Popular:
ऋग्वेद

Mandal 10 • Sukta 90

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 10

Mandal 10 • Sukta 90

16 Mantras Loaded
Mantra 10.90.1

स॒हस्र॑शीर्षा॒ पुरु॑षः सहस्रा॒क्षः स॒हस्र॑पात् । स भूमिं॑ वि॒श्वतो॑ वृ॒त्वात्य॑तिष्ठद्दशाङ्गु॒लम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

विराट्‌ पुरुष के हजार शीर्ष, हजार आंखें और हजार चरण हैं. वह धरती को चारों ओर से घेरकर उससे दस अंगुल अधिक स्थित हैं. (१)

EN English Translation

The great man has a thousand heads, a thousand eyes and a thousand stages. He surrounds the earth and is located ten fingers more than that. (1)

Mantra 10.90.2

पुरु॑ष ए॒वेदं सर्वं॒ यद्भू॒तं यच्च॒ भव्य॑म् । उ॒तामृ॑त॒त्वस्येशा॑नो॒ यदन्ने॑नाति॒रोह॑ति ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जो कुछ हो चुका है अथवा होने वाला है, वह सब विराट पुरुष ही है. वह अमृत का स्वामी है, क्योंकि वह कारण अवस्था छोड़कर जगत्‌ अवस्था को धारण करता है. इस प्रकार प्राणी उसको भोगते हैं. (२)

EN English Translation

Whatever has happened or is about to happen, it is all a great man. He is the master of nectar, for he leaves the causal state and holds the world state. In this way, beings enjoy it. (2)

Mantra 10.90.3

ए॒तावा॑नस्य महि॒मातो॒ ज्याया॑ँश्च॒ पूरु॑षः । पादो॑ऽस्य॒ विश्वा॑ भू॒तानि॑ त्रि॒पाद॑स्या॒मृतं॑ दि॒वि ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

यह सारा ब्रह्मांड विराट्‌ पुरुष की महिमा है. वे स्वयं इससे बड़े हैं. सभी प्राणी उनके चौथाई अंश हैं. इनके तीन मरणरहित अंश दिव्यलोक में रहते हैं. (३)

EN English Translation

This whole universe is the glory of the supreme being. Supreme being is bigger than universe. All beings are quarter fraction of supreme being. Three of these eternal fractions reside in the divine realm. (3)

Mantra 10.90.4

त्रि॒पादू॒र्ध्व उदै॒त्पुरु॑षः॒ पादो॑ऽस्ये॒हाभ॑व॒त्पुनः॑ । ततो॒ विष्व॒ङ्व्य॑क्रामत्साशनानश॒ने अ॒भि ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

तीन चरणों वाले विराट्‌ पुरुष ऊपर उठे. उनका केवल एक चरण यहां स्थित रहा. इसके पश्चात्‌ वे भोजन करने वाली एवं भोजन न करने वाली वस्तुओं के रूप में व्याप्त हुए. (४)

EN English Translation

The three-legged giant men rose up. Only one stage of them was located here. After that they became pervasive as food and non-food items. (4)

Mantra 10.90.5

तस्मा॑द्वि॒राळ॑जायत वि॒राजो॒ अधि॒ पूरु॑षः । स जा॒तो अत्य॑रिच्यत प॒श्चाद्भूमि॒मथो॑ पु॒रः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

उस आदि पुरुष से ब्रह्मांडरूपी विराट्‌ उत्पन्न हुआ. ब्रह्मांडरूपी विराट्‌ से अनेक पुरुष उत्पन्न हुए. उत्पन्न होने के पश्चात्‌ वह ब्रह्मांड से बड़ा हुआ. इसके बाद उसने भूमि बनाई और भूमि से जीवों का शरीर बनाया. (५)

EN English Translation

From that primitive man came the cosmic giant. Many men were born from the cosmic giant. After being born, he grew up from the universe. After this He made the land and made the body of the living beings from the land. (5)

