Mandal 1 • Sukta 123
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 1 • Sukta 123
पृ॒थू रथो॒ दक्षि॑णाया अयो॒ज्यैनं॑ दे॒वासो॑ अ॒मृता॑सो अस्थुः । कृ॒ष्णादुद॑स्थाद॒र्या॒३॒॑ विहा॑या॒श्चिकि॑त्सन्ती॒ मानु॑षाय॒ क्षया॑य ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
अपने व्यापार में कुशल उषा देवी के रथ में घोड़े जोड़े गए. उस रथ में मरणरहित देवसमूह यज्ञ में जाने के लिए बैठ गया. पूजा के योग्य एवं विविध गमन वाली उषा काले रंग के अंधकार से उत्पन्न होती है एवं अंधकार निवारण रूपी चिकित्सा करती हुई मानवों के निवासस्थान की ओर आती है. (१)
EN English Translation
Horses were added to the chariot of Usha Devi, who is skilled in her trade. In that chariot, the deadly devgroup sat down to go to the yagna. Usha, worthy of worship and having varied movement, originates from the darkness of black color and comes towards the abode of human beings, treating the darkness as a cure. (1)
पूर्वा॒ विश्व॑स्मा॒द्भुव॑नादबोधि॒ जय॑न्ती॒ वाजं॑ बृह॒ती सनु॑त्री । उ॒च्चा व्य॑ख्यद्युव॒तिः पु॑न॒र्भूरोषा अ॑गन्प्रथ॒मा पू॒र्वहू॑तौ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
गमनशील प्रकाश द्वारा अंधकार पर विजय प्राप्त करने वाली, महती एवं विश्व को सुख देने वाली उषा समस्त प्राणियों से पहले जागती है. वह नित्य यौवना उषा पुनः पुनः उत्पन्न होती है. सारे संसार को देखती हुई वह हमारे एक बार बुलाने पर ही आ जाती है. (२)
EN English Translation
Usha, who conquers darkness by the moving light, who has conquered darkness, gives joy to the world and awakens before all beings. That routine youthful usha is re-generated. Looking at the whole world, she comes only when we call once. (2)
यद॒द्य भा॒गं वि॒भजा॑सि॒ नृभ्य॒ उषो॑ देवि मर्त्य॒त्रा सु॑जाते । दे॒वो नो॒ अत्र॑ सवि॒ता दमू॑ना॒ अना॑गसो वोचति॒ सूर्या॑य ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सुजाता एवं मानवपालिका उषादेवी! तुम इस समय मनुष्यों के लिए अपने प्रकाश का जो अंश देती हो, उसीको हमें सविता देव प्रदान करें तथा हमारे यज्ञस्थल में सूर्य के आगमन के निमित्त हमें पापरहित कहकर अनुगृहीत करें. (३)
EN English Translation
O Sujatha and the human palika Ushadevi! Give us the part of your light that you give to men at this time, and grant us the name of Savita Dev and call us sinless for the arrival of the sun in our yagnasthans. (3)
गृ॒हंगृ॑हमह॒ना या॒त्यच्छा॑ दि॒वेदि॑वे॒ अधि॒ नामा॒ दधा॑ना । सिषा॑सन्ती द्योत॒ना शश्व॒दागा॒दग्र॑मग्र॒मिद्भ॑जते॒ वसू॑नाम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
भोग की इच्छा से युक्त एवं सारे संसार को प्रकाशित करती हुई उषा प्रतिदिन नम्र भाव से प्रत्येक घर की ओर आती है एवं इवि-रूप धन का श्रेष्ठ भाग स्वीकार कर लेती है. (४)
EN English Translation
With a desire for enjoyment and illuminating the whole world, Usha comes to every house every day with humility and accepts the best part of the wealth. (4)
