र क्षेम अर्थात् पात्र की रक्षा के लिए धारण किया है. इस वस्त्र को धारण कर के तुम गायों को चमड़ा उतारने के भय से रक्षा करने वाले बनो. बुम अनेक प्रकार के पुत्रपौत्रों को प्राप्त कराने वाली सौ शरद् ऋतुओं तक जीवित रहो. सौ वर्ष तक जीवित रहने वाले तुम सुंदर वस्त्र से सुशोभित रहो तथा धनों को पुत्र, मित्र आदि में विभाजित करो. (६)
EN English Translation
O peace-maker host! You have worn this garment to protect the vessel. By wearing this cloth, you become the protector of cows from the fear of skinning. Bum live to a hundred autumns receiving many types of sons and grandsons. Those who live for a hundred years, you should be adorned with beautiful clothes and divide the wealth into sons, friends, etc. (6)
योगे॑योगे त॒वस्त॑रं॒ वाजे॑वाजे हवामहे । सखा॑य॒ इन्द्र॑मू॒तये॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हम स्तुतिकर्ता सभी अप्राप्त फलों की प्राप्ति होने पर तथा अन्नादि की प्राप्ति होने पर इंद्र देव को अपनी रक्षा के लिए बुलाते हैं. (७)
EN English Translation
We praisers call Upon Indra Dev to protect us when we receive all the unsweetened fruits and when we receive food. (7)
हिर॑ण्यवर्णो अ॒जरः॑ सु॒वीरो॑ ज॒रामृ॑त्युः प्र॒जया॒ सं वि॑शस्व । तद॒ग्निरा॑ह॒ तदु॒ सोम॑ आह॒ बृह॒स्पतिः॑ सवि॒ता तदिन्द्रः॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमान! तू सोने के समान कांति वाला, जरा रहित, कर्म करने में कुशल पुत्रों वाला तथा वृद्धावस्था से ही मृत्यु प्राप्त करने वाला हो कर अपने घर में निवास करे. अग्नि इस सूक्त में कहे गए अर्थ से परिचित हैं. यही सोम देव ने कहा है. बृहत् पति, सविता और इंद्र ने भी यही कहा है. (८)
EN English Translation
O host! You should live in your house as bright as gold, without a little, with sons skilled in doing work and one who dies from old age. Agni is familiar with the meaning said in this sukta. This is what Som Dev has said. The elder husband, Savita and Indra, have said the same. (8)