Popular:
ऋग्वेद

Mandal 10 • Sukta 93

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 10

Mandal 10 • Sukta 93

15 Mantras Loaded
Mantra 10.93.1

महि॑ द्यावापृथिवी भूतमु॒र्वी नारी॑ य॒ह्वी न रोद॑सी॒ सदं॑ नः । तेभि॑र्नः पातं॒ सह्य॑स ए॒भिर्नः॑ पातं शू॒षणि॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे द्यावा-पृथिवी! तुम महान्‌ बनो. तुम विस्तीर्ण बनो और नारी के समान हमारे घर में स्थित होओ. तुम अपने रक्षासाधनों से हमें शत्रुओं से बचाओ. तुम अपने इन कार्यों से हमें शत्रुओं से बचाओ. (१)

EN English Translation

This is the earth! You be great. Be you wide and be located in our house like a woman. You save us from enemies by your defense tools. You save us from your enemies by these actions. (1)

Mantra 10.93.2

य॒ज्ञेय॑ज्ञे॒ स मर्त्यो॑ दे॒वान्स॑पर्यति । यः सु॒म्नैर्दी॑र्घ॒श्रुत्त॑म आ॒विवा॑सत्येनान् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

वह मनुष्यों के सभी यज्ञों में देवों की सेवा करता है एवं यजमान अनेक शास्त्रों को सुनकर सुखकारी हव्यों से देवों की परिचर्या करता है. (२)

EN English Translation

He serves the gods in all the yagnas of man and the host listens to many scriptures and takes care of the gods with happy things. (2)

Mantra 10.93.3

विश्वे॑षामिरज्यवो दे॒वानां॒ वार्म॒हः । विश्वे॒ हि वि॒श्वम॑हसो॒ विश्वे॑ य॒ज्ञेषु॑ य॒ज्ञियाः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सकल भुवनों के स्वामी देवो! तुम्हारा वरणीय धन महान्‌ है. तुम सब व्याप्त तेज वाले एवं यज्ञों के अधिकारी हो. (३)

EN English Translation

O Lord of the Gross Bhuvanas, The Gods! Your favorite wealth is great. You are all possessed of the prevailing fast and yajnas. (3)

Mantra 10.93.4

ते घा॒ राजा॑नो अ॒मृत॑स्य म॒न्द्रा अ॑र्य॒मा मि॒त्रो वरु॑णः॒ परि॑ज्मा । कद्रु॒द्रो नृ॒णां स्तु॒तो म॒रुतः॑ पू॒षणो॒ भगः॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

अर्यमा, मित्र, सर्वत्रगामी वरुण अन्य देवों के ऋत्विजों द्वारा प्रशंसित रुद्र, पूषा, मरुत्‌ एवं भग अमृत सदृश हवि के स्वामी, सबके स्तुतियोग्य एवं मानवों को सुख देने वाले हैं. (४)

EN English Translation

Aryama, Mitra, All-Round Varuna, the lord of The Lord of Havi, like Rudra, Pusha, Marutta and Bhaga Amrit, admired by the sages of other gods, is praiseworthy to all and give happiness to human beings. (4)

Mantra 10.93.5

उ॒त नो॒ नक्त॑म॒पां वृ॑षण्वसू॒ सूर्या॒मासा॒ सद॑नाय सध॒न्या॑ । सचा॒ यत्साद्ये॑षा॒महि॑र्बु॒ध्नेषु॑ बु॒ध्न्यः॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो एवं समान धन वाले सूर्यचंद्र! अंतरिक्ष में स्थित मेघों में जो अहिर्बुध्न्य स्थित हैं, उनके साथ जल बरसाओ. (५)

EN English Translation

O ashchinikumaro and the sun moon with equal wealth! Rain water with the ahirbudnyas that are located in the clouds in space. (5)

Mantra 10.93.6

उ॒त नो॑ दे॒वाव॒श्विना॑ शु॒भस्पती॒ धाम॑भिर्मि॒त्रावरु॑णा उरुष्यताम् । म॒हः स रा॒य एष॒तेऽति॒ धन्वे॑व दुरि॒ता ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कल्याण के स्वामी अश्विनीकुमारो! मित्र एवं वरुण! अपने तेज से हमारी रक्षा करें. इनके द्वारा रक्षित यजमान अधिक धन पाता है एवं मरुस्थल के समान विस्तृत पापों से बच जाता है. (६)

