Popular:
ऋग्वेद

Mandal 5 • Sukta 51

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 5

Mandal 5 • Sukta 51

15 Mantras Loaded
Mantra 5.51.1

अग्ने॑ सु॒तस्य॑ पी॒तये॒ विश्वै॒रूमे॑भि॒रा ग॑हि । दे॒वेभि॑र्ह॒व्यदा॑तये ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! तुम समस्त देवों के साथ सोमरस पीने के लिए हव्यदाता यजमान के पास आओ. (१)

EN English Translation

O agni! Come to the Havyadata Host to drink Someras with all the gods. (1)

Mantra 5.51.2

ऋत॑धीतय॒ आ ग॑त॒ सत्य॑धर्माणो अध्व॒रम् । अ॒ग्नेः पि॑बत जि॒ह्वया॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सच्ची स्तुतियों वाले देवो! तुम सत्यधारण करते हो. तुम हमारे यज्ञ में आओ और अग्निरूपी जीभ से सोमरस पिओ. (२)

EN English Translation

O gods of true praise! You are keeping the truth. You come to our yajna and drink somras with a agnilike tongue. (2)

Mantra 5.51.3

विप्रे॑भिर्विप्र सन्त्य प्रात॒र्याव॑भि॒रा ग॑हि । दे॒वेभिः॒ सोम॑पीतये ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मेधावी एवं सेवा करने योग्य अग्नि! तुम प्रातःकाल आने वाले के साथ सोमरस पीने हेतु आओ. (३)

EN English Translation

O glorious and serviceable agni! You come to drink somras with the one who comes in the morning. (3)

Mantra 5.51.4

अ॒यं सोम॑श्च॒मू सु॒तोऽम॑त्रे॒ परि॑ षिच्यते । प्रि॒य इन्द्रा॑य वा॒यवे॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

ये सोमरस एवं उसे निचोड़ने वाले पत्थर हैं. सोमरस निचोड़कर पात्र भरा गया है. यह इंद्र एवं वायु के लिए प्रिय है. (४)

EN English Translation

These are somras and the stones that squeeze it. The pot has been filled by squeezing the somras. It is dear to Indra and Vayu. (4)

Mantra 5.51.5

वाय॒वा या॑हि वी॒तये॑ जुषा॒णो ह॒व्यदा॑तये । पिबा॑ सु॒तस्यान्ध॑सो अ॒भि प्रयः॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वायु! तुम हव्य दान करने वाले यजमान के प्रति प्रसन्न होकर सोमरस पीने हेतु आओ एवं आकर निचोड़ा हुआ सोमरस पिओ. (५)

EN English Translation

O air! You are pleased with the host who donates the greetings and come to drink somras and come and drink the squeezed somras. (5)

Mantra 5.51.6

इन्द्र॑श्च वायवेषां सु॒तानां॑ पी॒तिम॑र्हथः । ताञ्जु॑षेथामरे॒पसा॑व॒भि प्रयः॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वायु! तुम और इंद्र इस सोमरस को पीने की योग्यता रखते हो. तुम निर्बाध होकर सोमरस का सेवन करो एवं इसी के उद्देश्य से यहां आओ. (६)

EN English Translation

O air! You and Indra have the ability to drink this somras. You consume somras uninterrupted and come here for the purpose of this. (6)

Mantra 5.51.7

सु॒ता इन्द्रा॑य वा॒यवे॒ सोमा॑सो॒ दध्या॑शिरः । नि॒म्नं न य॑न्ति॒ सिन्ध॑वो॒ऽभि प्रयः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र एवं वायु के लिए दही मिला सोमरस तैयार किया है. वह सोम तुम्हारी ओर नीचे बहने वाली सरिताओं के समान पहुंचे. (७)

EN English Translation

Indra and Vayu have prepared curd milled somras. That mon arrived like the saritas flowing down towards you. (7)

Mantra 5.51.8

स॒जूर्विश्वे॑भिर्दे॒वेभि॑र॒श्विभ्या॑मु॒षसा॑ स॒जूः । आ या॑ह्यग्ने अत्रि॒वत्सु॒ते र॑ण ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! तुम समस्त देवों के साथ आओ एवं अश्चिनीकुमारों तथा उषा के साथ मित्रता स्थापित करो. तुम यज्ञ में आकर सोमरस द्वारा उसी प्रकार प्रसन्न बनो, जिस प्रकार अत्रि ऋषि प्रसन्नता प्राप्त करते हैं. (८)

EN English Translation

O agni! You come with all the gods and make friends with the Ashchinikumars and Usha. Come to the yajna and be pleased with the somras in the same way as the sages of Atri attain happiness. (8)

Mantra 5.51.9

स॒जूर्मि॒त्रावरु॑णाभ्यां स॒जूः सोमे॑न॒ विष्णु॑ना । आ या॑ह्यग्ने अत्रि॒वत्सु॒ते र॑ण ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! तुम मित्र, वरुण, सोम एवं विष्णु के साथ आओ तथा यज्ञ में निचोड़ा हुआ सोमरस पीकर अत्रि ऋषि के समान प्रसन्न बनो. (९)

