Mandal 10 • Sukta 105
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 10 • Sukta 105
क॒दा व॑सो स्तो॒त्रं हर्य॑त॒ आव॑ श्म॒शा रु॑ध॒द्वाः । दी॒र्घं सु॒तं वा॒ताप्या॑य ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे निवासस्थान देने वाले इंद्र! हमारा स्तोत्र तुझ कामना करने वाले को कब रोकेगा? जिस प्रकार खेत की नालियां जलपूर्ण होती हैं. उसी प्रकार जल प्राप्त करने के लिए अधिक सोमरस निचोड़ा गया है. (१)
EN English Translation
O Indra, who gives the abode! When will our psalm stop the one who desires you? The way the drains of the field are watery. In the same way more somras have been squeezed to get water. (1)
हरी॒ यस्य॑ सु॒युजा॒ विव्र॑ता॒ वेरर्व॒न्तानु॒ शेपा॑ । उ॒भा र॒जी न के॒शिना॒ पति॒र्दन् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हरि नामक दो घोड़े दौड़ने में कुशल ठीक-ठीक से सिखाए गए एवं श्वेत केशों वाले हैं. इन घोड़ों के स्वामी इंद्र दान करने आवें. (२)
EN English Translation
Two horses named Hari are well-taught and have white hairs, who are skilled in running. Indra, the lord of these horses, should come to daan. (2)
अप॒ योरिन्द्रः॒ पाप॑ज॒ आ मर्तो॒ न श॑श्रमा॒णो बि॑भी॒वान् । शु॒भे यद्यु॑यु॒जे तवि॑षीवान् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र पापी वृत्र के साथ युद्ध में मनुष्य के समान थककर एवं भयभीत होकर मरुतों के समान गतिशील घोड़े रथ में जोड़ें. उस समय वे शोभा प्राप्त करें. (३)
EN English Translation
Indra, in the battle with the sinner Vritra, tired and frightened as a man, add the horses as moving as the maruts to the chariot. At that time they get the glory. (3)
सचा॒योरिन्द्र॒श्चर्कृ॑ष॒ आँ उ॑पान॒सः स॑प॒र्यन् । न॒दयो॒र्विव्र॑तयोः॒ शूर॒ इन्द्रः॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
मानवों की सेवा पाकर इंद्र ने सभी संपत्तियों को एकत्र किया. शूर इंद्र ने शब्द करने वाले एवं विशेषकर्म वाले घोड़ों को वश में किया. (४)
EN English Translation
After receiving the service of human beings, Indra collected all the properties. Shur Indra subdued the horses with words and special deeds. (4)
अधि॒ यस्त॒स्थौ केश॑वन्ता॒ व्यच॑स्वन्ता॒ न पु॒ष्ट्यै । व॒नोति॒ शिप्रा॑भ्यां शि॒प्रिणी॑वान् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र शरीर पुष्ट करने के लिए केश वाले एवं विशाल घोड़ों पर चढ़े. इंद्र ने अपने दोनों जबड़ों को चलाकर भोजन मांगा. (५)
EN English Translation
Indra climbed on to the haired and huge horses to strengthen the body. Indra ran both his jaws and asked for food. (5)
प्रास्तौ॑दृ॒ष्वौजा॑ ऋ॒ष्वेभि॑स्त॒तक्ष॒ शूरः॒ शव॑सा । ऋ॒भुर्न क्रतु॑भिर्मात॒रिश्वा॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
दर्शनीय शक्ति वाले एवं शूर इंद्र शक्ति के द्वारा मरुतों के साथ यजमान की प्रशंसा करते हैं. ऋभु के रथनिर्माण के समान इंद्र ने अनेक वीरकर्म किए हैं. (६)
EN English Translation
Those with visible power and the shura admire the host with the maruts through the power of Indra. Indra has performed many virtuous deeds like the chariot making of Ribhu. (6)
वज्रं॒ यश्च॒क्रे सु॒हना॑य॒ दस्य॑वे हिरीम॒शो हिरी॑मान् । अरु॑तहनु॒रद्भु॑तं॒ न रजः॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हरी दाढ़ी वाले एवं हरे रंग के घोड़ों वाले इंद्र ने दस्यु को मारने के लिए वज्र तैयार किया. सुंदर जबड़ों वाले इंद्र आकाश के समान विचित्र हैं. (७)
EN English Translation
Indra, who had a green beard and with a green horse, prepared a thunderbolt to kill the bandit. Indra with beautiful jaws is as bizarre as the sky. (7)
अव॑ नो वृजि॒ना शि॑शीह्यृ॒चा व॑नेमा॒नृचः॑ । नाब्र॑ह्मा य॒ज्ञ ऋध॒ग्जोष॑ति॒ त्वे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हमारे पापों को समाप्त करो, जिससे हम तुम्हारी स्तुतियों द्वारा स्तुतिहीन लोगों को मार सकें. स्तुतिरहित यज्ञ तुम्हें स्तुति वाले यज्ञ के समान प्यारा नहीं होता. (८)
EN English Translation
O Indra! Put an end to our sins, so that we may kill uns praiseworthy people by your praises. A yajna without praise is not as dear to you as a yajna of praise. (8)
ऊ॒र्ध्वा यत्ते॑ त्रे॒तिनी॒ भूद्य॒ज्ञस्य॑ धू॒र्षु सद्म॑न् । स॒जूर्नावं॒ स्वय॑शसं॒ सचा॒योः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम्हारे ऋत्विजों ने यज्ञशाला में जिस समय तुमसे संबंधित यज्ञक्रिया आरंभ की, उस समय तुमने यजमान के साथ एक नाव पर सवार होकर उसका उद्धार किया. (९)
EN English Translation
O Indra! At the time when your sages started the yajna kriya related to you in the yajnashala, you saved him by boarding a boat with the host. (9)
श्रि॒ये ते॒ पृश्नि॑रुप॒सेच॑नी भूच्छ्रि॒ये दर्वि॑ररे॒पाः । यया॒ स्वे पात्रे॑ सि॒ञ्चस॒ उत् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! दूध देने वाली गाय तुम्हारे सोम हेतु दूध दे. तुम करछुली के द्वारा अपने पात्र में मधु लेते हो. वह स्वच्छ एवं कल्याणकर हो. (१०)
EN English Translation
O Indra! The milking cow give milk for your mon. You take honey in your vessel through a curchle. He is clean and well-being. (10)
श॒तं वा॒ यद॑सुर्य॒ प्रति॑ त्वा सुमि॒त्र इ॒त्थास्तौ॑द्दुर्मि॒त्र इ॒त्थास्तौ॑त् । आवो॒ यद्द॑स्यु॒हत्ये॑ कुत्सपु॒त्रं प्रावो॒ यद्द॑स्यु॒हत्ये॑ कुत्सव॒त्सम् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शक्तिशाली इंद्र! सुमित्र ने तुम्हारे निमित्त इस प्रकार की सौ स्तुतियां बनाई तथा दुर्मित्र ने भी सौ स्तुतियां बनाई. तुमने दस्युहत्या के समय कुत्स के पुत्र की रक्षा की थी. (११)
EN English Translation
O mighty Indra! Sumitra made a hundred such eulogies for you and Durmitra also made a hundred praises. You protected the son of Kuts at the time of banditization. (11)