EN English Translation

O Swami Ashwinikumaro of Kalyan! Friends and Varun! Protect us from your speed. The host protected by them gets more wealth and escapes from the widespread sins like a desert. (6)

Mantra 10.93.7

उ॒त नो॑ रु॒द्रा चि॑न्मृळताम॒श्विना॒ विश्वे॑ दे॒वासो॒ रथ॒स्पति॒र्भगः॑ । ऋ॒भुर्वाज॑ ऋभुक्षणः॒ परि॑ज्मा विश्ववेदसः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

रुद्रपुत्र अश्विनीकुमार हमारी रक्षा करें. समस्त देव रथ के स्वामी पूषा, भग ऋभु, अन्न के स्वामी भग एवं गतिशील अन्य सब देव हमें सुख दें. (७)

EN English Translation

Let Rudraputra Ashwini kumar protect us. May the lord of the whole god chariot, Pusha, Bhaga Ribhu, the lord of food, and all the other moving gods give us happiness. (7)

Mantra 10.93.8

ऋ॒भुरृ॑भु॒क्षा ऋ॒भुर्वि॑ध॒तो मद॒ आ ते॒ हरी॑ जूजुवा॒नस्य॑ वा॒जिना॑ । दु॒ष्टरं॒ यस्य॒ साम॑ चि॒दृध॑ग्य॒ज्ञो न मानु॑षः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे महान्‌ इंद्र! तुम एवं तुम्हारी सेवा करने वाले यजमान का हर्ष यज्ञ से सुशोभित होता है. यज्ञ के प्रति तुम शीघ्र आते हो एवं तुम्हारे घोड़े शक्तिशाली हैं. तुम्हारे लिए गाया जाने वाला साम राक्षसों द्वारा दुस्तर है. तुम्हारा दिव्य यज्ञ मानवों द्वारा साध्य नहीं है. (८)

EN English Translation

O great Indra! The joy of you and the host who serves you is adorned with yajna. You come quickly to the yagna and your horses are powerful. The sama sung for you is dustar by the demons. Your divine yajna is not attainable by humans. (8)

Mantra 10.93.9

कृ॒धी नो॒ अह्र॑यो देव सवितः॒ स च॑ स्तुषे म॒घोना॑म् । स॒हो न॒ इन्द्रो॒ वह्नि॑भि॒र्न्ये॑षां चर्षणी॒नां च॒क्रं र॒श्मिं न यो॑युवे ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सविता देव! हमें लज्जारहित बनाओ. धनी यजमानों के स्तोता तुम्हारी स्तुति करते हैं. हमारे बल के समान इंद्र हम मानवों के यज्ञ में आने के लिए अपने पहियों वाले रथ में वायु के समान वेग वाले घोड़ों को जोड़कर शीघ्र पधारें. (९)

EN English Translation

O Savita Dev! Make us shameless. The stos of the rich hosts praise you. Indra, like our force, we should come to the yagna of the human beings quickly by adding horses of the same velocity as the wind in the chariot with our wheels. (9)

Mantra 10.93.10

ऐषु॑ द्यावापृथिवी धातं म॒हद॒स्मे वी॒रेषु॑ वि॒श्वच॑र्षणि॒ श्रवः॑ । पृ॒क्षं वाज॑स्य सा॒तये॑ पृ॒क्षं रा॒योत तु॒र्वणे॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे द्यावा-पृथिवी! तुम हमारे वीरपुत्रों को अनेक सेवाओं से युक्त महान्‌ यश दो. तुम उन्हें बलप्राप्ति व शत्रुनाश के लिए धन के साथ पालक अन्न दो. (१०)

EN English Translation

This is the earth! May you give our brave sons great glory with many services. You give them spinach food with money for the sake of strength and destruction of enmity. (10)

