Popular:
अथर्ववेद

Kanda 20 • Sukta 140

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 20

Kanda 20 • Sukta 140

5 Mantras Loaded
Mantra 20.140.1

यन्ना॑सत्या भुर॒ण्यथो॒ यद्वा॑ देव भिष॒ज्यथः॑ । अ॒यं वां॑ व॒त्सो म॒तिभि॒र्न वि॑न्धते ह॒विष्म॑न्तं॒ हि गच्छ॑थः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुम शीघ्र गमन करने वाले तथा चिकित्सा करने में कुशल हो. तुम्हारा यह वत्स मोतियों के द्वारा नहीं बांधा जाता है. तुम उस के समीप जाते हो, जिस के पास हवि है. (१)

EN English Translation

O Ashchini Kumaro! You are quick to move and are skilled in healing. This vatsa of yours is not tied by beads. You go close to him who has havi. (1)

Mantra 20.140.2

आ नू॒नम॒श्विनो॒रृषि॒ स्तोमं॑ चिकेत वा॒मया॑ । आ सोमं॒ मधु॑मत्तमं घ॒र्मं सि॑ञ्चा॒दथ॑र्वणि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

उपासना के योग्य अपनी बुद्धियों के द्वारा ऋषियों ने अश्विनी कुमारों के स्तोत्र को जान लिया. इस लिए तुम मधुरता वाले सोमरस को अथर्व से सिंचित करो. (२)

EN English Translation

Through their intellects worthy of worship, the sages knew the stotra of Ashwini Kumars. Therefore, you should irrigate the sweet Somaras with Atharva. (2)

Mantra 20.140.3

आ नू॒नं र॒घुव॑र्तनिं॒ रथं॑ तिष्ठाथो अश्विना । आ वां॒ स्तोमा॑ इ॒मे मम॒ नभो॒ न चु॑च्यवीरत ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुम तेज चलने वाले रथ पर बैठने वाले हो. तुम्हारे लिए जो स्तुति की जाती है, वह आकाश के समान स्थिर रहे. (३)

EN English Translation

O Ashchini Kumaro! You are going to sit on a fast-moving chariot. May the praise that is given to you stand as the sky. (3)

Mantra 20.140.4

यद॒द्य वां॑ नासत्यो॒क्थैरा॑चुच्युवी॒महि॑ । यद्वा॒ वाणी॑भिरश्विने॒वेत्का॒ण्वस्य॑ बोधतम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! हम उकथों अर्थात्‌ मंत्र समूहों के द्वारा तुम्हारा आश्रय लेते हैं. यह कण्व ऋषि की कृपा है कि हम वाणी के द्वारा तुम्हारी सेवा कर रहे हैं. (४)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! We take refuge in you through ukthas i.e. mantra groups. It is the grace of Kanva Rishi that we are serving you through speech. (4)

Mantra 20.140.5

यद्वां॑ क॒क्षीवाँ॑ उ॒त यद्व्य॑श्व॒ ऋषि॒र्यद्वां॑ दी॒र्घत॑मा जु॒हाव॑ । पृथी॒ यद्वां॑ वै॒न्यः साद॑नेष्वे॒वेदतो॑ अश्विना चेतयेथाम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! कक्षीवान, दीर्घतमा और व्यश्च ऋषियों ने तुम्हें आहुति दी है. वेन का पुत्र पृथु तुम्हारे सब सदनों में है. इसलिए तुम चैतन्य हो जाओ. (५)

EN English Translation

O Ashchini Kumaro! The arhtivaan, long-term and vyashtrishis have sacrificed you. Prithu son of Wayne is in all your houses. So you become conscious. (5)