Kanda 20 • Sukta 103
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 20 • Sukta 103
अ॒ग्निमी॑डि॒ष्वाव॑से॒ गाथा॑भिः शी॒रशो॑चिषम् । अ॒ग्निं रा॒ये पु॑रुमीढ श्रु॒तं नरो॒ऽग्निं सु॑दी॒तये॑ छ॒र्दिः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्य! तू अन्न प्राप्ति के लिए अग्नि की गाथाओं के द्वारा अग्नि की स्तुति कर. तू ऐसे अग्नि की पूजा कर जो धन दान के लिए प्रसिद्ध, प्रदीप्त और शोभायमान हैं. (१)
EN English Translation
O man! Praise agni through the stories of agni to get food. Worship a agni that is famous, illuminated and beautiful for donating money. (1)
अग्न॒ आ या॑ह्य॒ग्निभि॒र्होता॑रं त्वा वृणीमहे । आ त्वाम॑नक्तु॒ प्रय॑ता ह॒विष्म॑ती॒ यजि॑ष्ठं ब॒र्हिरा॒सदे॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! हम श्रोतागण तुम्हें यज्ञ में बुलाते हैं. तुम अपनी सभी शक्तियों के साथ इस यज्ञ में आओ. भली प्रकार प्रस्तुत किए गए, हवि रूप से युक्त बर्हि तुम्हारे साथ सुसंगत बनें. (२)
EN English Translation
O agni! We listeners invite you to the yagna. You come to this yagna with all your powers. Be consistent with you with well-presented, havi-based exteriors. (2)
अच्छा॒ हि त्वा॑ सहसः सूनो अङ्गिरः॒ स्रुच॒श्चर॑न्त्यध्व॒रे । ऊ॒र्जो नपा॑तं घृ॒तके॑शमीमहे॒ऽग्निं य॒ज्ञेषु॑ पू॒र्व्यम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अंगिरा गोत्र वाले अग्नि! तुम जल के पुत्र के समान हो. यज्ञ के खुच अर्थात् खुवा नाम के पात्र तुम्हारे सामने गति करते है. हम यज्ञ में सदा नवीन और शक्तिशाली अग्नि की स्तुति करते हैं. (३)
EN English Translation
O Agni of the Tribe of Angira! You are like the son of water. The characters named Khucha of yajna i.e. Khuva move in front of you. We always praise the new and powerful agni in the yajna. (3)