Kanda 4 • Sukta 22
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 4 • Sukta 22
इ॒ममि॑न्द्र वर्धय क्ष॒त्रियं॑ म इ॒मं वि॒शामे॑कवृ॒षं कृ॑णु॒ त्वम् । निर॒मित्रा॑नक्ष्णुह्यस्य॒ सर्वां॒स्तान्र॑न्धयास्मा अहमुत्त॒रेषु॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! मेरे इस क्षत्रिय राजा को पुत्र, पौत्र, वाहन आदि से समृद्ध बनाओ. इस राजा को तरुम वीर्य वालों में प्रमुख बनाओ. जो इस के शत्रु राजा हैं, उन सब को तुम प्राण हीन कर दो. बुम सभी को इस के वश में करो. मैं भी इसे अपने मंत्रों के सामर्थ्य से इंद्र आदि लोकपालों में से एक बनाता हूं. (१)
EN English Translation
O Indra! Enrich this Kshatriya king of mine with sons, grandsons, vehicles etc. Make this king prominent among the tarum semen. Make all those who are its enemies kings lifeless. Bum subdue everyone with this. I also make it one of the Lokpals like Indra etc. with the power of my mantras. (1)
एमं भ॑ज॒ ग्रामे॒ अश्वे॑षु॒ गोषु॒ निष्टं भ॑ज॒ यो अ॒मित्रो॑ अ॒स्य । वर्ष्म॑ क्ष॒त्राणा॑म॒यम॑स्तु॒ राजेन्द्र॒ शत्रुं॑ रन्धय॒ सर्व॑म॒स्मै ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! इस राजा को जनसमूह से, घोड़ों से और गायों से संयुक्त करो, इस का जो शत्रु है, उसे जन समूह आदि से अलग करो. यह राजा अन्य क्षत्रियो के शीश पर वर्तमान हो अर्थात् सर्वश्रेष्ठ क्षत्रिय बने. इस के सभी शत्रुओं को तुम इस के वश में करो. (२)
EN English Translation
O Indra! Unite this king with the people, with horses and cows, separate the enemy he has from the people etc. This king should be present on the head of other Kshatriyas, that is, become the best Kshatriya. Subdue all the enemies of this to you. (2)
अ॒यम॑स्तु॒ धन॑पति॒र्धना॑नाम॒यं वि॒शां वि॒श्पति॑रस्तु॒ राजा॑ । अ॒स्मिन्नि॑न्द्र॒ महि॒ वर्चां॑सि धेह्यव॒र्चसं॑ कृणुहि॒ शत्रु॑मस्य ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! यह राजा धनपतियों में उत्तम धनपति तथा प्रजातियों में उत्तम प्रजापालक हो. इस राजा में महान तेज और वीर्य धारण करो तथा इस राजा के शत्रुओं को तेजहीन बनाओ. (3)
EN English Translation
O Indra! This king should be the best wealthy among the rich and the best of the species. Put great radiance and semen in this king and make the enemies of this king bright. (3)
अ॒स्मै द्या॑वापृथिवी॒ भूरि॑ वा॒मं दु॑हाथां घर्म॒दुघे॑ इ॒व धे॒नू । अ॒यं राजा॑ प्रि॒य इन्द्र॑स्य भूयात्प्रि॒यो गवा॒मोष॑धीनां पशू॒नाम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे द्यावा और पृथ्वी! मेरे इस राजा के लिए धर्मदुघा गौ के समान अधिक मात्रा में धन प्रदान करो. यह राजा इंद्र का अत्यधिक प्रिय हो जाए तथा उस के कारण मैं गायों, जड़ीबूटियों और पशुओं का प्रिय बनूं. (४)
EN English Translation
O heaven and the earth! Provide a great amount of money for this king of mine like Dharmadugha Gau. May this king become very dear to Indra and because of that I should be dear to cows, herbs and animals. (4)
यु॒नज्मि॑ त उत्त॒राव॑न्त॒मिन्द्रं॒ येन॒ जय॑न्ति॒ न प॑रा॒जय॑न्ते । यस्त्वा॒ कर॑देकवृ॒षं जना॑नामु॒त राज्ञा॑मुत्त॒मं मा॑न॒वाना॑म् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे राजन्! मैं अतिशय उत्कर्ष वाले इंद्र को तुम्हारा मित्र बनाता हूं. उन इंद्र की प्रेरणा से तुम्हारे योद्धा विजयी होंगे, कभी पराजित नहीं होंगे. जिस दंद् ने तुम्हें अन्य मनुष्यों के मध्य गायों में सांड़ के समान उत्तम बनाया है, उसी ने तुम्हें मनुष्यों और राजाओं में श्रेष्ठ बनाया है. (५)
EN English Translation
O king! I make indra of great excellence your friend. With the inspiration of that Indra, your warriors will be victorious, never defeated. The demon who has made you as good as a bull among other men among cows has made you superior among men and kings. (5)
उत्त॑र॒स्त्वमध॑रे ते स॒पत्ना॒ ये के च॑ राज॒न्प्रति॑शत्रवस्ते । ए॑कवृ॒ष इन्द्र॑सखा जिगी॒वां छ॑त्रूय॒तामा भ॑रा॒ भोज॑नानि ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे राजन्! तुम श्रेष्ठ बनो तथा तुम्हारे विरोधी निम्नतम बनें. वे विरोधी तुम्हारे प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं. तुम सर्व प्रमुख एवं इंद्र के मित्र बन कर सभी पर विजय प्राप्त करो. जो तुम्हारे शत्रुओं के समान आचरण करते हैं, तुम उन के भोगसाधन धनों को छीन लो. (६)
EN English Translation
O king! You be superior and your opponents be the lowest. Those opponents have a sense of hostility towards you. You become the chief and friend of Indra and conquer all. Take away the enjoyment of those who behave like your enemies. (6)
सिं॒हप्र॑तीको॒ विशो॑ अद्धि॒ सर्वा॑ व्या॒घ्रप्र॑ती॒कोऽव॑ बाधस्व॒ शत्रू॑न् । ए॑कवृ॒ष इन्द्र॑सखा जिगी॒वां छ॑त्रूय॒तामा खि॑दा॒ भोज॑नानि ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे राजन्! तुम सिंह के समान पराक्रमी बन कर सभी प्रजाओं पर शासन करो तथा बाघ के समान आक्रमणकारी बन कर सभी शत्रुओं को बाधा पहुंचाओ. तुम सर्व प्रमुख एवं इंद्र के मित्र बन कर सभी पर विजय प्राप्त करो. जो तुम्हारे शत्रुओं के समान आचरण करते हैं, तुम उन के भोग साधन धनों को छीन लो. (७)
EN English Translation
O king! You should rule all the subjects by becoming mighty like a lion and become an invader like a tiger and obstruct all the enemies. You become the chief and friend of Indra and conquer all. Those who behave like your enemies, take away their enjoyment of their means of wealth. (7)