Popular:
अथर्ववेद

Kanda 19 • Sukta 31

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 19

Kanda 19 • Sukta 31

14 Mantras Loaded
Mantra 19.31.1

औदु॑म्बरेण म॒णिना॒ पुष्टि॑कामाय वे॒धसा॑ । प॑शू॒णां सर्वे॑षां स्फा॒तिं गो॒ष्ठे मे॑ सवि॒ता क॑रत् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

विधाता ने पशु, पुत्र, धन, शरीर आदि की कामना करने वाले पुरुष के लिए प्राचीन काल में उदुंबर अर्थात्‌ गूलर की मणि के द्वारा इन्हें प्रदान करने का प्रयोग किया है. मैं उसी उदुंबर मणि के द्वारा तेरी रक्षा करता हूं. सविता देव मेरी गोशाला में दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं की वृद्धि करें. (१)

EN English Translation

Vidhata has used to provide them in ancient times through the gem of udumbar i.e. sycamore for a man who desires animals, sons, wealth, body, etc. I protect you through the same udumber gem. Savita Dev, grow two-legged humans and four-legged animals in my cowshed. (1)

Mantra 19.31.2

यो नो॑ अ॒ग्निर्गार्ह॑पत्यः पशू॒नाम॑धि॒पा अस॑त् । औदु॑म्बरो॒ वृषा॑ म॒णिः सं मा॑ सृजतु पु॒ष्ट्या ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जो गार्हपत्य अग्नि है, वह हमारे पशुओं का पालनकर्ता है. मनचाहा फल देने वाली उदुंबर मणि मेरे शरीर की वृद्धि तथा सभी प्रकार से पशुओं का पोषण करे. (२)

EN English Translation

The agni that is the agni is the sustainer of our animals. May the udumbar gem, which gives the desired fruit, increase my body and nourish the animals in all ways. (2)

Mantra 19.31.3

क॑री॒षिणीं॒ फल॑वतीं स्व॒धामिरां॑ च नो गृ॒हे । औदु॑म्बरस्य॒ तेज॑सा धा॒ता पु॒ष्टिं द॑धातु मे ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

विधाता देव गूलर की मणि के तेज के द्वारा मेरे शरीर की पुष्टि करें तथा मेरे घर में अन्न तथा गोबर करने वाली गाएं प्रदान करें. (३)

EN English Translation

Please confirm my body with the glory of the gem of Vidhata Dev Sycamore and provide food and cow dung songs in my house. (3)

Mantra 19.31.4

यद्द्वि॒पाच्च॒ चतु॑ष्पाच्च॒ यान्यन्ना॑नि॒ ये रसाः॑ । गृ॒ह्णे॒हं त्वे॑षां भू॒मानं॒ बिभ्र॒दौदु॑म्बरं म॒णिम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

उदुंबर मणि को धारण करता हुआ मैं दो पैरों वाले पुरुषों, चार पैरों वाले पशुओं, सभी प्रकार के अन्नों तथा शहद, दूध आदि रसों की अधिकता को स्वीकार करूं. (४)

EN English Translation

While wearing the udumbar gem, I should accept men with two legs, animals with four legs, all kinds of grains and an excess of juices like honey, milk etc. (4)

Mantra 19.31.5

पु॒ष्टिं प॑शू॒नां परि॑ जग्रभा॒हं चतु॑ष्पदां द्वि॒पदां॒ यच्च॑ धा॒न्यम् । पयः॑ पशू॒नां रस॒मोष॑धीनां॒ बृह॒स्पतिः॑ सवि॒ता मे॒ नि य॑च्छात् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

उदुंबर मणि के तेज से तथा बृहस्पति और सविता देव की कृपा से मैं दो पैरों वाले मनुष्यों, चार पैरों वाले पशुओं तथा गेहूं, जौ आदि अन्नों की अधिकता स्वीकार करूं, ये देव मुझे पशुओं का दूध और ओषधियां अर्थात्‌ जड़ीबूटियों का रस प्रदान करें. (५)

