Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 14 • Dashati / Sukta 1

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 14

Chapter / Prapathak 14 • Dashati / Sukta 1

12 Mantras Loaded
Mantra 14.1.1

प्र काव्यमुशनेव ब्रुवाणो देवो देवानां जनिमा विवक्ति । महिव्रतः शुचिबन्धुः पावकः पदा वराहो अभ्येति रेभन् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

उपासक उशना के समान श्रेष्ठ वाणी वाले हैं. वे देवताओं की जीवनी को अच्छी तरह प्रस्तुत करते हैं. सोम पवित्र, प्रकाशित व पोषक हैं. आप परिष्कृत होते समय शब्द करते हुए द्रोणकलश में जाते हैं. (१)

EN English Translation

Worshippers are as superior as Ushna. They present the biographies of the gods well. Soma is sacred, illuminated and nourishing. You go to Dronakalsh while doing words while being refined. (1)

Mantra 14.1.2

प्र हँसासस्तृपला वग्नुमच्छामादस्तं वृषगणा अयासुः । आङ्गोषिणं पवमानँ सखायो दुर्मर्षं वाणं प्र वदन्ति साकम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

शत्रुओं की शक्ति से बुद्धिमान यजमान भी घबरा जाते हैं. वे शीघ्र वहां पहुंचे, जहां सोम तैयार किया जा रहा था. वे वहां पवित्र सोम के लिए वाद्ययंत्र बजाने लगे, जिस से मधुर ध्वनि होने लगी. सोम की कृपा से असहनीय शत्रु को भी दबाया जा सकता है. (२)

EN English Translation

Intelligent hosts are also afraid of the power of enemies. They soon reached where SOM was being prepared. They started playing instruments for the holy Soma there, which made a sweet sound. By the grace of Som, the unbearable enemy can also be suppressed. (2)

Mantra 14.1.3

स योजत उरुगायस्य जूतिं वृथा क्रीडन्तं मिमते न गावः । परीणसं कृणुते तिग्मश‍ृङ्गो दिवा हरिर्ददृशे नक्तमृज्रः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! सहज रूप से खेलते हुए आप प्रशंसित गति पाते हैं, उस गति को किसी के द्वारा नापा नहीं जा सकता. आप दिन में हरी और रात्रि में सफेद (उज्ज्वल) आभा वाले होते हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! Playing instinctively, you get the acclaimed speed, that speed cannot be measured by anyone. You are green during the day and white (bright) aura at night. (3)

Mantra 14.1.4

प्र स्वानासो रथा इवार्वन्तो न अवस्यवः । सोमासो राये अक्रमुः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! घोड़े और रथ की तरह (वेग से) आवाज करता हुआ सोमरस पवित्र हो रहा है. यह हमें अपार वैभव प्रदान करने की कृपा करे. (४)

EN English Translation

O Mon! Somerus is becoming holy, making a sound (swiftly) like a horse and a chariot. May it give us immense glory. (4)

Mantra 14.1.5

हिन्वानासो रथा इव दधन्विरे गभस्त्योः । भरासः कारिणामिव ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप का रस यजमान वैसे ही धारण करते हैं, जैसे भारवाही दोनों हाथों से बोझा उठाता है. रथ जैसे युद्ध में जाते हैं, वैसे ही सोमरस यज्ञ में ले जाया जा रहा है. (५)

EN English Translation

O Mon! Your juice host wears the same way as the load carrier carries the burden with both hands. Just as chariots go to war, so someras is being taken to yagya. (5)

Mantra 14.1.6

राजानो न प्रशस्तिभिः सोमासो गोभिरञ्जते । यज्ञो न सप्त धातृभिः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

राजाओं की प्रशंसा और सात यजमानों से यज्ञ स्थापित किया जाता है. गाय के घी आदि से सोमरस को परिष्कृत किया जाता है. (६)

EN English Translation

The yajna is established by praising the kings and seven hosts. Someras is refined with cow's ghee etc. (6)

Mantra 14.1.7

परि स्वानास इन्दवो मदाय बर्हणा गिरा । मधो अर्षन्ति धारया ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

श्रेष्ठ प्रार्थनाओं से सोमरस की स्तुति की जाती है. इंद्र को मदमस्त बनाने के लिए सोमरस मधुर धाराओं से पात्र में गिरता है. (७)

EN English Translation

Someras is praised with the best prayers. Someras falls into the vessel with sweet currents to make Indra intoxicated. (7)

Mantra 14.1.8

आपानासो विवस्वतो जिन्वन्त उषसो भगम् । सूरा अण्वं वि तन्वते ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस उषा को तेजस्विनी बनाता है. इंद्र के पीने के लिए सोमरस को परिष्कृत किया जा रहा है. (८)

EN English Translation

Someras makes Usha Tejaswini. Someras is being refined for Indra's drinking. (8)

Mantra 14.1.9

अप द्वारा मतीनां प्रत्ना ऋण्वन्ति कारवः । वृष्णो हरस आयवः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पुरातन हैं. यजमान आप का आह्वान करते हैं. यजमान आप के लिए स्तुति कर रहे हैं. वे आप के लिए यज्ञ द्वारों को उद्घाटित कर रहे हैं (खोलते हैं). (९)

EN English Translation

O Mon! You are archaic. Hosts invoke you. The host is praising for you. They are inaugurating (opening) the yagna gates for you. (9)

Mantra 14.1.10

समीचीनास आशत होतारः सप्तजानयः । पदमेकस्य पिप्रतः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! सोमयज्ञ को पूर्णता देने के लिए उपयुक्त जाति के सात याज्ञिक यज्ञ अनुष्ठान को पूरा करने के लिए उपस्थित होते हैं. (१०)

EN English Translation

O Mon! To give perfection to the Somyagya, seven yagniks of the appropriate jati are present to complete the yajna ritual. (10)

Mantra 14.1.11

नाभा नाभिं न आ ददे चक्षुषा सूर्य दृशे । कवेरपत्यमा दुहे ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम विद्वान्‌ हैं. उन्हें हम अपने और अपनी संतान के कल्याण के लिए अपनी नाभि के पास स्थापित करते हैं. सोम यज्ञ की नाभि जैसे हैं. नेत्रों से जैसे हम सूर्य के दर्शन करते हैं, वैसे ही हम इन के (सोम के) दर्शन करें. (११)

EN English Translation

Som is a scholar. We install them near our navel for the welfare of ourselves and our children. Soma is like the navel of yajna. Just as we see the sun with the eyes, so should we see him (Soma). (11)

Mantra 14.1.12

अभि प्रियं दिवस्पदमध्वर्युभिर्गुहा हितम् । सूरः पस्यति चक्षसा ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

शूरवीर इंद्र अपने नेत्रों से सोम को देखते हैं. सोम स्वर्गलोक में प्रिय हैं. अध्वर्यु उन्हें (सब के) हृदय में स्थापित करते हैं. (१२)

EN English Translation

Knight Indra looks at Som with his eyes. Som is beloved in heaven. Adhwaryu establishes them in the heart (of all). (12)