Popular:
अथर्ववेद

Kanda 4 • Sukta 35

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 4

Kanda 4 • Sukta 35

7 Mantras Loaded
Mantra 4.35.1

यमो॑द॒नं प्र॑थम॒जा ऋ॒तस्य॑ प्र॒जाप॑ति॒स्तप॑सा ब्र॒ह्मणेऽप॑चत् । यो लो॒कानां॒ विधृ॑ति॒र्नाभि॒रेषा॒त्तेनौ॑द॒नेनाति॑ तराणि मृ॒त्युम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

परब्रह्म से प्रथम उत्पन्न हिरण्यगर्भ नामक प्रजापति ने तप के द्वारा ब्रह्म के लिए जो ओदन पकाया था तथा जो ओदन पृथ्वी आदि लोकों को बांधने वाला है, उस ओदन से मैं मृत्यु को पार करूं. (१)

EN English Translation

I should cross death with the odan that Prajapati named Hiranyagarbha, born first from Parabrahma, had cooked for Brahman through penance and which is going to bind the worlds like the earth etc. (1)

Mantra 4.35.2

येनात॑रन्भूत॒कृतोऽति॑ मृ॒त्युं यम॒न्ववि॑न्द॒न्तप॑सा॒ श्रमे॑ण । यं प॒पाच॑ ब्र॒ह्मणे॒ ब्रह्म॒ पूर्वं॒ तेनौ॑द॒नेनाति॑ तराणि मृ॒त्युम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

प्राणियों के निर्माण कर्ता देवों ने जिस ओदन की सहायता से मृत्यु का अतिक्रमण किया था, जिस ओदन को तप और श्रम के द्वारा प्राप्त किया था तथा जिसे हिरण्यगर्भ प्रजापति ने सब से पहले ब्रह्म के लिए पकाया था, उसी ओदन की सहायता से मैं मृत्यु को पार करूं. (२)

EN English Translation

With the help of the odan with which the gods, the creators of the creatures, had transgressed death, the odan which was achieved by penance and labor and which Hiranyagarbha Prajapati had cooked for Brahman first of all, with the help of the same odan, I should cross death. (2)

Mantra 4.35.3

यो दा॒धार॑ पृथि॒वीं वि॒श्वभो॑जसं॒ यो अ॒न्तरि॑क्ष॒मापृ॑णा॒द्रसे॑न । यो अस्त॑भ्ना॒द्दिव॑मू॒र्ध्वो म॑हि॒म्ना ते॑नौद॒नेनाति॑ तराणि मृ॒त्युम् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस ओदन ने समस्त प्राणियों का भोग बनी हुई पृथ्वी को धारण किया था, जो ओदन अपने रस से अंतरिक्ष को पूर्ण करता है तथा जिस ओदन ने अपनी महत्ता से द्युलोक अर्थात्‌ स्वर्ग को ऊपर धारण किया था, उसी ओदन की सहायता से मैं मृत्यु को पार करता हूं. (३)

EN English Translation

The Odan who had assumed the earth that was the enjoyment of all beings, which Odan completes space with his juice and the Odan who had taken Duloka i.e. heaven above with his importance, with the help of the same Odan, I cross death. (3)

Mantra 4.35.4

यस्मा॒न्मासा॒ निर्मि॑तास्त्रिं॒शद॑राः संवत्स॒रो यस्मा॒न्निर्मि॑तो॒ द्वाद॑शारः । अ॑होरा॒त्रा यं प॑रि॒यन्तो॒ नापुस्तेनौ॑द॒नेनाति॑ तराणि मृ॒त्युम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस ब्रह्मौदन से मास उत्पन्न हुए, जिन में पहिए के 'अरे' के समान तीस दिन स्थित हैं, जिस ब्रह्मौदन से बारह महीनों वाला संवत्सर उत्पन्न हुआ, जिस ब्रह्मौदन को रात और दिन समीप रहते हुए भी प्राप्त नहीं कर पाते, उसी ओदन की सहायता से मैं मृत्यु को पार करूं. (४)

EN English Translation

The Brahmaudan from which the months were born, in which thirty days are located like the 'Hey' of the wheel, the Brahmaudan from which the Samvatsar of twelve months was born, the Brahmaudan from which I could not get even when the night and day were close, with the help of the same Odan, I should cross death. (4)

Mantra 4.35.5

यः प्रा॑ण॒दः प्रा॑ण॒दवा॑न्ब॒भूव॒ यस्मै॑ लो॒का घृ॒तव॑न्तः॒ क्षर॑न्ति । ज्योति॑ष्मतीः प्र॒दिशो॒ यस्य॒ सर्वा॒स्तेनौ॑द॒नेनाति॑ तराणि मृ॒त्युम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

जो ओदन मृत्यु के समीप पहुंचे हुए जनों को प्राण देने वाला हुआ, जिस ओदन के लिए लोक घी की धाराएं बरसाते हैं तथा जिस ओदन के तेज से सभी दिशाएं प्रकाशित हैं, उसी ओदन की सहायता से मैं मृत्यु को पार करता हूं. (५)

EN English Translation

With the help of the odan that gave life to those who came near death, the odan for which the people rain streams of ghee and the speed with which all directions are illuminated, I cross death. (5)

Mantra 4.35.6

यस्मा॑त्प॒क्वाद॒मृतं॑ संब॒भूव॒ यो गा॑य॒त्र्या अधि॑पतिर्ब॒भूव॑ । यस्मि॒न्वेदा॒ निहि॑ता वि॒श्वरू॑पा॒स्तेनौ॑द॒नेनाति॑ तराणि मृ॒त्युम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस पके हुए ब्रह्मौदन से स्वर्ग का अमृत उत्पन्न हुआ, जो छंदों की प्रमुख गायत्री का अधिपति बना तथा जिस में शाखा भेद से समस्त वेद स्थित हैं, उसी ओदन की सहायता से मैं मृत्यु को पार करता हूं. (६)

EN English Translation

With the help of the ripe Brahmaudan from which the nectar of heaven was born, which became the ruler of gayatri, the head of the verses, and in which all the Vedas are located by branch distinction, I cross death. (6)

Mantra 4.35.7

अव॑ बाधे द्वि॒षन्तं॑ देवपी॒युं स॒पत्ना॒ ये मेऽप॑ ते भवन्तु । ब्र॑ह्मौद॒नं वि॑श्व॒जितं॑ पचामि शृ॒ण्वन्तु॑ मे श्र॒द्दधा॑नस्य दे॒वाः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं हिंसा करने वाले शत्रु का वध करता हूं तथा देवों के हिंसकों की हत्या करता हूं. जो मेरे शत्रु हैं, वे भाग जाएं. इस के निमित्त मैं सब को जीतने वाले ब्रह्मौदन को पकाता हूं. मुझ श्रद्धालु के वचनों को देव सुनें और मेरी सहायता करें. (७)

EN English Translation

I kill the enemy who commits violence and kill the violent ones of the gods. Those who are my enemies should run away. For this reason, I cook the Brahmaudan that conquers everyone. God listen to the words of my devotee and help me. (7)