EN English Translation

With the radiance of Udumbar Mani and by the grace of Jupiter and Savita, may I accept the abundance of two-legged humans, four-legged animals and wheat, barley, etc., may these gods give me animal milk and medicinal juices. (5)

Mantra 19.31.6

अ॒हं प॑शू॒नाम॑धि॒पा असा॑नि॒ मयि॑ पु॒ष्टं पु॑ष्ट॒पति॑र्दधातु । मह्य॒मौदु॑म्बरो म॒णिर्द्रवि॑णानि॒ नि य॑च्छतु ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

पुष्टि की कामना करने वाला मैं दो पैरों वाले मनुष्यों तथा चार पैरों वाले पशुओं का स्वामी बनूं. पशु आदि की पुष्टि की स्वामिनी उदुम्बर मणि मुझे स्वर्ण आदि धन प्रदान करे. (६)

EN English Translation

May I be the master of two-legged men and four-legged animals wishing for confirmation. The owner of the animal etc. Udumbram Mani should give me gold etc. money. (6)

Mantra 19.31.7

उप॒ मौदु॑म्बरो म॒णिः प्र॒जया॑ च॒ धने॑न च । इन्द्रे॑ण जिन्वि॒तो म॒णिरा मा॑गन्त्स॒ह वर्च॑सा ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

उदुंबर मणि मुझ को पुत्र, पौत्र आदि प्रजा और सोना, चांदी रूप धन से संपन्न करे. इंद्र केद्वारा प्रेरित उदुंबर मणि विशेष तेज के साथ मेरे समीप आए. (७)

EN English Translation

Udumbar Mani bless me with son, grandson, etc. and money in the form of gold and silver. Inspired by Indra, Udumbar Mani came close to me with special radiance. (7)

Mantra 19.31.8

दे॒वो म॒णिः स॑पत्न॒हा ध॑न॒सा धन॑सातये । प॒शोरन्न॑स्य भू॒मानं॒ गवां॑ स्फा॒तिं नि य॑च्छतु ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रकाश युक्त उदुंबर मणि शत्रुओं का हनन करने वाली, धनों का लाभ कराने वाली हो. वह मणि मुझे पशुओं तथा अन्न की अधिकता तथा गायों की अधिकता प्रदान करे. (८)

EN English Translation

The lumbar gem with light should be a violator of enemies, a gainer of wealth. May that gem give me an excess of animals and food and an excess of cows. (8)

Mantra 19.31.9

यथाग्रे॒ त्वं व॑नस्पते पु॒ष्ठ्या स॒ह ज॑ज्ञि॒षे । ए॒वा धन॑स्य मे स्फा॒तिमा द॑धातु॒ सर॑स्वती ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वन का पालन करने वाली उदुंबर मणि! तुम जिस प्रकार ओषधियों और वनस्पतियों की रचना के समय पुष्टि के साथ उत्पन्न हुई हो, उसी प्रकार तुम्हारे साधन से सरस्वती देवी मुझे धन की अधिकता प्रदान करें. (९)

EN English Translation

O ushering moon of the forest! Just as you have been born with confirmation at the time of creation of medicines and flora, in the same way, may Saraswati Devi give me an excess of wealth by your means. (9)

Mantra 19.31.10

आ मे॒ धनं॒ सर॑स्वती॒ पय॑स्फातिं च धा॒न्य॑म् । सि॑नीवा॒ल्युपा व॑हाद॒यं चौदु॑म्बरो म॒णिः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

सरस्वती देवी मेरे धन की, दूध की तथा अन्न की वृद्धि करें. अमावस्या की देवी सिनीवाली तथा यह उदुंबर मणि धन आदि प्रदान करें. (१०)

EN English Translation

May Saraswati Devi increase my wealth, milk and food. Goddess Siniwali of Amavasya and this Udumbar Mani should provide wealth etc. (10)

