Popular:
ऋग्वेद

Mandal 8 • Sukta 9

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 8

Mandal 8 • Sukta 9

21 Mantras Loaded
Mantra 8.9.1

आ नूनमश्चिना युवं वत्सस्य गन्तमवसे. प्रास्मै यच्छतमवृकं पृथु च्छर्दिर्युयुतं या अरातयः. (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम वत्स ऋषि की रक्षा के लिए निश्चित रूप से गए थे. तुम इन्हें बाधारहित एवं विस्तृत घर दो एवं इनके शत्रुओं को समाप्त करो. (१)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You definitely went to protect the Sage Vatsa. Give them unhindered and wide houses and put an end to their enemies. (1)

Mantra 8.9.2

यदन्तरिक्षे यद्दिवि यत्पञ्च मानुषाँ अनु. नृम्णं तद्धत्तमश्विना. (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! जो धन अंतरिक्ष में, स्वर्ग में अथवा पांच वर्ग वाले लोगों के पास है, वह हमें दो. (२)

EN English Translation

O aschinikumaro! Give us the wealth that is in space, in heaven, or with five-class people. (2)

Mantra 8.9.3

ये वां दंसांस्याश्चिना विप्रासः परिमामृशुः. एवेत्काण्वस्य बोधतम्‌.. (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! जिस बुद्धिमान्‌ स्तोता ने बार-बार तुम्हारे यज्ञों का अनुष्ठान किया है उसे जानो. इसी प्रकार कण्व के पुत्र के यज्ञों को जानो. (३)

EN English Translation

O aschinikumaro! Know the wise hymn who has performed the ritual of your yajnas again and again. Similarly, know the sacrifices of the son of Kanva. (3)

Mantra 8.9.4

अयं वां घर्मो अश्विना स्तोमेन परि षिच्यते. अयं सोमो मधुमान्वाजिनीवसू येन वृत्रं चिकेतथः.. (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुम्हारा यज्ञसंबंधी कड़ाह मंत्र बोलने के साथ गीला किया जाता है हे अन्न एवं धन के स्वामी अश्विनीकुमारो! यह वही मीठा सोमरस है, जिसे पीकर तुमने वृत्र को जाना था. (४)

EN English Translation

O aschinikumaro! Your yajna-related kadha mantra is wet with the saying, O Lord of Food and Wealth, Ashwinikumaro! This is the same sweet somras, which you had to drink and go to Vritra. (4)

Mantra 8.9.5

यदप्सु यद्वनस्पतौ यदोषधीषु पुरुदसंसा कृतम्‌, तेन माविष्टमश्विना. (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अनेक कर्म वाले अश्चिनीकुमारो! तुमने वनस्पतियों एवं ओषधियों में जो पाक धारण किया है, उसके द्वारा हमारी रक्षा करो. (५)

EN English Translation

O aschinikumaros of many deeds! Protect us by the pak that you have enslaved in the flora and the herbs. (5)

Mantra 8.9.6

यन्नासत्या भुरण्यथो यद्वा देव भिषज्यथः. अयं वां वत्सो मतिभिर्न विन्धते हविष्मन्तं हि गच्छथः.. (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सच्चे स्वभाव वाले एवं दिव्यगुणसंपन्न अश्विनीकुमारो! तुमने संसार का भरण किया है एवं सबको रोगरहित बनाया है. वत्सगोत्रीय ऋषि तुम्हे स्तुतियों द्वारा प्राप्त नहीं करते, तुम हवि धारण करने वालों के पास आते हो. (६)

EN English Translation

O ashwinikumaro of true nature and divine qualities! You have filled the world and made everyone disease-free. The sages of Vatsagotriya do not receive you through praises, you come to those who possess the havis. (6)

Mantra 8.9.7

आ नूनमश्चििनोर्ऋषिः स्तोमं चिकेत वामया. आ सोमं मधुमत्तमं घर्म सिञ्चादथर्वणि. (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! मुझ वत्स ऋषि ने उत्तम बुद्धि के द्वारा तुम्हारे स्तोत्र को जाना था. मैंने अथर्वा ऋषि द्वारा मंथन की गई अग्नि में अतिशय मधुर सोमरस एवं धर्म नामक हवि को डाला था. (७)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Sage Vatsa to me had known your hymn through the best wisdom. I had put the very sweet somras and the havi named Dharma in the agni churned out by sage Atharva. (7)

