Mandal 2 • Sukta 21
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 2 • Sukta 21
वि॒श्व॒जिते॑ धन॒जिते॑ स्व॒र्जिते॑ सत्रा॒जिते॑ नृ॒जित॑ उर्वरा॒जिते॑ । अ॒श्व॒जिते॑ गो॒जिते॑ अ॒ब्जिते॑ भ॒रेन्द्रा॑य॒ सोमं॑ यज॒ताय॑ हर्य॒तम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अध्वर्युजनो! सर्वजयी, धनजयी, स्वर्गविजयी, मनुष्यविजयी, उपजाऊ भूमि को जोतने वाले, अश्वजयी, गोजयी, जलविजयी एवं यज्ञ के योग्य इंद्र के निमित्त अभिलषित सोमरस लाओ. (१)
EN English Translation
O adhwaryujano! Bring the somajors, the wealthy, the heavenly, the man-conquerors, the cultivators of fertile lands, the ashwajayi, the gojayi, the jalvijayi and the desired somras for indra, worthy of yajna. (1)
अ॒भि॒भुवे॑ऽभिभ॒ङ्गाय॑ वन्व॒तेऽषा॑ळ्हाय॒ सह॑मानाय वे॒धसे॑ । तु॒वि॒ग्रये॒ वह्न॑ये दु॒ष्टरी॑तवे सत्रा॒साहे॒ नम॒ इन्द्रा॑य वोचत ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
सबको हराने वाले, सबका अंग-भंग करने वाले, भोक्ता, अजेय, सब कुछ सहन करने वाले, सबके निर्माता, पूर्ण ग्रीवा वाले, सबको वहन करने वाले, शत्रुओं के लिए दुस्तर एवं सदा शत्रुपराभवकारी इंद्र के लिए नमः शब्द का उच्चारण करते हुए स्तुतियां बोलो. (२)
EN English Translation
Say praises while pronouncing the word Namah for Indra, who defeats all, who is the one who is a destroyer of all, the one who is the one who is the destroyer of all, the one who is the destroyer of all, the one who is the loser of all, the one who is the loser of all, the one who is the loser of all, the one who is the loser of all, the one who is invincible, the one who bears everything, the one who is the creator of all things, the one with the perfect neck, the bearer of (2)
स॒त्रा॒सा॒हो ज॑नभ॒क्षो ज॑नंस॒हश्च्यव॑नो यु॒ध्मो अनु॒ जोष॑मुक्षि॒तः । वृ॒तं॒च॒यः सहु॑रिर्वि॒क्ष्वा॑रि॒त इन्द्र॑स्य वोचं॒ प्र कृ॒तानि॑ वी॒र्या॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
बहुतों को हराने वाले, मनुष्यों द्वारा सेवनीय, बलवान् लोगों को जीतने वाले, शत्रुओं को स्थान च्युत करने वाले योद्धा, सोम से सिंचित होने के कारण प्रसन्न, शत्रुनाशक, शत्रुओं को पराजित करने वाले एवं प्रजापालनकर्तता इंद्र के वीर कर्मो को बार-बार कहो. (३)
EN English Translation
Repeat the heroic deeds of Indra, who defeats many, who are taken by men, who conquer the strong people, who have spurred the enemies, who are irrigated by the mon, who are happy, the destroyers, the defeaters of the enemies and the prajapalankarata Indra. (3)
अ॒ना॒नु॒दो वृ॑ष॒भो दोध॑तो व॒धो ग॑म्भी॒र ऋ॒ष्वो अस॑मष्टकाव्यः । र॒ध्र॒चो॒दः श्नथ॑नो वीळि॒तस्पृ॒थुरिन्द्रः॑ सुय॒ज्ञ उ॒षसः॒ स्व॑र्जनत् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
अद्वितीय दानदाता, अभिलाषा पूर्ण करने वाले, हिंसकों के वधकर्त्ता, गंभीर, दर्शनीय, सर्वाधिक कर्मठ, समृद्ध जनों के प्रेरक, शत्रुओं को काटने वाले, दृढ़ शरीर वाले, विश्वव्याप्त, तेजयुक्त एवं शोभनकर्म करने वाले इंद्र ने उषा से सूर्य को उत्पन्न किया. (४)
EN English Translation
Indra, the unique giver, the one who fulfills desires, the slaughterer of the violent, the serious, the seeable, the most industrious, the motivators of the rich, the cut off enemies, the firm-bodied, the world-wide, the brightest and the doer of adornment, Indra created the sun from Usha. (4)
य॒ज्ञेन॑ गा॒तुम॒प्तुरो॑ विविद्रिरे॒ धियो॑ हिन्वा॒ना उ॒शिजो॑ मनी॒षिणः॑ । अ॒भि॒स्वरा॑ नि॒षदा॒ गा अ॑व॒स्यव॒ इन्द्रे॑ हिन्वा॒ना द्रवि॑णान्याशत ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र की स्तुतियां करने वाले एवं इंद्र के अभिलाषी मनीषी अंगिरागोत्रियों ने जल को प्रेरणा देने वाले इंद्र से यज्ञ के द्वारा चुराई हुई गायों का मार्ग जाना. इसके पश्चात् इंद्र के द्वारा रक्षा प्राप्त करने के इच्छुक स्तोताओं ने स्तोत्रों एवं यज्ञं द्वारा गोरूप धन प्राप्त किया. (५)
EN English Translation
The Manishi Angiragotris, who praised Indra and desired Indra, went to the path of the cows stolen by yajna from Indra, who inspired water. After this, the stoetas who wished to get protection through Indra received gorupa dhan through hymns and yajnas. (5)
इन्द्र॒ श्रेष्ठा॑नि॒ द्रवि॑णानि धेहि॒ चित्तिं॒ दक्ष॑स्य सुभग॒त्वम॒स्मे । पोषं॑ रयी॒णामरि॑ष्टिं त॒नूनां॑ स्वा॒द्मानं॑ वा॒चः सु॑दिन॒त्वमह्ना॑म् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हमें श्रेष्ठ धन, कुशलता की ख्याति एवं सौभाग्य प्रदान करो. तुम हमारे धन की वृद्धि एवं शरीर की पुष्टि करकै वचनों को मधुर एवं दिवसों को शोभन बनाओ. (६)
EN English Translation
O Indra! Give us the best of wealth, fame and good fortune. You can affirm the growth of our wealth and body, and make the words sweet and the days adorned. (6)