Chapter / Prapathak 18 • Dashati / Sukta 6
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 18 • Dashati / Sukta 6
अभि वायुं वीत्यर्षा गृणानो३ऽभि मित्रावरुणा पूयमानः । अभी नरं धीजवनँ रथेष्ठामभीन्द्रं वृषणं वज्रबाहुम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप स्तुति के बाद वायु, मित्र और वरुण को प्राप्त होने की कृपा कीजिए. आप नेतृत्ववान, बुद्धिदाता और रथ पर सवार अश्चिनीकुमारों की ओर पहुंचें. आप वज्रबाहु इंद्र को प्राप्त होइए. (१)
EN English Translation
O Mon! Please receive Vayu, Mitra and Varuna after praise. You reach the leadership, the wise and the Ashchini Kumars riding on the chariot. You get Vajrabahu Indra. (1)
अभि वस्त्रा सुवसनान्यर्षाभि धेनूः सुदुघाः पूयमानः । अभि चन्द्रा भर्त्तवे नो हिरण्याभ्यश्वान्रथिनो देव सोम ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हमें उत्तम वस्त्र, अच्छे दूध वाली गाएं, सुनहरा सोना व धन दीजिए. आप हमें रथ के लिए उत्तम घोड़े दीजिए. (२)
EN English Translation
O Mon! You give us good clothes, good milk cows, golden gold and money. You give us the best horses for the chariot. (2)
अभी नो अर्ष दिव्या वसून्यभि विश्वा पार्थिवा पूयमानः । अभि येन द्रविणमश्नवामाभ्यार्षेयं जमदग्निवन्नः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हमें दिव्य धन पृथ्वीलोक के सारे वैभव दीजिए. हमें श्रेष्ठ धन को श्रेष्ठ कार्यों में लगाने की क्षमता प्राप्त हो. हमें जमदग्नि आदि ऋषियों जैसी क्षमता प्रदान करने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O Mon! May you give us divine wealth and all the glory of the earth. We should have the ability to put the best money in the best works. Please give us the ability of sages like Jamadagni etc. (3)
यज्जायथा अपूर्व्य मघवन्वृत्रहत्याय । तत्पृथिवीमप्रथयस्तदस्तभ्ना उतो दिवम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! शत्रु नाश हेतु आप प्रकट हों. आप के कारण स्वर्गलोक को स्थिरता व पृथ्वीलोक को दृढ़ता मिली. (४)
EN English Translation
O Indra! You appear to destroy the enemy. Because of you, heaven got stability and earth got firmness. (4)
तत्ते यज्ञो अजायत तदर्क उत हस्कृतिः । तद्विश्वमभिभूरसि यज्जातं यच्च जन्त्वम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप के प्रकट होने पर सूर्य स्थापित हुए व उत्पन्न हुए. उस के बाद प्राणी उत्पन्न होने शुरू हुए. आप सभी प्राणियों में व्याप्त हो गए. आप ने श्रेष्ठ यज्ञ कर्मो को उपजाया. (५)
EN English Translation
O Indra! The sun set and arose when you appeared. After that the creatures began to arise. You permeated all beings. You have produced the best yajna karma. (5)
आमासु पक्वमैरय आ सूर्यँ रोहयो दिवि । घर्मं न सामं तपता सुवृक्तिभिर्जुष्टं गिर्वणसे बृहत् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप ने स्वर्गलोक में सूर्य को स्थापित किया. यजमान जैसे अग्नि प्रकट करते हैं, वैसे ही हे यजमानो! आप बृहत्साम गा कर इंद्र में प्रसन्नता प्रकट कराइए. इंद्र ने शिशु की उत्पत्ति से पहले ही पुष्टिकारी तत्त्व (दूध) उत्पन्न कर दिए. (६)
EN English Translation
O Indra! You established the sun in heaven. Just as the hosts reveal agni, so do you hosts! You sing Brihatsam and express happiness in Indra. Indra produced confirmatory elements (milk) even before the origin of the baby. (6)
मत्स्यपायि ते महः पात्रस्येव हरिवो मत्सरो मदः । वृषा ते वृष्ण इन्दुर्वाजी सहस्रसातमः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप हरे घोड़ों वाले, विशाल पात्र की भांति, शक्तिमान, हर्षदायी व बलदायी हैं. सोमरस अनगिनत दानदाता है. आप उसे पीजिए और अपना आनंद बढ़ाइए. (७)
EN English Translation
O Indra! You are powerful, joyful and strong, like a huge vessel with green horses. Somerus is countless donors. You drink it and increase your enjoyment. (7)
आ नस्ते गन्तु मत्सरो वृषा मदो वरेण्यः । सहावाँ इन्द्र सानसिः पृतनषाडमर्त्यः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! सोमरस बलदायी, हर्षदायी, उत्तम, अमर, शत्रु विजेता और मददायी हैं. आप इस सोमरस को पीने की कृपा कीजिए. (८)
EN English Translation
O Indra! Someras is strong, joyful, excellent, immortal, enemy conqueror and maddoy. Please drink this someras. (8)
त्वँ हि शूरः सनिता चोदयो मनुषो रथम् । सहावान्दस्युमव्रतमोषः पात्रं न शोचिषा ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप शूरवीर व दानशील हैं और मनुष्यों को सन्मार्ग पर प्रेरित करते हैं. अग्नि की ज्वाला जैसे तपाती है, वैसे ही आप शत्रुओं को तपाते हैं. (९)
EN English Translation
O Indra! You are a knight and a donor and inspire humans on the path of peace. Just as the flame of agni is, so you heat enemies. (9)