Popular:
अथर्ववेद

Kanda 4 • Sukta 34

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 4

Kanda 4 • Sukta 34

8 Mantras Loaded
Mantra 4.34.1

ब्रह्मा॑स्य शी॒र्षं बृ॒हद॑स्य पृ॒ष्ठं वा॑मदे॒व्यमु॒दर॑मोद॒नस्य॑ । छन्दां॑सि प॒क्षौ मुख॑मस्य स॒त्यं वि॑ष्टा॒री जा॒तस्तप॑सोऽधि य॒ज्ञः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

दिए जाते हुए ब्रह्मौदन की स्तुति की जा रही है-“ब्रह्म अर्थात्‌ रथंतर साम इस ओदन का शीश एवं बृहत्‌ साम इस की पीठ है. वामदेव ऋषि द्वारा देखा गया साम इस का पेट तथा गायत्री आदि छंद इस के पक्ष अर्थात्‌ दोनों कोखें हैं. सत्य नाम का साम इस का मुख है. विस्तार वाला ब्रह्मौदन सत्र यज्ञ ब्रह्म के भीतरी भाग से उत्पन्न हुआ है.” (१)

EN English Translation

While being given, Brahmaodan is being praised - "Brahma i.e. Rathantar Sama is the head of this Odan and Brihat Sama is the back of this. The verses of Sama Is ka Pet and Gayatri etc. seen by Vamdev Rishi are on its side i.e. both wombs. The name truth is its mouth. The expanding Brahmaudan session originated from the inner part of yajna Brahma." (1)

Mantra 4.34.2

अ॑न॒स्थाः पू॒ताः पव॑नेन शु॒द्धाः शुच॑यः॒ शुचि॒मपि॑ यन्ति लो॒कम् । नैषां॑ शि॒श्नं प्र द॑हति जा॒तवे॑दाः स्व॒र्गे लो॒के ब॒हु स्त्रैण॑मेषाम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

सत्र यज्ञ के करने वाले अमृतमय, वायु के द्वारा पवित्र, निर्मल, एवं दीप्तिशाली होते हैं और देहावसान के पश्चात ज्योतिर्मय लोक को जाते हैं. स्वर्गलोक में वर्तमान ब्रह्मौदन सत्र यज्ञ करने वालों की इंद्रियों को अग्नि नहीं जलाती. इन्हें भोगने के लिए स्त्रियों का समूह प्राप्त होता है. (२)

EN English Translation

Those who perform the satra yajna are nectar, pure, pure, and radiant through the air and after death, go to the land of Jyotirmaya. Agni does not burn the senses of those who perform the current Brahmaodan session yagna in heaven. They get a group of women to enjoy. (2)

Mantra 4.34.3

वि॑ष्टा॒रिण॑मोद॒नं ये पच॑न्ति॒ नैना॒नव॑र्तिः सचते क॒दा च॒न । आस्ते॑ य॒म उप॑ याति दे॒वान्त्सं ग॑न्ध॒र्वैर्म॑दते सो॒म्येभिः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

जो यजमान बताई हुई रीति से विस्तृत अवयवों वाले बह्मौदन को पकाते हैं, उन के समीप दरिद्रता कभी नहीं आती. वह यजमान देहांत के पश्चात यमराज के द्वारा पूजित हो कर सुख से निवास करता है तथा यम की अनुमति पा कर देवों के समीप पहुंचता है. वह सोमरस के योग्य विश्वावसु आदि गंधर्वो के साथ प्रसन्न रहता है. (३)

EN English Translation

Poverty never comes near the hosts who cook bahmoudan with wide ingredients in the manner mentioned. After the death of the host, worshiped by Yamraj, he lives happily and after getting the permission of Yama, he reaches near the gods. He is pleased with Vishwavasu adi Gandharva, worthy of Someras. (3)

Mantra 4.34.4

वि॑ष्टा॒रिण॑मोद॒नं ये पच॑न्ति॒ नैना॑न्य॒मः परि॑ मुष्णाति॒ रेतः॑ । र॒थी ह॑ भू॒त्वा र॑थ॒यान॑ ईयते प॒क्षी ह॑ भू॒त्वाति॒ दिवः॒ समे॑ति ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

जो यजमान बताई हुई रीति से विस्तृत अवयवों वाले ब्रह्मौदन को पकाते हैं, यमराज उन के वीर्य का अपहरण नहीं करते. रथ द्वारा जाने योग्य भूलोक में वे जब तक जीवित रहते हैं, तब तक रथ पर बैठ कर चलते हैं या पक्षों वाले हो कर अंतरिक्ष के ऊपर वर्तमान लोक को पार कर के भोगों से युक्त होते हैं. (४)

EN English Translation

Yamraj does not kidnap the semen of the hosts who cook the broad-based brahmaudan with wide ingredients in the manner mentioned. As long as they live in the land worthy of the chariot, they sit on the chariot or cross the present world over space with sides and are full of enjoyments. (4)

Mantra 4.34.5

ए॒ष य॒ज्ञानां॒ वित॑तो॒ वहि॑ष्ठो विष्टा॒रिणं॑ प॒क्त्वा दिव॒मा वि॑वेश । आ॒ण्डीकं॒ कुमु॑दं॒ सं त॑नोति॒ बिसं॑ शा॒लूकं॒ शफ॑को मुला॒ली । ए॒तास्त्वा॒ धारा॒ उप॑ यन्तु॒ सर्वाः॑ स्व॒र्गे लो॒के मधु॑म॒त्पिन्व॑माना॒ उप॑ त्वा तिष्ठन्तु पुष्क॒रिणीः॒ सम॑न्ताः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

