Popular:
अथर्ववेद

Kanda 19 • Sukta 42

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 19

Kanda 19 • Sukta 42

4 Mantras Loaded
Mantra 19.42.1

ब्रह्म॒ होता॒ ब्रह्म॑ य॒ज्ञा ब्रह्म॑णा॒ स्वर॑वो मि॒ताः । अ॑ध्व॒र्युर्ब्रह्म॑णो जा॒तो ब्रह्म॑णो॒ऽन्तर्हि॑तं ह॒विः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

जगत्‌ की उत्पत्ति का कारण ब्रह्म होता है, ब्रह्म ही यज्ञ है. ब्रह्म ने उदात्त, अनुदात्त, स्वरित आदि स्वरों का गमन निश्चित किया है. ब्रह्म से ही अध्वर्यु उत्पन्न हुए. यज्ञ का साधन हवि ब्रह्म में ही स्थित है. (१)

EN English Translation

The cause of the origin of the world is Brahman, Brahma is the sacrifice. Brahma has fixed the movement of vowels such as sublime, anudata, swarita, etc. Adhvaryu was born from Brahma. The means of yajna are located in Havi Brahma. (1)

Mantra 19.42.2

ब्रह्म॒ स्रुचो॑ घृ॒तव॑ती॒र्ब्रह्म॑णा॒ वेदि॒रुद्धि॑ता । ब्रह्म॑ य॒ज्ञस्य॒ तत्त्वं॑ च ऋ॒त्विजो॒ ये ह॑वि॒ष्कृतः॑ । श॑मि॒ताय॒ स्वाहा॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

घृत से पूर्ण तथा होम का साधन सुवा भी ब्रह्म है. ब्रह्म ने ही यज्ञवेदी को खोदा है. ब्रह्म यज्ञ का तत्त्व है. हवि तैयार करने वाले ऋत्विज्‌ भी ब्रह्म ही हैं. अभेद को प्राप्त ब्रह्म के लिए आहुति उत्तम हो. (२)

EN English Translation

Suva, the source of the whole and home from ghrit, is also Brahman. Brahma has dug the yagyavedi. Brahma is the principle of yajna. The Ritvij who prepares the Havi is also Brahman. Sacrifice should be best for Brahman, who attains impregnation. (2)

Mantra 19.42.3

अं॑हो॒मुचे॒ प्र भ॑रे मनी॒षामा सु॒त्राव्णे॑ सुम॒तिमा॑वृणा॒नः । इ॒ममि॑न्द्र॒ प्रति॑ ह॒व्यं गृ॒भाय॑ स॒त्याः स॑न्तु॒ यज॑मानस्य॒ कामाः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

पापों से छुटकारा दिलाने वाले तथा भलीभांति रक्षा करने वाले इंद्र के लिए मैं उत्तम स्तुति बोलता हुआ उपासना पूर्ण करता हूं. हे इंद्र! तुम मेरा हव्य स्वीकार करो. तुम्हारी कृपा से यजमान की इच्छाएं पूर्ण हों. (३)

EN English Translation

I complete the worship by uttering the best praise for Indra, who relieves sins and protects him well. O Indra! You accept my wish. May the wishes of the host be fulfilled by your grace. (3)

Mantra 19.42.4

अं॒हो॒मुचं॑ वृष॒भं य॒ज्ञिया॑नां वि॒राज॑न्तं प्रथ॒मम॑ध्व॒राण॑म् । अ॒पां नपा॑तम॒श्विना॑ हुवे॒ धिय॑ इन्द्रि॒येण॑ त इन्द्रि॒यं द॑त्त॒मोजः॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

य॒ज्ञ के योग्य देवों में श्रेष्ठ, पाप से मुक्त कराने वाले तथा यज्ञों में प्रमुख रूप में विराजमान इंद्र का मैं आह्वान करता हूं. जलों की वर्षा करने वाले अग्नि तथा अश्विनीकुमारों का मैं आह्वान करता हूं. वे अश्विनीकुमार इंद्रियों की सामर्थ्य से तुम्हें बुद्धि, ओज और बल प्रदान करें. (४)

EN English Translation

I call upon Indra, the best of the deities worthy of knowledge, the one who liberates from sin and is prominent in the sacrifices. I call upon agni and ashwini kumars who shower water. May They give you wisdom, strength and strength with the power of Ashwini Kumar's senses. (4)

卐 HinduText AI