Mantra 10.90.6

यत्पुरु॑षेण ह॒विषा॑ दे॒वा य॒ज्ञमत॑न्वत । व॒स॒न्तो अ॑स्यासी॒दाज्यं॑ ग्री॒ष्म इ॒ध्मः श॒रद्ध॒विः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जब पुरुषरूप काल्पनिक हवि से देवों ने यज्ञ का विस्तार किया, उस समय वसंत ऋतु को घी, ग्रीष्म को काष्ठ तथा शरद्‌ ऋतु को हवि बनाया. (६)

EN English Translation

When the devas expanded the yajna with the purusha form of fantasy, at that time the spring became ghee, summer as wood and the autumn as havi. (6)

Mantra 10.90.7

तं य॒ज्ञं ब॒र्हिषि॒ प्रौक्ष॒न्पुरु॑षं जा॒तम॑ग्र॒तः । तेन॑ दे॒वा अ॑यजन्त सा॒ध्या ऋष॑यश्च॒ ये ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

सारी सृष्टि से पहले उत्पन्न पुरुष को यज्ञसाधन के रूप में बलिपशु बनाकर देवों ने काल्पनिक यज्ञ किया. इस साधन में देवों, साध्यों और ऋषियों ने यज्ञ किया. (७)

EN English Translation

The gods performed the imaginary yajna by making the man born before the whole creation as a balipashu as yajnasadhan. In this instrument, the gods, the sages and the sages performed yajna. (7)

Mantra 10.90.8

तस्मा॑द्य॒ज्ञात्स॑र्व॒हुतः॒ सम्भृ॑तं पृषदा॒ज्यम् । प॒शून्ताँश्च॑क्रे वाय॒व्या॑नार॒ण्यान्ग्रा॒म्याश्च॒ ये ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस काल्पनिक यज्ञ में उस सर्वात्मक पुरुष का हवन किया जाता है, उससे दही से मिला हुआ घी उत्पन्न हुआ. उसीसे वायु देव से संबंधित जंगली और ग्रामीण पशु भी उत्पन्न हुए. (८)

EN English Translation

The imaginary yajna in which the sarvakta man is performed, produced ghee mixed with curd. From this, wild and rural animals related to the vayu dev also arose. (8)

Mantra 10.90.9

तस्मा॑द्य॒ज्ञात्स॑र्व॒हुत॒ ऋचः॒ सामा॑नि जज्ञिरे । छन्दां॑सि जज्ञिरे॒ तस्मा॒द्यजु॒स्तस्मा॑दजायत ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

उस सर्वात्मक पुरुष के काल्पनिक होम वाले यज्ञ से ऋक्‌ और साम उत्पन्न हुए, उसीसे छंद उत्पन्न हुए और यजु की उत्पत्ति हुई. (९)

EN English Translation

From the imaginary home-like yajna of that omniscient man, Rik and Sam were born, from which verses were born, and Yaju originated. (9)

Mantra 10.90.10

तस्मा॒दश्वा॑ अजायन्त॒ ये के चो॑भ॒याद॑तः । गावो॑ ह जज्ञिरे॒ तस्मा॒त्तस्मा॑ज्जा॒ता अ॑जा॒वयः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

उसी यज्ञ से घोड़े उत्पन्न हुए, जिनके मुंह में ऊपर-नीचे दोनों ओर दांत थे. उसीसे गाएं, बकरियां और भेड़ उत्पन्न हुई. (१०)

EN English Translation

From the same yajna, horses were born, which had teeth on both sides of their mouths, up and down. From him were born cows, goats and sheep. (10)

Mantra 10.90.11

यत्पुरु॑षं॒ व्यद॑धुः कति॒धा व्य॑कल्पयन् । मुखं॒ किम॑स्य॒ कौ बा॒हू का ऊ॒रू पादा॑ उच्येते ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रजापति के प्राणरूप देवों ने जब विराट्‌ पुरुष को संकल्प से उत्पन्न किया, तब उन्हें कितने प्रकार से उत्पन्न किया? उनका मुख, भुजाएं, हृदय और चरण कौन से कहलाते हैं? (११)

