Popular:
अथर्ववेद

Kanda 4 • Sukta 28

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 4

Kanda 4 • Sukta 28

7 Mantras Loaded
Mantra 4.28.1

भवा॑शर्वौ म॒न्वे वां॒ तस्य॑ वित्तं॒ ययो॑र्वामि॒दं प्र॒दिशि॒ यद्वि॒रोच॑ते । याव॒स्येशा॑थे द्वि॒पदो॒ यौ चतु॑ष्पद॒स्तौ नो॑ मुञ्चत॒मंह॑सः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे भव और शर्व! मैं तुम्हारा महत्त्व जानता हूं. मेरे द्वारा कहा जाता हुआ अपना महत्त्व बुम जानो. तुम दोनों के शासन में यह सारा विश्व प्रकाशित होता है. भव और शर्व शत्रुओं को अपने वञ्र से संयुक्त करते हैं, इस समय क्या उत्पन्न हुआ है, ऐसी खोज करने वाले राक्षसों को भी अपने आयुध से मारो. जो भव और शर्व इस विश्व के दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं के स्वामी हैं, वे हमें पाप से बचाएं. (१)

EN English Translation

O Bhava and Sharva! I know your importance. Know your importance as I say. Under the rule of both of you, this whole world is illuminated. Bhava and Sharva combine the enemies with their weapons, kill the demons who search for what has arisen at this time with your weapon. May bhava and sharva, the masters of the two-legged men and four-legged animals of this world, save us from sin. (1)

Mantra 4.28.2

ययो॑रभ्य॒ध्व उ॒त यद्दू॒रे चि॒द्यौ वि॑दि॒तावि॑षु॒भृता॒मसि॑ष्ठौ । याव॒स्येशा॑थे द्वि॒पदो॒ यौ चतु॑ष्पद॒स्तौ नो॑ मुञ्चत॒मंह॑सः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जिन भव और शर्व के मार्ग के समीप अथवा दूर जो कुछ भी है, वह उन्हीं के अधिकार में है, जो भव और शर्व सब के द्वारा ज्ञात, वपुषधारी और बाण फेंकने में कुशल है, जो इस संसार के दो पैरों वाले मनुष्य तथा चार पैरों वाले पशुओं के स्वामी हैं, वे हमें पाप से बचाएं. (२)

EN English Translation

Whatever is near or far from the path of bhava and sharva, it is in the possession of those who are known by all, who are known by all, and skilled in throwing arrows, who are the two-legged men of this world and the masters of four-legged animals, may they save us from sin. (2)

Mantra 4.28.3

स॑हस्रा॒क्षौ वृ॑त्र॒हणा॑ हुवे॒हं दू॒रेग॑व्यूती स्तु॒वन्ने॑म्यु॒ग्रौ । याव॒स्येशा॑थे द्वि॒पदो॒ यौ चतु॑ष्पद॒स्तौ नो॑ मुञ्चत॒मंह॑सः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं हजार आंखों वाले वृत्र का व्रत करता हूं एवं दूर देश में वर्तमान भव और शर्व का आह्वान करता हूं. मैं उन्हीं शक्तिशालियों की प्रशंसा करता हूं जो भव और शर्व इस संसार के दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं के स्वामी हैं, वे हमें पाप से बचाएं. (३)

EN English Translation

I observe a fast with a thousand eyes and invoke the present bhav and sharva in a distant land. I admire the same shaktishalas who are masters of two-legged humans and four-legged animals in this world, they save us from sin. (3)

Mantra 4.28.4

यावा॑रे॒भाथे॑ ब॒हु सा॒कमग्रे॒ प्र चेदस्रा॑ष्ट्रमभि॒भां जने॑षु । याव॒स्येशा॑थे द्वि॒पदो॒ यौ चतु॑ष्पद॒स्तौ नो॑ मुञ्चत॒मंह॑सः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे भव और शर्व! तुम ने सृष्टि के आदि में बहुत से प्राणियों के समूह का निर्माण किया है. इस के पश्चात उन में वीर्य की पर्याप्त मात्रा में रचना कर, जो भव और शर्व इस विश्व के दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं के स्वामी हैं, वे हमें पाप से छुड़ाएं. (४)

EN English Translation

O Bhava and Sharva! You have created groups of many creatures in the beginning of creation. After this, by producing sufficient amounts of semen in them, those who are the masters of the two-legged men and four-legged animals of this world, they should redeem us from sin. (4)

Mantra 4.28.5

ययो॑र्व॒धान्नाप॒पद्य॑ते॒ कश्च॒नान्तर्दे॒वेषू॒त मानु॑षेषु । याव॒स्येशा॑थे द्वि॒पदो॒ यौ चतु॑ष्पद॒स्तौ नो॑ मुञ्चत॒मंह॑सः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

जिन भव और शर्व के हनन साधन आयुधों से देवों और मनुष्यों के मध्य कोई नहीं बचता तथा जो इस विश्व के दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं के स्वामी हैं, वे हमें पाप से बचाएं. (५)

EN English Translation

May no one escape between gods and men, and those who own the two-legged men and four-legged animals of this world, may they save us from sin. (5)

Mantra 4.28.6

यः कृ॑त्या॒कृन्मू॑ल॒कृद्या॑तु॒धानो॒ नि तस्मि॑न्धत्तं॒ वज्र॑मु॒ग्रौ । याव॒स्येशा॑थे द्वि॒पदो॒ यौ चतु॑ष्पद॒स्तौ नो॑ मुञ्चत॒मंह॑सः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे भव और शर्व! जो शत्रु कृत्या राक्षसी के द्वारा दूसरों का विनाश करता है एवं जो राक्षस वंशवृद्धि के मूल आधार संतान का विनाश करता है, इन दोनों प्रकार के शत्रुओं पर अपना वज्र छोड़ो. जो भव और शर्व इस विश्व के दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं के स्वामी हैं, वे हमें पाप से बचाएं. (६)

EN English Translation

O Bhava and Sharva! The enemy who destroys others through the demon and the demon who destroys the child, the basic basis of genealogy, leave your thunderbolt on these two types of enemies. May bhava and sharva, the masters of the two-legged men and four-legged animals of this world, save us from sin. (6)

Mantra 4.28.7

अधि॑ नो ब्रूतं॒ पृत॑नासूग्रौ॒ सं वज्रे॑ण सृजतं॒ यः कि॑मी॒दी । स्तौमि॑ भवाश॒र्वौ ना॑थि॒तो जो॑हवीमि॒ तौ नो॑ मुञ्चत॒मंह॑सः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पराजित न होने वाले भव और शर्व! हमारे विषय में पक्षपात के वचन कहो एवं संग्रामों में हमारे बल को पराजित न होने वाला बनाओ. मैं द्यावा और पृथ्वी की स्तुति करता हूं. मुझे पाप से छुड़ाएं. (७)

EN English Translation

O unstroubled bhava and sharva! Say promises of partiality about us and make our force unaltered in battles. I praise Dyava and the earth. Redeem me from sin. (7)