भग॑स्य॒ स्वसा॒ वरु॑णस्य जा॒मिरुषः॑ सूनृते प्रथ॒मा ज॑रस्व । प॒श्चा स द॑घ्या॒ यो अ॒घस्य॑ धा॒ता जये॑म॒ तं दक्षि॑णया॒ रथे॑न ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उषा! तुम मनुष्यों की शोभन नेत्री हो. तुम आदित्य की स्वसा एवं अंधकार निवारक सविता की भगिनी तथा अन्य देवों की अपेक्षा श्रेष्ठ हो. समस्त देव तुम्हारी स्तुति करें. तुम्हारी प्रसन्नता के पश्चात् जो दुःख देने वाला आएगा, हम तुम्हारी सहायता प्राप्त करके उसे अपने रथ आदि साधन से जीत लेंगे. (५)
EN English Translation
Oh, Usha! You are the brave leader of human beings. You are superior to Aditya's sister and other gods, savita's sister and other gods. May all gods praise you. After your happiness, the one who grieves will come, we will receive your help and conquer it with our chariot, etc. (5)
उदी॑रतां सू॒नृता॒ उत्पुरं॑धी॒रुद॒ग्नयः॑ शुशुचा॒नासो॑ अस्थुः । स्पा॒र्हा वसू॑नि॒ तम॒साप॑गूळ्हा॒विष्कृ॑ण्वन्त्यु॒षसो॑ विभा॒तीः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ऋत्विजो! प्रिय एवं सच्ची बातें स्तुति रूप में कहो, बुद्धि का प्रमाण देने वाले यज्ञकर्म करो तथा दीप्तिशाली अग्नि प्रज्वलित करो. ऐसा करने से विविध प्रकाश वाली उषा अंधकार से ढके हुए एवं यज्ञसाधन धनों को प्रकट करती है. (६)
EN English Translation
Hey Ritvijo! Say dear and true things in praise, do the yajna karma that proves wisdom and ignite a glorious fire. By doing so, Usha with diverse light reveals the darkness-covered and sacrificial wealth. (6)
अपा॒न्यदेत्य॒भ्य१॒॑न्यदे॑ति॒ विषु॑रूपे॒ अह॑नी॒ सं च॑रेते । प॒रि॒क्षितो॒स्तमो॑ अ॒न्या गुहा॑क॒रद्यौ॑दु॒षाः शोशु॑चता॒ रथे॑न ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
नाना रूपवान् अहोरात्र-दोनों देवता व्यवधान रहित होकर चलते हैं. वे एक-दूसरे के विरुद्ध गति वाले हैं. एक आता है तो दूसरा जाता है. बारीबारी से आने वाले इन देवताओं में एक पदार्थो को छिपाते हैं और दूसरे अपने अत्यंत प्रकाशवान् रथ के द्वारा उन्हें प्रकाशित करते हैं. (७)
EN English Translation
Nana Rupvan Ahoratra - Both the deities walk without interruption. They are moving against each other. One comes and the other goes. In these deities who come from Baribari, one hides the substances and the others light them up through their extremely bright chariots. (7)
स॒दृशी॑र॒द्य स॒दृशी॒रिदु॒ श्वो दी॒र्घं स॑चन्ते॒ वरु॑णस्य॒ धाम॑ । अ॒न॒व॒द्यास्त्रिं॒शतं॒ योज॑ना॒न्येकै॑का॒ क्रतुं॒ परि॑ यन्ति स॒द्यः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
उषा आज जितनी सुंदर है, उसी के समान कल भी सुंदर होगी. सूर्य जहां रहता है, उषा प्रतिदिन उससे तीस योजन आगे रहती है. एक ही उषा सूर्य के उदयकाल में आने और जाने का—दोनों कार्य करती है. (८)
EN English Translation
Tomorrow , Usha (Morning) will be as beautiful as she is today. Usha is thirty yojans (12.8 kilometers) ahead of Sun every day. The same Usha performs both the work of coming and going in the rising time of the sun. (8)
जा॒न॒त्यह्नः॑ प्रथ॒मस्य॒ नाम॑ शु॒क्रा कृ॒ष्णाद॑जनिष्ट श्विती॒ची । ऋ॒तस्य॒ योषा॒ न मि॑नाति॒ धामाह॑रहर्निष्कृ॒तमा॒चर॑न्ती ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
दीप्त एवं श्वेत वर्ण वाली तथा काले रंग के अंधकार से उत्पन्न होने वाली उषा दिन के पहले अंश को जानती है. उत्पन्न होने पर उषा सूर्य के तेज में मिल जाती है. उसके तेज का पराभव नहीं करती, अपितु प्रतिदिन उसकी शोभा बढ़ाती है. (९)