EN English Translation

O agni! Come with your friends, Varuna, Som and Vishnu and drink the squeezed somers in the yagna and be as happy as sage Atri. (9)

Mantra 5.51.10

स॒जूरा॑दि॒त्यैर्वसु॑भिः स॒जूरिन्द्रे॑ण वा॒युना॑ । आ या॑ह्यग्ने अत्रि॒वत्सु॒ते र॑ण ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! तुम आदित्य, वसुओं, इंद्र एवं वायु के साथ आओ एवं यज्ञ में निचोड़ा हुआ सोमरस पीकर अत्रि ऋषि के समान प्रसन्न बनो. (१०)

EN English Translation

O agni! Come with Aditya, Vasus, Indra and Vayu and drink the squeezed somras in the yajna and be as happy as sage Atri. (10)

Mantra 5.51.11

स्व॒स्ति नो॑ मिमीताम॒श्विना॒ भगः॑ स्व॒स्ति दे॒व्यदि॑तिरन॒र्वणः॑ । स्व॒स्ति पू॒षा असु॑रो दधातु नः स्व॒स्ति द्यावा॑पृथि॒वी सु॑चे॒तुना॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

अश्विनीकुमार, भग एवं अदितिदेवी हमारा कल्याण करें. सत्यशील एवं बलदाता पूषा हमारा कल्याण करें. शोभन ज्ञानसंपन्न धरती-आकाश भी हमारा कल्याण करें. (११)

EN English Translation

May Ashwinikumar, Bhag and Aditi Devi bless us. May the truthful and strong god welfare of us. May the earth and sky with knowledge also benefit us. (11)

Mantra 5.51.12

स्व॒स्तये॑ वा॒युमुप॑ ब्रवामहै॒ सोमं॑ स्व॒स्ति भुव॑नस्य॒ यस्पतिः॑ । बृह॒स्पतिं॒ सर्व॑गणं स्व॒स्तये॑ स्व॒स्तय॑ आदि॒त्यासो॑ भवन्तु नः ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हम कल्याण के लिए वायु की स्तुति करते हैं. सब लोकों के पालक सोम की भी हम प्रार्थना करते हैं. हम देवसमूह के साथ बृहस्पति की स्तुति कल्याण के लिए करते हैं. आदित्यगण हमारा कल्याण करें. (१२)

EN English Translation

We praise the air for welfare. We also pray to the foster mon of all the lokas. We praise Jupiter with the god group for well-being. Adityas may do us well. (12)

Mantra 5.51.13

विश्वे॑ दे॒वा नो॑ अ॒द्या स्व॒स्तये॑ वैश्वान॒रो वसु॑र॒ग्निः स्व॒स्तये॑ । दे॒वा अ॑वन्त्वृ॒भवः॑ स्व॒स्तये॑ स्व॒स्ति नो॑ रु॒द्रः पा॒त्वंह॑सः ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

इस यज्ञ के पवित्र दिन सभी देव हमारा कल्याण करें. सभी मनुष्यों के नेता एवं घर देने वाले अग्नि हमारा कल्याण करें. दीप्तिशाली ऋभुगण हमारी रक्षा एवं कल्याण करें. रुद्र हमारा कल्याण करें एवं हमें पाप से बचावें. (१३)

EN English Translation

On the holy day of this yajna may all the gods be well-being of us. May the leaders of all human beings and the agni that give us houses be well-being. May the glorious sages protect and well-being of us. May Rudra do us well and save us from sin. (13)

Mantra 5.51.14

स्व॒स्ति मि॑त्रावरुणा स्व॒स्ति प॑थ्ये रेवति । स्व॒स्ति न॒ इन्द्र॑श्चा॒ग्निश्च॑ स्व॒स्ति नो॑ अदिते कृधि ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्रवरुण! हमारा कल्याण करो. हे धन की स्वामिनी एवं मार्ग को हितकर बनाने वाली देवी! तुम हमारा कल्याण करो. इंद्र तथा अग्नि हमारा कल्याण करें. हे अदिति तुम हमारा कल्याण करो. (१४)

EN English Translation

Oh my friend! Do us well. O lord of wealth and the goddess who makes the path beneficial! You do us well. May Indra and Agni benefit us. O Aditi, you do us well. (14)

Mantra 5.51.15

स्व॒स्ति पन्था॒मनु॑ चरेम सूर्याचन्द्र॒मसा॑विव । पुन॒र्दद॒ताघ्न॑ता जान॒ता सं ग॑मेमहि ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार सूर्य और चंद्र निर्बाधरूप से अपने मार्ग पर चलते हैं, उसी प्रकार हम भी कल्याण मार्ग पर चलें. ऐसे बंधुमित्रों से हमारा मिलन हो, जो बहुत दिन से बिछुड़कर भी क्रोधित नहीं हैं एवं हमारा स्मरण करते हैं. (१५)

EN English Translation

Just as the sun and the moon walk their path seamlessly, so too do we walk on the path of welfare. Let us meet such brothers and sisters, who have not been angry even after being separated for a long time and remember us. (15)