Mantra 8.9.8

आ नूनं रघुवर्तनिं रथं तिष्ठाथो अश्विना. आ वां स्तोमा इमे मम नभो न चुच्यवीरत.. (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम तेज चलने वाले रथ पर चढ़ो. सूर्य के समान दीप्तिशाली ये मेरे स्तोत्र तुम्हारे सामने आते हैं. (८)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You climb on the fast-moving chariot. These hymns, as bright as the sun, come before you. (8)

Mantra 8.9.9

यदद्य वां नासत्योकथैराचुच्युवीमहि. यद्वा वाणीभिरश्चििनेवेत्काण्वस्य बोधतम्‌.. (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सत्यरूप अश्विनीकुमारो! आज हम स्तुति वाक्यों और मंत्रों की सहायता से तुम्हें जिस प्रकार से ले आते हैं, उसी प्रकार कण्व के पुत्र की स्तुतियों को सुनो. (९)

EN English Translation

O Satyarup Ashwinikumaro! Listen to the praises of the Son of Kanva in the same way that we bring you today with the help of praise sentences and mantras. (9)

Mantra 8.9.10

यद्वां कक्षीवाँ उत यद्वयश्च ऋषिर्यद्वां दीर्घतमा जुहाव. पृथी यद्वां वैन्यः सादनेष्वेवेदतो अश्विना चेतयेथाम्‌.. (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! जिस प्रकार तुम्हें कक्षीवान्‌, व्यश्च एवं दीर्घतमा ऋषियों एवं राजा वेन के पुत्र पृथु ने अपनी यज्ञशाला में बुलाया था, उसी प्रकार मैं भी तुम्हारी स्तुति कर रहा हूं. तुम इसे जानो. (१०)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Just as you were called to his yagyashala by the sages of Kshavivan, the man and the long-term sages, and Prithu, the son of King Ven, so too am I praising you. You know it. (10)

Mantra 8.9.11

यातं छर्दिष्पा उत नः परस्पा भूतं जगत्पा उत नस्तनूपा. वर्तिस्तोकाय तनयाय यातम्‌.. (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमार! तुम गृहपालक के रूप में आओ और हमारे लिए अत्यंत पुष्टिकर्ता बनो. तुम हमारे संसार तथा हमारे शरीर के पालनकर्ता बनो. तुम हमारे पुत्रों और पौत्रों के घरों में आओ. (११)

EN English Translation

O Ashwinikumar! You come as homeowner and be the utmost confirmatory to us. Be the guardian of our world and our body. You come to the houses of our sons and grandsons. (11)

Mantra 8.9.12

यदिन्द्रेण सरथं याथो अश्चिना यद्वा वायुना भवथः समोकसा. यदादित्येभिर्त्रभुभिः सजोषसा यद्वा विष्णोर्विक्रमणेषु तिष्ठथः.. (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम यदि इंद्र के साथ एक रथ पर बैठकर आते हो, यदि वायु के साथ एक स्थान में रहते हो, यदि अदिति के पुत्र ऋभुओं के साथ प्रसन्न रहते हो तथा यदि विष्णु के कदमों के साथ चलते हो तो हमारे पास आओ. (१२)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! If you come with Indra sitting on a chariot, if you live in a place with vayu, if you are happy with the sages of Aditi's son and if you walk in the footsteps of Vishnu, then come to us. (12)

Mantra 8.9.13

यदद्याश्विनावहं हुवेय वाजसातये. यत्पृत्सु तुर्वणे सहस्तच्छ्रेष्ठमश्चिनोरवः.. (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं अश्विनीकुमारों को जब बुलाऊं, तभी वे मेरे युद्ध में सहायता के लिए आवें. अश्वरिनीकुमारों के शन्रुनाशन में विजयी रक्षासाधन श्रेष्ठ है. (१३)

EN English Translation

When I call the Ashwinikumars, only then will they come to my aid in my war. The victorious rakshasadhan is the best in the coronation of ashvrinikumars. (13)

Mantra 8.9.14

आ नूनं यातमश्विनेमा हव्यानि वां हिता. इमे सोमासो अधि तुर्वशे यदाविमे कण्वेषु वामथ.. (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! इन हव्यों का निर्माण तुम्हारे निमित्त हुआ है. तुम अवश्य आओ. यह सोम यदु और तुर्वशु राजाओं के पास उपस्थित है, तुम्हारे लिए बनाया गया है एवं कण्वपुत्रों को दिया गया है. (१४)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! These things are built for you. You must come. This som is present to the yadu and turvashu kings, is made for you and given to the sons of Kanva. (14)

