Popular:
ऋग्वेद

Mandal 7 • Sukta 60

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 7

Mandal 7 • Sukta 60

12 Mantras Loaded
Mantra 7.60.1

यद॒द्य सू॑र्य॒ ब्रवोऽना॑गा उ॒द्यन्मि॒त्राय॒ वरु॑णाय स॒त्यम् । व॒यं दे॑व॒त्रादि॑ते स्याम॒ तव॑ प्रि॒यासो॑ अर्यमन्गृ॒णन्तः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सूर्य देव! आज उदय होते हुए तुम यदि हमें सब देवों के मध्य पापरहित कहो तो हे दीनतारहित सूर्य! हम मित्र व वरुण के लिए वास्तव में निष्पाप हो जाएंगे. हे अर्यमा! हम तुम्हारी स्तुति करते हुए सबके प्रिय हों. (१)

EN English Translation

O Sun God! Today, as you rise, if you call us sinless among all gods, o sun without humbleness! We will be really useless to the friend and Varun. O Aryama! May we praise you and be dear to all. (1)

Mantra 7.60.2

ए॒ष स्य मि॑त्रावरुणा नृ॒चक्षा॑ उ॒भे उदे॑ति॒ सूर्यो॑ अ॒भि ज्मन् । विश्व॑स्य स्था॒तुर्जग॑तश्च गो॒पा ऋ॒जु मर्ते॑षु वृजि॒ना च॒ पश्य॑न् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र व वरुण! ये ही मानवों के देखने वाले सूर्य द्यावा-पृथिवी की ओर उदित होते हैं. सूर्य सब स्थावर एवं गतिशील प्राणियों के पालनकर्ता हैं तथा मानवों में पाप और पुण्य देखते हैं. (२)

EN English Translation

Oh my friend and Varun! These are the ones that rise towards the sun diva-earth that humans see. The Sun is the sustainer of all real and moving beings and sees sin and virtue in human beings. (2)

Mantra 7.60.3

अयु॑क्त स॒प्त ह॒रितः॑ स॒धस्था॒द्या ईं॒ वह॑न्ति॒ सूर्यं॑ घृ॒ताचीः॑ । धामा॑नि मित्रावरुणा यु॒वाकुः॒ सं यो यू॒थेव॒ जनि॑मानि॒ चष्टे॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र व वरुण! सूर्य ने अंतरिक्ष में हरे रंग के सात घोड़ों को अपने रथ में जोता है. जल प्रदान करने वाले वे घोड़े सूर्य को ढोते हैं. तुम दोनों की अभिलाषा करने वाले सूर्य उदित होकर लोकों एवं प्राणियों को इस प्रकार देखते हैं, जिस प्रकार ग्वाला गायों के समूह को देखता है. (३)

EN English Translation

Oh my friend and Varun! The sun plows seven green horses in space in its chariot. Those horses that provide water carry the sun. The sun that desires both of you rises and sees the people and beings in this way that the gwala sees a group of cows. (3)

Mantra 7.60.4

उद्वां॑ पृ॒क्षासो॒ मधु॑मन्तो अस्थु॒रा सूर्यो॑ अरुहच्छु॒क्रमर्णः॑ । यस्मा॑ आदि॒त्या अध्व॑नो॒ रद॑न्ति मि॒त्रो अ॑र्य॒मा वरु॑णः स॒जोषाः॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र व वरुण! तुम दोनों के लिए अन्न एवं मीठे पुरोडाश तैयार किए गए थे. सूर्य दीप्तिशाली अंतरिक्ष में आरोहण करते हैं एवं मित्र, अर्यमा व वरुण समान प्रीति वाले होकर उनके लिए मार्ग निश्चित करते हैं. (४)

EN English Translation

Oh my friend and Varun! Food and sweet purodash were prepared for both of you. The Sun ascends into the bright space and friends, Aryama and Varuna, having equal love, decide the way for them. (4)

Mantra 7.60.5

इ॒मे चे॒तारो॒ अनृ॑तस्य॒ भूरे॑र्मि॒त्रो अ॑र्य॒मा वरु॑णो॒ हि सन्ति॑ । इ॒म ऋ॒तस्य॑ वावृधुर्दुरो॒णे श॒ग्मासः॑ पु॒त्रा अदि॑ते॒रद॑ब्धाः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

ये मित्र, वरुण और अर्यमा अधिक पाप के नाशक हैं. सुखकारक, अपराजित एवं अदितिपुत्र ये सब यज्ञभवन में वृद्धि प्राप्त करते हैं. (५)

EN English Translation

These friends, Varuna and Aryama, are the destroyers of more sin. The sukhakari, the aparajita and the sons of Aditi all achieve an increase in the yagna bhavana. (5)

Mantra 7.60.6

इ॒मे मि॒त्रो वरु॑णो दू॒ळभा॑सोऽचे॒तसं॑ चिच्चितयन्ति॒ दक्षैः॑ । अपि॒ क्रतुं॑ सु॒चेत॑सं॒ वत॑न्तस्ति॒रश्चि॒दंहः॑ सु॒पथा॑ नयन्ति ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

ये आदित्य, मित्र और वरुण किसी से हारने वाले नहीं हैं. ये अपनी शक्ति से ज्ञानरहित को भीज्ञानी बना देते हैं एवं यज्ञकर्ता तथा शोभनज्ञान वाले के पास पहुंचकर उसके पाप का नाश करते हुए उत्तम मार्ग पर ले जाते हैं. (६)

EN English Translation

These Aditya, friends and Varun are not going to lose to anyone. They make the unscientific by their power and approach the yajnakar and the one who is blessed with knowledge and lead them to the best path, destroying his sin. (6)

