Kanda 6 • Sukta 111
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 6 • Sukta 111
इ॒मं मे॑ अग्ने॒ पुरु॑षं मुमुग्ध्य॒यं यो ब॒द्धः सुय॑तो॒ लाल॑पीति । अतोऽधि॑ ते कृणवद्भाग॒धेयं॑ य॒दानु॑न्मदि॒तोऽस॑ति ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! मेरे इस पुरुष को रोग के आधार पाप से बचाओ. पाप रूपी पाशों से बंधा हुआ यह पुरुष जो नियमित रूप से प्रलाप करता है, इसीलिए यह तुम्हारे निमित्त हवि रूपी भाग अधिक मात्रा में दे. इस प्रकार यह उन्माद रहित बने. (१)
EN English Translation
O agni! Save this man of mine from sin on the basis of disease. This man bound by sin traps who regularly delirium, so give you more of the havi part for you. Thus make it frenzy-free. (1)
अ॒ग्निष्टे॒ नि श॑मयतु॒ यदि॑ ते॒ मन॒ उद्यु॑तम् । कृ॑णोमि वि॒द्वान्भे॑ष॒जं यथानु॑न्मदि॒तोऽस॑सि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे गंधर्व ग्रह से गृहीत पुरुष! यदि तेरा मन गंधर्व ग्रह के विकार से उद्भ्रांत है तो अग्नि तेरे मन को शांत करें. प्रतिकार को जानता हुआ मैं इस ग्रह विकार की ओषधि करता हूं, जिस से तू उन्माद रहित बन. (२)
EN English Translation
O man assumed from the planet Gandharva! If your mind is disturbed by the disorder of the planet Gandharva, then agni should calm your mind. Knowing the resistance, I meditate on this planetary disorder, so that you become free from frenzy. (2)
दे॑वैन॒सादुन्म॑दित॒मुन्म॑त्तं॒ रक्ष॑स॒स्परि॑ । कृ॑णोमि वि॒द्वान्भे॑ष॒जं य॒दानु॑न्मदि॒तोऽस॑ति ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पुरुष! तूने देवों के विषय में किए हुए पाप के कारण चित्त का उन्माद पाया है. राक्षसों अर्थात् ब्रह्मराक्षस आदि ग्रहों के कारण उन्मत्त इस पुरुष के रोग के प्रतिकार को जानता हुआ मैं इस की ओषधि करता हूं. (३)
EN English Translation
O man! You have found a frenzy of the mind because of the sin committed about the gods. Knowing the resistance to the disease of this man who is frantic due to the demons i.e. Brahmarakshas etc. planets, I meditate on it. (3)
पुन॑स्त्वा दुरप्स॒रसः॒ पुन॒रिन्द्रः॒ पुन॒र्भगः॑ । पुन॑स्त्वा दु॒र्विश्वे॑ दे॒वा यथा॑नुन्मदि॒तोऽस॑सि ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उन्माद से गृहीत पुरुष! अप्सराएं और गंधर्व तेरा उन्माद रोग दूर कर के तुझे हमें पुनः प्रदान करें. इस के पश्चात इंद्र ने तुझे मेरे लिए दिया है. हवि एवं सभी देवों ने तुम्हें मेरे लिए इस हेतु दिया है कि तुम उन्माद रहित हो सको. (४)
EN English Translation
O man assumed by frenzy! Apsaras and Gandharvas remove your frenzy disease and give you back to us. After this, Indra has given you for me. Havi and all the gods have given you for me so that you can be free from frenzy. (4)