Kanda 19 • Sukta 43
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 19 • Sukta 43
यत्र॑ ब्रह्म॒विदो॒ यान्ति॑ दी॒क्षया॒ तप॑सा स॒ह । अ॒ग्निर्मा॒ तत्र॑ नयत्व॒ग्निर्मे॒धा द॑धातु मे । अ॒ग्नये॒ स्वाहा॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस स्थान में सगुण ब्रह्म के स्वरूप को जानने वाले दीक्षा और तप के द्वारा जाते हैं, अनग्नि देव मुझे वहां ले जाएं. अग्नि देव मुझे बुद्धि प्रदान करें. यह आहुति अग्नि को भलीभांति प्राप्त हो. (१)
EN English Translation
In the place where those who know the nature of Sagun Brahm go through initiation and penance, Anagni Dev should take me there. May Agni Dev give me wisdom. This sacrifice is well received by agni. (1)
यत्र॑ ब्रह्म॒विदो॒ यान्ति॑ दी॒क्षया॒ तप॑सा स॒ह । वा॒युर्मा॒ तत्र॑ नयतु वा॒युः प्र॒णान्द॑धातु मे । वा॒यवे॒ स्वाहा॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
सगुण ब्रह्म के स्वरूप को जानने वाले दीक्षा और तप के कारण जहां जाते हैं, वायु मुझे वहां ले जाएं तथा वायु मुझ में प्राणों का आधान करें. यह आहुति भलीभांति वायु को प्राप्त हो. (२)
EN English Translation
Wherever those who know the nature of Sagun Brahm go due to initiation and penance, the wind should take me there and the wind should place life in me. This sacrifice should be received by the air well. (2)
यत्र॑ ब्रह्म॒विदो॒ यान्ति॑ दी॒क्षया॒ तप॑सा स॒ह । सूर्यो॑ मा॒ तत्र॑ नयतु॒ चक्षुः॒ सूर्यो॑ दधातु मे । सूर्या॑य॒ स्वाहा॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
सगुण ब्रह्म के स्वरूप को जानने वाले दीक्षा और तप की सहायता से जहां जाते हैं, सूर्य देव मुझे वहां ले जाएं. सूर्य देव मुझे नेत्र प्रदान करें. यह आहुति सूर्य देव को भलीभांति प्राप्त . (३)
EN English Translation
Wherever those who know the nature of Sagun Brahm go with the help of initiation and penance, the Sun God should take me there. May The Sun God give me an eye. This sacrifice was well received by the Sun God. (3)
यत्र॑ ब्रह्म॒विदो॒ यान्ति॑ दी॒क्षया॒ तप॑सा स॒ह । च॒न्द्रो मा॒ तत्र॑ नयतु॒ मन॑श्च॒न्द्रो द॑धातु मे । च॒न्द्राय॒ स्वाहा॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
सगुण ब्रह्म का स्वरूप जानने वाले दीक्षा और तप की सहायता से जहां जाते हैं, चंद्र मुझे वहां पहुंचाएं. चंद्र देव मुझ में मन धारण करें. यह आहुति चंद्र देव को भलीभांति प्राप्त हो. (४)
EN English Translation
Wherever those who know the nature of Sagun Brahm go with the help of initiation and penance, the moon should take me there. May Chandra Dev imbibe his mind in me. May chandra dev get this sacrifice well. (4)
यत्र॑ ब्रह्म॒विदो॒ यान्ति॑ दी॒क्षया॒ तप॑सा स॒ह । सोमो॑ मा॒ तत्र॑ नयतु॒ पयः॒ सोमो॑ दधातु मे । सोमा॑य॒ स्वाहा॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
सगुण ब्रह्म के स्वरूप को जानने वाले दीक्षा और तप की सहायता से जहां जाते हैं, सोम मुझे वहां ले जाएं. सोम मुझे दूध प्रदान करें. यह आहुति सोम को भलीभांति प्राप्त हो. (५)
EN English Translation
Take me wherever saguna knows the nature of Brahman goes with the help of initiation and penance. Som provide me milk. May this sacrifice be well received by Som. (5)
यत्र॑ ब्रह्म॒विदो॑ यान्ति दी॒क्षया॒ तप॑सा स॒ह । इन्द्रो॑ मा॒ तत्र॑ नयतु॒ बल॒मिन्द्रो॑ दधातु मे । इन्द्रा॑य॒ स्वाहा॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
सगुण ब्रह्म का स्वरूप जानने वाले दीक्षा और तप की सहायता से जहां जाते हैं, इंद्र देव मुझे वहां ले जाएं. इंद्र देव मुझ में बल धारण करें. यह आहुति इंद्र को भलीभांति प्राप्त हो. (६)
EN English Translation
Wherever those who know the nature of Sagun Brahm go with the help of initiation and penance, Indra Dev should take me there. May Indra Dev hold strength in me. Indra should get this sacrifice well. (6)
यत्र॑ ब्रह्म॒विदो॒ यान्ति॑ दी॒क्षया॒ तप॑सा स॒ह । आपो॑ मा॒ तत्र॑ नयत्व॒मृतं॒ मोप॑ तिष्ठतु । अ॒द्भ्यः स्वाहा॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
सगुण ब्रह्म का स्वरूप जानने वाले अपनी दीक्षा और तप की सहायता से जहां जाते हैं, जल देवता मुझे वहां ले जाएं. जल देवता मुझ में अमृत धारण करें, यह आहुति जल देवता को भलीभांति प्राप्त हो. (७)
EN English Translation
Wherever those who know the nature of Sagun Brahm go with the help of their initiation and penance, the water god should take me there. May the water god wear nectar in me, may the sacrificial water god get it well. (7)
यत्र॑ ब्रह्म॒विदो॒ यान्ति॑ दी॒क्षया॒ तप॑सा स॒ह । ब्र॒ह्मा मा॒ तत्र॑ नयतु ब्र॒ह्मा ब्रह्म॑ दधातु मे । ब्र॒ह्मणे॒ स्वाहा॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
सगुण ब्रह्म का स्वरूप जानने वाले दीक्षा और तप की सहायता से जहां पहुंचते हैं, ब्रह्मा मुझे वहां ले जाएं. ब्रह्मा मुझ में ब्रह्म की उपासना करें. यह आहुति ब्रह्मा को भलीभांति प्राप्त हो. (८)
EN English Translation
Brahma should take me wherever those who know the nature of Sagun Brahm reach with the help of initiation and penance. Brahma worship Brahma in me. May Brahma get this sacrifice well. (8)