Chapter / Prapathak 12 • Dashati / Sukta 6
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 12 • Dashati / Sukta 6
असाव्यँशुर्मदायाप्सु दक्षो गिरिष्ठाः । श्येनो न योनिमासदत् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप दक्ष, पर्वतवासी व प्रचुर (अधिक) वैभवदाता हैं. आप जल में मिश्रित हो जाते हैं. आप बाज पक्षी की भांति वेग से बरतन में प्रवेश करते हैं. (१)
EN English Translation
O Mon! You are skilled, mountainous and abundant (more) splendor. You get mixed up in water. You enter the vessel with velocity like a hawk bird. (1)
शुभ्रमन्धो देववातमप्सु धौतं नृभिः सुतम् । स्वदन्ति गावः पयोभिः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप शुभ्र हैं और यजमानों द्वारा निचोड़े जाते हैं. आप को श्रेष्ठ जल में मिलाया जाता है. गाएं अपने दूध को सोमरस में मिलाती हैं. अपने दूध से वे गाएं इस को और अधिक स्वादमय बना देती हैं. (२)
EN English Translation
O Mon! You are white and squeezed by hosts. You are mixed in the best water. Cows mix their milk in somers. Those cows with their milk make it more flavorful. (2)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! घोड़े जैसे फुर्तीले आप को यजमान (होता) यज्ञस्थल पर प्रतिष्ठापित करते हैं. यजमान आप से अमरता की चाह रखते हैं. (३)
EN English Translation
O Mon! Agile like a horse, the host (hota) installs you at the yagya sthal. The host wants immortality from you. (3)
अभि द्युभ्नं बृहद्यश इषस्पते दीदिहि देव देवयुम् । वि कोशं मध्यमं युव ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप वन की उपज (वनस्पति) के स्वामी हैं. आप हमें ऐसा वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए, जिसे पाने के लिए देवगण भी इच्छुक हों. आप यज्ञशाला के बीचोबीच श्रेष्ठ स्थान पर प्रतिष्ठित होने की कृपा कीजिए. (४)
EN English Translation
O Mon! You are the owner of the forest produce (vegetation). Please give us such glory, which the Gods are also willing to get. Please be revered at the highest place in the middle of the Yagyashala. (4)
आ वच्यस्व सुदक्ष चम्वोः सुतो विशां वह्निर्न विश्पतिः । वृष्टिं दिवः पवस्व रीतिमपो जिन्वन्गविष्टये धियः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप बुद्धिमान हैं. आप यजमान को भी ऐसी बुद्धि देते हैं, जिस से वे उपयुक्त मार्ग पर जा सकें. आप राजा की भांति सब का भरणपोषण करते हैं. आप स्वर्गलोक से होने वाली वर्षा की तरह बरसिए (प्रवाहित होइए). आप द्रोणकलश में स्थापित होने की कृपा कीजिए. (५)
EN English Translation
O Mon! You are intelligent. You also give the host such intelligence that they can go on the right path. You feed everyone like a king. You rain like rain from heaven( flow). Please be established in Drona kalash. (5)
प्राणा शिशुर्महीनाँ हिन्वन्नृतस्य दीधितिम् । विश्वा परि प्रिया भुवदध द्विता ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप दिव्य जल से पैदा होते हैं. आप यज्ञ को प्रकाशित करते हैं. आप अपने रस को प्रेरित करने की कृपा कीजिए. सब आप को चाहते हैं. आप हवि को ग्रहण करने की कृपा कीजिए. आप पृथ्वीलोक व स्वर्गलोक (अंतरिक्षलोक) को प्रकाशित कीजिए. (६)
EN English Translation
O Mon! You are born of divine water. You publish the yajna. Please encourage your juices. All you want. Please accept Havi. You illuminate the earth and the heavenland (space world). (6)
उप त्रितस्य पाष्यो३रभक्त यद्गुहा पदम् । यज्ञस्य सप्त धामभिरध प्रियम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप त्रित (महान ऋषि) की गुफा के समीप प्राप्त होते हैं. आप चट्टान की भांति कठोर दो फलकों के बीच से प्राप्त होते हैं. यजमान गायत्री छंद में मंत्र रच कर आप की उपासना करते हैं. (७)
EN English Translation
O Mon! You are found near the cave of Trit (great sage). You are found from between two faces as hard as a rock. The host worships you by composing a mantra in Gayatri verses. (7)