EN English Translation

When prajapati's pranarup devas created virat purusha with resolve, in how many ways did they create him? What are their faces, arms, hearts and feet called? (11)

Mantra 10.90.12

ब्रा॒ह्म॒णो॑ऽस्य॒ मुख॑मासीद्बा॒हू रा॑ज॒न्यः॑ कृ॒तः । ऊ॒रू तद॑स्य॒ यद्वैश्यः॑ प॒द्भ्यां शू॒द्रो अ॑जायत ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण इनका मुख हुआ. क्षत्रिय को भुजाएं बनाया गया. इनकी दोनों जंघाओं से वैश्य और चरणों से शूद्र उत्पन्न हुए. (१२)

EN English Translation

The Brahmins were their faces. The kshatriya was made arms. From both their thighs came the Vaishyas and from the feet the Shudras were born. (12)

Mantra 10.90.13

च॒न्द्रमा॒ मन॑सो जा॒तश्चक्षोः॒ सूर्यो॑ अजायत । मुखा॒दिन्द्र॑श्चा॒ग्निश्च॑ प्रा॒णाद्वा॒युर॑जायत ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

पुरुष के मन से चंद्रमा, आंखों से सूर्य, मुख से इंद्र व अग्नि तथा प्राण से वायु उत्पन्न हुए. (१३)

EN English Translation

Moon was nascent from the mind of the supreme being, sun from the eyes, Indra and agni from the mouth and air from the breath. (13)

Mantra 10.90.14

नाभ्या॑ आसीद॒न्तरि॑क्षं शी॒र्ष्णो द्यौः सम॑वर्तत । प॒द्भ्यां भूमि॒र्दिशः॒ श्रोत्रा॒त्तथा॑ लो॒काँ अ॑कल्पयन् ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

पुरुष की नाभि से अंतरिक्ष, शीश से झुलोक, चरणों से भूमि व कान से दिशाएं और लोक उत्पन्न हुए. (१४)

EN English Translation

From the man's navel came space, from shisha to jhullok, from the steps to the ground and from the ear were produced directions and folk. (14)

Mantra 10.90.15

स॒प्तास्या॑सन्परि॒धय॒स्त्रिः स॒प्त स॒मिधः॑ कृ॒ताः । दे॒वा यद्य॒ज्ञं त॑न्वा॒ना अब॑ध्न॒न्पुरु॑षं प॒शुम् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों ने जिस समय काल्पनिक यज्ञ का विस्तार करते हुए विराट्‌ पुरुष को बलिपशु के रूप में बांधा, उस समय यज्ञ की सात परिधियां और इक्कीस समिधाएं बनाई गई. (१५)

EN English Translation

At the time when the Devas expanded the imaginary yajna and tied the virat purush as Balipashu, at that time seven perimeters and twenty-one samidhas of the yajna were made. (15)

Mantra 10.90.16

य॒ज्ञेन॑ य॒ज्ञम॑यजन्त दे॒वास्तानि॒ धर्मा॑णि प्रथ॒मान्या॑सन् । ते ह॒ नाकं॑ महि॒मानः॑ सचन्त॒ यत्र॒ पूर्वे॑ सा॒ध्याः सन्ति॑ दे॒वाः ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों ने मानसिक यज्ञ के द्वारा भौतिक यज्ञ विस्तृत किया, उससे सभी विकारों को धारण करने वाले धर्म सबसे पहले उत्पन्न हुए. जिस स्वर्ग में प्राचीन साध्य एवं देव हैं, उसे उपासक महापुरुष प्राप्त करते हैं. (१६)

EN English Translation

The gods detailed the physical yajna through mental yajna, from which the religions that possess all the vices were the first to arise. The heaven in which there are ancient sages and gods, the worshipers receive great men. (16)

卐 HinduText AI