Mantra 10.93.11

ए॒तं शंस॑मिन्द्रास्म॒युष्ट्वं कूचि॒त्सन्तं॑ सहसावन्न॒भिष्ट॑ये । सदा॑ पाह्य॒भिष्ट॑ये मे॒दतां॑ वे॒दता॑ वसो ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे हमारे समीप आने के अभिलाषी इंद्र! हमारा स्तोता जहां भी हो, यज्ञ के लिए उसकी रक्षा करो. अभिलषित सिद्धि के लिए अपने ज्ञान से स्तोता को जानो. (११)

EN English Translation

O Indra, who wants to come near us! Wherever our hymn is, protect it for the yajna. Know the hymn from your knowledge for the accomplishment desired. (11)

Mantra 10.93.12

ए॒तं मे॒ स्तोमं॑ त॒ना न सूर्ये॑ द्यु॒तद्या॑मानं वावृधन्त नृ॒णाम् । सं॒वन॑नं॒ नाश्व्यं॒ तष्टे॒वान॑पच्युतम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

देवशत्रुओं के भली-भांति विनाश के समान मेरा स्तोत्र ऋत्विज्‌ इस प्रकार बढ़ावें, जिस प्रकार सूर्य अपनी विस्तृत रश्मियों को बढ़ाता है. बढ़ई जिस प्रकार घोड़ों से खींचने योग्य रथ बनाता है, उसी प्रकार मैंने यह स्तोत्र बनाया है. (१२)

EN English Translation

Like the good destruction of the gods, let my hymn ritwiz grow in such a way that the sun increases its wide rays. Just as the carpenter makes chariots pullable from horses, I have made this hymn. (12)

Mantra 10.93.13

वा॒वर्त॒ येषां॑ रा॒या यु॒क्तैषां॑ हिर॒ण्ययी॑ । ने॒मधि॑ता॒ न पौंस्या॒ वृथे॑व वि॒ष्टान्ता॑ ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हम जिन देवों से धन पाना चाहते हैं, उनकी स्तुति बार-बार पढ़ते हैं. यह स्तुति सोने के गहनों के समान प्रसन्नता देने वाली है. युद्ध में सैनिक जिस प्रकार आगे बढ़ते हैं अथवा रहट के घड़े आगे चलते हैं, उसी प्रकार हमारे स्तोत्र बढ़े. (१३)

EN English Translation

We read the praise of the gods from whom we want to get wealth again and again. This eulogy is as pleasing as gold ornaments. In the war, just as the soldiers move forward or the pitchers of the rahat move forward, so our hymns grew. (13)

Mantra 10.93.14

प्र तद्दुः॒शीमे॒ पृथ॑वाने वे॒ने प्र रा॒मे वो॑च॒मसु॑रे म॒घव॑त्सु । ये यु॒क्त्वाय॒ पञ्च॑ श॒तास्म॒यु प॒था वि॒श्राव्ये॑षाम् ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

जो देव पांच सौ रथों को घोड़ों से युक्त करके हमारे समीप आने की अभिलाषा से यज्ञ के मार्ग में आते हैं. उन देवों से संबंधित स्तोत्र मैंने दुःसीम, पृथवान्‌, वेन एवं शक्तिशाली राम के समीप बोले हैं. ये सभी राजा धनसंपन्न हैं. (१४)

EN English Translation

The gods who come in the path of yajna with the desire to come close to us with five hundred chariots with horses. I have spoken the hymns related to those gods near Dussim, Prithvivan, Van and the mighty Rama. All these kings are wealthy. (14)

Mantra 10.93.15

अधीन्न्वत्र॑ सप्त॒तिं च॑ स॒प्त च॑ । स॒द्यो दि॑दिष्ट॒ तान्वः॑ स॒द्यो दि॑दिष्ट पा॒र्थ्यः स॒द्यो दि॑दिष्ट माय॒वः ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

इन राजाओं से नान्व, पार्थ्य एवं मायव ऋषियों ने शीघ्र ही सतहत्तर गाएं मांगीं. (१५)

EN English Translation

From these kings, the sages Nanav, Parthya and Mayav soon asked for seventy-seven cows. (15)

卐 HinduText AI