Kanda 19 • Sukta 36
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 19 • Sukta 36
शृङ्गा॑भ्यां॒ रक्षो॑ नुदते॒ मूले॑न यातुधा॒न्यः । मध्ये॑न॒ यक्ष्मं॑ बाधते॒ नैनं॑ पा॒प्माति॑ तत्रति ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
शतवार नाम की विशेष ओषधि अर्थात् जड़ीबूटी अपनी महिमा से यक्ष्मा अर्थात् टी. बी. रोग को नष्ट करे. यह मणि राक्षसों का भी विनाश करे. त्वचा के दोषों को नष्ट करने वाली शतवार मणि अपनी दीप्ति के साथ पुरुष की भुजा पर विराजमान हो. (१)
EN English Translation
A special medicine named Shatawar i.e. herbs should destroy Tuberculosis i.e. TB disease with its glory. May this gem also destroy the demons. The shatawar gem, which destroys the defects of the skin, should sit on the man's arm with its radiance. (1)
श॒तवा॑रो अनीनश॒द्यक्ष्मा॒न्रक्षां॑सि॒ तेज॑सा । आ॒रोह॒न्वर्च॑सा स॒ह म॒णिर्दु॑र्णाम॒चात॑नः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
यह शतवार मणि! अपने सींगों अर्थात् अगले भागों से अंतरिक्ष में स्थित राक्षसों को भगाती है तथा अपनी जड़ अर्थात् नीचे वाले भाग से राक्षसियों को दूर करती है. यह मणि अपने मध्य भाग से यक्ष्मा अर्थात् टी. बी. रोग को दूर करती है. पाप इस का अतिक्रमण नहीं कर पाता. (२)
EN English Translation
This shatawar mani! It drives away the demons in space from its horns i.e. the next parts and removes the demons from its root i.e. the lower part. This gem removes tuberculosis i.e. TB disease from its middle part. Sin does not transgress it. (2)
ये यक्ष्मा॑सो अर्भ॒का म॒हान्तो॒ ये च॑ श॒ब्दिनः॑ । सर्वा॑न् दुर्णाम॒हा म॒णिः श॒तवा॑रो अनीनशत् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो उत्पन्न हुए अर्थात् प्रारंभिक अवस्था वाले यक्ष्मा अर्थात् टी. बी. रोग हैं, जो बढ़े हुए यक्ष्मा तथा जो कष्ट से चिकित्सा योग्य यक्ष्मा रोग हैं, इन सभी बुरे नाम वाले रोगों को शतवार मणि नष्ट कर देती है. (३)
EN English Translation
Those who originated i.e. early stage tuberculosis i.e. TB disease, which are advanced tuberculosis and those who are medically treatable tuberculosis diseases with distress, all these bad name diseases are destroyed by the century gem. (3)
श॒तं वी॒रान॑जनयच्छ॒तं यक्ष्मा॒नपा॑वपत् । दु॒र्णाम्नः॒ सर्वा॑न्ह॒त्वाव॒ रक्षां॑सि धूनुते ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
धारण की जाती हुई यह शतवार मणि सौ वीर पुत्रों को जन्म देती है तथा यक्ष्मा नाम के सौ रोगों को दूर भगाती है. यह सभी बुरे नाम वाले राक्षसों को नष्ट कर के ऐसा कर देती है कि ये पुनः उपद्रव न कर सकें. (४)
EN English Translation
This shattwar gem, which is worn, gives birth to a hundred brave sons and removes a hundred diseases named Tuberculosis. It destroys all the bad-named demons and makes them so that they can not create nuisance again. (4)
हिर॑ण्यशृङ्ग ऋष॒भः शा॑तवा॒रो अ॒यं म॒णिः । दु॒र्णाम्नः॒ सर्वां॑स्तृ॒ड्ढ्वाव॒ रक्षां॑स्यक्रमीत् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
सोने के समान चमकने वाले अग्र भाग वाली शतवार ओषधि अर्थात् जड़ीबूटी सभी ओषधियों में श्रेष्ठ है. यह सभी अयश वाले जनों को तिनके के समान नष्ट कर के राक्षसों पर आक्रमण करे. (५)
EN English Translation
The herb is the best of all the medicines with a shiny radiant part like gold. It should destroy all the ayash people like straw and attack the demons. (5)
श॒तम॒हं दु॒र्णाम्नी॑नां गन्धर्वाप्स॒रसां॑ श॒तम् । श॒तं श॒श्व॒न्वती॑नां श॒तवा॑रेण वारये ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं कोढ़, दाद आदि सौ व्याधियों, सौ गंधर्वो तथा सौ अप्सराओं को दूर करता हूं. बारबार पीड़ा देने के लिए आने वाली सैकड़ों अपस्मार अर्थात पागलपन आदि व्याधियों को शतवार ओषधि से दूर करता हूं. (६)
EN English Translation
I remove a hundred diseases like leprosy, ringworm, hundred Gandharvas and a hundred nymphs. I remove hundreds of diseases like insanity, which come to give pain again and again, with 100 medicines. (6)