वह ब्रह्मौदन सत्र यज्ञ विस्तृत होने के कारण यज्ञों में सब से अधिक वहन करने वाला है. यजमान इस विस्तीर्ण अवयवों वाले ओदन को पका कर स्वर्ग प्राप्त करता है, अंडे की आकृति वाले कंद से उत्पन्न कुमुद फूल को हृदय पर रखता है तथा कमल तंतुओं को, उत्पल (कमल) के कंद को एवं जल में उत्पन्न तथा खुर की आकृति वाली मृणाली अर्थात्‌ कमलिनी को सीने पर रखता है. हे यजमान! स्वर्ग में तेरे समीप चारों ओर कमल के सरोवर स्थित रहें. ये सभी धाराएं ब्रह्मौदन सत्र यज्ञ के फल के रूप में प्राप्त स्वर्ग में मधुरता पूर्ण सिंचन करती हुई तेरे समीप पहुंचें तथा समीप में वर्तमान सरोवर भी तेरे समीप उपस्थित हों. (५)

EN English Translation

That Brahmaudan session is going to carry the most in the yagyas due to the elaborate yagya. The host gets heaven by cooking this wide-bodan with wide components, places the kumud flower produced from the egg-shaped tuber on the heart and places the lotus fibers, the bulb of utpal (lotus) and the mrinali i.e. kamalini produced in water and the hooof-shaped mrinali i.e. Kamalini on the chest. O host! Keep lotus lakes all around you in heaven. May all these streams reach you, refining sweetly in heaven obtained as the fruit of the Brahmaudan session yajna, and the present lake should also be present near you. (5)

Mantra 4.34.6

घृ॒तह्र॑दा॒ मधु॑कूलाः॒ सुरो॑दकाः क्षी॒रेण॑ पू॒र्णा उ॑द॒केन॑ द॒ध्ना । ए॒तास्त्वा॒ धारा॒ उप॑ यन्तु॒ सर्वाः॑ स्व॒र्गे लो॒के मधु॑म॒त्पिन्व॑माना॒ उप॑ त्वा तिष्ठन्तु पुष्क॒रिणीः॒ सम॑न्ताः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमान! स्वर्गलोक में घी से भरे हुए गड्ढों वाली, शहद के किनारों वाली, मदिरा रूपी जल वाली तथा दूध, दही एवं जल से पूर्ण सभी धाराएं तेरे समीप पहुंचें. ब्रह्मौदन सत्र यज्ञ के फल के रूप में प्राप्त स्वर्ग में मधुरता पूर्ण सिंचन करती हुई ये सभी धाराएं तेरे समीप पहुंचें तथा समीप में वर्तमान सरोवर भी उपस्थित हों. (६)

EN English Translation

O host! In heaven, all the streams of pits filled with ghee, honey edges, wine-like water and full of milk, curd and water should reach you. All these streams should reach you while sanctifying sweetly in heaven obtained as the fruit of Brahmaudan Session Yajna and the present lake should also be present nearby. (6)

Mantra 4.34.7

च॒तुरः॑ कु॒म्भांश्च॑तु॒र्धा द॑दामि क्षी॒रेण॑ पू॒र्णाँ उ॑द॒केन॑ द॒ध्ना । ए॒तास्त्वा॒ धारा॒ उप॑ यन्तु॒ सर्वाः॑ स्व॒र्गे लो॒के मधु॑म॒त्पिन्व॑माना॒ उप॑ त्वा तिष्ठन्तु पुष्क॒रिणीः॒ सम॑न्ताः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं दूध, दही, शहद और मदिरा से भरे हुए चार घड़ों को पूर्व, दक्षिण, पश्चिम एवं उत्तर दिशाओं में रखता हूं. हे यजमान! ब्रह्मौदन सत्र यज्ञ के फल के रूप में प्राप्त स्वर्ग में दूध, जल एवं दही से पूर्ण ये सभी धाराएं तेरे समीप पहुंचें एवं माधुर्य का सिंचन करते हुए सरोवर तेरे समीप उपस्थित रहें. (७)

EN English Translation

I keep four pots filled with milk, curd, honey and wine in east, south, west and north directions. O host! All these streams full of milk, water and curd in heaven, obtained as the fruit of the Brahmaudan session yajna, should reach you and the lake should be present near you while irrigating the melody. (7)

Mantra 4.34.8

इ॒ममो॑द॒नं नि द॑धे ब्राह्म॒णेषु॑ विष्टा॒रिणं॑ लोक॒जितं॑ स्व॒र्गम् । स मे॒ मा क्षे॑ष्ट स्व॒धया॒ पिन्व॑मानो वि॒श्वरू॑पा धे॒नुः का॑म॒दुघा॑ मे अस्तु ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

इस विस्तृत अवयवों वाले, कर्म फल को जीतने वाले एवं स्वर्ग के साधन ओदन को मैं ब्राह्मणों में रखता हूं. क्षीर आदि रस से बढ़ता हुआ यह नष्ट न हो. इस के फल के रूप में मुझे भांतिभांति के फल देने वाली एवं कामनाएं पूर्ण करने वाली धेनु प्राप्त हो. (८)

EN English Translation

I keep odan, the means of karma and the means of heaven, among the Brahmins, with this wide component. Growing with ksheer etc. juice, it should not be destroyed. As a result of this, May I get the fruits of various types and fulfills the wishes. (8)