Popular:
अथर्ववेद

Kanda 2 • Sukta 15

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 2

Kanda 2 • Sukta 15

6 Mantras Loaded
Mantra 2.15.1

यथा॒ द्यौश्च॑ पृथि॒वी च॒ न बि॑भी॒तो न रिष्य॑तः । ए॒वा मे॑ प्राण॒ मा बि॑भेः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार द्यौ और पृथ्वी न किसी से भयभीत और आशंकित होते हैं और न नष्ट होते हैं, हे मेरे प्राणो! उसी प्रकार तुम भी शत्रु, ग्रह, रोग आदि से मत डरो. (१)

EN English Translation

Just as Dau and the earth are neither afraid nor apprehensive of anyone, nor perish, O my soul! Similarly, do not be afraid of enemies, planets, diseases etc. (1)

Mantra 2.15.2

यथाह॑श्च॒ रात्री॑ च॒ न बि॑भी॒तो न रिष्य॑तः । ए॒वा मे॑ प्राण॒ मा बि॑भेः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार दिन और रात न किसी से भयभीत और आशंकित होते हैं तथा न नष्ट होते हैं, हे मेरे प्राणो! उसी प्रकार तुम भी शन्नु, ग्रह, रोग आदि से मत डरो. (२)

EN English Translation

Just as day and night are neither afraid, apprehensive nor destroyed by anyone, O my life! In the same way, do not be afraid of shannu, planet, disease etc. (2)

Mantra 2.15.3

यथा॒ सूर्य॑श्च च॒न्द्रश्च॒ न बि॑भी॒तो न रिष्य॑तः । ए॒वा मे॑ प्राण॒ मा बि॑भेः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार सूर्य और चंद्र न किसी से भयभीत होते हैं, न आशंकित होते हैं और न नष्ट होते हैं, हे मेरे प्राणो! इसी प्रकार तुम भी शत्रु, ग्रह, रोग आदि से डरो मत. (३)

EN English Translation

Just as the sun and the moon are neither afraid of anyone, nor apprehensive nor destroyed, O my life! Similarly, do not be afraid of enemies, planets, diseases etc. (3)

Mantra 2.15.4

यथा॒ ब्रह्म॑ च क्ष॒त्रं च॒ न बि॑भी॒तो न रिष्य॑तः । ए॒वा मे॑ प्राण॒ मा बि॑भेः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार ब्राह्मण और क्षत्रिय न किसी से भयभीत होते हैं, न आशंकित होते हैं और न नष्ट होते हैं, हे मेरे प्राणो! उसी प्रकार तुम भी किसी से मत डरो. (४)

EN English Translation

Just as Brahmins and Kshatriyas are neither afraid of anyone, nor apprehensive nor destroyed, O my life! Similarly, don't be afraid of anyone. (4)

Mantra 2.15.5

यथा॑ स॒त्यं चानृ॑तं च॒ न बि॑भी॒तो न रिष्य॑तः । ए॒वा मे॑ प्राण॒ मा बि॑भेः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार सत्य और असत्य न किसी से भयभीत होते हैं, न आशंकित होते हैं और न कभी नष्ट होते हैं, हे मेरे प्राणो! उसी प्रकार तुम भी मत डरो. (५)

EN English Translation

Just as truth and falsehood are neither afraid of anyone, nor apprehensive, nor ever destroyed, O my life! Similarly, don't be afraid. (5)

Mantra 2.15.6

यथा॑ भू॒तं च॒ भव्यं॑ च॒ न बि॑भी॒तो न रिष्य॑तः । ए॒वा मे॑ प्राण॒ मा बि॑भेः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार वर्तमान का वस्तु समूह और भविष्य में उत्पन्न होने वाली वस्तुएं न किसी से भयभीत होती हैं, न आशंकित होती है और न कभी नष्ट होती हैं, हे मेरे प्राणो! उसी प्रकार तुम भी किसी से मत डरो. (६)

EN English Translation

Just as the present object group and the things that arise in the future are neither afraid of anyone, nor apprehensive, nor destroyed, O my soul! In the same way, do not be afraid of anyone. (6)

卐 HinduText AI