Popular:
अथर्ववेद

Kanda 19 • Sukta 35

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 19

Kanda 19 • Sukta 35

5 Mantras Loaded
Mantra 19.35.1

इन्द्र॑स्य॒ नाम॑ गृ॒ह्णन्त॒ ऋष॑यो जङ्गि॒डं द॑दुः । दे॒वा यं च॒क्रुर्भे॑ष॒जमग्रे॑ विष्कन्ध॒दूष॑णम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

प्राचीन ऋषियों ने इंद्र का नाम लेते हुए रक्षा के इच्छुक मनुष्यों को जंगिड़ मणि दी. सृष्टि को आदि में इंद्र आदि देवों ने जंगिड़ ओषधियों को विष्कांध नाम के महारोग नष्ट करने वाली बनाया था. (१)

EN English Translation

Ancient sages took the name of Indra and gave war-like gems to human beings who wanted to protect them. In the beginning, Indra and other gods had made the war-torn medicines to destroy the great disease called Vishkandha. (1)

Mantra 19.35.2

स नो॑ रक्षतु जङ्गि॒डो ध॑नपा॒लो धने॑व । दे॒वा यं च॒क्रुर्ब्रा॑ह्म॒णाः प॑रि॒पाण॑मराति॒हम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

राजा का धनाध्यक्ष जिस प्रकार धन की रक्षा करता है, उसी प्रकार जंगिड मणि हमारी रक्षा करे. जंगिड मणि को देवों तथा ब्राह्मणों ने सभी प्रकार से रक्षक और शत्रुओं का विनाश करने वाला बनाया है. (२)

EN English Translation

Just as the king's head of wealth protects wealth, so the jangid mani protects us. The Jangid Mani has been made a protector by the Devas and Brahmins in all ways and destroyer of enemies. (2)

Mantra 19.35.3

दु॒र्हार्दः॒ संघो॑रं॒ चक्षुः॑ पाप॒कृत्वा॑न॒माग॑मम् । तांस्त्वं स॑हस्रचक्षो प्रतीबो॒धेन॑ नाशय परि॒पाणो॑ऽसि जङ्गि॒डः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जंगिड़ मणि! तुम दुष्ट हृदय वाले शत्रु का नाश करो. तुम अति भयानक व्यक्ति का नाश करो. हिंसा आदि पाप करने वाले का तुम नाश करो. हे हजार नेत्रों वाली जंगिड़ मणि! तुम उन शत्रुओं को अपनी प्रतिकूल बुद्धि से नष्ट करो. हे जंगिड़! तुम सभी प्रकार से रक्षा करने वाली हो. (३)

EN English Translation

O jewel! Destroy an enemy with an evil heart. You destroy the terrible person. Destroy those who commit violence etc. sin. O jewel with a thousand eyes! Destroy those enemies with your unfavorable intellect. O warrior! You are going to protect in all ways. (3)

Mantra 19.35.4

परि॑ मा दि॒वः परि॑ मा पृथि॒व्याः पर्य॒न्तरि॑क्षा॒त्परि॑ मा वी॒रुद्भ्यः॑ । परि॑ मा भू॒तात्परि॑ मो॒त भव्या॑द्दि॒शोदि॑शो जङ्गि॒डः पा॑त्व॒स्मान् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

यह जंगिड़ मणि मुझे द्युलोक अर्थात्‌ स्वर्ग से होने वाले भय से, पृथ्वी से होने वाले भय से, अंतरिक्ष के राक्षसों आदि के भय से तथा वृक्षों से होने वाले भय से बचाएं. यह जंगिड़ मणि मुझे अतीत काल के प्राणियों से एवं भविष्य में होने वाले प्राणियों से बचाए. जंगिड़ मणि सभी दिशाओं में होने वाले भयों से हमारी रक्षा करे. (४)

EN English Translation

May this jangid mani protect me from the fear of Dulok i.e. heaven, from the fear of the earth, from the fear of the demons of space, etc., and from the fear of trees. This jangid mani saved me from the creatures of the past and from the creatures that will happen in the future. Let jangid mani protect us from fears in all directions. (4)

Mantra 19.35.5

य ऋ॒ष्णवो॑ दे॒वकृ॑ता॒ य उ॒तो व॑वृ॒तेऽन्यः । सर्वां॒स्तान्वि॒श्वभे॑षजोऽर॒सां ज॑ङ्गि॒डस्क॑रत् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों के द्वारा बनाए हुए जो हिंसक पुरुष हैं तथा मनुष्य आदि के द्वारा प्रेरित जो बाधक हैं, उन सभी भेषजों अर्थात्‌ ओषधियों को जंगिड़ मणि शक्तिहीन करे. (५)

EN English Translation

The violent men who are created by the gods and those who are motivated by human beings etc. should be made powerless by the warriors, the jewel of war. (5)