Mantra 7.60.7

इ॒मे दि॒वो अनि॑मिषा पृथि॒व्याश्चि॑कि॒त्वांसो॑ अचे॒तसं॑ नयन्ति । प्र॒व्रा॒जे चि॑न्न॒द्यो॑ गा॒धम॑स्ति पा॒रं नो॑ अ॒स्य वि॑ष्पि॒तस्य॑ पर्षन् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

ये मित्रादि पृथ्वी एवं अंतरिक्ष के प्राणियों को सर्वदा जानते हुए अज्ञानी व्यक्तियों को यज्ञकर्म में प्रेरित करते हैं. इनकी सामर्थ्य से नदी के नीचे गहराई में भी धरातल होता है. ये हमें विस्तृत यज्ञकर्म के पार पहुंचाते हैं. (७)

EN English Translation

These friends, knowing the creatures of the earth and space all the time, inspire ignorant people in yajnakarma. Their power also leads to the surface in the depths of the river. These lead us beyond elaborate yajnakarma. (7)

Mantra 7.60.8

यद्गो॒पाव॒ददि॑तिः॒ शर्म॑ भ॒द्रं मि॒त्रो यच्छ॑न्ति॒ वरु॑णः सु॒दासे॑ । तस्मि॒न्ना तो॒कं तन॑यं॒ दधा॑ना॒ मा क॑र्म देव॒हेळ॑नं तुरासः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

अर्यमा, मित्र एवं वरुण हव्यदाता यजमान को रक्षासाधनों से युक्त एवं कल्याणकारी सुख देते हैं, उसी सुख के साथ हम पुत्र-पौत्रों को धारण करते हुए कोई ऐसा कर्म न करें जो बुम शीघ्रता करने वाले देवों को नाराज कर दे. (८)

EN English Translation

Aryama, friends and Varuna give the husband a welfare pleasure with protective means and welfare, with the same happiness, we should not do any action while holding on to the sons and grandsons that will make the gods who are quick to be offended. (8)

Mantra 7.60.9

अव॒ वेदिं॒ होत्रा॑भिर्यजेत॒ रिपः॒ काश्चि॑द्वरुण॒ध्रुतः॒ सः । परि॒ द्वेषो॑भिरर्य॒मा वृ॑णक्तू॒रुं सु॒दासे॑ वृषणा उ लो॒कम् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवो! हमसे द्वेष रखने वाला जो व्यक्ति यज्ञवेदी पर कर्म करता हुआ देवों की स्तुति नहीं करे, वह वरुण के द्वारा हिंसित होकर समाप्त हो जावे. अर्यमा हमें द्वेष करने वाले राक्षसों से अलग रखें. हे कामपूरक मित्र व वरुण! मुझ हव्यदाता को तुम विस्तृत स्थान प्रदान करो. (९)

EN English Translation

Oh, God! A person who hates us and does not praise the gods while doing karma on the yajnavedi, let him end up being hinsed by Varuna. Aryama keep us separate from the demons of malice. O dear friend and Varun! Give me the giver a detailed space to you. (9)

Mantra 7.60.10

स॒स्वश्चि॒द्धि समृ॑तिस्त्वे॒ष्ये॑षामपी॒च्ये॑न॒ सह॑सा॒ सह॑न्ते । यु॒ष्मद्भि॒या वृ॑षणो॒ रेज॑माना॒ दक्ष॑स्य चिन्महि॒ना मृ॒ळता॑ नः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

इन मित्रादि देवों की संगति निगूऴ एवं दीप्त होती है. वे अपने छिपे हुए बल से शत्रुओं को पराजित करते हैं. हे अभिलाषापूरक मित्रादि देवो! हमारे विरोधी तुम्हारे डर से कांप जाते हैं. तुम अपने बल के महत्त्व से हमें सुखी बनाओ. (१०)

EN English Translation

The fellowship of these friendly deities is niguā and glowing. They defeat the enemies with their hidden force. O wishing friend! Our opponents tremble at your fear. Make us happy with the importance of your strength. (10)

Mantra 7.60.11

यो ब्रह्म॑णे सुम॒तिमा॒यजा॑ते॒ वाज॑स्य सा॒तौ प॑र॒मस्य॑ रा॒यः । सीक्ष॑न्त म॒न्युं म॒घवा॑नो अ॒र्य उ॒रु क्षया॑य चक्रिरे सु॒धातु॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

जो यजमान अन्न एवं उत्कृष्ट धन की प्राप्ति के लिए तुम्हारी स्तुति में अपनी शोभनबुद्धि लगाता है, धनस्वामी अर्यमा आदि उसकी स्तुति स्वीकार करते हैं एवं उसके विस्तृत निवास के लिए उत्तम स्थान बनाते हैं. (११)

EN English Translation

The host who puts his graceful intellect in praise of you for the attainment of food and excellent wealth, Dhanswami Aryama etc. accept his praise and make a good place for his wide residence. (11)

Mantra 7.60.12

इ॒यं दे॑व पु॒रोहि॑तिर्यु॒वभ्यां॑ य॒ज्ञेषु॑ मित्रावरुणावकारि । विश्वा॑नि दु॒र्गा पि॑पृतं ति॒रो नो॑ यू॒यं पा॑त स्व॒स्तिभिः॒ सदा॑ नः ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र व वरुणदेव! तुम्हारे यज्ञ में यह पूजारूपी स्तुति की गई है. इसे स्वीकार करके हमारे सभी दुःखों को नष्ट करो. (१२)

EN English Translation

O friend and Varundev! In your yajna this pujaform has been praised. Destroy all our sorrows by accepting it. (12)