Popular:
अथर्ववेद

Kanda 19 • Sukta 38

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 19

Kanda 19 • Sukta 38

3 Mantras Loaded
Mantra 19.38.1

न तं यक्ष्मा॒ अरु॑न्धते॒ नैनं॑ श॒पथो॑ अश्नुते । यं भे॑ष॒जस्य॑ गुल्गु॒लोः सु॑र॒भिर्ग॒न्धो अ॑श्नु॒ते ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

उस राजा को यक्ष्मा अर्थात्‌ टी. बी. नाम का रोग पीड़ित नहीं करता और दूसरों के द्वारा अभिशाप उस पर प्रभाव डालता है, जिस राजा को गूगल नाम की ओषध की सुखदायक गंध व्याप्त करती है. (१)

EN English Translation

That king does not suffer from the disease called Tuberculosis i.e. TB and the curse by others affects him, whose king is permeated by the soothing smell of the drug named Google. (1)

Mantra 19.38.2

विष्व॑ञ्च॒स्तस्मा॒द्यक्ष्मा॑ मृ॒गा अश्वा॑ इवेरते । यद्गु॑ल्गु॒लु सै॑न्ध॒वं यद्वाप्यसि॑ समु॒द्रिय॑म् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

गूगल की गंध सूंघने वाली यह यक्ष्मा अर्थात्‌ टी. बी. नाम की व्याधि हिरन और घोड़े के समान सभी दिशाओं में तीव्र गति से भागती है. गुग्गुल या तो सिंधु देश में उत्पन्न हो अथवा समुद्र में उत्पन्न हो. (२)

EN English Translation

This disease called TB, which smells of Google, runs rapidly in all directions like a deer and a horse. Guggul originated either in the Indus country or originated in the sea. (2)

Mantra 19.38.3

उ॒भयो॑रग्रभं॒ नामा॒स्मा अ॑रि॒ष्टता॑तये ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गुग्गुलु! मैं तुझे दोनों प्रकार के रोगों का नाम बताता हूं. दुःख देने वाले वर्तमान रोग के विनाश हेतु मैं तुझ से प्रार्थना करता हूं. (३)

EN English Translation

O Guggulu! Let me tell you the names of both types of diseases. I pray to you for the destruction of the present disease that causes sorrow. (3)