Kanda 4 • Sukta 38
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 4 • Sukta 38
उ॑द्भिन्द॒तीं सं॒जय॑न्तीमप्स॒रां सा॑धुदे॒विनी॑म् । ग्लहे॑ कृ॒तानि॑ कृण्वा॒नाम॑प्स॒रां तामि॒ह हु॑वे ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
बाजी लगा कर धन का भेदन करती हुई एवं भलीभांति जुए में जीतने वाली एवं अक्ष शलाका आदि से अच्छी तरह जुआ खेलने वाली अप्सरा की मैं स्तुति करता हूं. सदैव दांव पर लगाए गए धन पर जुआ जीतने के चिह्न बनाने वाली उस अप्सरा को मैं यहां बुलाता हूं. (१)
EN English Translation
I praise the apsara who penetrates the money by betting and wins in gambling well and gambles well with Aksh Shalaka etc. I call that nymph who always makes a gambling winning mark on the money at stake. (1)
वि॑चिन्व॒तीमा॑कि॒रन्ती॑मप्स॒रां सा॑धुदे॒विनी॑म् । ग्लहे॑ कृ॒तानि॑ गृह्णा॒नाम॑प्स॒रां तामि॒ह हु॑वे ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
एक निश्चित काठ पर तीनचार अक्षों अर्थात् पासों को एक करती हुई, पुनः उन्हें ही जुए में जीतने के लिए बहुत से काठों पर बिखेरती हुई एवं जय के उपाय जानने के कारण भलीभांति जुआ खेलती हुई अप्सरा को मैं अपने समीप बुलाता हूं. वह जुए में लगाए गए धन को चिल्ल बना कर जीत लेती है. (२)
EN English Translation
On a certain stake, i.e. uniting the three four axes i.e. dice, again scattering them on many woods to win them in gambling and knowing the remedies of victory, I call the nymph, gambling well. She wins the money invested in gambling by making it a chill. (2)
यायैः॑ परि॒नृत्य॑त्या॒ददा॑ना कृ॒तं ग्लहा॑त् । सा नः॑ कृ॒तानि॑ सीष॒ती प्र॒हामा॑प्नोतु मा॒यया॑ । सा नः॒ पय॑स्व॒त्यैतु॒ मा नो॑ जैषुरि॒दं धन॑म् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो अप्सरा जुए में जीते गए धन को 'यह मेरा है' कह कर अधिकार में कर लेती हैं तथा पासों की संख्याओं के द्वारा जुए में जीत कर प्रसन्नतापूर्वक नृत्य करती हैं, वे हमारे कृतों में अर्थात् चार संख्या के दांवों को सोखती हुई पासों को अपनी माया से प्राप्त कर के गाय आदि धन वाली अप्सराएं हमारे समीप आएं. जुए के दांव पर लगा हमारा धन दूसरे न जीत सकें. (३)
EN English Translation
The apsaras who take possession of the money won in gambling by saying 'this is mine' and dance happily by winning in gambling through the numbers of dice, they should absorb the stakes of four numbers and get the dice from their maya and the nymphs with cow etc. come to us. Others cannot win our money at the gambling stake. (3)
या अ॒क्षेषु॑ प्र॒मोद॑न्ते॒ शुचं॒ क्रोधं॑ च॒ बिभ्र॑ती । आ॑न॒न्दिनीं॑ प्रमो॒दिनी॑मप्स॒रां तामि॒ह हु॑वे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जो अप्सरा जुए में जीतने के कारण प्रसन्नता एवं हार के कारण शोक और क्रोध को धारण करती है, जुए के कारण हर्षित होने वाली तथा ज्वारियों को प्रसन्नता देने वाली उस अप्सरा को मैं बुलाता हूं. (४)
EN English Translation
I call the nymph who holds the joy and anger due to victory in gambling and sorrow and anger due to defeat, the nymph who rejoices due to gambling and gives happiness to the tides. (4)
सूर्य॑स्य र॒श्मीननु॒ याः स॒ञ्चर॑न्ति॒ मरी॑चीर्वा॒ या अ॑नुस॒ञ्चर॑न्ति । यासा॑मृष॒भो दू॑र॒तो वा॒जिनी॑वान्त्स॒द्यः सर्वा॑न्लो॒कान्प॒र्येति॒ रक्ष॑न् । स न॒ ऐतु॒ होम॑मि॒मं जु॑षाणो॑३ऽन्तरि॑क्षेण स॒ह वा॒जिनी॑वान् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
जो अप्सराएं सूर्य की किरणों के पीछे घूमती हैं अथवा सूर्य की किरणें उन के पीछे चलती हैं, उन अप्सराओं के गर्भाधान में समर्थ पति सदा उषाओं से संबंधित रहते हैं. वे सभी लोकों की रक्षा करने के लिए प्रतिदिन आते हैं. उषा के पति सूर्य अप्सराओं के साथ हमारे होम के हवि को स्वीकार करते हुए आएं. (५)
EN English Translation
In the conception of the nymphs who roam behind the rays of the sun or the rays of the sun run behind them, the capable husband is always related to the ushas. They come every day to protect all the worlds. Come with Usha's husband Surya Apsaras accepting the havi of our home. (5)
अ॒न्तरि॑क्षेण स॒ह वा॑जिनीवन्क॒र्कीं व॒त्सामि॒ह र॑क्ष वाजिन् । इ॒मे ते॑ स्तो॒का ब॑हु॒ला एह्य॒र्वाङि॒यं ते॑ क॒र्कीह ते॒ मनो॑ऽस्तु ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बलवान सूर्य! इस स्थान पर धौरे (सफेद) रंग के बछड़ों का पालन करो. तुम्हारी ये दूध की बूंदें हमारे लिए समृद्ध हों. तुम यहां शीघ्र आओ. यह धौरे रंग की गौ तुम्हारी है. तुम्हारे लिए नमस्कार है. (६)
EN English Translation
O strong sun! Follow the dhaura (white) coloured calves to this place. May these drops of your milk prosper for us. You come here soon. This dark colored cow is yours. Hello to you. (6)
अ॒न्तरि॑क्षेण स॒ह वा॑जिनीवन्क॒र्कीं व॒त्सामि॒ह र॑क्ष वाजिन् । अ॒यं घा॒सो अ॒यं व्र॒ज इ॒ह व॒त्सां नि ब॑ध्नीमः । य॑थाना॒म व॑ ईश्महे॒ स्वाहा॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बलवान सूर्य! इस स्थान पर धीरे रंग के बछड़ों का पालन करो. यह घास और गोशाला पुष्टिकर हो. इस गोशाला में मैं बछड़ों को बांधता हूं. मैं तुम्हें उसी प्रकार बांधता हूं, जिस से तुम्हारा स्वामी बन सकूं. यह हवि उत्तम आहुति वाला हो. (७)
EN English Translation
O strong sun! Follow the calves of color gently to this place. This grass and cowshed should be confirmatory. In this gaushala, I tie calves. I bind you in such a way that I can be your master. This is the best sacrifice. (7)