Mandal 8 • Sukta 18
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 8 • Sukta 18
इ॒दं ह॑ नू॒नमे॑षां सु॒म्नं भि॑क्षेत॒ मर्त्यः॑ । आ॒दि॒त्याना॒मपू॑र्व्यं॒ सवी॑मनि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
इस समय अदितिपुत्र देवों की प्रेरणा से स्तोता अभिनव सुख की याचना करें. (१)
EN English Translation
At this time, with the inspiration of the Aditiputra Devas, ask for the innovative happiness of The Stota. (1)
अ॒न॒र्वाणो॒ ह्ये॑षां॒ पन्था॑ आदि॒त्याना॑म् । अद॑ब्धाः॒ सन्ति॑ पा॒यवः॑ सुगे॒वृधः॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
इन अदितिपुत्रों के मार्ग दूसरों के गमन से रहित एवं हिंसाशून्य हैं. वे मार्ग पालन करने वाले और सुखवर्धक हैं. (२)
EN English Translation
The paths of these sons of Aditi are devoid of the movement of others and violenceless. They are path-keepers and comforters. (2)
तत्सु नः॑ सवि॒ता भगो॒ वरु॑णो मि॒त्रो अ॑र्य॒मा । शर्म॑ यच्छन्तु स॒प्रथो॒ यदीम॑हे ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हम जिस विस्तृत सुख की याचना करते हैं, वही हमें सविता, भग, वरुण, मित्र एवं अर्यमा दें. (३)
EN English Translation
Give us Savita, Bhaga, Varuna, Friends and Aryama for the wide happiness we ask for. (3)
दे॒वेभि॑र्देव्यदि॒तेऽरि॑ष्टभर्म॒न्ना ग॑हि । स्मत्सू॒रिभिः॑ पुरुप्रिये सु॒शर्म॑भिः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवि अदिति! तुम जिसका भरण करती हो, उसकी कोई हिंसा नहीं कर सकता. तुम बहुतों को प्रिय हो. तुम शोभन सुख वाले एवं बुद्धिमान् देवों के साथ भली प्रकार आओ. (४)
EN English Translation
O Devi Aditi! No one can do violence to what you fill. You're dear to many. You may well come with the god of happiness and wisdom. (4)
ते हि पु॒त्रासो॒ अदि॑तेर्वि॒दुर्द्वेषां॑सि॒ योत॑वे । अं॒होश्चि॑दुरु॒चक्र॑योऽने॒हसः॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
अदिति के वे पुत्र द्वेषी राक्षसों को अलग करना जानते हैं. बड़े-बड़े कामों को करने वाले एवं रक्षक देव हमें पाप से अलग करना चाहते हैं. (५)
EN English Translation
Aditi's sons know how to separate malicious demons. God, who does great things and protectors, wants to separate us from sin. (5)
अदि॑तिर्नो॒ दिवा॑ प॒शुमदि॑ति॒र्नक्त॒मद्व॑याः । अदि॑तिः पा॒त्वंह॑सः स॒दावृ॑धा ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
अदिति दिन में हमारे पशुओं की रक्षा करें. बाहर एवं भीतर से समान रहने वाली अदिति रात में हमारे पशुओं की रक्षा करें. वे हमें सदा बढ़ने वाले पाप से बचावें. (६)
EN English Translation
Aditi protect our animals during the day. Aditi, who lives the same from the outside and inside, protect our animals at night. They protect us from the ever-growing sin. (6)
उ॒त स्या नो॒ दिवा॑ म॒तिरदि॑तिरू॒त्या ग॑मत् । सा शंता॑ति॒ मय॑स्कर॒दप॒ स्रिधः॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
स्तुति के योग्य वे अदिति अपने रक्षासाधनों द्वारा दिन में हमारे पास आवें, हमें शांतिदाता सुख दें एवं हमारे बाधकों को दूर करें. (७)
EN English Translation
May those Aditis, worthy of praise, come to us during the day through her protective means, give us peace-giving happiness and remove our barriers. (7)
