Kanda 19 • Sukta 64
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 19 • Sukta 64
अग्ने॑ स॒मिध॒माहा॑र्षं बृह॒ते जा॒तवे॑दसे । स मे॑ श्र॒द्धां च॑ मे॒धां च॑ जा॒तवे॑दाः॒ प्र य॑च्छतु ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं महान और जातवेद अग्नि के लिए प्रज्वलित होने का साधन समिधाएं लाया हूं. समिधाओं से वृद्धि को प्राप्त जातवेद अग्नि मुझे श्रद्धा और बुद्धि प्रदान करें. (१)
EN English Translation
I have brought samidhas, the means of ignition, for the great and jataveda agni. May the Jataveda agni give me reverence and wisdom to get growth from the samidhas. (1)
इ॒ध्मेन॑ त्वा जातवेदः स॒मिधा॑ वर्धयामसि । तथा॒ त्वम॒स्मान्व॑र्धय प्र॒जया॑ च॒ धने॑न च ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे जातवेद अग्नि! हम प्रज्वलित होने के साधन समिधाओं के द्वारा तुम्हें बढ़ाते हैं. तुम हमें प्रजा और धन से बढ़ाओ. (२)
EN English Translation
O jataved agni! We increase you through the means of ignition. You increase us with people and wealth. (2)
यद॑ग्ने॒ यानि॒ कानि॑ चि॒दा ते॒ दारू॑णि द॒ध्मसि॑ । सर्वं॒ तद॑स्तु मे शि॒वं तज्जु॑षस्व यविष्ठ्य ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! मैं तुम्हारे लिए जो यज्ञ के योग्य और यज्ञ के अयोग्य काष्ठ लकड़ी प्रदान करता हूं, वह सब मेरे लिए कल्याणकारी हो अर्थात् उन से मेरा कल्याण हो. हे अतिशय युवा अग्नि! तुम मेरे द्वारा दिए गए काष्ठ लकड़ी को स्वीकार करो. (३)
EN English Translation
O agni! All the woodwood that I provide for you, worthy of yajna and unfit for yajna, should be beneficial to me, that is, my welfare from them. O very young agni! You accept the wood wood given by me. (3)
ए॒तास्ते॑ अग्ने स॒मिध॒स्त्वमि॒द्धः स॒मिद्भ॑व । आयु॑र॒स्मासु॑ धेह्यमृत॒त्वमा॑चा॒र्याय ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! मैं तुम्हारे लिए ये समिधाएं लाया हूं. उन समिधाओं के द्वारा तुम प्रज्वलित होओ. तुम हम सब में आयु और जीवन का आधान करो. तुम हमारे उपाध्याय के लिए अमृत प्रदान करो. (४)
EN English Translation
O agni! I have brought these committees for you. You are ignited by those committees. You infuse age and life into all of us. You provide nectar to our Upadhyay. (4)