Chapter / Prapathak 19 • Dashati / Sukta 1
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 19 • Dashati / Sukta 1
पवस्व वृष्टिमा सु नोऽपामूर्मिं दिवस्परि । अयक्ष्मा बृहतीरिषः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र व दिव्य, जल को लहराएं. आप अक्षय स्वास्थ्य प्रदान करने की कृपा कीजिए. (१)
EN English Translation
O Mon! You wave the water, pure and divine. Please provide you with renewable health. (1)
तया पवस्व धारया यया गाव इहागमन् । जन्यास उप नो गृहम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप उन दिव्य जलधाराओं से पवित्र होइए, जिन से दुधारू गाएं हमारे यहां आ सकें, धनधान्य हमारे घर पहुंच सकें. (२)
EN English Translation
O Mon! You should be purified from those divine streams, through which milch cows can come to our place, wealth can reach our home. (2)
घृतं पवस्व धारया यज्ञेषु देववीतमः । अस्मभ्यं वृष्टिमा पव ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप देवताओं द्वारा चाहे गए घृत की पवित्र धाराएं चुआइए. आप हमारे लिए मूसलाधार बरसात कीजिए. (३)
EN English Translation
O Mon! You should choose the holy streams of ghrit desired by the gods. You rain heavily for us. (3)
स न ऊर्जे व्या३व्ययं पवित्रं धाव धारया । देवासः शृणवन्हि कम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हमें ऊर्जा प्रदान कीजिए. आप अव्यय व पवित्र धारावान हैं. आप धाराओं से दौड़ कर कलश में प्रवेश कीजिए. आप की आवाज सुन कर देवतागण आनंदित हों. (४)
EN English Translation
O Mon! You give us energy. You are unlovable and holy. You run through the streams and enter the urn. May the gods rejoice to hear your voice. (4)
पवमानो असिष्यदद्रक्षाँस्यपजङ्घनत् । प्रत्नवद्रोचयन्रुचः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
पवित्र, शत्रुनाशक, प्रकाशमान और छना हुआ सोमरस द्रोणकलश में झरता है. (५)
EN English Translation
The holy, hostile, luminous and filtered Someras flows in Dronakalash. (5)
प्रत्यस्मै पिपीषते विश्वानि विदुषे भर । अरङ्गमाय जग्मयेऽपश्चादध्वने नरः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! इंद्र यज्ञ के संचालक, विश्व के ज्ञाता, अग्रणी, प्रगतिशील व सोमरस पान के इच्छुक हैं. आप इंद्र के लिए सोमरस को द्रोणकलश में भर दीजिए. (६)
EN English Translation
O hosts! Indra is the operator of yajna, the knower of the world, the pioneer, progressive and interested in drinking someras. You fill someras in dronakalash for Indra. (6)
एमेनं प्रत्येतन सोमेभिः सोमपातमम् । अमत्रेभिरृजीषिणमिन्द्रँ सुतेभिरिन्दुभिः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! सोमरस रसीला है. आप उसे परिष्कृत कीजिए. इंद्र बहुत अधिक सोमरस पीने वाले हैं. वे बहुरुचि से सोमरस पीते हैं. आप इंद्र के पास जा कर प्रार्थना कीजिए. (७)
EN English Translation
O hosts! Somerus is succulent. You refine it. Indra is a drinker of sommers. They drink somers with great interest. You go to Indra and pray. (7)
यदी सुतेभिरिन्दुभिः सोमेभिः प्रतिभूषथ । वेदा विश्वस्य मेधिरो धृषत्तन्तमिदेषते ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप चमकीला, रसीला सोमरस ले कर इंद्र के पास जाइए. वे शरणागत की मनोकामना जान लेते हैं. वे उन की इच्छा पूरी करते हैं. वे विघ्न, क्लेश दूर करते हैं. (८)
EN English Translation
O hosts! You take a bright, succulent somersa and go to Indra. They know the wishes of the refuge. They fulfill their wishes. They remove obstacles, tribulations. (8)
अस्मास्मा इदन्धसोऽध्वर्यो प्र भरा सुतम् । कुवित्समस्य जेन्यस्य शर्धतोऽभिशस्तेरवस्वरत् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पुरोहितो! सोमरस इंद्र के लिए प्राणभूत है. आप उन्हें खूब सोमरस भेंट कीजिए. वे जीतने योग्य शत्रुओं को नष्ट करेंगे. वे आप की रक्षा करेंगे. (९)
EN English Translation
O priests! Someras is life-threatening for Indra. You present them a lot of somers. They will destroy winnable enemies. They will protect you. (9)