Mandal 7 • Sukta 62
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 7 • Sukta 62
उत्सूर्यो॑ बृ॒हद॒र्चींष्य॑श्रेत्पु॒रु विश्वा॒ जनि॑म॒ मानु॑षाणाम् । स॒मो दि॒वा द॑दृशे॒ रोच॑मानः॒ क्रत्वा॑ कृ॒तः सुकृ॑तः क॒र्तृभि॑र्भूत् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य ऊपर की ओर उठते हुए विस्तृत एवं अधिक तेज का आश्रय लें एवं मानवों के सभी समूहों को सहारा दें. वे दिन में चमकते हुए समान दिखाई देते हैं. वे प्रजापति द्वारा की गई स्तुतियां सुनकर तीव्र बनें. (१)
EN English Translation
As the sun rises upwards, take shelter for wider and faster and support all groups of human beings. They look similar to the glittering day in. They should be intense by listening to the praises made by the Prajapati. (1)
स सू॑र्य॒ प्रति॑ पु॒रो न॒ उद्गा॑ ए॒भिः स्तोमे॑भिरेत॒शेभि॒रेवैः॑ । प्र नो॑ मि॒त्राय॒ वरु॑णाय वो॒चोऽना॑गसो अर्य॒म्णे अ॒ग्नये॑ च ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य! इन स्तोत्ररूपी गतिशील अश्चों के द्वारा तुम ऊपर उठते हुए हम सबके सामने गमन करो. तुम मित्र, वरुण, अर्यमा एवं अग्नि के पास जाकर हमें निरपराध बताना. (२)
EN English Translation
O sun! Through these psalm-like dynamic ass, you rise up and walk in front of all of us. You friends, Varuna, Aryama and Agni, go and tell us innocent. (2)
वि नः॑ स॒हस्रं॑ शु॒रुधो॑ रदन्त्वृ॒तावा॑नो॒ वरु॑णो मि॒त्रो अ॒ग्निः । यच्छ॑न्तु च॒न्द्रा उ॑प॒मं नो॑ अ॒र्कमा नः॒ कामं॑ पूपुरन्तु॒ स्तवा॑नाः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
दुःख रोकने वाले एवं सत्ययुक्त वरुण, मित्र तथा अग्नि हमें हजारों की संख्या में धन दें. वे प्रसन्नताकारक देव हमें प्रशंसनीय एवं आदरयोग्य वस्तुएं दें तथा हमारी स्तुति सुनकर हमारी अभिलाषाएं पूरी करें. (३)
EN English Translation
May varuna, friends and agnis, who prevent sorrow and be true, give us thousands of money. May those happy Gods give us praiseworthy and honorable things and fulfill our desires by listening to our praise. (3)
द्यावा॑भूमी अदिते॒ त्रासी॑थां नो॒ ये वां॑ ज॒ज्ञुः सु॒जनि॑मान ऋष्वे । मा हेळे॑ भूम॒ वरु॑णस्य वा॒योर्मा मि॒त्रस्य॑ प्रि॒यत॑मस्य नृ॒णाम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अखंडनीय एवं महती द्यावा-पृथिवी! हम सुंदर जन्म वाले तुम्हें जानते हैं. तुम हमारी रक्षा करो. हम वरुण, वायु एवं मानवों के प्रिय मित्र के क्रोध के पात्र न बनें. (४)
EN English Translation
It is incomparable and important- earthy! We know you with beautiful births. You protect us. Let us not be the rage of Varuna, the air and the beloved friend of human beings. (4)
प्र बा॒हवा॑ सिसृतं जी॒वसे॑ न॒ आ नो॒ गव्यू॑तिमुक्षतं घृ॒तेन॑ । आ नो॒ जने॑ श्रवयतं युवाना श्रु॒तं मे॑ मित्रावरुणा॒ हवे॒मा ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मित्र व वरुण! अपनी भुजाएं फैलाओ एवं हमारे जीवन के लिए उस भूमि को जल से सींचो, जिस पर हमारी गाएं चलती हैं. तुम हमें मनुष्यों में प्रसिद्ध बनाओ. हे नित्य तरुणो! हमारी पुकार सुनो. (५)
EN English Translation
Oh my friend and Varun! Stretch out your arms and water the land on which our cows run for our lives. You make us famous among humans. These young men! Listen to our call. (5)
नू मि॒त्रो वरु॑णो अर्य॒मा न॒स्त्मने॑ तो॒काय॒ वरि॑वो दधन्तु । सु॒गा नो॒ विश्वा॑ सु॒पथा॑नि सन्तु यू॒यं पा॑त स्व॒स्तिभिः॒ सदा॑ नः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
मित्र, वरुण एवं अर्यमा हमारे लिए एवं हमारे पुत्रों के लिए धन दें. सभी मार्ग हमारे लिए उत्तम एवं चलने में सरल हों. हे देवो! तुम अपने कल्याणसाधनों द्वारा हमारी सदा रक्षा करो. (६)
EN English Translation
Friends, Varuna and Aryama give money for us and for our sons. May all paths be good for us and easy to walk. Oh, God! You protect us forever by your welfare means. (6)