EN English Translation
Usha, who is bright and white and born out of black darkness, knows the first part of the day. When born, Usha joins the sun's brightness. It does not defeat his speed, but he adorns him every day. (9)
क॒न्ये॑व त॒न्वा॒३॒॑ शाश॑दाना॒ँ एषि॑ देवि दे॒वमिय॑क्षमाणम् । सं॒स्मय॑माना युव॒तिः पु॒रस्ता॑दा॒विर्वक्षां॑सि कृणुषे विभा॒ती ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उषादेवी! तुम कन्या के समान अपने अंगों को स्पष्ट करती हुई दानशील एवं प्रकाशयुक्त सूर्य रूपी प्रिय के समीप आओ. तुम युवती के समान अत्यंत प्रकाशयुक्त होती हुई तथा हंसती हुई सूर्य के सामने अपने गोपनीय अंगों को वस्त्ररहित करो. (१०)
EN English Translation
O Ushadevi! You come close to the sun-like beloved with a dainty and lightened sun, clarifying your limbs like a virgo. You dress your secret organs in front of the sun, being very light and laughing like a young woman. (10)
सु॒सं॒का॒शा मा॒तृमृ॑ष्टेव॒ योषा॒विस्त॒न्वं॑ कृणुषे दृ॒शे कम् । भ॒द्रा त्वमु॑षो वित॒रं व्यु॑च्छ॒ न तत्ते॑ अ॒न्या उ॒षसो॑ नशन्त ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस प्रकार माता द्वारा स्नान आदि से शुद्ध किए जाने पर कन्या का रूप दर्शनीय हो जाता है, उसी प्रकार तुम भी सबको दिखाने के लिए अपना शरीर प्रकाशित करो. हे कल्याण करने वाली उषा! अंधकार मिटाओ. अन्य उषाएं तुम्हारे कार्य व्याप्त नहीं करेंगी. (११)
EN English Translation
Just as the form of the girl becomes visible when purified by the mother from bathing etc., similarly you also publish your body to show everyone. O welfare-doer Usha! Remove darkness. Other ushaas will not permeate your work. (11)
अश्वा॑वती॒र्गोम॑तीर्वि॒श्ववा॑रा॒ यत॑माना र॒श्मिभिः॒ सूर्य॑स्य । परा॑ च॒ यन्ति॒ पुन॒रा च॑ यन्ति भ॒द्रा नाम॒ वह॑माना उ॒षासः॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
उषा देवियां अश्वों एवं गायों से संपन्न एवं सभी कालों में रहने वाली हैं. वे सूर्य की किरणों के साथ नित्य ही अंधकार का नाश करने का प्रयत्न करती हैं. वे सबके अनुकूल होने के कारण कल्याणकर नाम धारण करके आती-जाती हैं. (१२)
EN English Translation
Usha Devis is endowed with horses and cows and lives in all the times. They try to destroy darkness with the rays of the sun. They come and go wearing the name kalyankar because they are friendly to everyone. (12)
ऋ॒तस्य॑ र॒श्मिम॑नु॒यच्छ॑माना भ॒द्रम्भ॑द्रं॒ क्रतु॑म॒स्मासु॑ धेहि । उषो॑ नो अ॒द्य सु॒हवा॒ व्यु॑च्छा॒स्मासु॒ रायो॑ म॒घव॑त्सु च स्युः ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे उषा! तुम सूर्य की किरणों के अनुकूल चलती हुई हमें ऐसी बुद्धि दो, जिससे हम यज्ञ आदि कर्मों के द्वारा अपना कल्याण कर सकें. हमारे द्वारा आहूत होकर तुम अंधकार का नाश करो. हविरूप धन से युक्त हम यजमानों के पास अनेक प्रकार की संपत्ति हो. (१३)
EN English Translation
Oh, Usha! You, according to the rays of the sun, give us such wisdom, so that we can do our welfare through the deeds of yajna etc. By being called by Us, you destroy the darkness. We hosts have many types of property with wealth. (13)