Kanda 6 • Sukta 34
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 6 • Sukta 34
प्राग्नये॒ वाच॑मीरय वृष॒भाय॑ क्षिती॒नाम् । स नः॑ पर्ष॒दति॒ द्विषः॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्तोता! मनुष्यों की कामनाएं पूरी करने वाले तथा राक्षसों के हंता अग्नि की स्तुति करो. वे अग्नि हमें राक्षस, पिशाच आदि से छुड़ाएं. (१)
EN English Translation
This hymn! Praise the one who fulfills the wishes of human beings and the hanta agni of demons. May those agnis rescue us from demons, vampires, etc. (1)
यो रक्षां॑सि नि॒जूर्व॑त्य॒ग्निस्ति॒ग्मेन॑ शो॒चिषा॑ । स नः॑ पर्ष॒दति॒ द्विषः॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
जो अग्नि, अपने तीक्ष्ण तेज से राक्षसों का विनाश करते हैं, वह अग्नि हमें राक्षस, पिशाच आदि से बचाएं. (२)
EN English Translation
The agni that destroys demons with its sharp ness, that agni saves us from demons, vampires, etc. (2)
यः पर॑स्याः परा॒वत॑स्ति॒रो धन्वा॑ति॒रोच॑ते । स नः॑ पर्ष॒दति॒ द्विषः॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो अग्नि अत्यंत दूर देश से जल रहित मरु भूमि में छिप जाते हैं और बहुत सुंदर लगते हैं, वह अग्नि हमें राक्षस, पिशाच आदि से छुड़ाएं. (३)
EN English Translation
The agni that hides in the desert without water from a very distant country and looks very beautiful, that agni should free us from demons, vampires etc. (3)
यो विश्वा॒भि वि॒पश्य॑ति॒ भुव॑ना॒ सं च॒ पश्य॑ति । स नः॑ पर्ष॒दति॒ द्विषः॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जो अग्नि सभी भुवनों को संपूर्ण रूप से देखते हैं और सूर्य रूपी एक साधन से प्रकाशित करते हैं, वह हमें राक्षस, पिशाच आदि से बचाएं. (४)
EN English Translation
The agni that sees all the bhuvanas as a whole and illuminates it with a means of the sun, save us from demons, vampires, etc. (4)
यो अ॒स्य पा॒रे रज॑सः शु॒क्रो अ॒ग्निरजा॑यत । स नः॑ पर्ष॒दति॒ द्विषः॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
इस भूलोक के ऊपर जो अंतरिक्ष है, उस में जो निर्मल सूर्य रूपी अग्नि उत्पन्न हुई थी, वह हमें शत्रुओं से बचाए. (५)
EN English Translation
The agni of the pure sun that was created in the space above this earth, save us from the enemies. (5)