Popular:
ऋग्वेद

Mandal 5 • Sukta 82

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 5

Mandal 5 • Sukta 82

9 Mantras Loaded
Mantra 5.82.1

तत्स॑वि॒तुर्वृ॑णीमहे व॒यं दे॒वस्य॒ भोज॑नम् । श्रेष्ठं॑ सर्व॒धात॑मं॒ तुरं॒ भग॑स्य धीमहि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हम सविता देव के उस प्रसिद्ध एवं भोगयोग्य धन की प्रार्थना करते हैं. हम भग नामक देव से श्रेष्ठ, सबको धारण करने वाला एवं शत्रुनाशक धन प्राप्त करें. (१)

EN English Translation

We pray for that famous and enjoyable wealth of Savita Dev. May we get wealth superior to the God called Bhaga, who holds everyone and destroys enemies. (1)

Mantra 5.82.2

अस्य॒ हि स्वय॑शस्तरं सवि॒तुः कच्च॒न प्रि॒यम् । न मि॒नन्ति॑ स्व॒राज्य॑म् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता देव के स्वयंसिद्ध, परम प्रसिद्ध एवं सर्वप्रिय ऐश्वर्य को कोई नष्ट नहीं कर सकता. (२)

EN English Translation

No one can destroy the axiom, the most famous and the all-loving splendor of Savita Dev. (2)

Mantra 5.82.3

स हि रत्ना॑नि दा॒शुषे॑ सु॒वाति॑ सवि॒ता भगः॑ । तं भा॒गं चि॒त्रमी॑महे ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता एवं भग नामक देव हव्यदाता यजमान को धन प्रदान करते हैं. हम उनसे विचित्र धन की कामना करते हैं. (३)

EN English Translation

The gods named Savita and Bhaga provide money to the havandata host. We wish them a strange wealth. (3)

Mantra 5.82.4

अ॒द्या नो॑ देव सवितः प्र॒जाव॑त्सावीः॒ सौभ॑गम् । परा॑ दु॒ष्ष्वप्न्यं॑ सुव ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सविता देव! आज हमें पुत्र, पौत्र व धन प्रदान करो एवं दुःख बढ़ाने वाली दरिद्रता को नष्ट करो. (४)

EN English Translation

O Savita Dev! Give us sons, grandsons and wealth today and destroy the poverty that increases misery. (4)

Mantra 5.82.5

विश्वा॑नि देव सवितर्दुरि॒तानि॒ परा॑ सुव । यद्भ॒द्रं तन्न॒ आ सु॑व ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सविता देव! हमारे अमंगल को दूर भगाओ एवं सभी कल्याणों को हमारे समीप लाओ. (५)

EN English Translation

O Savita Dev! Drive away our evils and bring all the welfares to us. (5)

Mantra 5.82.6

अना॑गसो॒ अदि॑तये दे॒वस्य॑ सवि॒तुः स॒वे । विश्वा॑ वा॒मानि॑ धीमहि ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हम यज्ञकर्ता सविता देव की आज्ञा में रहकर अदिति देवी के प्रति अपराधहीन रहें एवं समस्त धनों को धारण करें. (६)

EN English Translation

Let us remain at the command of the yagyakar Savita Dev and be free from crime against Aditi Devi and hold all the wealth. (6)

Mantra 5.82.7

आ वि॒श्वदे॑वं॒ सत्प॑तिं सू॒क्तैर॒द्या वृ॑णीमहे । स॒त्यस॑वं सवि॒तार॑म् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हम यज्ञकर्ता आज सब देवों के प्रतिनिधि, सज्जनों के पालक एवं सत्य के शासक सविता देव की सेवा करते हैं. (७)

EN English Translation

We yagyaras today serve savita dev, the representative of all gods, the guardian of gentlemen and the ruler of truth. (7)

Mantra 5.82.8

य इ॒मे उ॒भे अह॑नी पु॒र एत्यप्र॑युच्छन् । स्वा॒धीर्दे॒वः स॑वि॒ता ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

शोभन-कर्म वाले सविता देव प्रमादरहित होकर रात और दिन दोनों के आगे-आगे चलते हैं. (८)

EN English Translation

Savita Dev, who is a devotee of shobhan-karma, walks ahead of both night and day without grace. (8)

Mantra 5.82.9

य इ॒मा विश्वा॑ जा॒तान्या॑श्रा॒वय॑ति॒ श्लोके॑न । प्र च॑ सु॒वाति॑ सवि॒ता ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता देव सभी प्राणियों को अपनी स्तुति सुनाते हैं एवं उन्हें प्रेरणा देते हैं. (९)

EN English Translation

Savita Dev recites her praises to all beings and inspires them. (9)