Mantra 8.9.15

यन्नासत्या पराके अर्वाके अस्ति भेषजम्‌, तेन नूनं विमदाय प्रचेतसा छदिर्वत्साय यच्छतम्‌.. (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सत्य स्वरूप अश्विनीकुमारो! जो ओषधियां समीप और दूर के क्षेत्रों में मिलती हैं, उन्हें आप हमें प्राप्त कराएं. विमद की तरह वत्स को भी घर दो. (१५)

EN English Translation

O true form Ashwinikumaro! The medicines found in the nearby and far areas, you should get them to us. Like Vimad, give vats a house too. (15)

Mantra 8.9.16

अभुत्स्यु प्र देव्या साकं वाचाहमश्चिनोः. व्यावर्देव्या मतिं वि रातिं मर्त्येभ्यः. (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं अश्विनीकुमारों संबंधी दिव्य स्तोत्र के साथ जागा हूं. हे उषादेवी! मेरी स्तुति को सुनकर अंधकार मिटाओ और मानवों को धन दो. (१६)

EN English Translation

I have woken up with the divine hymns of the Ashwinikumaras. O Ushadevi! By listening to My praise, remove the darkness and give wealth to mankind. (16)

Mantra 8.9.17

प्र बोधयोषो अश्चिना प्र देवि सूनृते महि. प्र यज्ञहोतरानुषकप्र मदाय श्रवो बृहत्‌. (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शोभन नेत्रों वाली एवं महान्‌ उषादेवी! अश्चिनीकुमारों को जगाओ एवं उन्नत बनाओ. बुम उनके आनंद के लिए अधिक मात्रा में सोमरस तैयार करो. (१७)

EN English Translation

O shobhan-eyed and great Ushadevi! Wake up the ashchinikumaras and make them advanced. Bum prepare somras in excess for their enjoyment. (17)

Mantra 8.9.18

यदुषो यासि भानुना सं सूर्येण रोचसे. आ हायमश्चिनो रथो वर्तिर्याति नृपाय्यम्‌.. (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! जब तुम अपने प्रकाश के साथ गति करती हो, तब सूर्य के समान दीप्ति वाली लगती हो. उस समय अश्विनीकुमारों का रथ मानवों के यज्ञ में जाता है. (१८)

EN English Translation

Oh, Usha! When you move with your light, it looks as bright as the sun. At that time, the chariot of Ashwinikumaras goes to the yagna of human beings. (18)

Mantra 8.9.19

यदापीतासो अंशवो गावो न दुह ऊधभिः. यद्वा वाणीरनूषत प्र देवयन्तो अश्विना. (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! जिस समय पीले रंग की सोमलता को गाय के थन की तरह निचोड़ा जाता है एवं देवों को चाहने वाले लोग स्तुति करते हैं, उस समय हमारी रक्षा करो. (१९)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Protect us at the time when the yellow somalaya is squeezed like a cow's trunk and those who love the gods praise us. (19)

Mantra 8.9.20

प्र द्युम्नाय प्र शवसे प्र नृषाह्याय शर्मणे. प्र दक्षाय प्रचेतसा.. (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उत्तम ज्ञान वाले अश्विनीकुमारो! तुम लोग धन के लिए, बल के लिए, मनुष्यों द्वारा भोगने योग्य सुख के लिए तथा उन्नति के लिए हमारी रक्षा करो. (२०)

EN English Translation

O Ashwinikumaro with the best knowledge! You protect us for wealth, for strength, for the happiness enjoyable by men, and for advancement. (20)

Mantra 8.9.21

यन्नूनं धीभिरश्चिना पितुर्योना निषीदथः. यद्वा सुम्नेभिरुक्थ्या. (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! चाहे तुम अपने पिता के समान द्युलोक में बैठे होओ अथवा सुखपूर्वक प्रशंसनीय घर में रहते होओ, दोनों जगहों से हमारे पास आओ. (२१)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Whether you are sitting in the dulok like your father or living in a pleasantly praiseworthy house, come to us from both places. (21)

卐 HinduText AI