त्रीणि त्रितस्य धारया पृष्टेष्वैरयद्रयिम् । मिमीते अस्य योजना वि सुक्रतुः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप तीनों भुवनों व तीनों सवनों में व्याप्त हैं. आप अपनी धारा से इंद्र को प्रेरित कीजिए. श्रेष्ठकर्मा (कर्म वाले) यजमान श्रेष्ठ स्तोत्रों से आप की उपासना और गुणगान करते हैं. (८)
EN English Translation
O Mon! You are prevalent in the three bhuvanas and the three savanas. You inspire Indra with your stream. The best karma (deeds) hosts worship and praise you with the best stotras. (8)
पवस्व वाजसातये पवित्रे धारया सुतः । इन्द्राय सोम विष्णवे देवेभ्यो मधुमत्तरः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप रसीले हैं. आप अपनी मधुर धारा से इंद्र, विष्णु व सभी देवों को तृप्त कीजिए. आप ट्रोणकलश में प्रवाहित होने की कृपा कीजिए. (९)
EN English Translation
O Mon! You're succulent. You satisfy Indra, Vishnu and all the gods with your sweet stream. Please flow in the tronalash. (9)
त्वाँ रिहन्ति धीतयो हरिं पवित्रे अद्रुहः । वत्सं जातं न मातरः पवमान विधर्मणि ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हरी कांति वाले हैं. यजमान की अंगुलियां आपस में द्वेष नहीं रखती हैं. वे आपस में सहयोग कर के आप का रस निचोड़ती हैं. आप को उसी तरह साफ करती हैं, जैसे गाय नवजात (तुरंत उत्पन्न हुए) बछड़े को चाट कर साफ करती है. (१०)
EN English Translation
O Mon! You are a green one. The host's fingers do not have malice among themselves. They cooperate with each other and squeeze your juice. Cleans you in the same way as a cow licks and cleans the newborn (immediately born) calf. (10)
त्वं द्यां च महिव्रत पृथिवीं चाति जभ्रिषे । प्रति द्रापिममुञ्चथाः पवमान महित्वना ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र व महान व्रत वाले हैं. आप अंतरिक्षलोक व पृथ्वीलोक को धारण करते हैं. आप अपनी पवित्र महिमा के अनुकूल कवचधारी हैं. (११)
EN English Translation
O Mon! You are a holy and great fast. You hold space and earth. You are armored to suit your holy glory. (11)
इन्दुर्वाजी पवते गोन्योघा इन्द्रे सोमः सह इन्वन्मदाय । हन्ति रक्षो बाधते पर्यरातिं वरिवस्कृण्वन्वृजनस्य राजा ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र व शक्तिशाली हैं. आप अपनी पवित्र और शक्तिशाली धारा से झरते हैं. आप पराक्रमी, आनंददायी व शक्ति के राजा हैं. आप यजमानों की रक्षा करते हैं, आप यजमानों को धन प्रदान करते हैं. (१२)
EN English Translation
O Mon! You are pure and powerful. You spring from your sacred and powerful stream. You are mighty, joyful and king of power. You protect the hosts, you provide money to the hosts. (12)
अध धारया मध्वा पृचानस्तिरो रोम पवते अद्रिदुग्धः । इन्दुरिन्द्रस्य सख्यं जुषाणो देवो देवस्य मत्सरो मदाय ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! पत्थरों से कूट कर आप का रस निकाला जाता है. आप की धारा तेज से युक्त सुख देने वाली, मधुर और इंद्र की मित्रता चाहने वाली है. वह देवों के लिए आनंददायी, स्फूर्तिदायी व तृप्तिदायी है. (१३)
EN English Translation
O Mon! Your juice is extracted by crushing with stones. Your stream is full of happiness, sweet and loving the friendship of Indra. He is blissful, energizing and satisfying for the gods. (13)
अभि व्रतानि पवते पुनानो देवो देवान्त्स्वेन रसेन पृञ्चन् । इन्दुर्धर्माण्यृतुथा वसानो दश क्षिपो अव्यत सानो अव्ये ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप संकल्पशील व प्रकाशमान हैं. आप की धाराएं देवों को प्रसन्न करती हैं. इस समय आप को अंगुलियों से निचोड़ा जा रहा है. आप पवित्र हो कर झर रहे हैं. आप द्रोणकलश में प्रतिष्ठित होने की कृपा कीजिए. (१४)
EN English Translation
O Mon! You are determined and light. Your currents please the gods. At this time you are being squeezed with fingers. You are becoming pure. Please be distinguished in Dronakalash. (14)