Popular:
ऋग्वेद

Mandal 6 • Sukta 55

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 6

Mandal 6 • Sukta 55

6 Mantras Loaded
Mantra 6.55.1

एहि॒ वां वि॑मुचो नपा॒दाघृ॑णे॒ सं स॑चावहै । र॒थीरृ॒तस्य॑ नो भव ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दीप्तिशाली एवं प्रजापतिपुत्र पूषा! तुम्हारा स्तोता मेरे पास आवे. हम दोनों मिलें. तुम हमारे यज्ञ के रक्षक बनो. (१)

EN English Translation

O Radiant and Prajapatiputra Pooja! Come your stota to me. We both meet. You be the protector of our yajna. (1)

Mantra 6.55.2

र॒थीत॑मं कप॒र्दिन॒मीशा॑नं॒ राध॑सो म॒हः । रा॒यः सखा॑यमीमहे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हम अतिशय रक्षक, कपर्द वाले, महान्‌ धन के स्वामी एवं मित्र पूषा से धन मांगते हैं. (२)

EN English Translation

We ask for money from the very guard, the one who is a coward, the lord of great wealth and a friend Pusha. (2)

Mantra 6.55.3

रा॒यो धारा॑स्याघृणे॒ वसो॑ रा॒शिर॑जाश्व । धीव॑तोधीवतः॒ सखा॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दीप्तिशाली पूषा! तुम धन की धारा हो, धन का ढेर हो एवं बकरे ही तुम्हारे घोड़े हैं. बुम सभी स्तोताओं के मित्र हों. (३)

EN English Translation

O glorious God! You are a stream of money, a pile of money, and the goats are your horses. Be the friend of all the hymns. (3)

Mantra 6.55.4

पू॒षणं॒ न्व१॒॑जाश्व॒मुप॑ स्तोषाम वा॒जिन॑म् । स्वसु॒र्यो जा॒र उ॒च्यते॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हम बकरेरूपी घोड़ों वाले एवं अन्नस्वामी पूषा की स्तुति करते हैं. वे अपनी बहिन उषा के प्रेमी कहलाते हैं. (४)

EN English Translation

We praise the goat-like-horse and annaswami pusha. He is called the lover of his sister Usha. (4)

Mantra 6.55.5

मा॒तुर्दि॑धि॒षुम॑ब्रवं॒ स्वसु॑र्जा॒रः श‍ृ॑णोतु नः । भ्रातेन्द्र॑स्य॒ सखा॒ मम॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हम मातारूप रात्रि के पति पूषा की स्तुति करते हैं. वे अपनी बहिन उषा के प्रेमी सूर्य से हमारी स्तुति सुनें. इंद्र के भाई पूषा हमारे मित्र हों. (५)

EN English Translation

We praise Pooja, the husband of Matarupa Raat. They hear our praise from their sister Usha's lover Surya. Indra's brother Pusha be our friend. (5)

Mantra 6.55.6

आजासः॑ पू॒षणं॒ रथे॑ निश‍ृ॒म्भास्ते ज॑न॒श्रिय॑म् । दे॒वं व॑हन्तु॒ बिभ्र॑तः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

रथ में जुड़े हुए बकरे स्तोताओं के आधार पूषा को रथ में धारण करते हुए यहां लावें. (६)

EN English Translation

The base of the goat hymns attached in the chariot should be brought here wearing Pusha in the chariot. (6)