उ॒त त्या दैव्या॑ भि॒षजा॒ शं नः॑ करतो अ॒श्विना॑ । यु॒यु॒याता॑मि॒तो रपो॒ अप॒ स्रिधः॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
देवों के प्रसिद्ध वैद्य अश्विनीकुमार हमें सुख दें, हमसे पाप को हटावें एवं शत्रुओं को दूर भगावें. (८)
EN English Translation
May the famous physician of the gods, Ashwinikumar, give us happiness, remove sin from us and drive away the enemies. (8)
शम॒ग्निर॒ग्निभिः॑ कर॒च्छं न॑स्तपतु॒ सूर्यः॑ । शं वातो॑ वात्वर॒पा अप॒ स्रिधः॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि देव गार्हपत्यादि विविध अग्नियों द्वारा हमें आरोग्य का सुख दें. सूर्य हमारे लिए सुखदाता बनकर तपें. पापरहित वायु सुख देने के लिए बहे एवं शत्रुओं को हमसे दूर रखें (९)
EN English Translation
May the agni god garhapata, etc., give us the happiness of health through various agnis. Let the sun be the comforter for us. Keep the deaf and the enemies away from us in order to give sinless air pleasure (9)
अपामी॑वा॒मप॒ स्रिध॒मप॑ सेधत दुर्म॒तिम् । आदि॑त्यासो यु॒योत॑ना नो॒ अंह॑सः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे आदित्यो! हमसे रोगों को दूर करो, शत्रुओं को अलग हटाओ एवं हमसे दुष्टबुद्धि को दूर रखो. आदित्यगण हमें पापों से अलग करें. (१०)
EN English Translation
Hey Aditya! Remove diseases from us, separate enemies and keep evil spirit away from us. Adityas separate us from sins. (10)
यु॒योता॒ शरु॑म॒स्मदाँ आदि॑त्यास उ॒ताम॑तिम् । ऋध॒ग्द्वेषः॑ कृणुत विश्ववेदसः ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे आदित्यो! हिंसक शत्रु एवं दुष्ट-बुद्धि को हमसे दूर करो. हे सर्वज्ञ आदित्यो! शत्रुओं को हमसे अलग करो. (११)
EN English Translation
Hey Aditya! Remove from us the violent enemy and evil-mindedness. O all-knowing Adityas! Separate the enemies from us. (11)
तत्सु नः॒ शर्म॑ यच्छ॒तादि॑त्या॒ यन्मुमो॑चति । एन॑स्वन्तं चि॒देन॑सः सुदानवः ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शोभनदान वाले आदित्यो! तुम्हारा जो सुख पापी स्तोता को भी पाप से छुड़ाता है, उसे हमें दो. (१२)
EN English Translation
O adityas of adornment! Give us the happiness that redeems even your sinful stota from sin. (12)
यो नः॒ कश्चि॒द्रिरि॑क्षति रक्ष॒स्त्वेन॒ मर्त्यः॑ । स्वैः ष एवै॑ रिरिषीष्ट॒ युर्जनः॑ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो मनुष्य हमें राक्षस बनकर नष्ट करना चाहता है, वह अपने ही पापों से नष्ट हो जावे तथा अपने आप दूर चला जावे. (१३)
EN English Translation
The man who wants to destroy us as a monster should be destroyed by his own sins and go away on his own. (13)
समित्तम॒घम॑श्नवद्दुः॒शंसं॒ मर्त्यं॑ रि॒पुम् । यो अ॑स्म॒त्रा दु॒र्हणा॑वा॒ँ उप॑ द्व॒युः ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
उस अपकीर्ति वाले शन्रु-मनुष्य को पाप व्याप्त करे जो दुष्टतापूर्वक हमें मारना चाहता है एवं हमारे आगेपीछे दो प्रकार का व्यवहार करता है. (१४)
EN English Translation
Spread sin to the undeserved man who wants to kill us wickedly and does two kinds of behaviors behind us. (14)
