Popular:
ऋग्वेद

Mandal 4 • Sukta 39

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 4

Mandal 4 • Sukta 39

6 Mantras Loaded
Mantra 4.39.1

आ॒शुं द॑धि॒क्रां तमु॒ नु ष्ट॑वाम दि॒वस्पृ॑थि॒व्या उ॒त च॑र्किराम । उ॒च्छन्ती॒र्मामु॒षसः॑ सूदय॒न्त्वति॒ विश्वा॑नि दुरि॒तानि॑ पर्षन् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हम शीघ्र गति वाले दधिक्रा देव की जल्दी-जल्दी स्तुति करेंगे. हम धरती और आकाश से उनके सामने घास फेंकेंगे. अंधकार नाश करने वाली उषाएं हमारी रक्षा करें एवं सब सुखों से हमें पार लगावें. (१)

EN English Translation

We will praise the fast-paced Dadhrira Dev in a hurry. We will throw grass from the earth and the sky before them. May the ushas that destroy the darkness protect us and overcome us with all happiness. (1)

Mantra 4.39.2

म॒हश्च॑र्क॒र्म्यर्व॑तः क्रतु॒प्रा द॑धि॒क्राव्णः॑ पुरु॒वार॑स्य॒ वृष्णः॑ । यं पू॒रुभ्यो॑ दीदि॒वांसं॒ नाग्निं द॒दथु॑र्मित्रावरुणा॒ ततु॑रिम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

यज्ञकर्म करने वाला मैं महान्‌, बहुतों द्वारा इच्छित एवं कामवर्षी दधिक्रा देव की स्तुति करता हूं. हे मित्र व वरुण! तुम दोनों रक्षा करने वाले एवं अग्नि की तरह प्रकाशयुक्त दधिक्रा देव को मानवों के कल्याण के लिए धारण करते हो. (२)

EN English Translation

I praise the great, many who perform yajna karma and the work-year-old Dadhikra Dev. O friend and Varun! Both of you wear Dadhikra Dev, who protects and lights like agni, for the welfare of human beings. (2)

Mantra 4.39.3

यो अश्व॑स्य दधि॒क्राव्णो॒ अका॑री॒त्समि॑द्धे अ॒ग्ना उ॒षसो॒ व्यु॑ष्टौ । अना॑गसं॒ तमदि॑तिः कृणोतु॒ स मि॒त्रेण॒ वरु॑णेना स॒जोषाः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

जो यजमान उषा के फैलने एवं यज्ञाग्नि के प्रज्वलित होने पर अश्वरूपधारी दधिक्रा देव की स्तुति करते हैं, दधिक्रा देव अदिति, मित्र और वरुण के साथ मिलकर उसे पापरहित बनाते हैं. (३)

EN English Translation

The host who praises The Ashwarupdhari Dadhrira Dev when Usha spreads and the yagnaagni is ignited, The Dadhidra Deva, along with Aditi, a friend and Varuna, makes her sinless. (3)

Mantra 4.39.4

द॒धि॒क्राव्ण॑ इ॒ष ऊ॒र्जो म॒हो यदम॑न्महि म॒रुतां॒ नाम॑ भ॒द्रम् । स्व॒स्तये॒ वरु॑णं मि॒त्रम॒ग्निं हवा॑मह॒ इन्द्रं॒ वज्र॑बाहुम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हम अन्न एवं बल के साधक, महान्‌ एवं स्तुतिकर्ताओं के कल्याणकर्ता दधिक्रा देव की स्तुति करेंगे. हम वरुण, मित्र, अग्नि एवं वज्रधारी इंद्र को अपने कल्याण के लिए बुलाते हैं. (४)

EN English Translation

We will praise The Seeker of Food and Strength, the Great and the Benefactor of praises, Dadidra Deva. We call Varuna, friend, Agni and Vajradhari Indra for our welfare. (4)

Mantra 4.39.5

इन्द्र॑मि॒वेदु॒भये॒ वि ह्व॑यन्त उ॒दीरा॑णा य॒ज्ञमु॑पप्र॒यन्तः॑ । द॒धि॒क्रामु॒ सूद॑नं॒ मर्त्या॑य द॒दथु॑र्मित्रावरुणा नो॒ अश्व॑म् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

युद्ध के लिए उद्योग करने वाले एवं यज्ञ की तैयारी करने वाले, ये दोनों लोग इंद्र के समान ही दधिक्रा देव को भी बुलाते हैं. हे मित्र वरुण! तुम मनुष्यों को प्रेरणा देने वाले अश्वरूपी दधिक्रा देव को धारण करते हो. (५)

EN English Translation

Those who do industry for war and prepare for the yagna, both of them call the Dadhidra Dev, just like Indra. Oh my friend Varun! You hold the ashwarupi dadhidra god who inspires human beings. (5)

Mantra 4.39.6

द॒धि॒क्राव्णो॑ अकारिषं जि॒ष्णोरश्व॑स्य वा॒जिनः॑ । सु॒र॒भि नो॒ मुखा॑ कर॒त्प्र ण॒ आयूं॑षि तारिषत् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हम जयशील, व्यापक एवं वेगशाली दधिक्रा देव की स्तुति करते हैं. वे हमारी चक्षु आदि इंद्रियों को आनंदित एवं हमारी आयु को अधिक करें. (६)

EN English Translation

We praise the joyful, comprehensive and fast-paced Dadidra Dev. They make our eyeglasses, etc., senses happy and make us more old. (6)