Mantra 19.31.11

त्वं म॑णी॒नाम॑धि॒पा वृषा॑सि॒ त्वयि॑ पु॒ष्टं पु॑ष्ट॒पति॑र्जजान । त्वयी॒मे वाजा॒ द्रवि॑णानि॒ सर्वौदु॑म्बरः॒ स त्वम॒स्मत्स॑हस्वा॒रादा॒रादरा॑ति॒मम॑तिं॒ क्षुधं॑ च ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उदुंबर मणि! तुम अन्य रक्षा साधनों की स्वामिनी हो. प्रजापति ने तुम को गाय, घोड़ा आदि की पुष्टि की क्षमता प्रदान की है. तुम में ये सभी घोड़े और अन्न व्याप्त हैं. तुम इन सब को पराजित करो. तुम शत्रु तथा दरिद्रता को हम से दूर करो. तुम बुद्धि के अभाव और भूख को हम से दूर करो. (११)

EN English Translation

O moon! You are the owner of other defence tools. Prajapati has given you the ability to confirm cows, horses etc. All these horses and grains are present in you. You defeat all this. You remove the enemy and poverty from us. You remove the lack of intelligence and hunger from us. (11)

Mantra 19.31.12

ग्रा॑म॒णीर॑सि ग्राम॒णीरु॒त्थाया॒भिषि॑क्तो॒ऽभि मा॑ सिञ्च॒ वर्च॑सा । तेजो॑ऽसि॒ तेजो॒ मयि॑ धार॒याधि॑ र॒यिर॑सि र॒यिं मे॑ धेहि ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उदुंबर मणि! तुम गाय की स्वामिनी हो. तुम हमारी सभी अभिलाषाओं को पूर्ण करो. तुम तेज से अभिषिक्त हो, उठ कर मुझे भी तेज से सिंचित करो. तुम तेज रूप हो, मुझ में भी तेज धारण करो. तुम धन प्राप्त करने वाली हो, मुझे भी धन प्राप्त कराओ. (१२)

EN English Translation

O moon! You are the owner of the cow. You fulfill all our desires. You are anointed with speed, get up and irrigate me with speed too. You are a sharp form, wear sharp in me too. You are going to get money, get me money too. (12)

Mantra 19.31.13

पु॒ष्टिर॑सि पु॒ष्ट्या मा॒ सम॑ङ्ग्धि गृहमे॒धी गृ॒हप॑तिं मा कृणु । औदु॑म्बरः॒ स त्वम॒स्मासु॑ धेहि र॒यिं च॑ नः॒ सर्व॑वीरं॒ नि य॑च्छ रा॒यस्पोषा॑य॒ प्रति॑ मुञ्चे अ॒हं त्वाम् ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उदुंबर मणि! तुम पुष्टि हो, मुझे भी पुष्टि से युक्त करो. तुम गृहमेधी हो, मुझे गृहपति बनाओ. तुम हमें धन प्रदान करो. तुम हमें ऐसा धन प्रदान करो, जिस से हमारे पुत्र, पौत्र सेवक आदि पुष्ट हों. हे मणि! मैं तुझे धनों की वृद्धि के लिए बांधता हूं. (१३)

EN English Translation

O obuman! You're confirmed, let me know the confirmation too. You are a housewife, make me a householder. You give us money. Give us such money that our sons, grandsons, servants, etc. are strengthened. O Mani! I bind you to the growth of wealth. (13)

Mantra 19.31.14

अ॒यमौदु॑म्बरो म॒णिर्वी॒रो वी॒राय॑ बध्यते । स नः॑ स॒निं मधु॑मतीं कृणोतु र॒यिं च॑ नः॒ सर्व॑वीरं॒ नि य॑च्छात् ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

अमित्रों का विनाश करने वाली यह उदुंबर मणि वीरता को प्राप्त करने के लिए बांधी जाती है. यह मणि हमारी उपलब्धि को मधुमती करे. यह हमारे सभी वीरों अर्थात पुत्र, पौत्र आदि को धन प्रदान करे. (१४)

EN English Translation

This udumbar gem, which destroys the unfriendly, is tied to achieve bravery. May this gem make our achievement sweet. May it provide wealth to all our heroes i.e. son, grandson etc. (14)