पा॒क॒त्रा स्थ॑न देवा हृ॒त्सु जा॑नीथ॒ मर्त्य॑म् । उप॑ द्व॒युं चाद्व॑युं च वसवः ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे निवासस्थानदाता आदित्य देवो! तुम परिपक्व ज्ञान वाले हो. तुम अपने मन में कपटी और कपटहीन-दोनों प्रकार के लोगों को जानते हो. (१५)
EN English Translation
O lord aditya devo! You're having mature knowledge. You know both the deceitful and the insidious people in your mind. (15)
आ शर्म॒ पर्व॑ताना॒मोतापां वृ॑णीमहे । द्यावा॑क्षामा॒रे अ॒स्मद्रप॑स्कृतम् ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हम अभिमुख होकर पर्वतसंबंधी एवं जलसंबंधी सुखों का वरण करते हैं. द्यावा-पृथिवी पाप को हमसे दूर ले जावें. (१६)
EN English Translation
We turn to the side and choose mountain-related and water-related pleasures. Let the earthly sin be taken away from us. (16)
ते नो॑ भ॒द्रेण॒ शर्म॑णा यु॒ष्माकं॑ ना॒वा व॑सवः । अति॒ विश्वा॑नि दुरि॒ता पि॑पर्तन ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे निवासदाता आदित्यो! अपनी कल्याणकारी एवं सुखद नाव के द्वारा हमें सब पापों के पार पहुंचाओ. (१७)
EN English Translation
O abode aditya! Bring us across all sins through your welfare and pleasant boat. (17)
तु॒चे तना॑य॒ तत्सु नो॒ द्राघी॑य॒ आयु॑र्जी॒वसे॑ । आदि॑त्यासः सुमहसः कृ॒णोत॑न ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शोभन-तेज वाले आदित्यो! हमारे पुत्रों और पात्रों को एवं हमारे जीवन को बहुत लंबी आयु दो. (१८)
EN English Translation
O Shobhan-tej wale Adityao! Give a very long life to our sons and characters and to our lives. (18)
य॒ज्ञो ही॒ळो वो॒ अन्त॑र॒ आदि॑त्या॒ अस्ति॑ मृ॒ळत॑ । यु॒ष्मे इद्वो॒ अपि॑ ष्मसि सजा॒त्ये॑ ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे आदित्यो! हमारा यज्ञ तुम्हारे समीप ही वर्तमान है. तुम हमें सुखी करो. तुम्हारे सजातीय बनकर हम सदा तुम्हारे भक्त रहेंगे. (१९)
EN English Translation
Hey Aditya! Our yajna is present near you. You make us happy. By becoming your homogeneous, we will always be your devotees. (19)
बृ॒हद्वरू॑थं म॒रुतां॑ दे॒वं त्रा॒तार॑म॒श्विना॑ । मि॒त्रमी॑महे॒ वरु॑णं स्व॒स्तये॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हम भक्तों के रक्षक इंद्र, अश्विनीकुमारों, मित्र एवं वरुण से सुदृढ़ तथा शीतातप वारण करने वाला घर अपनी रक्षा के लिए मांगते हैं. (२०)
EN English Translation
We ask indra, ashwinikumaras, friends and varunas, protectors of the devotees, to protect ourselves in a strong and cold-fitting house. (20)
अ॒ने॒हो मि॑त्रार्यमन्नृ॒वद्व॑रुण॒ शंस्य॑म् । त्रि॒वरू॑थं मरुतो यन्त नश्छ॒र्दिः ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मित्र, अर्यमा, वरुण एवं मरुद्गण! तुम हमें ऐसा घर दो जो हिंसाशून्य, पुत्रादि से युक्त, प्रशंसा योग्य व शीत, आतप, वर्षा-तीनों का निवारक हो. (२१)
EN English Translation
O friends, Aryama, Varuna and Marudgan! You give us a house which is non-violent, full of sonhood, praiseworthy and preventive of cold, heat, rain. (21)
ये चि॒द्धि मृ॒त्युब॑न्धव॒ आदि॑त्या॒ मन॑वः॒ स्मसि॑ । प्र सू न॒ आयु॑र्जी॒वसे॑ तिरेतन ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे आदित्यो! जो लोग मृत्यु के बहुत समीप हैं, उनके जीवन के लिए उनकी आयु बढ़ाओ. (२२)
EN English Translation
Hey Aditya! Increase the life of those who are very close to death. (22)